Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दरअसल राज्यपाल हरिचंदन दिल्ली प्रवास पर है। 17 दिसंबर के बाद राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन रायपुर लौट आएंगे। जिसके बाद छग में कैबिनेट का विस्तार होगा।
इससे पहले यानि आज सुबह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज उनके दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन,नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में सबसे पहले किसानों और गरीबों के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते है। धान का बोनस -समर्थन मूल्य और पीएम आवास योजना के हितग्राहियो के खाते में पैसे डाले जाएंगे।
कैबिनेट फैसले की जानकारी देंगे 3 बजे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक उपरांत दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय ऑडिटोरियम, नार्थ ब्लॉक (सेक्टर-19), नवा रायपुर अटल नगर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। रायपुर दक्षिण से चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रायपुर दक्षिण सीट में सबसे ज्यादा मार्जिन से चुनाव हारी है।
त्याग पत्र में क्या लिखा है पढ़े
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्यासी बनायें सभी कार्यकर्ताओं ने मनसा वाचा कर्मणा कार्य किये परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अन्तर से इस सीट पर पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।

panchayattantra24.-रायपुर। पांच साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय प्रशासन महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे शिव डहरिया ने भाजपा पर साहू समाज के वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना हे कि BJP साहू समाज से CM बनाने की बात करती थी, लेकिन अब विष्णुदेव साय को सीएम बना दिया। BJP से साहू समाज को धोखा मिला है।
बता दें कि 2023 विस चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद OBC वर्ग से सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज थी। सीएम रेस में अरुण साव का नाम सामने आया था। लेकिन बीजेपी आलाकमान ने आदिवासी वर्ग को सीएम की कमान सौंप दी। वही सामान्य वर्ग को डिप्टी सीएम भी बना दिया। बात OBC की है तो अरुण साव को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही श्री साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की।
इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। श्री साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।

panchayattantra24.-रायपुर। अरुण साव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
साव के बारे में जानिए – अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 को हुआ. अरुण साव ने एसएनजी कॉलेज, मुंगेली और केआर लॉ कॉलेज, बिलासपुर से स्नातक किया है. 2001 में अरुण साव ने उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की और 2004 में छत्तीसगढ़ सरकार के लिए पैनल वकील के रूप में और 2005 से 2013 तक सरकार के लिए और 2013 से 2018 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के उप महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया.
panchayattantra24.-रायपुर। विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विजय शर्मा के बारे में जानिए – विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा कवर्धा में ही हुई. जिसके बाद उन्होंने 1998 – 2001 में (म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय, रायपुर अध्ययन केन्द्र से M.C.A. (मास्टर आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) किया. इससे पहले 1997 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र रायपुर से उन्होंने इंगलिश लैंगुवेज में डिप्लोमा किया. वहीं 1994-1996 में उन्होंने भौतिक शास्त्र में M.sc. किया.

panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी की यही सादगी उनका कद कई गुना बढ़ा देती है. इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे। आशंका जताई जा रही है कि विष्णुदेव साय मंत्रालय में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। विष्णुदेव साय के आगमन पर मंत्रालय में तैयारियां शुरू हो गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। अरुण साव ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विजय शर्मा ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की।
पूर्व सीएम बघेल का ट्वीट – छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ. जनकल्याण और जनसशक्तिकरण की जो यात्रा कांग्रेस की सरकार ने शुरू की है, उसे आप आगे बढ़ाएँगे, ऐसी आशा करता हूँ।