Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय  ठाकरे परिसर मे नव निर्वाचित विधायक पर पहुंचने लगे हैं। वहां मौजूद नेता कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर अभिवादन करते रहे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया के प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाई।
बता दें कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव पर नजर रखते हुए तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम तय करेगा। सोशल इंजीनियरिंग और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ की इस नई सरकार में हमारे लिए पहली चुनौती अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पहली कैबिनेट से ही लागू करना होगा…प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी और हमारी पार्टी द्वारा किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीएम पद की दौड़
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लैंडस्लाइड विक्ट्री दर्ज की है. कांग्रेस की इतनी बड़ी हार का अंदाजा ग्राउंड पर काम करने वाले लोगों को भी नहीं था. यह क्यों और कैसे हुआ इस पर अलग-अलग वजह हो सकती है।
पर इतना तय है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्‍मे की ही जीत मानी जाएगी। स्थानीय स्तर पर किसी भी नेता को मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाया गया था. इसलिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी बहुत हैं।
पर भाजपा किसी को मुख्यमंत्री घोषित करने से पहले 2024 के लोकसभा चुनावों को भी ध्यान में रखेगी‌. भारतीय जनता पार्टी की पूरी रणनीति इस समय कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनावों पर ही फोकस है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से सर्वाधिक वोट से जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल और उत्तर से निर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा को जीत की बधाई दी।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ,राजेश थौरानी,विक्की टेकवानी,राजेश पोपटानी और हरीश शोभवानी मौजूद थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। टीएस सिंहदेव ने हार के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।
बता दें कि  टीएस सिंहदेव महज 94 मतों से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अमित जोगी ने बीजेपी को जीत की बधाई दी।  आगे उन्होंने कहा, 2023 का चुनाव परिणाम सबको सीख दे गया। ट्विटर पर लिखा, छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से द्विध्रुवीय चुनाव हुआ है जिसमें सभी क्षेत्रीय खिलाड़ियों का बड़े पैमाने पर सफाया हो गया हालाँकि इसका सबसे बड़ा नुक़सान सत्ताधारी पार्टी को ही हुआ है। इस परिणाम के मेरे लिये विशेषकर दो निष्कर्ष हैं।
सबसे पहला, अगर प्रदेश में किसी क्षेत्रीय विकल्प की कोई उम्मीद है, तो सभी हितधारकों के बीच जमीनी स्तर पर विचारधारा, मुद्दों और संगठन का समन्वय होना चाहिए। (मैं शुरू से ही यह कह रहा हूं।) दूसरा, हमें केवल राष्ट्रीय पार्टियों की लाइन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, अपनी विशिष्ट राजनीतिक शब्दावली का उपयोग करते हुए, अपनी शर्तों पर लोगों के लिए लड़ना होगा, उनके मुद्दे उठाने होंगे, ताकि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रिवाद को सैद्धांतिक रूप से एक समकालीन परिभाषा दी जा सके। केवल और केवल तभी लोगों में हम में इतनी गंभीरता दिखेगी कि वे हमें अपना बहुमूल्य वोट और समर्थन देने के लिए सोचें। मुझे उम्मीद है कि यह परिणाम हम सभी के लिए सीखने का अवसर होगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की शिकस्त के बाद निगम,मंडल, प्राधिकरणों के पदाधिकारियों के इस्तीफे भी शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत आरडीए से हुई है। आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने अपने पद से दिया इस्तीफा।
यहां अध्यक्ष समेत पांच संचालक हैं। इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष, सूर्यमणि मिश्रा,शिव सिंह ठाकुर, ममता राय  समेत छह अन्य शामिल है। बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी हुई है. बीजेपी 54 सीटों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 35 और एक अन्य के खाते में सीट आई है. इस बड़ी जीत के साथ आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी. यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली थी. इस बैठक में ओम माथुर सभी जीते हुए प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाले थे. हालांकि इस कार्यक्रम को स्थगित करने की कोई वजह भाजपा की ओर से सामने नहीं आई है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से ओम माथुर ने मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात की जानकारी देते ओम माथुर ने सोशल मीडिया पर बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री@OmMathur_bjp जी के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी से स्नेहमय भेंट की।
बता दें कि 2023 चुनाव में छग की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस की बात करें तो 35 सीट पर सिमट गई।
 

PT – रायपुर। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनादेश का सम्मान है। चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। हम अपनी बात को जनता तक ले जाने में सफल नहीं हो पायें। भाजपा के झूठ के सामने हमारा सच दब गया। चुनाव परिणाम से हम निराश है लेकिन हताश नहीं है। हम जनसरोकारों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई वंचित वर्ग के लोगों को उनका हक मिले, कांग्रेस का यह शुरू से प्रयास रहा है और हम इन उद्देश्यों को लेकर विपक्ष में भी संघर्ष करेंगे।

2018 में जनता ने हमें सरकार चलाने का आदेश दिया था हमने पूरी ईमानदारी से 5 वर्षों तक जनता की सेवा किया, किसान, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी के हितों में काम किया। हम अपेक्षा करते है कि भाजपा को जनता ने जो जनादेश दिया है उसके अनुरूप सरकार चलायेगी। किसानों, मजदूरों, महिलाओं से किये गये वायदों को भाजपा निभायेगी। चुनाव में सफलता के लिये भाजपा को बधाई।

PT- रायपुर। रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी 66 हजार वोट से जीत गए हैं। जीत के बाद ओपी चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस जीत के लिए मैं रायगढ़ की जनता को धन्यवाद देता हूं। ये सबके आशीर्वाद से संभव हुआ है। रायगढ़ की जनता, प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं ने ये चुनाव जीताया है। इसके लिए मैं रायगढ़ की जनता के लिए जितना भी करूं फिर भी उनका ये ऋण नहीं चुका पाउंगा।

मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं, मुझसे ऐसे बड़े-बड़े सवाल ना पूछें। मुझसे पहले कई बड़े नेता हैं। मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। बता दें कि ये वहीं ओपी चौधरी हैं जिनके रोड शो में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप ओपी को विधायक बनाइए, इसको बड़ा आदमी बनाने की जिम्मेदारी मेरी।