Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने में 18 घंटे से भी कम समय रह गया है। एक ओर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, वहीं हॉर्स ट्रेडिंग का डर भी सता रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को एकजुट करने में जुट गई है।
इस बीच मीडिया में खबर चल रही है कि परिणाम आते ही जीते प्रत्याशियों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर प्लेन भी बुक करा लिया है। इसमें जीते विधायकों के साथ ही पार्टी के नेता भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के लिए कर्नाटक सबसे मुफीद जगह है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो सभी प्रत्याशियों को जीत के बाद सर्टिफिकेट लेकर सीधे रायपुर आने को कहा गया है। चर्चा है की वीआईपी रोड पर एक निजी होटल में प्रत्याशियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रत्याशी रात भर एक साथ यही रुकेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. इसको लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंतजार का दौर समाप्त हो रहा है. अब हम करीब आ गए हैं. विश्वास है कि सुखद परिणाम आएगा.
भाजपा को ऑपरेशन लोटस का डर हैं, इस सवाल पर मंत्री भगत ने कहा कि ऑपरेशन लोटस बकवास हैं. चोर की दाढ़ी के तिनका कहावत भाजपा के ऊपर फिट होता है. जीती हुई सरकार को बदलने वालों को ऐसी बात शोभा नहीं देती. कांग्रेस कभी ऐसे कृत्य नहीं करती.
सांसद सुनील सोनी गड़बड़ी की आशंका को लेकर निर्वाचन आयोग जाएंगे, इस पर अमरजीत भगत बोले, सुनील सोनी को हारने का डर सता रहा है. हारने के बाद बहाना क्या रहेगा उसकी तैयारी कर रहे हैं. समाचार छन के आ रहा है, लोग खुद कह रहे कांग्रेस का समर्थन किया है. भाजपा के लोग बहाना ढूंढ रहे हैं, पराजय के बाद बोलने के लिए.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में 1 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। कल शाम भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स रायपुर पहुंच चुंके हैं। आज मैच की प्रैक्टिस भी होगी। वहीं, अब आम लोगों के साथ स्टेडियम में सीएम बघेल सभी 90 विधानसभा के प्रत्याशियों के साथ इस मैच का आंनद लेते दिखेंगे। साथ ही प्रत्याशी के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता दिया गया है।
क्रिकेटरों के होटल से स्टेडियम पहुंचने तक विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। टिकट की दर महंगी होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स ने टिकट खरीदी है। आज सुबह से ही इंडोर स्टेडियम में टिकट के लिए लंबी कतार लगी हुई है। सुबह 6 बजे से क्रिकेट प्रेमी कतार में खड़े हैं। बता दें कि 11 बजे टिकट काउंटर खुलेंगे, पर सुबह से कतारें लगी हुई है। बता दें कि क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन टिकट का प्रिंट लेने कतार में खड़े हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मौसम विभाग ने दिसंबर माह के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया कि च्रकवाती तूफान मिचौंग दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा।
3 दिसंबर को बस्तर और 4 दिसंबर को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में असर दिखने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और उससे सटे हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब कम दवाब वाले इलाके में पूरी तरह से तब्दील हो गया है, जिसकी वजह से चक्रवाती तूफान आने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि इसे और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ये एक चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ में तब्दील हो जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रेलवे आए दिन किसी न किसी बहाने यात्री गाड़ियो को रद्द कर रही है। इसी बीच यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर ट्रेन रद्द की है।
दरअसल, दक्षिण पूर्व रेल के चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यहां 29 नवम्बर को 3.30 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा । इस वजह से 29 नवंबर को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 1 दिसम्बर को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1. दिनांक 06 से 12 दिसम्बर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 05 से 11 दिसम्बर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। वीरा राणा आईएएस को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अभी वह माशिमं अध्यक्ष हैं। और सीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वीरा राणा अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998-99 के दौरान रायपुर की अपर कमिश्नर रह चुकी हैं। उनके पति आईपीएस संजय राणा रायपुर के एसपी रहे हैं जो इस समय मप्र में एडीजी जेल हैं।
वीरा राणा 1988 बैच की आईएएस हैं। वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर्ड होगी। ऐसे में मार्च तक उन्हें ही मुख्य सचिव बनाए रखने का निर्णय लिया जा सकता है। वीरा राणा मूलतः यूपी की रहने वाली हैं। स्व. निर्मला बुच के बाद वह दूसरी महिला सीएस होंगी।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में कोषाध्यक्ष अजय माकन से सीएम भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट की है। मुलाकात की जानकारी साझा करते उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है।
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल मल्लिकार्जुन खरगे मिले थे. एक्स में पोस्ट कर बताया कि कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया।

panchayattantra24.-रायपुर। देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को दिव्यांग जनों (पर्संस विद डिसऐबिलिटीज) के पुनर्वास और उनके उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सामुदायिक विकास के लिए जेएसपी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “हम यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। हम समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे हमारे उन प्रयासों पर मुहर है, जिसमें हम प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। हम अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए सदैव समर्पित हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।” श्रीमती जिन्दल ने इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।
जेएसपी अपनी सीएसआर शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से 2009 से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जिन्दल आशा (जिसे पहले आशा-द होप के नाम से जाना जाता था) केंद्र संचालित कर रहा है। इन केंद्रों में तत्काल सहयोग, फिजियोथेरैपी, चिकित्सा, वाक् चिकित्सा, विशेष शिक्षा, संगीत और मनोरंजन चिकित्सा, परामर्श और मार्गदर्शन सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के माध्यम से दिव्यांग जनों के पुनर्वास का प्रयास किया जाता है ताकि वे स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम हो सकें। अभी तक 5500 से अधिक दिव्यांग जन और बच्चे इन केंद्रों से लाभान्वित हो चुके हैं। लगभग 250 बच्चों को प्रतिदिन देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फाउंडेशन प्रतिवर्ष 1000 बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं प्रदान करता है।
पिछले साल, केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जेएसपी को दो श्रेणियों में राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार विजेता घोषित किया, जिसमें राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योगदान (दिव्यांग जन पुनर्वास एवं सशक्तीकरण) शामिल है। कंपनी को इस योगदान के लिए सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से भी सम्मानित किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले भारत आस्ट्रेलिया के बीच T20 का मुकाबला 1 दिसंबर को होगा। वहीं, 30 नवंबर को मैच की प्रैक्टिस होगी। बता दें कि क्रिकेटरों के होटल से स्टेडियम पहुंचने तक विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आज शाम टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहुंच रहे है।
टिकट की दर महंगी होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स ने टिकट खरीदी है। मैच के लिए ऑनलाईन बुक की गई टिकट के लिए कल से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में काउंटर खोले गए, जहां से लोग फिजिकल टिकट ले सकते हैं। पहले ही दिन यहां पर अव्यवस्था देखने को मिली। टिकट एजेंसी ने सिर्फ 4 काउंटर खोले, जिसमें दो काउंटर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए और दो काउंटर जनरल टिकट के लिए थे।काउंटर्स की संख्या कम होने के कारण लंबी-लंबी लाईन लगी हुई थी। ऐसे में लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा।


panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बदले मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है. प्रदेश में छाए रहे बादल के साथ मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई है।
ठंड बढ़ते ही लोग अलाव जलाना शुरू कर दिए है. वहीं आज सुबह घने कोहरे छाए दिखाई दिए. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. वाहनों से मार्गों में आने-जाने वालों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
वही जशपुर जिले के पंडरापाठ, छिछली, रौनी क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है. वहीं देर रात से पहाड़ी क्षेत्रों सहित सन्ना मार्ग पर कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।