Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

और उन्होंने कहा, भगवान सूर्य एवं छठी मैया आप सभी के जीवन को सुख-समृद्धि, यश, वैभव एवं आरोग्य से परिपूर्ण करें यही प्रार्थना करता हूं।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक मिल रहा है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट है। भूपेश बघेल के हाथों में कमान होगी। बता दें छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है

PT – जगदलपुर। सूर्योपासना के चार दिवसीय छठ पूजा-सूर्य षष्ठी की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ हो चुका है, आज छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने सूप में ठेकुआ फल फूल के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। छठ पूजा के चार दिवसीय त्योहार के तीसरे दिन, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसे संध्या अर्घ्य या पहला अर्घ्य के रूप में जाना जाता है। आज के दिन भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा का विधान है। इस दौरान गंगामुड़ा तालाब और महादेव घाट में सबसे अधिक छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया।

छठ पूजा के दौरान पूजा में एक बांस या पीतल का सूप, एक गिलास, कटोरा, चम्मच, दूध और पानी के लिए तांबे का घड़ा, एक टोकरी, एक प्लेट, एक दीपक, खाजा या कोई अन्य मिठाई, एक नई साड़ी, दो बड़ी बांस की टोकरियां, दूध और पानी के लिए एक गिलास, एक लोटा और थाली, चम्मच, पांच गन्ना और शकरकंद, पान और सुपारी, केला, अनानास, बड़े मीठे नींबू, मूली, अदरक, गन्ना, कच्ची हल्दी और पानी वाला नारियल इन सभी चीजों को शामिल किया जाता है। साथ ही टोकरी में ठेकुआ के साथ फल और सब्जियां को रखा जाता है। व्रती द्वारा सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखकर दिया जाता है। सूप में दीपक जलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है।

PT – नई दिल्ली। अर्थराइटिस जिसे हम आम भाषा में गठिया बोलते हैं। यह एक बहुत ही गंभीर परेशानी है जो सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा बढ़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंड का मौसम जोड़ों के टिश्यू पर प्रभाव डालता है। इसके अलावा, सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने से मसल्स में कमजोरी आती है, जिससे जोड़ों पर प्रेशर बढ़ सकता है। सर्दी का सामना करने के लिए हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम भी ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिसका रिस्पॉन्स सूजन और दर्द के रूप में सामने आ सकता है।

गठिया हर उम्र के लोगों को असर कर सकता है, लेकिन बड़ी उम्र में यह ज्यादा गंभीर हो सकता है। बड़े बुजुर्गों में जोड़ ज्यादा सेंसिटिव होते हैं और मौसम के बदलावों के प्रति ज्यादा रिएक्टिव होते हैं। इसके अलावा, खान-पान और जीवनशैली में बदलावों की वजह से अब कम उम्र में भी गठिया के मामले बढ़ रहे हैं।

गठिया की बीमारी क्यों होती है?

अगर आपकी जीवनशैली ठीक नहीं है यानी कि आप सही टाइम पर सोते या उठते नहीं हैं और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करते हैं, एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपको गठिया की बीमारी का खतरा रहता है। गठिया की बीमारी एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसका मतलब है कि जो इम्यून सिस्टम आपकी सुरक्षा करता है। वही, आपके जॉइंट्स को स्ट्रांग रखने वाले टिश्यू पर अटैक करने लगता है, इससे जोड़ों में सूजन, अकड़न और दर्द होता है। अगर फैमिली में पहले से ही किसी को गठिया है तो आपको भी गठिया की बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

कैसे करें बचाव

गर्म रहें

सर्दियों के मौसम में गठिया के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसलिए, गर्म कपड़े पहनें और अपनी बॉडी को गर्म रखें। खासकर सुबह और शाम के टाइम जोड़ों को कवर करके रखें।

एक्सरसाइज

जोड़ों को एक्टिव रखने और मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके लिए तैराकी, पैदल चलना और योग करना बेहतर रहेगा।

थेरेपी

गठिया के शुरुआती लक्षणों में गर्म और ठंडी थेरेपी ले सकते हैं, इससे जोड़ों की जकड़न और सूजन कम करने में हेल्प मिलती है।

गठिया के दर्द से राहत दिलाएंगे घरेलू नुस्खे

हल्दी का सेवन

हल्दी गठिया के लिए बहुत ही गुणकारी है। हल्दी को नारियल या सरसों के तेल में मिलाकर जहां दर्द हैं, वहां लेप लगा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे दर्द में राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

लहसुन तेल

लहसुन में पाया जाने वाला डायलिल डाइसल्फाइड एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। लहसुन को सरसों के तेल में पका कर उस तेल को जोड़ों पर मालिश कर सकते हैं, इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

अदरक

गठिया के दर्द में अदरक भी बेहद गुणकारी माना जाता है। अगर अदरक का पेस्ट जोड़ों पर लगा सकते हैं या दिन भर सेवन करने से भी गठिया के मरीजों को फायदा मिलता है।

गर्म पानी से सिकाई

हॉट वाटर बैग या पानी गर्म में किसी भी कपड़े से जोड़ों की सिकाई कर सकते हैं। गठिया से आई सूजन में सिकाई करने से काफी हद तक कमी हो सकती है और दर्द से भी आराम मिल जाता है।

PT- रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर रायुपर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. इंदिरा गांधी के जयंती पर उनके छायाचित्र में मार्ल्यापण पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शैलेश पांडेय, दिलीप लहरिया, विजय केशरवानी, सियाराम कौशिक, आशिष छाबड़ा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, महामंत्री रवि घोष, संयुक्त महामंत्री अजय साहू, सलाम रिजवी, मेहमूद अली उपस्थित थे।

PT – रायपुर। सीएम भूपेश बघेल वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच देख रहे हैं। रायपुर बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी हुई है। सीएम भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई कांग्रेस नेता और जन प्रतिनिधि मैच देखने पहुंचे हुए है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान हुआ। जिसके लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आम लोगों से लेकर बड़े नेताओं तक सभी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे । इसी बीच कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम बघेल और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच एक दिलचस्प समानता बताई। टीएस बाबा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारे कप्तान हैं, लेकिन पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। याद रखें, विराट कोहली ने शतक बनाया, श्रेयस ने अच्छा खेला, लेकिन मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को मिला था। राज्य के डिप्टी सीएम टीएस बाबा का बयान मुख्यमंत्री पद के लिए बघेल के साथ उनकी लंबे समय से चली आ रही खींचातानी के बीच आया है। दरअसल विधाननसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की थी।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री चेहरे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी ने कभी भी मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया था। हम एक साझा नेतृत्व के तहत लड़ रहे हैं और भूपेश बघेल इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

PT – रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती है। सीएम ने एक्स पर जानकारी देते बताया कि बाबूजी अस्वस्थ हैं। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा‌। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

PT – कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में लिखा है, विधानसभा चुनाव-2023 में 31 – बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने का मामला संज्ञान में आया है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है। मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू और रविंद्र चौबे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मतदान करने से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा किया और जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा, सरगुजा फिर जीतेंगे। कांग्रेस को लीड मिलेगी। मुद्दों को पहुंचाने के अब कई माध्यम है। जनता सब जानती है। भाजपा का कर्णाटक में क्या हाल हुआ सबको पता है। मतदान को लेकर जनता में उत्साह है।