Browsing: रायपुर

PT – रायपुर। दिवाली के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सलाना 15 हजार रुपए सालाना सरकार देगी। 

“आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते मे”

                                                                    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सूरजपुर। दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सूरजपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां वे सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले प्रतापपुर विधानसभा के धरमपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण के चुनाव में भी कांग्रेस के ज्यादा सीटें आने की बात कही है।

बता दें कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 43 सालों से कांग्रेस प्रेम सिंह टेकाम पर विश्वास जताती आई थी। इस बार कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से नई महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। वहीं प्रेम सिंह के नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से कांग्रेस का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी भी उन पर ध्यान देगी।

PT – रायपुर । धनतेरस पर प्रदेश में लोगों ने जमकर खरीददारी की है। दिनभर ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल रही। बाजारों में भीड़ बढ़ने से कई घंटों तक सदर बाजार, पंडरी, मालवीय रोड पर जाम भी लगा रहा। इस साल आटोमोइबल का बिजनेस शानदार रहा। एक ही दिन में प्रदेशभर में 26 हजार से ज्यादा दोपहिया और चार हजार से ज्यादा कारों की बिक्री हुई। कार-बाइक के बाद सराफा की चमक भी जबर्दस्त रही और दोपहर बाद से ही सदर बाजार के सराफा संस्थानों के साथ ही पंडरी स्थित सराफा संस्थानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। प्रदेशभर में धनतेरस के दिन सभी सेक्टरों को मिलाकर लगभग 1,318 करोड़ का कारोबार हुआ।

सराफा में सिक्कों से ज्यादा आभूषणों की बिक्री

सराफा बाजार भी धनतेरस में चमक उठा और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस वर्ष सराफा संस्थानों में सोने के सिक्कों की तुलना में मंगलसूत्र, चैन, नेकलेस, कंगन, टाप्स सहित अन्य आभूषणों की बिक्री ज्यादा हुई। संस्थानों में उपभोक्ताओं को बनवाई में छूट का आफर दिया गया। विशेषकर डायमंड के गहनों में ज्यादा छूट दी गई। त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से पारंपरिक गहनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों की रेंज सराफा संस्थानों में उपलब्ध हैं।

कपड़ों की हुई जमकर बिक्री

इस वर्ष त्योहारी सीजन के साथ ही चुनावी सीजन भी चल रहा है। लोग त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से उपहार देने के उद्देश्य से भी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 फीसद ज्यादा कारोबार हुआ है।

टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन के नए माडलों में मिला आफर

इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों द्वारा भी उपभोक्ताओं को आकर्षक आफर दिए गए। इसके अंतर्गत टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य उत्पादों पर आकर्षक छूट व उपहार भी दे रहे। साथ ही फाइनेंस कंपनियों द्वारा भी कैशबैक आफर दिया गया। 

PT – रायपुर/नोएडा। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव एप के मामले में उत्‍तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने महादेव ऐप से जुड़े 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्‍ट लगाया गया है. साल 2022 में नोएडा की एक पॉश सोसायटी से महादेव ऐप से जुड़े लोग पकड़े गए थे।

नोएडा पुलिस ने इस ऐप को बैन करने के लिए भी लिखा था. इस मामले में नोएडा के थाना 39 में केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में आजतशत्रु माने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और 7 बार के विधायक, 3 बार के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों काफी आहत हैं। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र के बैजनाथपारा में उनके साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की कोशिश की। लेकिन अग्रवाल उससे कहीं ज्यादा उस वारदात के बाद सीएम बघेल की टिप्पणियों से आहत हैं। आज जब वे मीडिया से मुखातिब हुए।

बृजमोहन अग्रवाल ने साफतौर पर कहा कि, CM ने मेरे लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, उससे मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि, रायपुर की जनता ने मुझ पर सात बार भरोसा किया है, मैं मुख्यमंत्री की कृपा से विधायक या मंत्री नहीं बना हूं। अग्रवाल ने कहा कि, मुझ पर हमला हुआ… लेकिन फिर भी CM ने इस पर जो कहा, कोई भी सभ्य आदमी ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करता। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि, CM पैसाखोर हो गए हैं, उन्हें पैसे की आदत लग गई है। जिनके ऊपर सट्टा चलाने के आरोप हैं, उन्हें अपने पास रखा है।

मैंने पहली बार सुना है कि, चुनाव भी ठेके पर दिया जाता है। मैं 14 नवंबर को खुलासा करूंगा हमारे किन लोगों को धमकी दी गई। हमारे लोगों को पैसे में खरीदने की कोशिश होती है। लोग नहीं मानते तो उन्हें धमकी दी जाती है।

PT – रायपुर। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया के बातचीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में ज्वाइंट नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, जिसके कप्तान हमारे सीएम भूपेश बघेल हैं। अगर हमें जीत मिलती है तो सबसे पहले ट्रॉफी उन्हें मिलना चाहिए क्योंकि वो हमारे कप्तान हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह संयुक्त नेतृत्व पर चुनाव लड़ेगी और इसका नेतृत्व मौजूदा सीएम भूपेश बघेल करेंगे। हम सभी काम एक साथ कर रहे हैं। अगर हम जीतते हैं चुनाव में, कैप्टन (भूपेश बघेल) को पहली प्राथमिकता क्यों नहीं मिल सकती? वह कतार में पहले व्यक्ति हैं, इसलिए यदि अन्य पर विचार किया जाता है, तो वह उनके बाद ही होगा।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में ज्वाइंट नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। इसके कप्तान हमारे सीएम भूपेश बघेल हैं।छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में इस समय सीएम के नाम को लेकर हलचल दिखाई दे रही है।

प्रदेश का विधानसभा चुनाव तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के नाम पर लड़ा जा रहा है, जिसमें माना जा रहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी दोबार सत्ता में आती है तो सीएम भूपेश बघेल ही सीएम बनेंगे। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी सभा में दिए एक बयान ने अब इस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। अब मल्लिकार्जुन खरगे के दिए बयान पर प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपना बयान दिया है।

खरगे के बयान पर हलचल

दरअसल, कोरिया जिले में हाल ही में चुनावी सभा करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आप जीताओ फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनेंगे और दूसरी लाइन में ही संभल कर बोले कि जो भी हाईकमान चाहेगा वो मुख्यमंत्री बनेगा और कांग्रेस ने जो भी वादा किया है।

उसे जीतने के बाद पूरा करेंगे। खरगे के इस बयान से राज्य में हलचल मची हुई है। अब तक तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ये मान रही थी कि चुनाव जीतने के बाद सीएम भूपेश बघेल ही बनेंगे, लेकिन खरगे के इस बयान ने सबको असमंजस में डाल दिया है।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो चुका है बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. वहीं मतदान का परिणाम तीन दिसंबर को आना है। पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने जीतने का दावा कर रही हैं।

 

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्द की हवाएं तेज हो गई हैं। बदलते मौसम का मिजाज अब नया रूख लेने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में और पारा गिर सकता है। कंपकंपी वाली ठंड की जल्द एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा भी अधिक है।

 

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि इसके प्रभाव से आने वाले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक हल्की वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर और सोनहत रहा, वहां के कृषि विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने आगे बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर स्थित है, जिसके पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि की संभावना है।

PT – रायपुर। हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्या खरीदें क्या नहीं…

 

धनतेरस पूजा मुहूर्त

धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

 

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

 

धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें?

इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है। धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

 

ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है, इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी न खरीदें। धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए।

ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।

 

धनतेरस पर करें ये उपाय

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें। धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है।

 

इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है। धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

 

धनतेरस कथा

पौराणिक कथा के अनुसार जब अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था, तो एक-एक करके उससे क्रमशः चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। समुद्र मंथन के बाद सबसे अंत में अमृत की प्राप्ति हुई थी। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव के पूजन का विधान है।

PT – रायपुर, 10 नवम्बर 2023/ राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 9 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 88 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 9 नवम्बर तक 47 हजार 846 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 37 लाख रुपए है। साथ ही 4 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 57 लाख रुपए कीमत के 493 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 74 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं। 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। प्रथम चरण में 7 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए आज दूरस्थ मतदान केंद्रों के मतदान दलों को रवाना किया गया। इनमें कई मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया है। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं।

प्रथम चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।