Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है. सीआरपीएफ के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं. जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है. इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए।
बता दें छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की जा रही है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम बघेल ने कहा बड़ी साजिश हो रही हैं. निर्वाचन आयोग से अनुरोध है कि जितने भी स्पेशल प्लेन छत्तीसगढ़ में उतर रहे हैं, सबकी जाँच की जाए. आखिर बक्सों में भरकर क्या आ रहा है? छापों के नाम पर आ रही ED और CRPF के वाहनों की भी जाँच की जाए. प्रदेश के लोगों को आशंका है कि चुनाव हारता देख भाजपा भर-भरकर रुपया ला रही है।
बता दें छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की जा रही है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अकबर और बाबर को लेकर चुनाव आयोग की नोटिस के बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा गुरूवार को एक बार फिर बड़ा हमला किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भूपेश से अधिक अकबर पर भरोसा है। सरमा मानपुर, मोहला और खुज्जी विधानसभा में रोड शो कर जनसभा लेंगे। सरमा ने भूपेश है तो भरोसा है वाले नारे पर कहा कि भूपेश बघेल है तो भरोसा है, लेकिन ये नारे के लिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि सभी पोस्टर बैनर में से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम हटाना चाहिए।
भूपेश बघेल के सीएम चेहरे वाले बयान पर सीएम बिस्सा ने पलटवार करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ का चुनाव भूपेश बघेल के नाम में हुआ था। इस वर्ष के चुनाव में भूपेश बघेल का नाम रिप्लेस होते जा रहा है। कांग्रेस भी उन्हें धीरे-धीरे सीएम पद से हटा रही है। सीएम तो उन्हें प्रमोट नहीं करना है, क्योंकि सीएम तो बीजेपी बनाएगी। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर हिमंता ने कहा, अच्छी चीज के लिए तो इंतजार थोड़ा करना ही होता है। भूपेश बघेल और कांग्रेस जो घोषणा कर रही है, उसका कोई महत्व नहीं है। बीजेपी जो घोषणा पत्र जारी करेगा। वह खरा सोना होगा। बीजेपी सही समय पर सही फैसला लेगी। ऑनलाइन को हम ऑफलाइन नहीं करेंगे। इस बार बीजेपी अच्छा घोषणा पत्र जारी करेगा। थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत ही बेहतर घोषणा पत्र जारी होगा।
धर्मांतरण के मुद्दे लेकर सीएम हिमंता ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कोई मुद्दा नहीं है। यह एक सामाजिक मुद्दा है। यह बहुत बड़ा मुद्दा है। यह हमारे खिलाफ एक आपराधिक साजिश हो रहा है। छत्तीसगढ़ को यदि बचाना है तो कोई ना कोई बड़ा कानून व्यवस्था धर्मांतरण के खिलाफ लेना ही होगा। धर्मांतरण लालच के साथ नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री से अगर सवाल करू तो भूपेश बघेल खुद भी धर्मांतरण के खिलाफ ही होंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं. भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे और बुलडोजर चलाने को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। 
उन्होंने कहा कि, सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल के यहां ही बुलडोजर चलाना चाहिए. जलकी में जिस तरह जमीनों पर कब्जा किया गया है, उस हिसाब से उनके यहां पहले बुलडोजर चलना चाहिए. सीएम ने कहा, डॉ. रमन सिंह के ठाठापुर पर बुलडोजर चलना चाहिए. 15 साल के बीजेपी शासनकाल के सभी भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। 
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है तो वहीं 5 साल से सत्ता से दूर रही भाजपा एक बार फिर सत्ता वापसी पाने की कोशिश में लगी हुई है. वहीं चुनाव को देखते हुए लगातार केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कर्ज माफ से जुड़ी बातें सीएम भूपेश बघेल ने शेयर किया हैं. उन्होंने ट्वीटर पर बताया कि कल एक भाजपा का कार्यकर्ता मिला, बोला- “कका मेरा पहले भी कर्ज माफ हुआ था, मुझे ख़ुशी है कि इस बार भी होगा। अब धान भी 20 क्विंटल/एकड़ बेचूँगा और मेरी मां बहुत खुश हैं, कह रही हैं कि अब सिलेंडर भी 500 रुपए सस्ता मिलेगा” जाते हुए बोला, इतनी महंगाई में घर तो कांग्रेस सरकार के कारण ही चलता है। मां जी को प्रणाम कहना.
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। आज कांकेर में भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बता दें कि बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
नरेंद्र मोदी आज 1.55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना होंगे।
2:45 बजे को कांकेर पहुंचेंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
कांकेर से 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
रायपुर पहुंचकर 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाइल बंद हो गया. बार-बार उसे चालू करने की कोशिश की गई. बावजूद इसके सीएम बघेल का मोबाइल चालू नहीं हुआ है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “सुबह मैंने मोबाइल से बात भी की और मैंने फेसबुक चलाया. तब सुबह 30 से 40 परसेंट इसका बैटरी भा था. उसके बाद मैं इसे चार्जिंग में डाला और जब मैं होटल से निकला, तो इसको चालू करने की, चार्जिंग करने की कोशिश की. पावर बैंक से भी चार्ज करने की कोशिश की. लेकिन यह चालू नहीं हो रहा है।
क्या कुछ मेल भी आया है आपको, क्या लगता है इसे हैक करने की कोशिश की गई है? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “मुझे मालूम नहीं है. लेकिन 11 बजे से यह बंद है. लगभग 6-7 घंटे हो गए है मोबाइल बंद हुए. मुझे नहीं मालूम क्यों मोबाइल ही बंद हो गया है. जाकर इसे चेक करवाता हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। अब तक गांव, कस्बों में काम न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी खबरें,तस्वीरें आती रहीं हैं। लेकिन इस बार शहर वह भी राजधानी में एक संभ्रांत कॉलोनी के रहवासी विरोध में उतर आए हैं। शंकर नगर श्रीराम नगर के लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।
इसे लेकर इलाके के फ्लाई ओवर समेत श्रीराम नगर फेस 1 में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। ये लोग B 1 और राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी से परेशान हैं। वे साढ़े तीन दशक से अपना ही संपत्ति के दस्तावेजों के लिए भटक रहे। अबकी बार काम कराने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कह रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल का कहना है, ”…बीजेपी छत्तीसगढ़ की जनता के बारे में नहीं सोचती. वे छत्तीसगढ़ को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसके बारे में अगर उनके पास कोई विचार होता, उनके पास कोई योजना होती तो वे इस बारे में बात करते…चुनाव” निकट हैं। सत्ता में होने के बावजूद, हमने अपनी 16 गारंटी सूचीबद्ध कीं। लेकिन उनकी गारंटी के बारे में कोई गारंटी नहीं है, राज्य के लोग यह जानते हैं। उन्हें हमारी गारंटी पर भरोसा है।”
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को रायपुर दक्षिण के लाखे नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय केलाबाड़ी, आदर्श नगर, कुशालपुर में खोला गया है। इस कार्यालय के खुलने से लाखे नगर मंडल में चुनाव अभियान में और तेजी आएगी। कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गरीबों को न्याय दिलाने, छत्तीसगढ़ के विकास और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमल चोपड़ा मोहन एंटी, रमेश सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, मीनल चौबे महेश शर्मा,श्याम सुंदर अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, मुरली शर्मा, हरि बल्लभ अग्रवाल, रामकिंकर सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत सिंह ठाकुर, पायल अंबानी, बबली सेन, सविता साहू, विश्वजीत साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।