Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद अब वादों और दावों का दौर शुरू हो चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस ने कर्जमाफी सहित किसानों के लिए कई वादे किए हैं तो दूसरी ओर भाजपा भी अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर दांव खेलने की तैयारी में है। लेकिन सियासी गलियारों में सबसे गरम मुद्दा किसान कर्जमाफी का है, जिसे लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा है कि सर्वे रिपोर्ट मिल चुकी है कि कुर्सी खिसकने वाली है, इसलिए कांग्रेस कुछ भी घोषणा कर रही है। CM अब कोई घोषणा भी करेंगे तो कोई महत्व नहीं है, BJP के प्रति बस्तर से सरगुजा तक अच्छा माहौल है। इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया है कि दुनिया की कोई ताकत अब BJP को नहीं रोक सकती। सभी मीडिया रिपोर्ट में BJP की सरकार बन रही है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने शराबबंदी, कर्जामाफी, धान की कीमत 2500 रुपए करने सहित अन्य वादे किए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये बात सामने आई थी कि किसान कर्जमाफी ने जनता को लुभाया और भारी बहुमत से सरकार बनी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज तीसरे दिन मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र, लोरमी, बेलतरा, चन्द्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, रायपुर नगर पश्चिम, अभनपुर और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में 4-4, कटघोरा, बिल्हा, अकलतरा, पामगढ़, आरंग, संजारी बालोद, कुरूद और डौण्डीलोहारा में 3-3, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, प्रेमनगर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायपुर नगर दक्षिण, वैशालीनगर, अहिवारा, बेमेतरा और नवागढ़ में 2-2, रामानुजगंज, सीतापुर, कोटा, मस्तुरी, जैजेपुर, बिन्द्रानवागढ़, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर और साजा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।
इसी तारतम्य में थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन की आर.पी.एफ. एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान गेट नं. 2 पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यो द्वारा रोककर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमन गुप्ता निवासी बलांगीर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. प्रदेश में प्रथम चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व टोप्पो ने मतदान केन्द्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 50% मतदान केंद्रों में CCTV की निगरानी से मतदान होगा।
 
 
प्रदेश के 11,855 मतदान केंद्रों में एक-एक CCTV कैमरा लगाया जाएगा. इस सभी जगहों में प्रॉपर नेटवर्क है. पहले चरण में 2430 पोलिंग स्टेशन में सीधा लाइव वेब कास्टिंग होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से निगरानी की जाएगी. मतदान के दिन के लिए टीम तैनात किया गया है. पिछले बार 30% मतदान केंद्रों में CCTV लगाया गया था. इस बार 20% की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि राज्य में टोटल पोलिंग बूथ 24,109 बनाए गए हैं. जहां-जहां CCTV लगाना है उस पोलिंग स्टेशन का चयन हो चुका है. हमारे सर्विस प्रोवाइडर वहां जाकर नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर जांच कर रहे हैं. तीन दिनों में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी। इस कार्य के संपादन के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टीम तैनात किया गया है. मतदान केंद्रों में हमारा वेबकैम लगे होंगे. वह सुबह पोलिंग होने से पहले स्टार्ट कर दिया जाएगा।
जिसका मॉनिटरिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से किया जाएगा. पूरा सेटअप किया जा चुका है।  18 TV, 18 लैपटॉप से निगरानी की जाएगी. पोल डे को सेंट्रल स्तर पर सभी मतदान केंद्रों का लाइव मॉनीटरिंग किया जाएगा. पोलिंग सेंटर की पूरी समीक्षा की जाएगी अगर कुछ लगता है सुधार की जरूरत है या कुछ सुविधा की जरूरत है तो उसके लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम को निर्देश दिया जाएगा। पहले चरण के मतदान में 2430 पोलिंग स्टेशन में सीधा लाइव वेब कास्टिंग होगा. इसका नियंत्रण जो है तीन लेवल पे होगा DEO के पास होगा CEO के पास होगा Eci लेवल पे होगा तीनों लेवल से पोलिंग स्टेशन को देखा जा सकता है. निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान कराना ही हमारा मकसद है. इसलिए हर उपाय किया जा रहा है जिसकी मदद से निष्पक्ष मतदान हो इसलिए 50% मतदान केंद्रों में लाइव वेब कास्टिंग किया जाएगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले 26 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे. अठावले मुंबई से सीधे करीब 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से सड़क माध्यम से हॉटल क्लार्क-इन में कुछ देर विश्राम के बाद पांच बजे रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेतागणों से मुलाकात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. रात 9 बजकर 5 मिनट पर वे वापस रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर मुंबई के लिए रवाना होंगे. आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रहित के अगुवा रहे भारतीय जनता पार्टी का हम समर्थन करते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारतवर्ष का मान, प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ा है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छग के खैरागढ़ पुलिस ने क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर को रोक दिया। पुलिस ने सचिन को रोककर उनसे पूछताछ की। सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। खैरागढ़ पुलिस ने क्रिकेट के महारथी भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से पूछताछ की. लेकिन यह खबर सही है. खैरागढ़ पुलिस ने ना केवल सचिन तेंदुलकर की गाड़ी रोका, बल्कि पूछताछ भी की। दरअसल, राज्य में आचार संहिता लागू है। अंतरराज्यीय सीमा और अंतर जिला सीमा पर पुलिस की गहन चौकसी चल रही है।
सचिन तेंदुलकर निजी वाहन से कान्हा किसली जा रहे थे. जाहिर था पुलिस की चौकसी की जद में आ गये. सचिन तेंदुलकर की गाड़ी तीन चेकपोस्ट पर रोकी गई. रात करीब आठ बजे उनकी गाड़ी मोहगांव चेकपोस्ट पर रोकी गई. इसके बाद साल्हेवारा और आखिरी में खादी चेकपोस्ट पर पूछताछ के लिए रोकी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता के अधीन लागू निर्देशों पर अमल किया. साथ ही अपने चहेते क्रिकेटर को अपने बीच पाकर खुशी भी जताई। सचिन तेंदुलकर ने भी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सहयोग किया. उनके साथ सेल्फ़ी भी ली।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। डीडी नगर पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। इन दोनों ने सरे राह  कार और कार सवार पर पत्थर से मारकर जान लेने का प्रयास किया। घटना बुधवार शाम सुंदर नगर पेट्रोल पंप के पास की है। तात्यापारा निवासी निखिल पटेल (24) अपनी कार से कहीं जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास बाइक नंबर सीजी 04 एच यू 9443 में सवार दो युवक गुजर रहे थे। निखिल ने चलती बाइक में मोबाइल पर बात करने मना किया।
इससे नाराज होकर गुस्से में आए युवकों ने पहले तो हाथ मुक्के से मारपीट की । फिर पत्थर उठाकर कार का शीशा तोड़, निखिल ने नाराजगी जताई तो उन दोनों ने हत्या की नीयत से पत्थर से निखिल पर भी हमला कर फरार हो गए । घटना के करीब चार घंटे बाद निखिल ने डीडी नगर थाने में इन युवकों पर धारा 294,323,307,427,34  का अपराध दर्ज कराया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के साथ दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो गई है। अब उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल कराने को लेकर रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सांसद रवि शंकर प्रसाद का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। रवि शंकर प्रसाद आज रायपुर जिला ग्रामीण की बैठक लेंगे। वहीं BJP प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होकर सभा करेंगे।
बता दें कि आज दोपहर सांसद रवि शंकर प्रसाद 1:45 बजे रायपुर आएंगे। 27 अक्टूबर को 9:30 बजे सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। 1:40 बजे दुर्ग पहुंचकर BJP प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। फिर अगले दिन 28 अक्टूबर को रात 9:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज सुबह सीएम भूपेश बघेल ने ​ट्वीट कर बड़ी बात कही है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है, 20 क्विंटल/एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार के काम से सब खुश हैं, तभी तो भाजपा नेता स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए चिट्ठियाँ लिखते हैं। उनका भी है भरोसा बरकरार…फिर से कांग्रेस सरकार।
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने हाल ही में किसानों की कर्जमाफी करने का ऐलान किया है। इससे पहले उन्होंने धान की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में किसानों का अहम योगदान होता है। ऐसे में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए एक के बाद एक कई वादे कर रही है, जिसके बाद से ये कहा जा रहा है कि छत्तीसगझढ़ में कांग्रेस वापसी करने वाली है। हालांकि ऐसा कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि भाजपा ने अभी अपने पत्ते खोले नहीं है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फरसगांव,भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है! इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
वहीं, चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है। जहां एक ओर सीएम भूपेश बघेल कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को साधने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के इस दांव का काट लाने की तैयारी में है।