Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। उन्होंने राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विशेष रूप से गायत्री परिवार को आमंत्रित किया गया।
राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा द्वारा जारी किए पोस्टर पर सीएम भूपेश बघेल ने करारा जवाब दिया हैं. उन्होंने कहा  – जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है.. आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है।
मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं. हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे. बुराई हारेगी सच जीतेगा छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने आज दशहरा के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा की. इस दौरान रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे.  SSP प्रशांत अग्रवाल ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध करके अपनी पत्नी सीता को उसके चुंगल से आजाद कराया था. भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न और रावण की सिंह लग्न की है. दोनों के लग्न में विद्यमान बृहस्पति दोनों की शक्तिशाली बनाता है. हालांकि श्रीराम का बृहस्पति लग्न में उच्च का है जो उन्हें विशिष्ट बनाता है।
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में एक ऐसी संस्था काम कर रही है जिसने नौ साल में शिक्षा पर तीन करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी रकम जकात (दान) से इकट्ठा की गई। इस साल यानी दसवें साल में करीब 50 लाख रुपए बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संस्था का नाम छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन है। फाउंडेशन की ओर से रविवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सालाना जलसे में उन सभी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने ग्रेजुएशन करने के साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए सफलता पाई है। इसके साथ ही यह घोषणा भी की गई फाउंडेशन की नीतियों से आने वाले समय पर सफल छात्रों की संख्या दोगुना होगी। फाउंडेशन ऐसे सभी बच्चों की मदद करता है जो आगे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक समस्या की वजह से पढ़ नहीं पाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि फाउंडेशन का मूल वाक्य मिशन तालीम सभी लोगों को प्रेरणा देता है कि तालिम नहीं तो कुछ भी नहीं। आज मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा ही है। शिक्षा से ही सिस्टम को सुधारा जा सकता है।  उन्होंने बताया कि सउदी अरब से उमरा करने के बाद वे शनिवार को रात 2 बजे दिल्ली लौटे थे। लेकिन तालीमी कार्यक्रम होने की वजह से वे सुबह दिल्ली से रायपुर के लिए तुरंत रवाना हो गए। उन्होंने सभी माता-पिता से कहा कि बच्चे शिक्षा में आगे करना चाहते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन दें।
जकात फाउंडेशन जैसी संस्था रायपुर ही नहीं देश के सभी राज्यों में होनी चाहिए। और इससे हर बच्चा शिक्षित हो सकेगा। उन्होंने फाउंडेशन मिशन तालीम के लिए अपनी ओर से 1 लाख रुपए दान देने की घोषणा की. फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सैय्यद अकील ने बताया कि रमजान के महीने में निकलने वाले 2.5 फीसदी जकात की रकम तो इकट्ठा कर अब तक हजारों बच्चों की ग्रेजुएशन कराने के साथ ही सैकड़ों बच्चों को मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहुंचाने का काम किया गया है।  इस अवसर में समाज से NEET/JEE पास करने वालें और फाउंडेशन के टॉपर बच्चो का सम्मान किया गया. मीडिया जगत से दैनिक भास्कर से असगर खान, आई बीसी 24 से तहसीन जैदी, जुल्फीकार और ताबीर हुसैन को भी सम्मानित किया गया।  फाउंडेशन से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल लोगो का भी सम्मान किया गया जिसमे, अज़ीज़ पब्लिक स्कूल से शबनम अल्वी, ब्रैनी स्टार स्कूल से आशिरा, इंडियन पब्लिक स्कूल की शाहीन सैय्यदा, इकरा इंग्लिश स्कूल से क़मर बानो, ग़रीब नवाज़ स्कूल से सफ़ीना बेगम, लिटिल फ्लावर स्कूल से नाहिद और महजबीन, नूरानी स्कूल की श्रीमति जमशीद बावरा, जी का सम्मान हुआ
विभिन्न छेत्र की मस्जिद के मुतावल्ली फाउंडेशन के स्कॉलरशिप प्रोग्राम के निर्णय में मुख्य सहायक होते है इस लिए उनका भी संस्था द्वारा साधन्यवाद सम्मान किया गया जिसमे फतेहशाह मस्जिद के आसिफ रज़ा, मोवा मस्जिद के जनाब शेख गुलाम रसूल, संजय नगर मस्जिद के जनाब साजिद अली, संतोषी नगर मस्जिद के जनाब मोइन भाई, मोती नगर मस्जिद के जनाब शाकिर अली, मौदहापारा मस्जिद के जनाब इस्माइल गफूर, छोटापारा मस्जिद के जनाब अशफ़ाक कुरैशी, बुखारी मस्जिद के जनाब शब्बीर, अमन नगर मस्जिद के जनाब इजरायल, ईदगाहभाटा मस्जिद के जनाब अब्दुल करीम, शामिल थे
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनी तो फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे. सीएम भूपेश बघेल की इस घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है. उसके इस घोषणा का किसानों ने स्वागत किया है।
किसान नेता पारसनाथ साहू ने कर्जा माफी ऐलान का स्वागत किया है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो घोषणा की है वह किसानों के हित में है. हमें उम्मीद है किसानों के लिए अभी और घोषणाएं होंगी. किसानों का भरोसा कायम है. किसान नेता वेगेंद्र सोनबेर ने भी कर्जा माफी के ऐलान का स्वगात किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह स्वागत योग्य है. लेकिन कर्जा माफी का ब्लू प्रिंट भी कांग्रेस पार्टी जारी करना चाहिए. किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ होना चाहिये. 2018 में जो वादा किया गया था, उसमें पूर्ण कर्जा माफ नहीं हुआ है. सभी बैंकों का कर्जा माफी करने का वादा करें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। CRPF जवानों के सुरक्षा घेरे में अमित जोगी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कल उन्होंने बिलासपुर में JCCJ के समर्थन में वोट देने की अपील की. इस दौरान वे भेल सेंटर भी पहुंचे और एक किस्सा ट्विटर पर साझा किया. जिसमें बताया कि इसी कंपनी गार्डन में पापा-मम्मी अक्सर घूमने आते थे।  
अमित जोगी  का ट्वीट – बिलासपुर प्रेस क्लब के बाहर कंपनी गार्डन के पास ‘भेल और मेल’ दोनों का मजा लिया। ‘भेल’ तीखी थी लेकिन एक नंबर थी, लोगों के साथ ‘मेल’ इतना मीठा की बातों की मिठास ने डेजर्ट की कमी पूरी कर दी। इसी कंपनी गार्डन में पापा-मम्मी अक्सर घूमने आते थे। किस्सों के चटखारों ने सारी चुनावी थकान को ही गुल कर दिया…
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. 90 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस ने कई नए चेहरे को मौका दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 71 विधायक चुनाव जीतकर आए थे जिसमें से कुल 22 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है. हालांकि टिकट कटने से कई विधायकों में नाराजगी है और वह कांग्रेस के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तीन भागों में प्रत्याशियों की घोषणा की है. जिसमें पहली सूची में 30, दूसरी सूची में 53 और अंतिम सूची में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. 32 आदिवासियों को टिकट, सामान्य सीटो से भी उतारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 दो चरणों में होने वाला है. प्रथम चरण में 20 सीटों और दूसरे चरण में 70 सीटों विधानसभा में चुनाव होना है. वहीं कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. 90 सीटों पर कांग्रेस की सामाजिक समीकरण की बात करें तो पार्टी ने हर वर्ग पर नजर रखते हुए टिकट बंटवारा किया है. वहीं कांग्रेस ने ज्यातादार सीटों पर आदिवासी उम्मीदवारों को तरजीह दी है. अनुसूचित जनजाति के लिए 29 सीट आरक्षित हैं लेकिन कांग्रेस ने 32 आदिवासियों को मैदान में उतारा है. मतलब तीन अनारक्षित विधानसभा क्षेत्र में भी आदिवासी उम्मीदवार उतारा है. अनुसूचित जाति के 10 उम्मीदवार आरक्षित सीट पर उतारे गए हैं. आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों में 9 कुर्मी उम्मीदवार, 9 साहू उम्मीदवार, 8 ब्राह्मण उम्मीदवार, तीन यादव उम्मीदवार, दो अघरिया उम्मीदवार, 2 सिख उम्मीदवार, दो कलार उम्मीदवार, एक लोधी उम्मीदवार, एक मानिकपुरी उम्मीदवार, एक देवांगन उम्मीदवार, एक निषाद उम्मीदवार, एक मुस्लिम उम्मीदवार, एक बनिया उम्मीदवार ,एक मारवाड़ी उम्मीदवार, एक कायस्थ उम्मीदवार, एक रजवार उम्मीदवार और चार ठाकुर उम्मीदवार बनाए गए हैं. 90 में 30 ओबीसी उम्मीदवार उतारे गए हैं. मतलब 33त्न टिकट अन्य पिछड़ा वर्ग को दी गई है. 90 में से 15 सीटों पर सवर्णों को उतारा गया है. तीन सीटों पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे गए हैं. 3 सामान्य सीट पर आदिवासी प्रत्याशी: प्रेम नगर, कटघोरा और बसना सामान्य सीट है. लेकिन यहां पर कांग्रेस ने आदिवासियों को उम्मीदवार बनाया है. प्रेम नगर से खेलसाय सिंह, कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर और बसना से देवेंद्र बहादुर सिंह.
कांग्रेस की 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी व आखिरी सूची रविवार की देर रात जारी कर दी है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें चार विधायकों का टिकट कट गया है। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर पार्टी ने कुलदीप जुनेजा पर भरोसा जताया है। वहीं बैंकुठपुर में अंबिका सिंहदेव दोबारा चुनावी मैदान में उतारी गई हैं। धमतरी सीट पर 2018 में कांग्रेस से गुरुमुख सिंह होरा चुनाव लड़े थे जो हार गए थे। उनका भी टिकट काटकर ओमकार साहू को दिया गया है। कसडोल से संदीप साहू, सरायपाली से चातुरीनंद, महासमुंद से रश्मि चंद्राकर, सिहावा से अंबिका मरकाम को टिकट दी गई है। इस तरह प्रदेश क 90 सीटों में अब तक कुल 18 महिलाएं, अब तक कुल 29 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी उतारे गए हैं।
पहली सूची में 30 में से 8 विधायकों का कटा टिकट
नवागढ़ – गुरुदयाल बंजारे ठ्ठ पंडरिया – ममता चंद्राकर ठ्ठ डोंगरगढ़ – भुवनेश्वर बघेल ठ्ठ खुज्जी – छनी साहू ठ्ठ अंतागढ़ -अनूप नाग ठ्ठ चित्रकोट – राजमन बेंजाम ठ्ठ दंतेवाड़ा – देवती कर्मा कांकेर – शिशुपाल सोरी
दूसरी सूची में 53 में से 10 का कटा टिकट
बिलाईगढ़ – चंद्रदेव राय ठ्ठ धरसीवां – अनिता शर्मा  रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा  जगदलपुर – रेखचंद जैन मनेंद्रगढ़ – विनय जायसवाल ठ्ठ प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम ठ्ठ रामानुजगंज – बृहस्पति सिंह ठ्ठ सामरी- चिंतामणी महाराज  लैलूंगा – चक्रधर सिदार पाली-तानाखार – मोहित केरकेट्टा अंतिम सूची में 4 विधायकों का कटा टिकट सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव कसडोल – शंकुतला साहू सरायपाली – किस्मत  लाल नंद महासमुंद – विनोद चंद्राकर
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस घोषणा पत्र में तीन बड़ी घोषणाएं वाले बयान पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घोषणा पहले भी बहुत हुई है. 5 साल जनता इंतजार कर रही थी कि घोषणाएं कब पूरी होगी. राजेश मूणत ने सवाल किया कि क्या दारू की घोषणा इंप्लीमेंट हो गई? किसानों को बोनस क्या दे दिया? केवल पेपर और होर्डिंग तक यह घोषणाएं सीमित रही. तो जुमलेबाजी छोड़ो. यह बताएं कि छग में भ्रष्टाचार का कारवां कहां तक पहुंचा है. साथ ही पूछा कि आखिर बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर इतनी खलबली क्यों मची हुई है।
कांग्रेस की अंतिम सूची जारी होने पर और विधायकों के टिकट कटने पर राजेश मूणत ने कहा कि उनके ऊपर भरोसा नहीं था. आपने कहा था कि सभी विधायकों को जीता कर लाऊंगा. लोगों ने इसपर विश्वास किया, सुर्खियों में रहा. यह विश्वास टूटते हुए दिख रहा है, नैय्या डूबती हुई दिख रही है. 22 तो गए और अब बचे कितने. बदलबो… बदलबो… ए दारी कांग्रेस सरकार ला बदलबो. चिंतामणि महाराज के भाजपा शामिल होने की मूणत ने कहा कि नुकसान जिस पार्टी का है, वह चिंता करे. चिंतामणि महाराज बहुत दिनों से चिंता कर रहे थे. वह पहले से बीजेपी में थे. यह मामला कांग्रेस की आपसी गुटबाजी का है, जिसके कारण अपने विधानसभा को छोड़कर कहे कि मैं टीएस बाबा के खिलाफ लडूंगा।
जिन चार विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि ऐसी कई सीट रुकी हुई हैं, जहां समस्त क्षेत्र के समीकरण को देखकर उत्कृष्ट प्रत्याशी शीघ्र मैदान में आएंगे. हमर राज पार्टी की 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पर मूणत ने कहा कि देखिए धीरे-धीरे क्या होता है, कहां पर क्या स्थिति है. समय के साथ में स्थिति समझ आ जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर उत्तर से प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। इस कड़ी में सिंधी अकादमी के डायरेक्टर अर्जुन वासवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाज की उपेक्षा असहनीय है।  वासवानी रायपुर उत्तर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। मगर पार्टी ने मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर प्रत्याशी बना दिया। इस बार रायपुर उत्तर से सिंधी समाज से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर दबाव था। पार्षद अजीत कुकरेजा का नाम भी पैनल में था। मगर प्रदेश से सिंधी समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर सिंधी नेताओं में काफी नाराजगी है।
टिकट के दावेदार वासवानी ने अपना इस्तीफा सीएम भूपेश बघेल को भेज दिया है। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि सिंधी अकादमी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया हूं, लेकिन पार्टी में बने रहेंगे। पार्टी हित के लिए काम करते रहेंगे। वासवानी ने कहा कि सिंधी समाज की उपेक्षा हुई है।  समाज से एक भी टिकट तय नहीं होने से भावनाएं आहत हुई है। वो समाज के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए हैं। वरिष्ठ नेताओं तक समाज के लोगों की भावनाएं पहुंचा पाने, और उन्हें समझा पाने में विफल रहे हैं। ऐसे में वो डायरेक्टर के रूप में काम करने में असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पद छोडऩा उचित समझा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आखिरी सूची में बची हुई 7 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 4 विधायकों की टिकट काट दी गई है। 90 सीटों के विधानसभा उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने इस बार 22 विधायकों की टिकट काट दी है और 18 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। विधायकों की टिकट काटे जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है।
सुशील आनंद ने कहा है कि विपक्ष बौखलाई हुई है, जिसके चलते आरोप लगा रही है। कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने का अधिकार कांग्रेस पार्टी को है, जो कार्यकर्ता की भूमिका में थे चुनाव लड़कर विधायक बनेंगे। बाकी नेताओं को भी अलग जिम्मेदारी दी गई है। जबकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से ​बिना पूछे ही टिकट दे दिया है। इससे पहले महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। ये कांग्रेस पार्टी में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के फैसले का ही ​परिणाम है।