Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने अब से कुछ देर पहले दुर्ग भिलाई मे बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम में सफाई का बड़ा ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है।ननि भिलाई और रिसाली में पार्कों की कुर्सियां और झूले सप्लाई करने से शुरुआत की।
उसके बाद महादेव के संचालक का पार्टनर बनकर नेहरूनगर चौक पर ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। साथ ही सौरभ की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। साथ ही पिछले साल अपना नाम जयदीप बदलकर पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। कार्यवाही जारी है। दीपक सोलानी के घर सुबह 7 बजे  टीम पहुंची ‌इसमे 3-4 अफसर हैं। दीपक के भाई की मोबाइल दुकान आकाशगंगा में है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. नवरात्रि के लिए मंदिरों को मनमोहन स्वरूप में सजाया गया है. इसके साथ ही देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडालों में भी विशेष सजावट की गई है. वहीं देवी दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं. रायपुर के आकाशवाणी काली मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।
राजधानी के 10 देवी मंदिरों में 35 हजार से ज्यादा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है. मां महामाया मंदिर में 12 हजार ज्योत जलाई गई है. आकाशवाणी काली मंदिर में भी हजारों की संख्या में ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है. यहां नवरात्रि के पहले दिन चकमक पत्थर की चिंगारी से प्रधान ज्योति प्रज्ज्वलित की गई थी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार जोरों पर है. भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी. इसके लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायपुर आ रहे हैं।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे. यहां से 12.20 पर हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. राजनांदगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में रमन सिंह नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं।
नामंकन में शामिल होने के बाद शाह राजनांदगांव में विशाल रैली और आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे लगभग 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. जहां से वे दोपहर 2 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर।  कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्रियों का नाम शामिल है। वहीं, पार्टी ने 8 विधायकों का टिकट काट दिया है तो वहीं कुछ मंत्रियों की सीट बदल दी गई है। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
सरोज पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची डरते घबराते हुए जारी किया है, जिसमें अधिकांश चेहरे रिपीट किए गए हैं, ज्यादातर घिसेपिटे चेहरे हैं। उन्होंने मतदान से पहले ही ये दावा कर दिया है कि कांग्रेस की हार तय है। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने गिरीश देवांगन को पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जाने को लेकर भी निशाना साधा है। सरोज पांडेय का कहना है कि सीएम ने CM ने गिरीश देवांगन की बलि चढ़ा दी है वो रिकार्ड मतों से हारेंगे। सीएम ने अपने मित्र मंडली को टिकट दी है। कांग्रेस के पास नए चेहरे नहीं थे, इसलिए भ्रष्टाचार में सहयोग देने वालों को टिकट दिया है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जाति जनगणना का मुद्दा सारे मुद्दों पर हावी रहने के आसार बनने लगे हैं। इसकी बड़ी वजह राज्य में ओबीसी के अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति की बहुलता है। कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने तरह से आरक्षित वर्गों को खुश करने और लुभाने की कोशिश में है और खुद को इन वर्गों का बड़ा हितैषी बताने में जुटे हैं। राज्य की सियासत में आरक्षण बड़ा मुद्दा रहा है और जाति जनगणना का मसला सामने आने के बाद तो इस मुद्दे ने और जोर पकड़ लिया है। बिहार में हुए जातीय सर्वे और उसके नतीजे सामने आने के बाद दूसरे राज्यों में भी यह सियासी मुद्दा जोर पकड़ रहा है, ऐसे राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है।
राज्य की पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की आबादी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर जाति जनगणना करने का ऐलान कर दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तो इसे समाज का एक्स-रे तक बताया है और उनका कहना है कि दलित, पिछड़ा और आदिवासी को कितना प्रतिनिधित्व है, इसका पता जाति जनगणना से ही चलेगा। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हों या तमाम अन्य नेता, सभी जाति जनगणना को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर खुलकर कोई राय जाहिर नहीं की जा रही है।
भूपेश बघेल ने जाति जनगणना को लेकर भाजपा पर कई बार हमले किए और उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी 43 फीसदी से ज्यादा है, यह बात उनकी सरकार द्वारा कराए गए आर्थिक सर्वे में सामने आ चुकी है। इसीलिए राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है, अगर भाजपा यह नहीं मानती है तो फिर जाति जनगणना क्यों नहीं कर लेती। भाजपा के एक नेता ने चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा हर वर्ग की हितैषी है और यह बात उम्मीदवारों की सूची से समझी जा सकती है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें सामान्य सीटों पर बड़ी तादाद में ओबीसी वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। जिन 85 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें से अनारक्षित सीटों पर 29 स्थान पर पिछड़े वर्ग के लोगों को मैदान में उतारा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में मुद्दे तो बहुत हैं, कांग्रेस सरकार को गिनाने के लिए अनेक उपलब्धियां हैं तो विरोधी दल भाजपा के पास हमले के भी खूब अवसर हैं। मगर जाति जनगणना राज्य में एक बड़ा मुद्दा बनने के आसार नजर आ रहे हैं। इसकी वजह भी है क्योंकि यह ऐसा राज्य है जहां अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग की तादाद बहुत ज्यादा है और इस वर्ग के सहारे ही सत्ता का रास्ता तय किया जा सकता है। कांग्रेस की राज्य में जब से सरकार बनी है वह लगातार ओबीसी को आरक्षण देने की वकालत करती आ रही है, मामला राज्यपाल के पास अटका रहा और न्यायालय तक पहुंचा, वहीं भाजपा इस मामले में पिछड़ती रही है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भूपेश सरकार बनाम भाजपा के बीच होने के आसार नजर आने लगे हैं। कांग्रेस के निशाने पर भाजपा और केंद्र की सरकार है तो वहीं भाजपा के निशाने पर पूरी तरह भूपेश बघेल सरकार है। राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस की सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। इससे पहले राज्य में भाजपा की 15 साल तक सरकार रही है। वहीं राज्य के गठन के बाद तीन साल कांग्रेस की सरकार रही थी।
लिहाजा दोनों ही दल अपने-अपने शासनकाल की उपलब्धियां और दूसरे के शासनकाल की खामियां गिनाने की कोशिश में लगे हैं। राज्य में वर्ष 2018 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल की थी और भाजपा को बड़ी हार मिली थी। साथ ही सत्ता से बाहर भी होना पड़ा था। अब चुनाव करीब है तो भाजपा पूरी तरह भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा और केंद्र सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। कांग्रेस की ओर से बीते पांच साल में सरकार की ओर से किए गए नवाचारों का जिक्र किया जा रहा है जिसमें सबसे पहले है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों में ग्रामीण इलाकों में गोठानों का निर्माण, इसके अलावा गोबर व गोमूत्र की खरीदी।
इतना ही नहीं रुरल इंडस्ट्रियल पार्क भी सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना रही है। इसके अलावा बेरोजगारों के लिए दिया जा रहा बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदम और ओबीसी को आरक्षण, इसके साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण और उनके हित में लिए गए फैसलों को सरकार जोर-शोर से तो उठा ही रही है, केंद्र सरकार पर असहयोग करने का आरोप भी लगा रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार केंद्र सरकार व भाजपा पर हमलावर है तो वहीं भाजपा के निशाने पर सीधे तौर पर भूपेश बघेल हैं। उन पर शराब घोटाला, रेत घोटाला, कोयला घोटाला से लेकर तमाम घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कई सरकारी अधिकारियों के घोटाले में लिप्त होने के भी आरोप भाजपा लग रही है क्योंकि कई अधिकारियों के यहां से केंद्रीय जांच एजेंसियों को करोड़ों की संपत्ति मिली है और वह जेल की हवा खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य के चुनाव पूरी तरह भूपेश बघेल सरकार बनाम भाजपा के बीच होने वाले हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या गृहमंत्री अमित शाह या पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी के निशाने पर भूपेश बघेल की सरकार होती है और उन घोटाले का जिक्र किया जाता है जिनको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। यह बात अलग है कि कांग्रेस ऐसे राजनीतिक विद्वेष का परिणाम बताती है, मगर जनता के बीच घोटाले की चर्चा तो हो ही जाती है। वहीं दूसरी ओर भूपेश बघेल के जनहितकारी फैसला भी जनता के बीच है, कुल मिलाकर यह चुनाव भूपेश बघेल बनाम भाजपा होता नजर आ रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। लोरमी से बीजेपी प्रत्याशी अरुण साव ने कांग्रेस की पहली लिस्ट पर चुटकी ली है. उन्होंने तंज कसते कहा कि  तारिक पर तारिक.. तारिक पर तारिक देने वालों ने ले देकर एक तिहाई खिलाड़ी मैदान में उतारने तैयार किए हैं। 8 विधायकों की टिकट काटनी पड़ रही है, इससे समझ आता है खौफ कितना है! भूपेश बघेल जी ने अपनी भ्रष्टाचारी सरकार का ठीकरा विधायकों पर फोड़ा है।
कांग्रेस ने संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी , विधायक अनूप नाग, छन्नी साहु, भुवनेश्वर बघेल, ममता चंद्राकर, राजमन, देवती कर्मा और  गुरूदयाल बंजारे को टिकट नहीं दी है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से राजनांदगांव में पूर्व सीएम को हराएंगे. ब्लॉक स्तर से लेकर युवा कांग्रेस तक हर तरह की जिम्मेदारी का निर्वहन किया हूं. कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं की पहचान की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ यह चुनाव है, जिन्होंने 15 साल तक किसानों के साथ धोखा किया है. किसान विरोधी नीतियों के चलते हजारों किसान ने आत्महत्या की. 2013 और 2018 के चुनाव में किसानों को बोनस देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दिया. यह उनका किसान विरोधी चहरा बताता है. पूर्व मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में विकास नहीं के बराबर है. राजनांदगांव के सर्वांगीण विकास के लिए यह चुनाव लड़ेंगे और जीत कर आएंगे।
गिरीश देवांगन ने कहा कि भाजपा धान खरीदी में हमेशा अडंगा डालती है. धान खरीदी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार करती है. अब तक पहले साल के बोनस को मिलाकर 332 करोड़ रुपए अतिरिक्त समर्थन मूल्य किसानों को दी जा चुकी है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, उनके हित के लिए काम कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री मोहम्मद अकबर को कवर्धा से  टिकट मिला है. जैसा कि पहले से तय था, ये वे निश्चित सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने 2018 में बड़े बहुमत के साथ जीता था और सभी सत्तारूढ़ कैबिनेट मंत्रियों को उनकी सीटों से बरकरार रखा गया है. डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को उनके गढ़ अंबिकापुर से और भूपेश बघेल को पाटन में विजय बघेल के खिलाफ लड़ने के लिए बरकरार रखा गया है. रुद्र गुरु अहिवारा के बजाय नवागढ़ से लड़ेंगे जहां से उन्होंने 2018 में चुनाव लड़ा था।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने लिस्ट जारी होने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने शुभ समय पर अपनी पहली लिस्ट जारी है. यह नवरात्रि का शुभ समय है. सूची जारी करने के  लिए नवरात्र का पहला दिन ही तय किया गया था. अंबिकापुर से डीईओ टीएस सिंह, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू और सक्ती से चरण दास महंत जैसे दिग्गजों को भी टिकट दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में 30 में से 14 सीटें एसटी समुदाय को दी गई हैं. वहीं एससी की तीन सीटें हैं. सिर्फ तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार उन विधायकों को टिकट दिया है जो अपनी सीटों पर सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में छन्नी साहू सहित 6 विधायकों की टिकट कटी है। वहीं लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रुद्र कुमार ने अपनी सीट बदल ली है। इस बार कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपनी पहली सूची में चार महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।
सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद मिला है।  उन्होंने आगे लिखा कि अब क्षेत्र की जनता भी आशीर्वाद देगी। शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। पाटन से पुनः मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार किया।
डौंडी लोहारा – अनिला भेड़िया
खैरागढ़ – यशोदा वर्मा
डोंगरगढ़ SC  – हर्षिता स्वामी बघेल
भानुप्रतापपुर – सावित्री मांडवी