Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने की आम जनता द्वारा डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध लगातार प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को उच्चतम न्यायालय दिल्ली एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डी.जे. एवं धुमाल संचालन के संबंध में डी.जे. एवं धुमाल संचालित करने वालों की बैठक लेकर उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों से अवगत कराने निर्देशित करने के साथ ही डी.जे. एवं धुमाल संचालकों द्वारा निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में थाना आज़ाद चौक, अमानाका क्षेत्र में जुलूस के दौरान डी.जे./धुमाल संचालकों द्वारा निर्धारित समयावधि का उल्लंघन तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अत्यधिक आवाज में डी.जे./धुमाल बजाने/वाहन पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग करने का अवैधानिक कृत्य किया, साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 2 डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध उक्त थानों में कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से कुल 2 नग चारपहिया वाहन, 10 नग बॉक्स, 1 जनरेटर, 27 नग स्पीकर, 9 नग एमप्लीफायर, सहित अन्य वाद्ययंत्र उपकरण जप्त कर कार्यवाही किया गया।
थाना अमानाका क्षेत्रांर्तगत ग्राम तेंदुआ में तेज आवाज में डी. जे./धुमाल बजाने की सुचना मिलने से थाना अमानाका द्वारा तत्काल मौके पर जाकर DJ को बंद करा कर कोलहल अधिनियम अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन क्रमांक CG 07 CN 2354,18 नग रंगीन लाईट, 6 नग बॉक्स, 27 नग स्पीकर, 1 नग मिक्सर मशीन, 1 नग जनरेटर, 08 नग एमप्लीफायर, जप्त किया गया। थाना आजाद चौक क्षेत्रांर्तगत रामसागरपारा में तेज आवाज में दज/धुमाल बजाने की सुचना मिलने से थाना आजाद चौक द्वारा तत्काल मौके पर जाकर DJ को बंद करा कर कोलहल अधिनियम अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन क्र. सीजी 07 BQ 4685 04 साउंड बॉक्स बेस, 4 नग पोगा, एक नग एमप्लीफायर, 04 नग LED लाइट जप्त किया गया।

 
panchayattantra24.-रायपुर। छग के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री अपने पीए पर भड़ास निकालते नजर आ रहे है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने भी तंज कसा है. दरअसल खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गांव-गांव पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे है. और कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील कर रहे है. चुनाव प्रचार के दौरान एक जरूरतमंद और गरीब महिला मंत्री से शिकायत की जिस पर मंत्री हाईपर होते दिखे और अपने पीए पर सारा भड़ास उतार दिया। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र तिवारी ने सबसे पहले यह वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है. अन्य पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया इस वीडियो को शेयर किया है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रेल यात्रियों को फिर से एक बार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रायपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेन आज और कल (शुक्रवार, शनिवार) रद्द रहेगी।  तीसरी लाइन को जोड़ने के काम की वहज से करीब 25 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा इसमें सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, पोरबंदर-संतागाछी एक्सप्रेस, दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन शामिल है। 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव में अडानी कांग्रेस के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया X पर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वीवीपैट के साथ अडानी की तस्वीर दिखाते हुए लिखा गया है कि बटन कमल पर दबेगा तो अडानी निकलेगा। पोस्टर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी किया गया है। 

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रायपुर के भाजपा एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों को पूरजोर तरीके से उठाएंगे। भाजपा सरकार बनते ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कोयला घोटाला, पीएसएसी घोटाल के बाद सरकार ने गोबर को भी नहीं छोड़ा। गोबर पर भी तस्करी कर रहे। वहीं कैंडी क्रश को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, भूपेश बघेल आपको गेमिंग एप से प्यार क्यों है। यह सवाल मैं जरूर उठाऊंगा। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा, महादेव एप से जुड़े भिलाई के एक जवान ने अपनी शादी में 200 करोड़ खर्च की। दुबई में सिनेमा के स्टार सहित सबको पेमेंट किया है। एक भक्त सीएम के करीबी हैं, जिसमे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की गई है। एक बात समझ आई कि भूपेश बघेल को गेमिंग एप से बहुत प्यार है। युवाओं का आपने क्या भविष्य बनाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा, कोयला घोटाले में दो-दो कलेक्टर जेल में हैं। अधिकारी जेल में हैं। छत्तीसगढ़ कोयले की खान है। छतीसगढ़ में भ्रष्टाचार बहुत पारदर्शी है। पावन खेड़ा को लेकर रविशंकर ने कहा, कांग्रेस सरकार आपके लिए नोट कमाने की मशीन है। किसी को बेल नहीं हुआ है। ये बहुत बड़ी बात है। चाहे कोयला घोटाला या शराब घोटाला । ? रविशंकर ने कहा, आज सब जेल में हैं, परेशान हैं। भाजपा कोई घोटाला छोड़ने वाली नहीं है। भाजपा की सरकार बनने वाली है, कितना भी प्रचार प्रसार कर लें। 
रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस को आवास योजना से क्यों चीड़ है। इनके मंत्री ने चिट्ठी लिखी है। यह योजना गरीब लोगों के लिए है। धान खरीदी को लेकर हम 2184 रुपए हम देते हैं। पीएम ने घोषणा भी की है हम और खरीदेंगे। राम को लेकर राजनीति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा, भूपेश जी आपके पिता ने राम के प्रति कितना काम किया गया है। यह जग जाहिर है। जब अखिलेश यादव की पार्टी के लोग बोलते हैं तो क्यों खामोश थे। खरगे साहब के पुत्र जब सनातन के खिलाफ बोलते हैं तो आप क्यों खामोश थे। 
रविशंकर ने कहा, छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाला हुआ है। चेयरमैन साहब के बेटे का भी नियुक्ति हुई है। हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। राहुल गांधी जी को हमने कहा, आप ठीक से होमवर्क नहीं करते। नीतीश जी ने उन्हें जाति जनगणना की पोटली पकड़ा दी है। जाति जनगणना होगी तो वो कांग्रेस के अंदर लागू होगी की नहीं होगी कि वही चलेगा। उन्हाेंने कहा, भाजपा में पिछड़े दलित, पिछड़ा कार्ड सभी वर्ग का ध्यान रखा है। राष्ट्रपति का विरोध कांग्रेस ने किया है। अभी तक जो टिकट वितरण हुआ है उसमें 31 ओबीसी के लोगों को टिकट दिया है। 14 महिलाओं को टिकट दिया है। 11 मंत्री ओबीसी समाज से आते हैं। पीएम खुद ओबीसी समाज से आते हैं। 
अडानी के खिलाफ पोस्टर जारी करने पर रविशंकर ने कहा, होमवर्क नहीं करते हैं। देश के व्यापारी अगर निवेश करेंगे। तभी देश आगे बढ़ेगा। मेरे पास सारे कागज हैं। भूपेश बघेल अब ये बताएं कि मनमोहन जी के समय में ऑस्ट्रेलिया में निवेश किया था। X प्लस सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा, सरकार तो है ना देने के लिए क्यों नहीं दिया। धर्म परिवर्तन क्यों हो रहा है। संवेदनशील विषय है। कोई कार्यवाही नहीं होती है। भिलाई में भी कल हमला हुआ है। कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) नवा रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। 
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी। 
व्यापम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता घोषित होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति प्राप्त होने की स्थिति में व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। अतः यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।
 

publicuwatch24.-रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा आगामी नवरात्री त्योहार के संबंध में समस्त डीजे संचालक धुमाल संचालक गरबा आयोजक एवं दुर्गा माता पंडाल की स्थापना करने वाली करने वाली समितियों की बैठक ली गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, रायपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बैठक में उपस्थित सभी लागो को अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिये वर्तमान में लागु आचार संहिता को देखते हुये पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नही किया जायेगा। अनाधृकित एवं असमाजिक तत्वों से बचाव हेतु यथा संभव पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव समितियों को दिया गया।
पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल, रोड को घेरकर नही बनाया जायेगा। धीमे स्वर में प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया जा सकता है परन्तु रात्रि 10.00 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही किया जायेगा। सार्वजनिक स्थल में तेज आवाज में डी.जे. एवं धुमाल जैसे ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर जप्ती एवं राजसात किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। दुर्गा माता मुर्ति का विसर्जन की अनुमति दशहरा एवं दशहरा के अगले दिवस तक होगी।
रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों में पास के माध्यम से केवल परिवार के साथ जाने वाले अथवा कपल को ही एंट्री दिया जाये जिससे किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो साथ ही आयोजन स्थल में पर्याप्त वालेंटियर की व्यवस्था किया जाये। रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों तथा दुर्गा माता के पंडालों में केवल धार्मिक गानों को चलाया जाये का सुझाव आयोजको एवं समितियों को दिया गया। मुर्ति आगमन, स्थापना तथा विसर्जन के दौरान माननीय न्यायालय तथा शासन के निर्देशानुसार केवल ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। आयोजन स्थल में विद्यतु विभाग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
नवरात्री त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी साथ ही असामाजिक तत्वो अथवा अस्त्र शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थानो में दिये जाने की अपील प्रशासन द्वारा की गई। नवरात्री त्योहार को शांति पूर्वक एवं सर्व समाज को एक साथ मिलकर मनाये जाने की अपील की गई।

publicuwatch24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। ऐसे में नवरात्र से लेकर दशहरे का पर्व इस वर्ष आचार संहिता के साये में रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने नवरात्र को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। नवरात्र में दुर्गा स्थापना, रास गरबा और मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग होगा। डांडिया, रास गरबा में हर किसी की एंट्री नहीं होगी। जिनके पास, पास होंगे केवल वही लोग आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं दुर्गा पंडालों में केवल धार्मिक गाने बजेंगे। नियम विरुद्ध डीजे धुमाल बजाने पर जप्ती की चेतावनी भी दी गई है।
दशहरे को लेकर भी प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक दशहरे के दूसरे दिन तक प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकेगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में फोकस है।
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के दूसरी लिस्ट में कुल 11 नाम शामिल हैं। जिसमें बैकुंठपुर से डॉ. आकाश जायसवाल, कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना, लोरमी से मनभाजन टंडन, मुंगेली से दीपक पात्रे, जैजैपुर से दुर्गा लाल केवट, कसडोल से लेखराम साहू, गुंडरदेही से जसवंत सिंह, दुर्ग ग्रामीण से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया से चमेली कुर्रे, बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
rrr543.jpg
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी हो रही है। बता दें कि प्रथम चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना हैं। इसके लिए सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 13 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 20 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म भरने का अंतिम दिन है। वहीं 23 अक्टूबर तक नाम वापसी की तारीख तय की गई है। इसके बाद 24 अक्टूबर से सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटेंगे और आगामी पांच नवंबर तक दलों का चुनाव प्रचार-प्रसार जारी रहेगा। इसके बाद सात नवंबर को प्रदेश के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी भर सकेंगे।
लोरमी से बीजेपी प्रत्याशी ने ट्वीट कर कहा कि आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है..! उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक “खिलाड़ी” नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..! “तैयार हो जाओ” भाई, डरो मत!