Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज अपने कार्यालय के सभा कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता, नॉमिनेशन प्रक्रिया एवं इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। रायपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगा 
राजधानी जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगा। यहां के लिए नये विधायक को चुनने 1879762 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 45 हजार से अधिक 18-19 वर्ष वाले 45432 वोटर हैं। डीआरओ ,कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि इन सीटें के 1400 से अधिक पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग से नजर रखी जाएगी। जो पांच हजार से अधिक ईवीएम के जरिए 17 नवंवर को मतदान करेंगे। इनमें सर्वाधिक बलौबाजार सीट पर हैं। जिले के हर विस क्षेत्र के हर मतदान केंद्र में औसतन एक हजार वोटर हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक जारी है। बैठक में सीएम भूपेश समेत प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई दिग्गज भी मौजूद है। इस बैठक में टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। जिसको लेकर आज ये बैठक बुलाई गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने अपने उम्मदवारों की लिस्ट जारी कर रही है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी टिकट से पहले कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. आज राजीव भवन के बाहर सरायपाली से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर किस्मत लाल नंद को टिकट मिला तो हम सब कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक किस्मतलाल नंद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें टिकट नहीं देने की मांग कर रहे. सरायपाली कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ नायक ने कहा कि विधायक का व्यवहार बहुत ही खराब रहा है. कार्यकर्ताओं को कभी भी तव्वजों नहीं दी गई है. नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने कहा कि पार्टी की ओर से किसी को भी टिकट दे दी जाए, लेकिन किस्मत लाल नहीं चलेगा.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पांचों प्रदेशों में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही भाजपा ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने आचार संहिता लगते ही छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। वहीं, भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 90 में से 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 85 प्रत्याशियों में से 40-42 युवाओं को मौका मिला है। जारी हुई सूची में 14 महिलाओं को मौका दिया है और सभी वर्गों को व्यापाक प्रतिनिधि देने का कार्य किया गया। बाकी पांच सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, बची हुई पांच सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। गंगाजल पर GST लगाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर हमला किया है. ट्विटर कर सीएम बघेल ने कहा कि अब गंगाजल पर भी GST!!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है। जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है। मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें। बता दें कि गंगाजल ऑनलाइन मंगाने पर एक बोतल 125 रुपये की पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से अगर आप गंगाजल खरीदते हैं तो स्पीड पोस्ट चार्ज के साथ गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की एक बोतल 125 रुपये, दो बोतल 210 रुपये और चार बोतल 345 रुपये में मिलेंगी। आर्डर करने पर डाकिये घर तक पहुंचाएंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, लिस्ट में पार्टी ने सभी वर्गों का ध्यान रखा. महिलाओं की संख्या 13 से ऊपर है. पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जनजाति व युवाओं को समुचित स्थान दिया है. भाजपा अब सरकार बनाने जा रही है. पितृ पक्ष के बाद चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे. भाजपा में चेहरे को लेकर रमन सिंह ने कहा, मैं खुद कमल निशान से लड़ रहा हूं. हम लोग कमल निशान के प्रत्याशी हैं. जो भी कमल निशान का प्रत्याशी है वो डॉ. रमन, अरुण साव, नरेंद्र मोदी, अमित शाह का प्रत्याशी है. हमारी पहचान कमल निशान है. कांग्रेस की जातिगत जनगणना वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, चुनाव के समय ही सारे तथ्य सामने लाने का प्रयास करते हैं. 60 साल कांग्रेस ने सत्ता का सुख भोगा है तब ख्याल नहीं आया. 5 सालों से इनकी सरकार अलग अलग राज्यों में है, तब ख्याल नहीं आया. आचार संहिता लगता है तो नारे लगते हैं।
 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस आतंकवादी समूह के साथ खड़ी होती है. कांग्रेस के फिलिस्तीन के अधिकारों को सपोर्ट करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की नीति समझ से बाहर है. जो आतंकवादी समूह है, जो निर्मम हत्या कर रहा है, उसके साथ खड़े होते दिखते हैं. पूरे देश दुनिया में गलत प्रतिक्रिया होती दिखती है. मैं इसकी निंदा करता हूं. CM के रमन की ही चलती है वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, वह तो कहते थे कि दिल्ली में डॉ. रमन की कोई सुनता नहीं, कोई पहचानता नहीं. आज कैसे भूपेश के स्वर बदल रहे हैं…? केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय करती है. डॉ. रमन एक सामान्य सदस्य के रूप में शामिल होता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में सोमवार यानी 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। जिसके कुछ ही देर बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसके कई नए चहरें और 14 महिलाओं पर भरोसा जताया है। दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीजेपी कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। 
बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह शामिल हुए है। इस बैठक में शेष पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन और आगे की रणनीति पर बैठक में हो रही। घोषित प्रत्याशी शिवरतन शर्मा, रंजना साहू, पुरंदर मिश्रा वरिष्ठ नेताओं से मिलने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हुए है। आपको बता दें कि राजनीतिक मायने से देखा जाए तो साल 2023 के नवंबर और दिसंबर का माह बेहद अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, रायपुर जिले में 7 विधानसभा हैं. पिछले चुनाव से जिले में 2 लाख 60 हजार वोटर बढ़े हैं. जिले में 1869 मतदान केंद्र हैं. शहरी मतदान केंद्र ज्यादा हैं. एक मतदान केंद्र में औसत 1006 मतदाता हैं. जिले में 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. जिले में 18 वर्ष वाले 45 हजार मतदाता हैं. वहीं 22 साल वाले 1 लाख 10 हजार मतदाता हैं।
कलेक्टर भूरे ने बताया, 1869 मतदान केंद्र में से 934 में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी. जिले में 72 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 69 फ्लाइंग स्कार्ट की टीम होगी. जिले में 140 लोगों की एक टीम है, जो राजनीतिक दलों की खर्च का आकलन करेगी. सर्वेश्वर भूरे ने बताया, इस बार जितनी भी मतदान केंद्र में रेड कोस्टिंग होगा, वह केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेगा. 7 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र 7 होंगे. जिले में पर्याप्त संख्या में ईटीवीएम उपलब्ध है. इस बार 69 स्टेरिक्स टीम बनेगी और घेरा बंदी करेंगे. नामांकन परिसर में फोम लिए जायेंगे. 7 विधानसभा के फोम करेंटर परिसर में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया, मतदान दल और एमर्जेसी सर्विसेज को पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा. इसकी नई व्यवस्था है. बुजुर्गों के लिए 80 प्लस वाले लोगों के लिए दो लोगों का पोलिंग दल बनेगा. वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी के साथ शेड्यूल दिया जाएगा. 935 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी. CO ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी।
 

 
 
panchayattantra24.-मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में हुए भीषण सड़क हादसे में रायपुर तेलीबांधा में पदस्थ आरक्षक सुनील शर्मा के बेटे की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी और ड्राइवर घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार रायपुर से ग्वालियर के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक सुनील शर्मा तेलीबांधा थाने में चालक के पद पर है। सुनील का परिवार रायपुर से ग्वालियर जा रहे थे। इस दौरान टिकरिया थाना क्षेत्र के मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी को चालक अमित कस्तूरिया चला रहा था। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कॉन्स्टेबल के बेटे 11 वर्षीय लव शर्मा की मौत हो गई। वहीं, शांति शर्मा 42 वर्ष और पायल शर्मा 16 वर्ष, तुलसी शर्मा 16 वर्ष और वाहन चालक दुर्घटना में घायल है। गंभीर रूप से घायल तुलसी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को खबरों में घेरे हुए महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर, जिसके नाम से ईडी ने अदालत में रिपोर्ट पेश की है, उसकी 200 करोड़ की शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की कोई पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन इसमें चेहरे, और कार्यक्रम पेश कर रहे फिल्मी सितारे, ये सारे के सारे ईडी के घेरे वाले हैं। लोगों के सट्टे का पैसा किस तरह कहां खर्च हुआ है यह ईडी ने तो अदालत को बताया है, लेकिन उसकी एक झलक हम आपके यहां दिखा रहे हैं। 
 वही भिलाई के लोग यह तो मानते हैं कि सौरभ चंद्राकर ने सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाया, लेकिन फर्श से अर्श के उसके सफर की दबे मन से तारीफ भी करते हैं। पिछले चार साल के दौरान, सौरभ ने यहां के कई युवाओं को दुबई बुलाकर उन्‍हें अपने लिए काम करने का मौका दिया। सौरभ के पड़ोसी रहे एक व्यक्ति ने HT को बताया कि चंद्राकर ने अपने लिए काम करने के लिए करीब एक हजार लोगों को काम पर रखा था। उन्होंने कहा, ‘दुर्ग और भिलाई के कम से कम एक हजार युवा अब पूरी दुनिया में हैं।
दुबई से लौटे ऐसे ही एक युवक ने नाम बताने से इनकार करते हुए HT से कहा कि ट्रेनीज के पहले बैच में लगभग लोग 150 थी। उसने कहा, ‘मैंने अकाउंटिंग सेक्‍शन में प्रति माह ₹30,000 के वेतन पर काम किया, जिसे मैं अपने माता-पिता को वापस भेज देता था। वहां पूरे भारत से युवा मौजूद थे, और मेरा ग्रुप शारजाह में एक महलनुमा विला में रहता था।’ यूएई में अपने 10 महीनों के दौरान, ऊपर वाले बंदे ने सौरभ को कभी नहीं देखा। जैसे-जैसे सौरभ की दौलत बढ़ी, उससे जुड़ी तमाम किवदंतियां बनती गईं। ऊपर वाले युवक ने बताया, ‘हमने सुना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए शेखों को पेमेंट करता था। किसी ने कहा कि उनके पास 40 बॉडीगार्ड्स थे और अब वह बॉलिवुड सेलेब्रिटीज के साथ उठता-बै