Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। AICC कार्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज हो रही बैठक में छग के लिए प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हो सकती है। CWC के बाद सीईएस की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। वहीं कहा जा रहा है कांग्रेस आज शाम अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
बता दें कि आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. चुनाव आयोग इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है. हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है. लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है।
panchayattantra24.-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग आज चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा. इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी. भारतीय जनता पार्टी तैयार है, छत्तीसगढ़ की जनता को इंतजार है कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त हो, छत्तीसगढ़ अपराध मुक्त हो, छत्तीसगढ़ खुशहाल और तरक्की की ओर बढ़े. उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव का इंतजार छत्तीसगढ़ की जनता को था. आज चुनाव आयोग तारीख की घोषणा कर सकती है. छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है, भारतीय जनता पार्टी तैयार है और निश्चित रूप से एक नया सवेरा आने वाला है. वादा खिलाफी करने वाली सरकार के जाने का समय हो गया है. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. इस संबंध में आयोग 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसकी तारीखों की घोषणा आज भारत निर्वाचन आयोग करेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। जातिगत जनगणना पर भारतीय जनता पार्टी अपना स्टैंड क्लीयर कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा वंचित वर्गो को उनका अधिकार देने का विरोध करती है यही कारण है कि भाजपा की केन्द्र सरकार जातिगत जनगणना नहीं करवा रही है यही नहीं लोगो को उनके अधिकार से वंचित रखने के षडयंत्र के कारण मोदी सरकार 2021 में होनी वाली देश की जनगणना को भी 2023 से लंबित रखा है। जातिगत जनगणना से देश की वास्तविक जातीय आधार तथा विभिन्न जातीय समूहो की आर्थिक सामाजिक हालात की जानकारी सामने आयेगी जिसके आधार पर सरकार को अपनी योजनाओं को बनाने के सही तथ्य मिलेंगे। जब देश के लोगो के बारे में जानकारी ही नहीं मिलेगी तो सरकार उनके भलाई को योजनायें कैसे बनायेगी। भाजपा की केन्द्र सरकार आर्थिक और सामाजिक लोगो के भलाई के लिये योजना नहीं बनाना चाहती है इसीलिये भाजपा जातिगत जनगणना का विरोध कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्गो को उनका अधिकार देने के खिलाफ है। यही कारण है कि भूपेश सरकार द्वारा विधानसभा में पारित करवाये गये आरक्षण संशोधन विधेयक को भाजपा राजभवन में रोकवा कर रखी है उस पर हस्ताक्षर नही होने दे रही है। भूपेश सरकार द्वारा बनाये गये आरक्षण बिल में आदिवासी वर्ग के लिये 32 प्रतिशत, ओबीसी के लिये 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग में गरीब के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। कांग्रेस सरकार ने इन वर्गो को आरक्षण देने के लिये इनकी जन संख्या को आधार माना है। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के आरक्षण का आधार 2011 की जनगणना है तथा ओबीसी को आरक्षण देने के पहले भूपेश सरकार क्वांटी फायबल द्वारा आयोग बनाकर ओबीसी तथा सामान्य वर्ग की गणना करवाया है। ओबीसी वर्ग की जनसंख्या 44 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग की संख्या साढ़े तीन प्रतिशत आई है। उसी आधार पर उनके आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। भाजपा नहीं चाहती आदिवासी समाज और ओबीसी की आरक्षण बढ़े। इसीलिये वह विरोध करती है तथा आरक्षण बिल को राजभवन में रोकवा कर रखी है।

panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार अभियान समिति की पहली प्रेस वार्ता संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023 की नवगठित प्रचार अभियान की समस्त 20 सदस्यीय समिति ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रचार समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू और सचिव मुन्ना बिसेन ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे
गोपाल साहू ने कांग्रेस-बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया, तो जनता ने कांग्रेस के 36 वादों पर एतबार कर उस पर भरोसा किया। किन्तु कांग्रेस ने 36 तो क्या अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाफ होने की बात करती है पर कहां हुआ है बल्की पहले से ज्यादा बिल आता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ की जनता पार्टी के आह्वान पर हमारे साथ है। जनता अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही है।
गोपाल साहू ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया है। केंद्र की बीजेपी और प्रदेश की कांग्रेस की सरकार साजिशन प्रदेशवासियों को परेशान करने वाली नीतियां बना रही है। प्रदेश में कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क एवं परिवहन सभी विभाग दयनीय स्थिति में हैं। साथ ही केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों की लूटनीति के कारण आज प्रदेश में महंगाई सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश की जनता को उसके हाल पर छोड़कर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही चुनावी कार्यकर्मों में व्यस्त हैं। कुल मिलाकर सरकार जनता को राहत देने की बजाय अपनी लूटनीति को गति देने में लगी हुई है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ‘आप’ विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति- 2023 का अध्यक्ष गोपाल साहू और मुन्ना बिसेन को सचिव बनाया गया है। साथ ही इस समिति में 18 अन्य सदस्य भी हैं। जिनमें आकांक्षा सिंह, वदूद आलम, सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, एड. डी. पी. यादव, संतोष यदु, संतोष चंद्राकर, दादूराम मनहर, विजय गुरुबक्षानी, अरुण नायर, मनोज दुबे, घनस्याम चंद्राकर, राजेंद्र एक्का, डॉ. आकाश जायसवाल, समीर खान, डॉ. एसके अग्रवाल और चित्रा गुरुदेव का नाम शामिल है।

panchayattantra24.-रायपुर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार को ‘अग्रथॉन’ दौड़ और साइकिलिंग का आयोजन किया गया। अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रवाल युवा मंडल की ओर से ये आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अग्रथॉन में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी रतन लाल डांगी शमिल हुए।
बता दें कि हर साल की तरह इस वर्ष भी अग्रवाल सभा रायपुर अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव (दिनांक 24 सितम्बर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक) आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल सभा रायपुर शहर को 19 मोहल्ला समितियों में विभाजित कर प्रथम चरण में इन मोहल्ला समितियों के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं स्पर्धा आयोजित कर रहा है। द्वितीय चरण में इन सभी मोहल्ला समितियों में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले अग्रबन्धु सेंट्रल लेवल पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 को अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में होने वाले कार्यक्रमों एवं स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। दावेदारों के पैनल पर रायशुमारी होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। इस बैठक में सभी सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 20.25 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। तेलीबांधा पुलिस ने धारा 420,120 बी का अपराध दर्ज किया है। शांति नगर राम मंदिर के पास रहने वाली कुमारी ललिता सोना( 34) के साथ यह ठगी हुई। ललिता की पिछले वर्ष 1 सितंबर को तेज कुमार पुरी, समीर मिश्र और सत्यवत दुबे ने होटल ट्रीटोन तेलीबांधा में मुलाकात हुई थी। इन्होंने ललिता को क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश करने का ऑफर दिया।
इन लोगों ने अभी निवेश करने पर छ माह में रकम दोगुना वापसी वाली स्कीम बताई। इसे अच्छा ऑफर मान कर ललिता ने निवेश का फैसला किया। तेज, समीर और सत्यवत ने दिसंबर-22 तक चार महीने में ललिता से 20 लाख 25 हजार रूपए वसूले । एक वर्ष बाद भी रिटर्न नहीं आया तो ललिता को ठगी समझ आई। उसने शनिवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है।
हमें पूरा विश्वास है कि महिलाएं कांग्रेस का साथ देंगी

panchayattantra24.-रायपुर। जाति जनगणना पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी की स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में हुआ है, और जैसा प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा है, उसी तर्ज पर हमें करना चाहिए और हम करेंगे। इंडिया एलायंस में भी बात आई है कि जब तक हमें सही आंकड़े नहीं पता होंगे। हम लोगों को फायदा कैसे पहुंचाएंगे।
आगामी चुनाव के मद्देनजर आहूत पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आज बैठकों का दौर चलेगा। हर बैठक महत्वपूर्ण होती है, लगातार चल रही है, और चलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का काम लगातार चल रहा है। पंचायती राज का बड़ा सम्मेलन हुआ। लोगों ने बढ़–चढ़कर भाग लिया, प्रियंका गांधी ने भी संदेश दिया। जनता कांग्रेस को दुबारा चुनेगी और हमारी सरकार बनेगी।
कांग्रेस सीईसी की बैठक पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब तक सीईसी उस पर ठप्पा नहीं लगाती, तब तक हमारे प्रपोजल प्रस्तावित होते हैं। कुछ दिन में जब बैठेगी सीईसी, तब प्रस्ताव सामने आ जाएगा। एआईसीसी की बैठक भी उस बीच की जाएगी। महिला वोटरों की संख्या बढ़ने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं का हमेशा विशेष योगदान रहता है। पिछली सरकार को गिराने में हमारी सरकार ने खास तौर पर महिलाओं पर फोकस किया था। हमें पूरा विश्वास है कि महिलाएं कांग्रेस का साथ देंगी।
चर्चा के दौरान भाजपा के “चुनावी घंटी बजने पर सब याद आता है“ वाले बयान पर कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा कुछ ना ही बोले, बल्कि अपने गिरिबान में झांक कर देखे कि किस प्रकार से उन्होंने देश को बांटने का प्रयास किया है।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल में रायपुर को कबाड़ बना दिया है। मुख्यमंत्री की सोच विकास विरोधी है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए अभिशाप से काम नहीं रहा है। 5 साल में रायपुर के विकास के लिए एक ईट नहीं रखी गई। अब जब रायपुर से चारों सीटों पर मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही है, तब जनता को फिर दिग्भ्रमित करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं और सिर्फ नारियल फोड़ रहे हैं होना जाना कुछ नहीं है। मतदान के दिन तक मुख्यमंत्री कितना भी चाह ले किसी योजना का एक ईट नहीं रख पाएंगे काम चालू नहीं करा पाएंगे। रायपुर शहर में मुख्यमंत्री की दर्जनों घोषणाएं आज भी अधूरी है, जनता पूछ रही है क्या हुआ तेरे वादे का।
बृजमोहन अग्रवाल में आज टिकरापारा वार्ड के हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में सोलर हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन किया। हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में विधायक निधि से निर्मित 21 लाख की लागत से पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया। शीतला मंदिर परिसर में 5 लाख के लागत से लगे पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया व लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वीकृत टिकरापारा में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 26 सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए व कहा कि अभी मैं जनसंपर्क यात्रा में टिकरापारा के गली-गली में गया था सब लोगों ने दिखाया था कि सड़क की कैसे दुर्गति है, नगर निगम ने पूरे रायपुर को खोदापुर बना दिया है सड़के गड्ढे से पड़ गई है मैंने लोक निर्माण विभाग में बात कर लोग निर्माण विभाग से टिकरापारा के लिए 2 करोड़ 45 लाख ₹28000 की स्वीकृति दिलाई। जिससे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण होगा।
जिससे, साहू कॉम्लेक्स से दुर्गा नगर चौक तक, भगत सिंह चौक से जय अम्बे फैन्सी स्टोर तक, अमृत चौक से मरकाम म्युजिक तक सिद्धार्थ चौक से नंदी चौक तक, नंदी चौक से किराना स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग2, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 3, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 4, नूतन स्कूल से नर्सिंग हॉस्टल तक, इन्फट ऑफ लेटेस्ट वीमन क्लॉथ स्टोर से लास्ट हाउस तक, एम.के. फैन्सी स्टोर से शिवा फैन्सी स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 6, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 7, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 8, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 9, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 10, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 11, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, कार्यालय के चारों ओर, भगवा झंडा चौक से जनक फर्नीचर तक संजय नगर, मोहन धोबी (विक्की लॉण्ड्री) से माता कर्मा चौक तक संजय नगर, माता कर्मा चौक से माहाराणा प्रताप चौक तक संजय नगर, महाराणा प्रताप चौक से भगवा झंडा चौक तक संजय नगर, भगवा झंडा चौक से राधाकृष्ण मंदिर तक संजय नगर का लगभग 7 किलो मीटर तक सड़क का डामरीकरण होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सीईसी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होगी क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें पहले हो चुकी हैं। 4 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 सदस्यीय सीईसी का गठन किया था, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी सदस्य थे।
अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस. सिंह देव, केजे. जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याजनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल भी सीईसी के सदस्य हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। तीनों नेता पहले ही चुनावी राज्य में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित कर चुके हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आदिवासी बहुल राज्य में कई जन-समर्थक योजनाएं शुरू की हैं, और पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद है। इस बीच, भाजपा भी चुनाव के लिए कमर कस रही है और उसने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।