Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक तापमान 90 डिग्री से ऊपर हो गया है। 21 सीटों के नाम एक माह पहले घोषित कर जिस तरह भारतीय जनता पार्टी में पैराशूट बाहरी प्रत्याशी का विरोध हो रहा है ठीक उसी तरह का विरोध कांग्रेस पार्टी जमकर देखने को मिलने वाला है। दक्षिण विधानसभा में पुराने प्रत्याशी जिन्होंने ने पूर्व में चुनाव लड़ा है । सभी आपस में एकजुट एकराय होकर उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाने की मांग की जा रही है। लगता है कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने ऐलान कर दिया है कि बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बिल्कुल नहीं चलेगा। अगर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस को जीतना है तो दक्षिण विधानसभा में ही रहने वाले को ही प्रत्याशी बनाना चाहिए । ना कि पैराशूट से उतरने वाला हवाला बाज, अवैध कारोबार, होटल माफिया, सट्टा माफिया, जुआ माफिया, शराब माफिया ऐसे किसी भी प्रत्याशी को दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे। विधानसभा की कामोबेस स्थिति के हिसाब से कांग्रेस हमेशा मुकाबला भी नहीं कर पाती है। लेकिन पिछले विधानसभा में कन्हैयालाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक अग्रवाल को कड़ी चुनौती देते हुए बहुत ही कम मार्जिन से चुनाव पलटने की नाकाम कोशिश जरूर की थी, लेकिन उस वक्त भी सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि दक्षिण विधानसभा में मुस्लिम उडिय़ा और ब्राह्मण समाज जनसंख्या के हिसाब से अधिक होने की कारण अब मांग की जा रही है इनमें से किसी समाज, राजनीतिक और दक्षिण विधानसभा के मूल निवासी को ही कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाए तो भाजपा का समीकरण बिगड़ सकता है। छत्तीसगढ़ चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राजनीतिक सरगर्मी इतनी बढ़ गई है नेताओं का पसीना विधानसभा क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। 
कांग्रेस 2018 की जीत को बरकरार रखने के लिए संभागीय सम्मेलन कर रणनीति बना रही है, लेकिन एक ऐसी विधानसभा सीट है जहां कांग्रेसी चुनाव लडऩे से घबराते हैं। इसे बीजेपी का अभेद किला माना जाता है। इस सीट पर पिछले 33 साल से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीजेपी की तरफ से एक ही विधायक सात बार इस विधानसभा सीट से चुनाव जीतने का रिकार्ड बना चुके हैं। ये सीट बीजेपी के लिए हमेशा से सेट रही है। वहीं कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता आए, लेकिन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को पतह नहीं पाए। यहां कांग्रेस के सारे राजनीतिक अस्त्र धरे के धरे रह गए। 2018 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल17 हजार से अधिक वोट से जीतकर सातवीं बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे। दक्षिण सीट का इतिहास राज्यगठन के पहले ये पूरा इलाका केवल एक सीट का हुआ करता था। अभी वर्तमान में रायपुर सिटी में चार विधानसभा सीटे हैं, लेकिन पहले केवल एक ही सीट हुआ करती थी। तब से ही बृजमोहन अग्रवाल यहां के विधायक हैं। बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बनें। इसके बाद भी वो 1993,1998 में भी अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक बनें. फिर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वो लगातार चार बार 2003, 2008, 2013 और 2018 में चुनाव जीत चुके हैं। रायपुर सिटी का सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला इलाका है। यहां रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही होती है। इसलिए रायपुर दक्षिण इलाके में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या कई साल से बनी हुई है। यहां सड़क किनारे बाजार लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसका स्थाई समाधान आज तक नहीं निकाला जा सका है। यहां की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है. यहां बाहर से लोग काम करने नौकरी की तलाश में आते हैं। यहां होने वाले विकास कार्यों की रफ्तार भी स्लो है। सड़कें जर्जर होती जा रही हैं। वहीं बारिश के मौसम में जल भराव की भी स्थिति नजर आती है। मतदाता 2 लाख 38 हजार रायपुर दक्षिण विधानसभा सामान्य सीट है। 2018 के चुनाव परिणाम के अनुसार इस सीट में कुल मतदाता 2 लाख 38 हजार 780 हैं, लेकिन 2018 में यहां 1 लाख 47 हजार 228 लोगों ने मतदान किया. यानी 61 फीसदी मतदाता ही मतदान करने पहुंचे थे. इसमें से बृजमोहन अग्रवाल को सबसे ज्यादा 77 हजार 589 वोट यानी 52.70 फीसदी वोट मिले. दूसरी स्थान पर कांग्रेस पार्टी रही. कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल को 40.82 फीसदी वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर नोटा ने अपनी जगह बनाई। यानी 1514 लोगों ने किसी को वोट नहीं किया और चौथे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश दास मानिकपुरी को 1514 वोट मिले। इसमें खास बात ये भी है की पिछली बार यहां 90 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग ही नहीं किया।
रायपुर दक्षिण जिसे अभी तक भेद नहीं पाई कांग्रेस रायपुर दक्षिण विधानसभा का जातिय समीकरण 2023 में बदला हुआ नजर आ रहा है, ब्राम्हाण, उडिय़ा और मुस्लिम आबादी बाहुल क्षेत्र है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत कम है। इसलिए बृजमोहन को टक्कर देने के लिए स्थानीय को यहां से टिकट देने की मांग बलवती हो रही है। लेकिन अभी भी मतदाताओं की पहली और आखिरी पसंद बृजमोहन बने हुए है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है। 33 साल से एक ही व्यक्ति इस सीट विधायक बन रहे हैं। दक्षिण विधानसभा के नागरिकों का कहना है कि रायपुर दक्षिण ऐसी सीट है, जहां हर बार दर्जन भर से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में होते हैं, लेकिन टक्कर केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है। डमी कैंडिडेट का खेल भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में देखने को मिलता है। खास बात ये है कि यहां बृजमोहन अग्रवाल पार्टी नहीं नेतृत्व के दम पर चुनाव जीत जाते हैं। यहां कोई जातिगत समीकरण भी काम नहीं आता। यहां पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था दिखाई देती है। कई पीढिय़ों से वोटर बृजमोहन अग्रवाल को वोट दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल की यहां के हर परिवार में पहुंच है। कांग्रेस इस सीट पर आती तो है और चुनाव के पहले दम भी दिखाती है, लेकिन बृजमोहन के रणनीति के सामने सब फेल हो जाते हैं। यहां बृजमोहन का घरेलू संगठन काम करता है। इसलिए अब कांग्रेस भी इस सीट के लिए ज्यादा गंभीर नजर नहीं आती।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के अनुरूप आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का वादा हमारे घोषणा पत्र में भी था। आज से इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत शासकीय कॉलेजों और राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 01 लाख से ज्यादा नियमित विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक व्ययभार आएगा, इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा एवं आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है। 
 विद्यार्थी ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभ छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र वेबसाईट पर कॉलेज और रूट के साथ बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज लॉग इन कर सभी विवरणों की जांच के पश्चात् आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकार करेगा। स्वीकृत छात्र लॉग इन कर क्यूआर कोड युक्त अपना बस पास डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। बस कंडेक्टर द्वारा पास की जांचकर घर से महाविद्यालय, महाविद्यालय से घर ले जाया जाएगा। 
 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना के तहत छात्रों को घर से महाविद्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी। निःशुल्क परिवहन से छात्रों को उच्चशिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। यह योजना छात्रों के लिए आर्थिक रूप से भी मददगार होगी। यह योजना छात्रों के समय की बचत करेगी। यह योजना छात्रों के बीच सामाजिक समावेश को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। कॉलेजों में 1252 सहायक प्राध्यापकों, 40 ग्रंथपालों और 39 क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हाल ही में हमने 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना की शुरुआत भी की है। इस योजना में विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में 83 नये कॉलेज खोले गए हैं। पहले से संचालित कॉलेजों में 23 हजार 500 सीटों की वृद्धि की गई है। जिला मुख्यालयों में 10 नये कन्या महाविद्यालय खोले गए हैं। राज्य में अंग्रेजी माध्यम के 10 कॉलेजों की भी शुरूआत की गई है। प्रदेश में वर्ष 2018-19 में 02 लाख 26 हजार 373 विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेशित थे, इसकी तुलना में वर्ष 2022-23 में 03 लाख 35 हजार 139 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। साथियों, हमारी सरकार ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के उत्कृष्ट वातावरण के निर्माण के साथ-साथ उनके लिए अच्छा भविष्य भी सुनिश्चित किया है।

 panchayattantra24.- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना का शुभारंभ किया। इससे कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ.अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर l राजधानी की अंतर्राष्ट्रीय कवियित्री एवं लेखिका उर्मिला देवी ‘उर्मि’ द्वारा रचित 108 आलेखों का संकलन “उत्साह भी आपका- जीत भी आपकी” का विमोचन रविवार 8 अक्टूबर को प्रात:11:30 बजे वृंदावन सभागृह रायपुर मे किया जायेगा l विमोचन समारोह का आयोजन सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा किया जा रहा है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर प्रदेश के 100 रचनाकारों का सम्मान समारोह भी संपन्न होगा l वक्ता मंच द्वारा विगत दिनों नशा मुक्ति पर संपन्न प्रदेश स्तरीय काव्य लेखन स्पर्धा के माध्यम से इन 100 उत्कृष्ट रचनाकारों का चयन किया गया हैl समारोह के द्वितीय सत्र में काव्य पाठ रखा गया है जिसमें प्रदेश भर के कविगण अपनी प्रस्तुतियां देंगे l आयोजकों द्वारा बताया गया है कि विमोचित हो रही पुस्तक की बिक्री से प्राप्त धनराशि को आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा पर खर्च किया जायेगा l इस ग्रंथ के 108 मानवता परक आलेखों को राष्ट्रीयता विमर्श, आदिवासी विमर्श, वैश्विक विमर्श, किसान विमर्श, प्रेरक चरित्र विमर्श तथा विविध विमर्श के 6 शीर्षकों में संकलित किया गया है l कार्यक्रम के दौरान नवोदित व प्रतिष्ठित दोनों धाराओं के हिंदी, उर्दू व छत्तीसगढ़ी में काव्य लेखन कर रहे रचनाकारों को पुरस्कृत कर उन्हें सुना जायेगा l स्थापित एवं नवोदित दोनों धाराओं के कवियों का संगम इस आयोजन को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करता है l इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, पत्रकार व प्रदेश के साहित्यिक जगत के प्रमुख हस्ताक्षर उपस्थित रहेंगे l
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में सिमगा निवासी जूही,जया शारदा पटेल हॉट सीट पर थीं। वह ट्यूशन टीचर हैं। जो सुबह 8 से रात 8.30 बजे तक क्लास लेती हैं। जूही, अपनी मां के साथ आई थी। जूही के प्रश्न पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि जया बच्चन, स्ट्रिक्ट और लिनिएंट दोनों है। जब स्ट्रिक्ट होती हैं तो वे कमरे से बाहर नहीं निकलते, बंद रहते हैं। जया ने 3.20 लाख रूपए जीतकर बाहर हुई। पहले गोलमेज सम्मेलन के अध्यक्षता करने वाले रामसे मेक्डाल्ड का नाम उत्तर में नहीं बता पाई।एक के बाद एक तीनों लाइफ लाइन इस्तेमाल भी किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां टिकट बांटने का सिस्टम है. हर विधानसभा में योग्य उम्मीदवारों की भरमार है. सर्वोत्तम उम्मीदवार का चयन करेंगे. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे. टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में मचे बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी तो बगावत शुरू हो गई थी. उसके बाद दूसरी वायरल सूची में स्थिति घातक हो गई. नेताओं के कॉलर पकड़े जा रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर पर कालिख पोती जा रही है. बीजेपी का यही असली चरित्र है. कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का यह परिणाम है।
 पूर्व सांसद रणविजय सिंह के पद छोड़ने की पेशकश पर सुशील आनंद ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, राणविजय सिंह जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विरोध में हैं, पूरी टिकट बंटने के बाद बड़े नेता बगावत करेंगे, आधा दर्जन से ज्यादा विधायक टिकट की प्रतीक्षा में हैं. टिकट की घोषणा के बाद आधे विधायक पार्टी छोड़ देंगे. धर्मांतरण को लेकर बीजेपी द्वारा कांग्रेस को घेरने पर शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो सांप्रदायिक कार्ड खेलती है. उन्होंने बिरनपुर और कवर्धा में कोशिश की थी, लेकिन इसे छत्तीसगढ़ की जानता पसंद नहीं करती. ये ऐसे चीजों को उठाएंगे तो नुकसान बीजेपी को ही होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन स्थित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लाकार्पण किया गया। इसका निर्माण 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से हुआ है। निर्मित भवन में 260 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था है। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित है। यह साउंड प्रूफ होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, नगर पंचायत पाटन उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। कौशल्या माता विहार (कमल विहार) में 182 व्यावसायिक भूखंड आवंटन के लिए उपलब्ध हुए हैं। इन भूखंडों के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा 11 अक्टूबर से निविदा प्रपत्रों का विक्रय प्रारंभ किया जाएगा तथा 25 अक्टूबर को निविदा प्राप्त कर उसी दिन निविदाएं खोली जाएंगी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार ‘सेक्टर लेवल’ के 70 व्यावसायिक भूखंड योजना के सेक्टर 2,4,6,8ए,10 व 11ए में उपलब्ध हुए हैं जिनका क्षेत्रफल 457 वर्गफुट से 3119 वर्गफुट तक है। निविदा से आवंटन हेतु इनका ऑफसेट मूल्य 3300 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित किया गया है। वहीं ‘सेक्टर लेवल’ के 12 व्यावसायिक भूखंड सेक्टर 11ए में उपलब्ध हुए है जिसका क्षेत्रफल 2016 से 58752 वर्गफुट तक है। इन भूखंडों की निविदा से आवंटन हेतु ऑफसेट दर रुपए 2707 रुपए प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। निविदा प्रपत्र प्राधिकरण के राजेन्द्रनगर स्थित कार्यालय से 5 सौ रुपए का नगद भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है तथा यह प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन से भी डॉऊनलोड किया जा सकता है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन कांकेर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 बड़ी घोषणाएं की है. कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम ने कहा कि आज कांकेर में सम्मेलन हो रहा है आप सभी को मालूम है एक समय मे सिर्फ 5 हजार जनप्रतिनिधि होते थे, राजीव गांधी जी ने पंचायती राज को सशक्त बनाने का काम किया। जब से पंचायती राज लागू हुआ है एक तिहाई महिलाओ को भी आरक्षण देने का काम किया गया। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज और नगरीय निकाय में महिलाओं को प्राथमिकता दिए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा महिला मतदाता है। पंचायती राज राज को सशक्त करने का काम हमारी सरकार ने की है, हमने सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।
 पेसा कानून लागू करने का काम हमने लागू किया है। कई एकड़ से अधिक जमीन को हमने वापस दिलाने का काम किया हैं। लगातर बस्तर में विकास के काम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हो रहा है, चाहे ऋणमाफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, वनोपज खरीदी, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, रीपा का विकास से रोजगार के नए रास्ते दे रहे हैं। मिलेट्स को खरीदने की व्यवस्था, इमली से कैंडी बनाने की व्यवस्था हमने किया है। आदिवासी संस्कृति को बचाने और देवगुड़ी बनाने का काम हमने किया है। 
1. राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा। 2. पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा। 3. कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा। 4. हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा। 5. चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण। 6. कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। 7. आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना। 8. अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को समन भेजा है. ईडी ने आज यानि शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर के बाद प्रवर्तन निदेशालय कॉमेडियन कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी तक भी पहुंच चुकी है. ईडी ने पहले बुधवार को रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिस पर रणबीर ने ED से 2 हफ्ते का समय मांगा है. इसके बाद हुमा कुरैशी और कपिल शर्मा के साथ-साथ हिना खान से भी ईडी ने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. ईडी ने तीनों को समन भेजा है. तीनों कलाकारों को अलग-अलग तारीख पर ED ने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है. जिसके बाद रणबीर ने दो सप्ताह का समय मांगा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेजकर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है।