Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित सूची को लेकर बहुत जगह से विरोध की खबरें आ रही है। राजधानी से लगे हुए धरसीवा विधानसभा में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के हीरो और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले अनुज शर्मा का नाम आने से वहां के कार्यकर्ता विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। यह संभावित सूची बताई जा रही है, वायरल सूची को बीजेपी ने आधिकारिक रूप से जारी नहीं की है।
सरगुजा संभाग
भरतपुर चंपादेवी पावले मनेंद्रगढ़ भाजपा श्याम विहारी जायसवाल बैकुंठपुर भाजपा भैयालाल राजवाड़े प्रेमनगर भाजपा भूलन सिंह भटगांव भाजपा लक्ष्मी राजवाड़े प्रतापपुर भाजपा शंकुतला पोर्ते रामानुजगंज भाजपा रामविचार नेताम सामरी भाजपा उद्धेश्वरी पैकरा लुंड्रा भाजपा प्रबोध मिंज अंबिकापुर भाजपा अखिलेश सोनी सीतापुर भाजपा रामकुमार टोप्पो जशपुर भाजपा गणेशराम भगत कुनकुरी भाजपा विष्णुदेव साय पत्थलगांव गोमती साय भाजपा
बिलासपुर संभाग
लैलूंगा भाजपा रवि भगत रायगढ़ भाजपा ओपी चौधरी सारंगढ़ भाजपा कामदा जोल्हे खरसिया भाजपा महेश साहू धरमजयगढ़ भाजपा हरीश चंद्र राठिया रामपुर भाजपा ननकी राम कंवर कोरबा भाजपा लखनलाल देवांगन कटघोरा भाजपा प्रेम पटेल पाली-तानाखार भाजपा जगत या राम दयाल उइके मरवाही भाजपा प्रणव मरपच्ची कोटा भाजपा सुषमा सिंह लोरमी भाजपा अरुण साव मुंगेली भाजपा पुन्नूलाल मोहले तखतपुर भाजपा धरमजीत सिंह बिल्हा भाजपा धरमलाल कौशिक
बिलासपुर भाजपा अमर अग्रवाल बेलतरा भाजपा सुशांत शुक्ला मस्तूरी भाजपा कृष्णमूर्ति बांधी अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह जांजगीर भाजपा नारायण चंदेल सक्ती भाजपा उमा राठौर चंद्रपुर भाजपा संयोगिता जूदेव जैजैपुर भाजपा निर्मल सिन्हा पामगढ़ भाजपा कमलादेवी पाटले रायपुर संभाग सरायपाली भाजपा सरला कोसरिया बसना भाजपा संपत अग्रवाल खल्लारी भाजपा अलका चंद्राकर महासमुंद भाजपा सुधा साहू बिलाईगढ़ भाजपा पुरेंद्र मल्होत्रा
कसडोल भाजपा श्याम बाई साहू बलौदाबाजार भाजपा टंकराम वर्मा या अदिति बाघमरे भाटापारा भाजपा शिवरतन शर्मा धरसींवा भाजपा अनुज शर्मा रायपुर ग्रामीण भाजपा अमित साहू रायपुर पश्चिम भाजपा राजेश मूणत रायपुर उत्तर भाजपा संजय श्रीवास्तव रायपुर दक्षिण भाजपा बृजमोहन अग्रवाल आरंग कांग्रेस भाजपा गुरु खुशवंत साहेब अभनपुर भाजपा इंद्रकुमार साहू राजिम भाजपा रोहित साहू बिंद्रानवागढ़ भाजपा गोवर्धन मांझी सिहावा भाजपा श्रवण मरकाम कुरूद भाजपा अजय चंद्राकर धमतरी कांग्रेस रंजना साहू

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन गत दिवस ओडीशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ‘‘समाज-समाचार पत्र के 104वें स्थापना दिवस के समारोह में शामिल हुए।
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सवांद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘भू-पे’ एप की लॉन्चिंग की. निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी मौजूद रहे. इस एप के जरिए भाजपा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को दिखाएगी. ‘भू-पे’ एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डिटेल मिलेगी. डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह भू pay एप को बनाया गया है. भू pay एप्प में भाजपा शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, भ्रष्टाचार, कोरोनाकाल में दिए जाने वाला अतिरिक्त चावल में घोटाला, गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप को दिखाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, ये एप 5 साल में हुए घोटाले को बताएगी. छत्तीसगढ़ में अब परिवर्तन जरूर होगा. कांग्रेस के खोखले वादे से लोगों में भारी असंतोष है. 36 हजार करोड़ के घोटाले की लंबी सूची है. 600 करोड़ पीडीएस घोटाला, 5 हजार करोड़ गरीब खाद्यान्न योजना घोटाला, पीएससी की नियुक्ति में घोटाला से प्रदेश में व्यापक असंतोष है. युवाओं को महादेव सट्टा में सरकार ने लिप्त कर दिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजी पद से रिटायर हुए आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। प्रभारी चेयरमैन का आदेश उनका अलग से निकलेगा। बता दें, जस्टिस राजीव गुप्ता के रिटायर होने के बाद इस पद पर किसी रेगुलर चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है। मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन का पद हाई कोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस के लिए है। नायक को मेम्बर बनाने के बाद 19 नवंबर 2020 को आयोग का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ भाजपा में दूसरी सूची को लेकर हुए तनाव के बीच अचानक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली पहुंचे। गुरुवार सुबह वो रायपुर से रवाना हुए थे। खबर है कि छत्तीसगढ़ संगठन के कुछ और नेताओं को भी साव के साथ दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व अचानक चुनावी मामले पर एक बैठक करने जा रहा है। अरुण साव के यूं अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। खबर यह भी सामने आ रही है कि संगठन में पिछले दिनों टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान की वजह से नाराजगी है। इस मामले पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव को दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे ओम माथुर, मनसुख मंडाविया भी साव के साथ गुरुवार को होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव आयोग इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों का जल्द ही ऐलान कर सकता है. नवंबर महीने में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग काफी समय से इसकी तैयारी में जुटा है. माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को आयोग इन राज्यों में चुनावों का ऐलान कर सकता है. संयोग से हर बार छत्तीसगढ़ में अक्टूर माह में ही आदर्श आचार संहिता लगी है. कयास लगाए जा रहे है कि अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह तक छत्तीसगढ़ समेत अन्य चारों राज्यों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो सकती है।
बता दें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. तमाम पार्टियां पूरे जोश के साथ चुनावी अभियान फूंक दिया है. कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी हैं. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. लोग आचार संहिता और चुनाव की घोषणा को लेकर कयास लगाने लगे हैं. ऐसे में पिछले चार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान देखें तो साफ जाहिर होता है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पांचों राज्यों के चुनावों की घोषणा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में कब-कब लगी आचार संहिता छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अब तक प्रदेश में 4 बार विधानसभा चुनाव हुए है. संयोग की बात है कि छत्तीसगढ़ में अक्टूबर माह में ही आदर्श आचार संहिता लागू हुई है. साल 2003 में छत्तीसगढ़ राज्य में 12 अक्टूबर को आचार संहिता लगी थी. वहीं साल 2008 में 14 अक्टूबर, साल 2013 में 4 अक्टूबर और साल 2018 में 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगी है।
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे है. CM भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माना एयरपोर्ट में कहा, “जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो… जिसपर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य हैं जहां CM के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपए पकड़े गए, उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए…
कुछ देर में वे युवा उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। बता दें कि रावतपुरा सरकार विवि में युवा उत्सव आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे मीडिया एप की शुरुआत भी करेंगे और फिर दोपहर 2.15 बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गई है। लगातार केंद्रीय मंत्रियो का छग आना हो रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे सवेरे 11 बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा सरगुजा जिले के दरिमा विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे पौने 12 बजे दरिमा विमानतल पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री दरिमा विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा लखनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे लखनपुर में हमर क्लिनिक का लोकार्पण करेंगे। वे पुहपुटरा रोड निर्माण, निम्हा, लटोरी, गुमगरा और लहपटरा हाट-बाजार तथा टपरकेला और सरगवां में स्थापित होने वाले 132/33 के.वी. विद्युत उप केंद्र का भूमिपूजन भी करेंगे।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव दोपहर 01:10 बजे लखनपुर से सड़क मार्ग द्वारा रामपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चार सड़कों और घुनघट्टा श्याम परियोजना के स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। सिंहदेव दोपहर ढाई बजे रामपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अंबिकापुर में दोपहर पौने तीन बजे नवनिर्मित जीएसटी भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे अंबिकापुर में राजमोहनी भवन में रसोईया महासंघ से संवाद करेंगे। सिंहदेव शाम चार बजे अंबिकापुर से दरिमा विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे दरिमा विमानतल से विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के ‘पीएम मोदी मोस्ट करप्ट’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने का अधिकार किसने दिया है? सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जेल में हैं, संजय सिंह जेल में जा रहे हैं. अगले किसकी बारी है, यह मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज सुबह रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में ‘आप’ के आरोपों पर कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के ऊपर हंस रहे हैं, चेहरे का तनाव देख रहे हैं? जिसका उपमुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिनका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके पार्टी के सांसद से लेकर विधायक जेल में हो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर आए थे, और भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए. आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफा देना पड़ा. इसका अरविंद केजरीवाल के पास कोई जवाब नहीं है. शराब घोटाले में शर्मसार होना पड़ा है. उप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी भी जेल गए हैं. अभी न जाने किन-किन का नंबर आएगा, जांच चल रही है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोप ‘प्रधानमंत्री मोदी जब भी आते हैं, झूठ बोलकर जाते हैं’ पर कहा कि जिस व्यक्ति का दामन साफ ना हो, 5 साल में अपना किया कुछ ना हो, शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली से लेकर न जाने क्या-क्या किया. राजस्थान और छत्तीसगढ़ देश के दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी के साथ ऐसा कोई अधिकारी नहीं है, जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे हों. शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए. नहीं दिए तो अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा निकाली। आज शाम 4 बजे राजेन्द्र नगर स्थित बुढ़ीमाता मंदिर से बाइक रैली के रुप में परिवर्तित ‘आप’ की बदलाव यात्रा की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और रायपुर दक्षिण के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। आज रायुपर दक्षिण में वाहन रैली के रूप में राजेन्द्र नगर स्थित बुढ़ीमाता मंदिर से बदलाव यात्रा निकाली गई। यात्रा नेताजी चौक, काली मंदिर, ओसीएम चौक, छोटापारा, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकाली पारा, पुरानी बस्ती, दंतेश्वरी चौक, लाखेनगर, रायपुरा, चंगोराभाठा, प्रोफेसर कॉलोनी, भाटागांव चौक, मठपुरैना, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका होते हुए टिकरापारा पर संपन्न हुई।
विजय कुमार झा ने बताया कि टिकरापारा स्थित हरदेवलाला चौक पर आम आदमी पार्टी के आम सभा के साथ बदलाव यात्रा का समापन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनका मैं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही कांग्रेस-बीजेपी पर हमला करते हुए झा ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस-बीजेपी ने लगातार धोखा किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ की त्रस्त जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश सहसचिव मुन्ना बिसेन, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, रायपुर जिलाध्यक्ष सह प्रत्याशी रायपुर पश्चिम नंदन सिंह, रायपुर जिला उपाध्यक्ष तरूण बैद्य, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, लोकसभा सचिव पलविंदर सिंह पन्नू समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।