Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ‘मुख्यमंत्री की टिकट कन्फर्म है बाकी किसी की कन्फर्म नहीं’ पर अजय चंद्राकर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव की प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं. वो कोई बात बोलते हैं तो हल्की बात नहीं बोलते. मुख्यमंत्री की तरह हवा हवाई बात नहीं करते. इसलिए उनकी बातों में गंभीरता है. लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस दावेदार ढूंढ रही है, इसके लिए 6 अक्टूबर को पर्यवेक्षक आने वाले हैं, इस पर चंद्राकर ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस इस बार 11 सीट भी नहीं जीतेगी. फिर हम उनके लिए जेल की व्यवस्था करेंगे. उप जेल की व्यवस्था करेंगे. कांग्रेस ने कितना पैसा खाया इसका भी जिक्र होना चाहिए. कांग्रेस की सूची को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि एक दो सीटों को छोड़ दे तो कांग्रेस 90 सीटों पर फंसी हुई है. सीट का पैसा कौन देगा, कितना देगा यह चर्चा हो रही है. किसकी थैली में कितना वजन होगा इस पर विचार हुआ है. कांग्रेस हमारी नकल करने की कोशिश कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस में अब भी मंथन का दौर जारी है। दूसरी तरफ कांग्रेस की सूची में हो रही देरी के बीच नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस में सीट का पैसा कौन देगा इस पर चर्चा हो रही है। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, टिकट बेचने की परंपरा भाजपा में है। भाजपा ने 15 साल तक भ्रष्टाचार किया है। अजय चंद्राकर पिछली बार पैसा देकर टिकट लाए थे। इस बार भी अजय चंद्राकर पैसा देकर टिकट खरीदने की जुगाड़ में है। पिछली बार वे हारते हारते जीत गए। भाजपा उद्योगपतियों को टिकट दे रही है। सुशील आनंद ने आगे कहा कि हमारी पार्टी गांधीवादी गरीबों की पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम मंगा रही फिर सूची की घोषणा होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर में कांग्रेस की ओर से बुलाए गए बंद को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सही मायने में कांग्रेस बदहवास हो गई है. कांग्रेस के पास ऐसा कौन सा दस्तावेज है जिसमें वह यह कह रही है इसका निजीकरण हो रहा है. जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करते हैं वह एडवांस में करते हैं. बस्तर का शिलान्यास नहीं हुआ था, संकल्प ले आए कि इसका निजीकरण हो रहा है. विधेयक पारित नहीं हुआ था और संकल्प ले आए इसको नौंवी अनुसूची में जोड़ा जाए. हवा हवाई बातों में राजनीति कर रही है कांग्रेस.
चंद्राकर ने कहा कि बस्तर को इतनी बड़ी सौगात मिल रही है तो कांग्रेस पार्टी को मंच से इसका स्वागत करना चाहिए. कांग्रेस ने अघोषित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का भी बहिष्कार किया है. हम इसकी कड़ी रूप से निंदा करते हैं. प्रधानमंत्री के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायगढ़ जिले में आम सभा को संबोधित करेंगे इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने यह स्वीकार कर लिया है कि हम पीछे-पीछे चल रहे हैं. विश्व में भारत का स्थान और राजनीति में पीएम मोदी का स्थान और खड़गे के स्थान की कोई तुलना नहीं बनती. चंद्राकर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे सीईओ हैं. CEO और देश के प्रधानमंत्री में बहुत अंतर है।

panchayattantra24.- रायपुर। राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक किए ट्रेन सफर का वीडियो शेयर किया है, और बताया कि बिलासपुर से रायपुर तक छोटी सी रेल यात्रा में दिखी भारत की झलक! करोड़ों लोगों को मंज़िलों तक पहुंचाती, देश की विविधता को दर्शाती – सही मायने में भारत का प्रतिबिंब है, भारतीय रेल। बता दें की बीते दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेन में सफर किया था। इस दौरान पैसेंजर्स से उनकी समस्याओं पर बात भी की। राहुल ने ट्रेन में मौजूद महिला हॉकी खिलाड़ियों से बात की। उनकी ट्रेनिंग और उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। बिलासपुर में हुए कांग्रेस के आवास सम्मेलन में शामिल होने के बाद राहुल बिलासपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। वे शाम करीब पौने छह बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान ट्रेन में उनके साथ CM भूपेश बघेल और प्रभारी कुमारी सैलजा भी थीं। राहुल ने ट्रेन में सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया और घूम-घूमकर लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी।

panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान व विरोधी नीतियों और राज्य की कांग्रेस सरकार की किसानों से वादाखिलाफी से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नई राजधानी से आजाद चौक तक 30 किमी. की पदयात्रा की तथा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके न्याय के लिए किसानों के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर किसानों का साझा आंदोलन विकसित हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सकल लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने, किसानों को पूरी तरह कर्जमुक्त करने की केंद्रीय मांग के साथ ही राज्य के किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर किसानों को संगठित करके एक व्यापक आंदोलन छेड़ने जा रहा है। रायपुर में आज किसान मोर्चा की इस पदयात्रा के जरिये नई राजधानी से प्रभावित किसानों की पुनर्वास तथा रोजगार से जुड़ी मांगों को पूरा करने के साथ ही पिछली भाजपा सरकार द्वारा दो साल के रोके गए बोनस का भुगतान करने की मांग की गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा की विज्ञप्ति के अनुसार इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, नई राजधानी प्रभावित किसान संघर्ष समिति, जिला किसान संघ राजनांदगांव तथा बालोद, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छमुमो (मजदूर-किसान कार्यकर्ता समिति), क्रांतिकारी किसान सभा, किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन, मजदूर-किसान महासंघ बिलासपुर, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति तथा अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा आदि संगठनों के सैकड़ों किसानों ने नई राजधानी से रायपुर में आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। इस पदयात्रा का नेतृत्व रूपन चंद्राकर, कामता प्रसाद रात्रे, सुदेश टीकम, रमाकांत बंजारे, गेंद सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, कलादास डहरिया, सौरा यादव, तुहिन देव, हेमंत टंडन, नरोत्तम शर्मा, श्याम मूरत कौशिक, आलोक शुक्ला तथा संजय पराते ने आदि ने किया।
पदयात्रा से पूर्व ग्राम चीचा तथा समापन स्थल गांधी प्रतिमा पर हुई संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधीजी ने गोरे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज लड़ाई उन काले चोरों और कॉर्पोरेटपरस्त सरकार के खिलाफ है, जो जल, जंगल, जमीन, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों को लूटने के लिए किसानों को जमीन से बेदखल कर रही है और आदिवासियों का राज्य-प्रायोजित जनसंहार कर रही है, हसदेव के जंगलों को उजाड़ने पर तुली है तथा देश की सार्वजनिक संपदा को अडानी-अंबानी को सौंप रही है। इस लूट के खिलाफ ही गांधीजी की लड़ाई थी और गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधीजी की हत्या करने वाली गोडसे की विचारधारा और आरएसएस-भाजपा की उस फूटपरस्त राजनीति को भी इस देश के किसान मात देंगे, जो यहां कृषि का कार्पोरेटीकरण करना चाहते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार मंत्री अजय टेनी को बर्खास्त करने तथा हत्यारों को सजा देने की भी मांग की।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवँ शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहाँ राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर गांधी जी और शास्त्री जी के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। पूरा विश्व इस तथ्य पर अत्यंत आश्चर्यचकित हुआ कि गांधी जी ने अहिंसात्मक तरीके से ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्ति दिलाई। गांधी जी ने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया जिससे शासक वर्ग की नींव हिलने लगी और अंत में वर्ष 1947 को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। गांधी जी इसके अलावा समाज की कुरीतियों, अस्पृश्यता जातिवाद, लैंगिक असमानता आदि के खिलाफ थे। वे समाज सुधार पर भी बराबरी से ध्यान देते थे। यूनाईटेड नेशन आॅर्गेनाईजेशन ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए गांधी जंयती के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
राज्यपाल ने कहा कि भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपने देश के प्रति अटूट समर्पण के व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अनेक चुनौतियों से भरा था, लेकिन इन कठिन समय के दौरान उनके नेतृत्व ने राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी। शास्त्री जी की विशेषताओं में से एक उनकी सादगी थी। वह एक साधारण जीवन जीते थे और अपनी मितव्ययिता के लिए जाने जाते थे। उनका आदर्श वाक्य, ‘जय जवान, जय किसान‘ सशस्त्र बलों और कृषि समुदाय दोनों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण देता है। शास्त्री जी के नेतृत्व का सबसे कठिन समय 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान था, संघर्ष के दौरान उनके नेतृत्व ने उन्हें पूरे देश का सम्मान और प्रशंसा दिलाई। हम सबको गांधीजी और शास्त्रीजी के योगदान को याद रखना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने हसन के उर्दू भाषा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को याद करते हुए कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए कई काम किए। हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। बघेल ने कहा है कि उनका साहित्य उर्दू भाषा को जानने और जनसामान्य में प्रचलित करने के लिए हमेशा रौशनी देता रहेगा।

panchayattantra24.- रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. मूणत ने ईडी की कार्रवाई, भ्रष्टाचार, पीएससी मामलें को लेकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, सरकार भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण दे रही है. खनिज माफियाओं, दारू माफियाओं को कांग्रेस पार्टी पर भरोसा हो गया है. सीजीपीएससी का इतना बड़ा घोटाला आने के बाद सरकार संज्ञान में लेकर जांच क्यों नहीं करती? हाईकोर्ट के निर्णय आने के बाद भी मुख्यमंत्री संज्ञान में लेकर जांच की घोषणा क्यों नहीं कर सकते हैं? PSC चेयरमैन से रिश्ते क्या कहलाते हैं।
हीरापुर के जरवाय में गायों की मौत मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, गौठान को लेकर बीजेपी पूरे प्रदेश में मुद्दा उठाया. कहीं भी चारा, पानी, शेड नहीं, गौठान को पैसा कमाने का यंत्र बना दिये हैं. गौठान में गायों को फफूंद लगा चारा खिलाया जा रहा. परिवर्तन की लहर चारों तरफ दिख रही है. भरोसे की यात्रा पर मूणत ने कहा, सरकार को स्वंय अपने ऊपर भरोसा नहीं है, मंत्रियों की आपस में बातचीत नहीं है. प्रधानमंत्री प्रवास के दिन बस्तर बंद कर रही कांग्रेस, इस सवाल पर मूणत ने कहा, दुरुस्त अंचल में वन बंधुओं का अपना क्षेत्र है. 55 साल में उनका जीवन स्तर, वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक हो, आदिवासी को उनका मूल हक मिले, ये विचार कर रहें. कांग्रेस ने कुछ किया हो तो बताएं. नगरनार प्लांट की आमदनी छत्तीसगढ़ के बस्तर के विकास में लगेगी. हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. बस्तर विकास की बात करते हैं, कांग्रेस पार्टी को विकास करना नहीं है. मुख्यमंत्री संभावना व्यक्त कर रहे हैं निजी हाथों में बेच दिया जाएगा, इस पर मूणत ने कहा, सरकार गौठान तो चला नहीं पा रही, गौठान सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, उसे तो चला नहीं पा रही, जब वो नहीं चला पा रहे तो प्लांट कैसे चला पाएंगे।
panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की दूरबीन यात्रा की शुरूआत होने वाली है। जानकारी के अनुसार, कल यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने कार्यकर्ताओं के साथ दूरबीन से विकास खोजने का काम शुरू करेंगे।
रायपुर शहर की पश्चिम विधानसभा से विकास खोजो यात्रा शुरू होगी। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया से पीसी में दूरबीन यात्रा की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास को खोजने दूरबीन लेकर निकलने वाले हैं। रायपुर की जनता को पौने 5 साल में क्या बताएं दिया। एक भी ऐसा काम बताएं जिसका भूमिपूजन और लोकार्पण किया हो।