Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। बिलासपुर में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। साथ ही कहा कि गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चूल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए। यहां PSC घोटाला तो युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। कांग्रेस की कुनीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। जो भी इनके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही इनपर कठोर कार्रवाई होगी। 
 बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव का समय काफी नजदीक आ गया है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियों को तेज गति दे दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को साधने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर दौरे पर हैं। पीएम मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है। पीएम मोदी बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया।
 

 
 panchayattantra24.- रायपुर। देशभर में छत्तीसगढ़ आज सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बन चुका है। हमने प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों, आदिवासियों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयेजित राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं क्योंकि मेहनतकश को उसकी मेहनत के अनुरूप पैसा मिल रहा है और वह खुशी-खुशी प्रदेश को गढ़ने तथा आगे बढ़ाने में स्वतः स्फूर्त होकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नक्सलियों का दायरा सिमट गया है। बस्तर अंचल में बंद स्कूलों को खोलने की बड़ी पहल हमने की है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हुआ है। हमने उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है और इसके लिए अधोसंरचना निर्माण का काम कर रहे हैं। उद्योगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भरपूर सहयोग दिया है। आज गौठान और रीपा से महिलाएं और युवा रोजगार की कड़ी से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां हमने किसानों से सबसे ज्यादा दाम पर धान की खरीदी कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। प्रदेश में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है। पहले मात्र 7 प्रकार के वनोपजों की खरीदी होता था। अब हम 67 प्रकार के वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं। तेन्दूपत्ता प्रति मानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया। उन्होंने कहा कि लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की अधिग्रहित जमीन वापस की। वनाधिकार पट्टा, वन संसाधन अधिकार, पेसा कानून को लागू किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। कुपोषण को दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान लागू किया। वनांचल क्षेत्रों में पहले छोटी-छोटी बीमारियों के कारण भी लोगों की जान चली जाती थी। ऐसे में दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की। हाट बाजार क्लीनिक व्यवस्था का एक करोड़ से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायगढ़ बैंक डकैती को सुलझाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना की. साथ ही बैंक डकैती को सुलझाने में शामिल पुलिसकर्मियों सम्मानित हुए. सीएम ने विशेष प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए है. बता दें कि आज रायगढ़ और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। सियासी गलियारों में ​सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 1 अक्टूबर तक अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। लेकिन इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों नामों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 90 सीटों का परीक्षण हो गया, कुछ जगह पर सिंगल नाम जाएंगे। लेकिन कुछ सीट ऐसे हैं जिनमें दो नाम जा सकते हैं, कुछ में तीन, तीन से अधिक की मुझे उम्मीद नहीं है। 1 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर इलेक्शन कमेटी को सौंपेंगे। फिर पार्टी हाईकमान की मुहर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि लक्ष्य में लेकर चलना है कि महिलाओं को टिकट देंगे। लोकसभा में दो टिकट दिया जा सकता है, उससे ज्यादा भी हो सकता है और उससे कम भी। ऐसा नहीं है कि दो ही टिकट मिलेगा। कैंडिडेट्स अच्छे हैं तो दो से ज्यादा भी लोगों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी महासचिवों की बैठक चल रही है। दरअसल चुनाव आयोग ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आयोग के अधिकारी 4 सितंबर को ही मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं. 3 अक्टूबर को आयोग की टीम तेलंगाना का तीन दिवसीय दौरा करेगी. वर्तमान में आयोग के अधिकारी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. छत्तीसगढ़ और मिजोरम का दौरा भी टीम पहले ही कर चुकी है. ऐसे में राजस्थान और तेलंगाना दौरे के बाद चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. 
माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का एलान 10 अक्टूबर के आसपास हो सकता है. पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव तारीख का एलान 6 अक्टूबर को हुआ था. 2013 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम इन चार राज्यों के लिए 4 अक्टूबर को चुनाव की तारीख की घोषणा की गई थी, जबकि तेलंगाना का चुनाव 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ हुआ था.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने शुक्रवार को कहा कि एक तारीख को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक है, और बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। माथुर आज दिल्ली रवाना हुए। रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल.संतोष के साथ बैठक का ब्यौरा दिया। उन्होंने प्रत्याशी चयन के मसले पर सिर्फ इतना ही कहा कि हमने अपना काम कर दिया है। एक अक्टूबर को केन्द्रीय चुनाव समिति होगी, और बैठक के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। 
 बताया गया कि बैठक में 69 सीटों को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों को लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। साथ ही दो-तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। हल्ला है कि पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के चुनाव लडऩे को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। पूर्व सीएम कह चुके हैं कि वो राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि पार्टी उनकी जगह अभिषेक को चुनाव लड़ा सकती है। रमन सिंह को चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है। बैठक में इन तमाम बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि पार्टी एक अक्टूबर को ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। बस्तर और सरगुजा की सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के धरसीवा में गुरुवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 14 साल के नाबालिग पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से रेप किया है। वहीं अब इस मामले में राजनीति गरमाने लगी है। घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जा रहा है। इनके साथ ग्रामवासी भी धरने में शामिल हुए हैं। बीजेपी महिला मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गला है। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी देखने को मिली। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया है और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, धरसींवा थाना क्षेत्र के तरपोगी गांव में रहने वाला नाबालिग लड़का अपने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और वो रोने लगी, तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती माता-पिता को सुनाई, जिसके बाद माता-पिता ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वहीं, पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत थी।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम, प्रगति मैदान,नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सरोदा दादर ग्राम को सर्वश्रेष्ठ ग्रामों की सिल्वर कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य अपने नयनाभिराम स्थलों, पर्यटन नवाचारों और पर्यटन विकास  गतिविधियों के साथ पर्यटकों को उत्तम सेवा प्रदान करने में सक्षम है। ग्रामीण पर्यटन, सस्टेनेबल टूरिज्म एवं रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म की अवधारणा को विकसित करने में छत्तीसगढ़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है।
सरोदा दादर को ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है जिसका प्रतिसाद आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को अवश्य मिलेगा। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ पर्यटन की ओर से डॉ.शुभदा चतुर्वेदी, नोडल ऑफिसर, रूरल टूरिज्म तथा श्री मंगल सिंह धुर्वे, सरोधा दादर ग्राम द्वारा ग्रहण किया गया। इस अवसर पर सुश्री कुमुद मिश्रा एवं सरोदा ग्राम को बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रोजेक्ट के महत्वपूर्ण सहयोगी श्री कृष्णा केवट भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ रुपये के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चोरी किए गए सोने की ज्वेलरी के साथ ही तीन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसमें इसका मास्टरमाइंड भी शामिल है. जब पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा तो चादर पर बिछे सोने को देखकर दंग रह गई. उस चादर पर सोने की इतनी ज्वेलरी रखी हुई थी जिसका वजन 18 किलो से भी ज्यादा था. पुलिस जिस वक्त छापा मारने पहुंची थी उस समय इन गहनों को चादर, बैग और बोरे में छुपाकर रखा गया था.
 बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू और सिविल लाईन थाने की टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है. उसके पास से दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से चोरी किए गए अठारह किलो सोने को भी बरामद किया गया है. इसके अलावा आरोपियों से अलग-अलग चोरी के मामलों में कुल 12.50 लाख कैश भी जब्त किया गया है. बता दें कि बीते रविवार को साउथ ईस्ट दिल्ली के जंगपुरा इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी. शोरूम के छत को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे और लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।
आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी वहां देर रात पहुंची. एक दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख के माल के साथ पकड़ा था जबकि लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था. पुलिस को जांच के दौरान बता चला कि जंगपुरा में ज्वेलरी शोरूम में चोरी को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड दक्षिण भारत में भी ऐसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था. राजधानी दिल्ली में ये ज्वेलरी शोरूम में अब तक की सबसे बड़ी चोरी थी।
जंगपुरा इलाके के भोगल मार्केट में जिस ज्वेलरी के शोरूम में ये सबसे बड़ी चोरी हुई थी उसे उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन मिल कर चलाते हैं इसलिए शोरूम का नाम भी उमराव ज्वेलरी ही है. रविवार 24 सितंबर को दिन भर कारोबार के बाद रात करीब 8 बजे ये दुकान बंद हुई थी. लेकिन जब एक दिन बाद यानी मंगलवार सुबह साढे दस बजे शो रूम का ताला खुला तो कर्मचारियों के होश उड़ गए. चोरों ने पूरा दुकान साफ कर दिया था. ना सिर्फ दुकान की अलमारियों और शो केस में रखी ज्वेलरी चुराई गई थी बल्कि खुफिया स्ट्रॉन्ग रूम तक में सेंधमारी की गई थी. सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा कीमती जेम्स स्टोन यानी हीरे-जवाहरात तक, सब कुछ चोरों ने उड़ा लिए थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के सड्डू में स्थित अविनाश कैपिटल होम्स-2 के बी और सी ब्लॉक के रहवासी गणों द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। अविनाश कैपिटल होम्स-2 में बी और सी, डी और ई तथा एफ ब्लॉक के निवासी पृथक रूप से पूजन करते हैं तथा प्लाट एरिया के लोग भी पृथक रूप से गणपति की पूजा करते हैं। फ्लैट के बी और सी ब्लॉक में भी विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था साथ ही रोजाना बच्चों और महिलाओं हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रम भी आयोजित निवासियों द्वारा किया गया था। 
गणेशोत्सव के 10 वें दिन हवन, कन्या पूजन के साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी व आनंद मेले, फैशन शो और सिंगिंग में भाग लेने वाली प्रत्येक महिलाओं को निवासीगण – संजीव श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, अभिषेक पचौरी, प्रभाकर श्रीवास्तव, सुदीप्तो चटर्जी के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र से प्रत्येक को सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्रकाश कोसरकर द्वारा विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति प्रदान की गई थी साथ ही जोशी जी मंच का संचालन किये। अनंत चतुर्दशी के दिन फ्लैट के महिलाओं एवं पुरुषों – अलोकेश चटर्जी, मंजी सिंह, नितिन ठाकुर, भीम गिलानी, विद्या, शोभना, श्रीमती कोसरकर, शालिनी, भारती, रेशमी, मेघा, दीपांशी,पापिया, इशिता, सृष्टि , रीता व आदि महिलाओं के द्वारा गणेश की स्तुति और आरती कर विघ्नहर्ता को विदाई दिया गया साथ ही इस अवसर पर प्रत्येक निवासिगणों ने नृत्य कर नम आंखों से गणेश जी की विदाई दी गई।