Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश फॉर्मूला अपनाए जाने पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि मध्यप्रदेश में 230 सीटों की तो छत्तीसगढ़ में 90 सीटों की विधानसभा है. सांसदों की संख्या में भी अंतर है, राजनीतिक परिस्तिथियां दूसरी हैं. छत्तीसगढ़ में भी विजय बघेल को टिकट दिए हैं. यह प्रयोग नहीं है, जो जिताऊ हो और कांग्रेस को मुंह के बल पटके ऐसे उम्मीदवार चाहिए. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बैक टू बैक दौरे पर कांग्रेस के सवाल खड़े करने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस यह स्वीकारती है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास बड़े नेता हैं. कांग्रेस के पास तथाकथित रूप से बड़े नेता के नाम पर एक परिवार के तीन सदस्य हैं. खानदारी परिवार के तीन लोग और उनके सीईओ मल्लिकार्जुन खरगे भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के जरिए अलग-अलग वर्गों को साधने की बात पर अजय चंद्राकर ने कहा कि कोई अलग-अलग वर्ग नहीं होते. भाजपा सामाजिक समरसता में भरोसा करती है. छत्तीसगढ़ की जनता आएगी और प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाभ लेंगे. हम सबको मार्गदर्शन मिलेगा. देश-दुनिया में जो कार्य हो रहा है, उससे छत्तीसगढ़ की जनता भी अवगत होगी।
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा बार-बार स्थगित होने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि चार राज्य है, जहां खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए खर्चा होता है. और उनके ऊपर देश-दुनिया का भार है. आज आपने देखा होगा कि अजित डोभाल ने कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से चर्चा की. ऐसी मसलों को भी गृह मंत्रालय को भी सुलझाना है. लेकिन यह बात छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को समझ में नहीं आएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम अचानक बना है, पहले सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह का दौरा तय था. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हो रहा है. बता दें कि प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी रणनीति तय करेंगे। साथ ही घोषणा पत्र के ड्राफ्ट और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने के संकेत हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंडोर स्टेडियम पहुंचे है. राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें कि 25 सितंबर से शुरू हुए 3 दिवसीय राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें रायपुर संभाग के 383 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 122, 18 से 40 वर्ष तक के 133 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी शामिल हुए। इसी तरह बिलासपुर संभाग के 384 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 128, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी, दुर्ग संभाग के 379 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 125, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी ने भाग लिया। सरगुजा संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 127 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी और बस्तर संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 से अधिक वर्ष से अधिक के 125 खिलाड़ी 16 खेल विधा में शामिल होकर अपना दमखम दिखाया।
राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में हुआ। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हुआ। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं हुई।


panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रमुख प्रवक्ता सुरज उपाध्याय, प्रवक्ता विजय झा और अन्यतम शुक्ला ने सीजीपीएससी अनियमितता मामले में संयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तीनों प्रवक्ताओं ने सीजीपीएससी धांधली मामले में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रमुख प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने सीजीपीएससी प्रकरण में हुए घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह युवाओं को निराश करने वाली घटना है। छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं का भरोसा खो चुकी है।
सुरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। पीएससी परिणामों में इस कदर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है कि पीएससी के चेयरमैन और कांग्रेसी नेताओं के करीबियों को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है। इसके चलते होनहार बच्चों को सूची में जगह नहीं मिल पाई है। सीजीपीएससी में अनियमितता और भ्रष्टाचार ‘कमीशन राज’ को दर्शाता है। सीजीपीएससी 2021 की प्रक्रिया तीन साल में पूरी की गई। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 2021 और मुख्य परीक्षा 2022 में हुई थी, जबकि साक्षात्कार का परिणाम इस साल यानी 2023 में जारी किया गया। इससे पता चलता है कि घोटाला कैसे हुआ है।
‘आप’ प्रवक्ता विजय कुमार झा ने सरकारी अधिकारियों और सत्ताधारी दल के नेताओं के परिवारों से कुछ उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीजीपीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के दत्तक पुत्र को सीजीपीएससी-2021 की परीक्षा में सातवां स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि सोनवानी के बेटे का नाम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में पूरी तरह से सरनेम के साथ उल्लेख किया गया था, लेकिन परिणाम में उसका नाम बिना सरनेम के लिखा गया। सरकार की यह कार्यप्रणाली संदेहास्पद है, यह जांच का विषय है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अन्यतम शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के युवाओं का राजनेताओं और नौकरशाहों का बेटा ना होना अपराध हो गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग पैसे वसूल करने वाली कंपनी की तरह काम कर रही है। प्रदेश के युवा ऑन कैमरा सबूत दे रहे हैं। इसके बावजूद पता नहीं किस चीज का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से सबसे ज्यादा निराशा उन मेहनती छात्रों को हुई है। जो अपने मेहनत के दम पर प्रदेश और परिवार का विकास करने का इरादा रखते हैं। भूपेश सरकार को उन छात्रों का भरोसा जीतने के लिए इस प्रक्रिया का निष्पक्ष जांच कराना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। लगातार जनता को लुभाने के लिए जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर रह हैं। तो वहीं दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी दावों और वादों के बीच सीएम भूपेश ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दी है। सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी जो 15 सालों में काम नहीं कर पाई, वो हमारी सरकार ने पांच सालों में किया है। हमने सबसे ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कराया है। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक बीजेपी की सरकार थी। जिसके बाद साल 2018 में यहां कांग्रेस की सरकार बनी। इसको को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने आज बीजेपी बड़ा तंज कसा है।

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के इंडिया गठबंधन की पार्टी सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करने की बात कही वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले मनोज तिवारी शिक्षा न दें।जो फूहड़ गाना गाते हैं वो सनातन परंपरा सिखायेंगे। उनको स्वयं सनातन की आचरण सीखने की ज़रूरत है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता नाकाबिल और अक्षम है । यही कारण है भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों की फ़ौज भेजी है। फिर भी इनकी परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं हो रही है।
छोटी छोटी सूची अमित शाह को बनाना पड़ रही है आरोप पत्र को लेकर कार्यक्रम किया तो भीड़ नहीं हुई। भीड़ नहीं हुई तो दंतेवाड़ा में कार्यक्रम रद्द रद्द कर दिया ।अमित शाह को भी पता है छत्तीसगढ़ में बीजेपी बुरी तरह से पराजित होगी ।राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए इज्जत बचाने के लिए लगे है।भाजपा सांसद मनोज तिवारी के कांग्रेस की इज्जत छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बची है वाले बयान पर कहा हमारे काम पर ही 75 सीट लाएँगे।हमारी सरकार ने काम किया है। उसके कारण हमारी सीटें आयेंगी। घोषणा तो मोदी जी ने भी की था । महंगाई आज असहनीय स्तर पर आ गई है।मनोज तिवारी के मुख्यमंत्री ओवर कॉन्फ़िडेंस है वाले बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मनोज तिवारी की अभद्र गाने के लिए पहचान है ।राजनीति के रूप में अभी उनमें परिपक्वता नहीं आई है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित “छत्तीसगढ़ निवास“ का वर्चुअल शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़वासियों को राजधानी दिल्ली में नया भवन मिला। 60 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास बना है। छत्तीसगढ़ निवास सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस समय गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस पास के जिलों में समितियों द्वारा गणेश जी की भव्य मूर्तियां विराजित की गई है। वहीं राजनांदगांव, भिलाई और रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाती है। इस बार भी राजधानी रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाएगी। लेकिन हर किसी के मन में एक सवाल है कि इस बार झांकी किस दिन निकाली जाएगी। लोगों के इस सवाल का जवाब मिल चुका है।
दरअसल, रायपुर में होने वाली गणेश झांकी की तारीख पर मुहर लग चुकी है। राजधानी रायपुर में इस बार गणेश जी की भव्य झांकी 30 सितंबर यानी की शनिवार को निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने झांकी की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, झांकी के दौरान जरुरी व्यवस्था दुरस्त करें और सभी पुख्ता व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए। बता दें कि, राजधानी रायपुर में पिछले 50 साल से गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश करने वाले सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास जी के पुत्रों सहित परिवार के कुछ लोगों की विभिन्न अपराधों में संलिप्तता उजागर हुई है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी में उन्हे लेकर असहज स्थिति निर्मित हो गई है। क्योंकि गुरु परिवार आरंग विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहा है वही कांग्रेस अपराध के उन मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमले की तैयारी में है। गौरतलब है कि बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी रायपुर के 700 घरों में चोरी के मामले में गुरु बाल दास जी के भतीजे सतखोजन की गिरफ्तारी हुई है। चोरी का माल भी भंडारपुरी से बरामद किया गया है। ऐसे में धर्म गुरु परिवार पर इतने बड़े लांछन लगने से भारतीय जनता पार्टी कुछ कह सकते की स्थिति में नहीं है। हाल ही मे कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गुरू बालदास ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इस दौरान ही उन्होंने अपने पुत्र खुशवंत के लिए आरंग विधानसभा से टिकट की मांग रख दी थी।
वहीं दूसरी तरफ गुरु बाल दास व परिवार के भाजपा प्रवेश के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके पुत्रों के कथित लूट सहित अन्य अपराधों का कथित चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला चल ही रहा था कि 7करोड़ की चोरी के मामले में भतीजे सतखोजन को गिरफ्तारी गुरु परिवार पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सामाजिक स्तर पर भी उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठ ही रहे है साथ ही सोसल मीडिया में भी सामाजिक जन अपनी भड़ास निकाल रहे है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 141 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले में प्रदेश का गन्ना आधारित सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। एथनॉल प्लांट की स्थापना भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की खाली भूखंड की 35 एकड़ भूमि में निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कृषि पर आधारित इथेनॉल उद्योग ड्रीम प्रोजेक्ट है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृषि पर आधारित इथेनाल प्लांट प्राथमिकता वाली योजनाओं में है। पीपीपी मॉडल से स्थापित देश के पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में अनुबंध भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने तथा छत्तीसगढ़ डिस्टीलरी लिमिटेड की सहायक इकाई एन.के.जे. बॉयोफ्यूल लिमिटेड के मध्य किया गया है।
इथेनॉल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का आधार मजबूत होगा। किसानों को गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ ही किसानों से संबंधित मुद्दे सर्वाेपरि रहे हैं, सर्वप्रथम कृषि ऋणों की माफी की गई तथा गन्ना किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए शक्कर कारखानों की आर्थिक कठिनाई के स्थाई निदान के लिए पीपीपी मॉडल से इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है। पी.पी.पी. मॉडल से ईथेनॉल प्लांट की स्थापना का पूरे देश में यह पहला उदाहरण है।