Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये वरिष्ठ मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया। परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं एकत्रित हो रही। परिवर्तन यात्रा में लोग नहीं आ रहे है। इसलिये अमित शाह भी दंतेवाड़ा में नहीं आये। बाद में भी उसके कार्यक्रम बना रद्द कर दिया। भाजपा की तथा कथित परिवर्तन यात्रा में जो प्रदेश के बाहर के नेता आ रहे है उसके नुक्कड़ सभाओं के बराबर भी भीड़ नहीं इकट्ठा हो रही। तमाम कोशिशों लाखों रू. खर्च करने के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लाप हो गयी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को असफल होना इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन नहीं चाहती है। 
 भाजपा के परिवर्तन यात्रा में 15 दिन में प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आए और चले गये इनके आने से छत्तीसगढ़ की जनता को क्या मिला? भाजपा के राजनैतिक यात्रा में सरकारी खर्चे और सुख सुविधा विलासिता उपभोग कर आये केंद्रीय मंत्रियों ने सिर्फ भाजपा का प्रचार-प्रसार किया। जब कोई मंत्री का दौरा होता है तब जनता उस मंत्री से कोई नई सौगात की उम्मीद करती है। उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का हल चाहती है जो इन केंद्रीय मंत्रियों के दौरा में कहीं नहीं दिखा। भाजपा के परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री, सहकारिता राज्य मंत्री, बिजली एवं उद्योग राज्य मंत्री, जल शक्ति एवं जनजाति राज्य मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, आयुष राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्री, आये थे। इनके आने से छत्तीसगढ़ को क्या मिला? कोई नई घोषणा छत्तीसगढ़ की जनता के हित में इन्होंने नहीं किया? भाजपा के सांसदों ने भी छत्तीसगढ़ के लिए इनसे कोई मांग नहीं की। 
 प्रदेश की जनता ने अपने हालात में परिवर्तन 2018 में कर दिया था जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया। दिसंबर 2018 में रमन सरकार की विदाई के साथ छत्तीसगढ़ में आमूलचूल परिवर्तन आया है- 
* परिवर्तन आ गया है तभी तो 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की अस्मिता को भूलने वाली भाजपा अपने तथाकथित परिर्वतन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने को मजबूर हुई है। 
* रमन राज में किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत नहीं मिलती थी परिवर्तन हो गया अब कांग्रेस सरकार के राज में किसान 2640 रू. प्रति क्विंटल प्राप्त कर रहा है। 
* रमन राज में कुल 50 लाख टन धान की खरीदी होती थी परिवर्तन हो गया कांग्रेस राज में 107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इस वर्ष 125 लाख मीट्रिक टन की खरीदी होगी। 
* रमन राज में सिर्फ 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का नियम बना फिर 15 क्विंटल किया विरोध के बाद परिवर्तन हो गया भूपेश सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करेगी।
 * भाजपा के राज में किसान कर्ज के कारण आत्महत्या करते थे परिवर्तन हो गया भूपेश राज में 20 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्जामाफ हो गया है किसान खुशहाल हो गये है। Also Read – साकार हो रहा है, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प: भूपेश बघेल 
* भाजपा के रमन सरकार के समय राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत थी उसमें परिवर्तन हो गया भूपेश राज में 0.5 प्रतिशत रह गयी है। 
* रमन राज में सरकारी नौकरी में भर्तियां बंद थी परिवर्तन हुआ भूपेश सरकार ने पिछले पांच साल में 1 लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्तियां किया तथा 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया। 
* भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ के लोग महंगी बिजली खरीदने को मजबूर थे, कांग्रेस के राज में 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा हो गये। लगभग 42 लाख से अधिक लोगों को लगभग 4000 करोड़ रू. की राहत बिजली के बिल में भूपेश सरकार ने दिया। 
* रमन राज में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मात्र 2500 रू. मानक बोरा मिलता था परिवर्तन हुआ कांग्रेस सरकार उसको बढ़ाकर 4000 रू. देती है। 
* भाजपा शासन काल में 7 वनोपजों की खरीदी होती थी परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार 65 वनोपज खरीदती है। 
* भाजपा के राज में निरापराध आदिवासी जेलों में डाले जाते थे, कांग्रेस ने 1300 से अधिक लोगों को रिहा किया। 
* भाजपा सरकार लोगों की 5 डिसमिल तक जमीनों की रजिस्ट्री नहीं होने देती थी परिवर्तन हुआ कांग्रेस ने सभी को उनकी जमीनों को अपने अनुसार बेचने का अधिकार दिया। 
* रमन राज में लोगों के मकानों, दुकानों को तोड़ने की धमकियां दी जाती थी, भयादोहन होता था परिवर्तन हुआ कांग्रेस की सरकार ने नियमितीकरण नियम लाकर लोगों को राहत दिया। 
* रमन राज में छोटे व्यापारियों को हर साल गुमास्ता का नियमितीकरण कराना पड़ता था परिवर्तन हुआ कांग्रेस सरकार ने उसकी आजीवन कर दिया। 
* रमन राज में छोटे-छोटे दस्तावेजों बनाने के लिये सरकारी ऑफिस के चक्कर काटना पड़ता था परिवर्तन हुआ कांग्रेस सरकार ने मितान योजना में दस्तावेज बनाकर घर पहुंचाया जाता था। 
* रमन राज में नक्सली राजधानी रायपुर तक पहुंच गये थे परिवर्तन हुआ कांग्रेस राज में नक्सलवादी घटनाओं में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। 
* भाजपा शासनकाल में प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज थे परिवर्तन हुआ भूपेश सरकार में 13 मेडिकल कॉलेज हो गये, 4 खुलने वाले है। 
* परिवर्तन हुआ कांग्रेस राज में गरीब आदमी की अपने बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिला रहा, 727 स्वामी आत्मानंद स्कूल खुले, भाजपा राज में तो मॉडल स्कूल बने थे उसको तक को बेच दिये। 
* रमन राज में किसानों की जमीनें सरकार जबरिया लेती थी परिवर्तन हुआ कांग्रेस सरकार ने 1700 किसानों की 4200 एकड़ जमीनों को वापस किया। 
* भाजपा के राज में 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों संस्कृति को भुला दिया गया था, भूपेश राज में हालात बदल गये अब तीजा, पोरा, होली, आदिवासी दिवस, माता कर्मा जयंती मनाना शुरू हुआ है। आदिवासी परब सम्मान निधि से अब स्थानीय मान्यताओं को संवारा जा रहा है। 
* भाजपा राज में माता कौशल्या और भगवान राम को भी 15 सालों तक भुला दिया गया था, कांग्रेस सरकार ने भव्य माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी में बनाया और भगवान राम वन गमन पथ बनाने का काम तीव्र गति से शुरू। 
* भाजपा राज में गौशालाओं के अनुदान के नाम पर 1067 करोड़ का घोटाला किया गया, भूपेश राज में 10 हजार गोठानों में गौसेवा का काम शुरू हुआ जहां लाखों महिला स्व सहायता समूह की बहने आत्म निर्भर हो रही है। 
* भाजपा किस बात के लिये परिवर्तन चाहती है, किसानों को मिलने वाली भरपूर कीमत या राज्य की बेरोजगारी दर आधा फीसदी है उसमें, आखिर किस बात का परिवर्तन चाहती है भाजपा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद खेलों के लिए अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ये सौगात रायपुर में टेनिस अकादमी के रूप में प्रदेश की जनता को मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 27 सितंबर को टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी ( छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन) का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी। 
4 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की गयी टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी को तीन मुख्य हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला भाग एडमिन बिल्डिंग है जो तीन मंजिला है। इसमें रूम, हाल, जिम, वीआईपी लाउंज के साथ ही मीडिया सेंटर के साथ ही 500 की दर्शक क्षमता के साथ अनेक सुविधाएं होंगी। दूसरे हिस्से के रूप में अकादमी की हास्टल बिल्डिंग है। यह भी तीन मंजिला है जिसमें कार्यालय, अधीक्षक रूम, पार्किंग, किचन, डायनिंग जैसी अनेक सुविधाएं होगी। तीसरे हिस्से के रूप में मुख्य स्टेडियम है जहां 2500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
 टेनिस अकादमी की विशेषताएं टेनिस एकेडमी अंतर्गत 1 नग मुख्य टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक) एवं 5 नग प्रेक्टिस टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक) का प्रावधान किया गया है। टेनिस एकेडमी का निर्माण कुल 4 एकड़ क्षेत्रफल अंतर्गत किया गया है। टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु अल्ट्रा कुशन 9 लेयर सिंथेटिक सरफेस उपयोग किया गया है। मुख्य टेनिस कोर्ट की दर्शक क्षमता 2000 एवं मुख्य भवन अंतर्गत व्ही आई पी दर्शक क्षमता 500 रखी गई है। दर्शक बैठक व्यवस्था हेतु स्टेडियम चेयर का प्रावधान रखा गया है।
स्टेडियम अंतर्गत कुल वाहन पार्किंग क्षमता 150 नग रखी गई है। मुख्य टेनिस कोर्ट अंतर्गत कुल 40000.00 वॉट क्षमता लाइट 1500 लक्स लेवल एवं प्रत्येक प्रेक्टिस कोर्ट अंतर्गत 4900 वॉट क्षमता लाइट 500 लक्स लेवल अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार ब्रांड कास्टिंग सुविधा हेतु लगाई गई है। टेनिस एकेडमी अंतर्गत निर्बाध विद्युत प्रवाह हेतु 315 के व्ही के सबस्टेशन एवं आपातकालीन विद्युत प्रवाह हेतु 165 केव्हीए क्षमता के डी जी सेट का भी प्रावधान किया गया है। टेनिस एकेडमी में हॉस्टल एवं मुख्य भवन में आवश्यकतानुसार एयर कंडिशनिंग की भी व्यवस्था की गई है। खिलाडियों हेतु हॉस्टल भवन अंतर्गत कुल 46 नग रूम की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत 92 खिलाडियों के रुकने की व्यवस्था है। साथ ही खिलाडियों के भोजन हेतु डायनिंग हॉल भी निर्मित किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, ब्रम्ह समाज के संस्थापक, क्रांतिकारी समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 27 सितम्बर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने कहा है कि राजा राम मोहन राय ने सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली मुख्यालय से की जाएगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। इस सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के शुरुआती सप्ताह में कर सकती है। इस बार चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। एमपी की तर्ज पर बीजेपी प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है। दूसरी सूची में 28 से 30 नाम शामिल होंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में जोर पकड़ चुके चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस की वृहद चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक आज शाम 4 बजे बुलाई गई है। जो पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस समिति में 70 सदस्य शामिल हैं। और संयोजक डॉ.चरण दास महंत हैं। बैठक में समिति अपने चार स्टार प्रचारकों सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे सी अधिकाधिक सभाएं कराने का कार्यक्रम तय करेगी। क्योंकि इनकी जनता के बीच बड़ी अपील है।इनके अलावा संगठन के पास वैसे नेताओं को लेकर टोटा है। हिमाचल, कर्नाटक के सीएम, सचिन पायलट, शशि थरूर भी बुलाए जाएंगे। सोनिया गांधी स्वास्थ्यगत कारणों से अधिक सभाएं नहीं ले पाएंगी। आचार संहिता लगने के बाद कम से कम दो से तीन सभाएं करने का आग्रह किया जाएगी। कुछ वर्चुअल भी कर सकतीं है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, देश को विश्व भर में गौरव दिलाने वाले, महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन पर सभी देशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब आप जैसे कर्मयोगी को प्रणाम करते हैं। ईश्वर आपको दीर्घायु दे, सदैव स्वस्थ रहें, हम सब का मार्गदर्शन करते रहें। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जानिए 
 डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह आजकल सार्वजनिक मंचों पर काफी कम दिखाई देते हैं लेकिन उनको हाल ही में संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान राज्यसभा में व्हील चेयर पर देखा गया था। जिसको लेकर लोगों ने उनके द्वारा निभाए गए दायित्व को काफी सराहा था। डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में बतौर प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे और वे तीन बेटियों के पिता हैं। वह 1991 में देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी। जानकारों की मानें तो डॉ मनमोहन ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। उन्होंने उस समय बजट पेश करते हुए वैश्विकरण, उदारीकरण और निजीकरण जैसी अहम घोषणाएं की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती और रफ्तार मिली और इन्हीं घोषणाओं के बदौलत ही देश में व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र में काफी तरक्की हुई। वहीं, मनमोहन सिंह वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यानि 26 सितम्बर को सरगुजा प्रवास पर जाएंगे। वे 26 सितम्बर को दोपहर सवा दो बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा जिले के कोटमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे कोटमी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव शाम चार बजे कोटमी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम खुटिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा चार बजे खुटिया पहुंचेंगे। वे वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव शाम साढ़े छह बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 30 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं बीजेपी सांसदों को टिकट दिए जाने के आसार पर मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री भगत ने कहा कि समय प्रतिकूल हो तो नतीजें प्रतिकूल ही आएंगे। सांसद, राज्यसभा सांसद किसी को भी खड़ा कर लें। जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी के हाथों में उनका भविष्य नहीं है। किसानों का विश्वास कांग्रेस के साथ हैं। इनका गणित, केमेस्ट्री सब बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। संगीत विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र राजधानी में खोले जाने का खैरागढ़ में बड़ा विरोध खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर कल रात मशाल जुलूस निकालने के बाद मंगलवार को खैरागढ़ बंद बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यदि यह केंद्र बंद न हुआ तो यह बड़ा चुनावी मुद्दा होगा । बता दें कि शनिवार को ही राजधानी के शैलेन्द्र नगर में पापुनि के पुराने भवन में यह अध्ययन केंद्र शुरू हुआ है। इसके विरोध में आए लोगों का कहना है कि रायपुर निवासी कुलपति ने अपनी सुविधा के लिए यह केंद्र खुलवाया है। ताकि उन्हें खैरागढ़ न आना पड़े। इससे विवि के अस्तित्व खत्म होने का खतरा बढ़ गया है। एसडीओ राजस्व को सौंपी बंद की सूचना में कहा गया है कि इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ द्वारा दिन शनिवार को गोपनीय तरीके से ऑफ केम्पस सेण्टर रायपुर में खोला गया है। उक्त ऑफ कैम्पस सेण्टर रायपुर में खोले जाने से खैरागढ़ नगरवासी आक्रोशित हैं, क्योंकि न केवल इस से खैरागढ़ विवि को हानि हो रही है बल्कि खैरागढ़ के स्थानीय लोगों का भी अहित हो रहा है। भविष्य में इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ के अस्तित्व पर संकट नजर आ रहा है इस लिए ऑफ कैम्पस सेण्टर को बंद किये जाने की मांग को लेकर खैरागढ़ बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान समस्त छोटे बड़े व्यासायिक प्रतिस्ठानों को बंद करने का अनुरोध किया गया है जिस पर व्यापारी संघ खैरागढ़ ने भी अपनी सहमती प्रदान की है।