Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को शीघ्र स्थाई पट्टा मिलेगा। अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई से हुई चर्चानुसार उन्होनें बताया कि स्थायी पट्टा छपकर आ गया है अतिशीघ्र इसे पूर्ण रूप से भरकर बांटने का कार्य शुरु होगा। 
 

  

panchayattantra24.-रायपुर। सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंटरसिटी एक्स्प्रेस से रेलमार्ग द्वारा बिलासपुर से रायपुर वापस हो रहे हैं। बता दें कि आज राहुल गांधी बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय योजना सम्मेलन में शामिल हुए. अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, बिलासपुर पहुँच कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि देखिये इसका बटन दबाइये और जैसे ही हमने बटन दबाया तो करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक एकाउंट में गये। एक दो सेकेंड में बैंक एकाउंट में पैसा मिला। हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे। उन सभी वायदों को हमने पूरा किया। बिजली बिल हाफ, धान का उचित दाम, हमने सभी वायदों को पूरा किया।
किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिये। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उन्हें भी हम नहीं भूले, उन्हें 7 हजार रुपए दिये। आदिवासियों को लघु वनोपजों के लिए समर्थन मूल्य दिया। वनाधिकार दिये गये। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दिये गये, 70 लाख परिवारों को लाभ मिला। 42 हजार वैकेंसी भरी। एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी कितने हैं। आदिवासी कितने हैं। सामान्य वर्ग से कितने हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा। महिलाओं को भागीदारी देनी है। सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी। आप सभी यहां दूर दूर से आये हैं आपने कीमती समय दिया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ में हमने जो वायदा किया वो पहले कैबिनेट में पूरा किया। हमारी सरकार गरीबों की, आदिवासियों, पिछड़ों वर्ग की सरकार है। उनके लिए कार्य करती है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ‘राहुल आवास न्याय योजना’ का सम्मेलन दरअसल, कांग्रेस का राहुल गांधी धोखा सम्मेलन है। इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख लोगों के लिए छत की योजना पर काम नहीं किया। मतलब, 18 लाख लोगों के लिए मकान बनते उसे बनने नहीं दिया। इन घरों के लिए केंद्र से पैसा भी आया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसमें राज्यांश नहीं दिया। इसलिए केंद्रांश का उपयोग नहीं हो पाया। 
बृजमोहन ने सिलसिलेवार अपने धारदार अंदाज में कहा कि भूपेश सरकार के पास बजट है ही नहीं, केवल हार के डर से यहां-वहां भूमि पूजन करते फिर रहे हैं, ताकि किसी तरह जनता गुमराह हो जाए। लेकिन इस बार जनता चौकन्नी है, उनकी सब तरफ नजर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 500 करोड़ की लागत से एक फ्लाईओवर बनाने की बात की है। अगर यह बना तो तेलीबांधा चौक पर बनेगा। 3 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अभी इसका टेंडर भी नहीं हुआ है। चुनाव आते ही कांग्रेसी ढोंगी विकासवादी हो जाते हैं। 
 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इसी तरह ऐन चुनाव के वक्त सड़क चौड़ीकरण की सूझी है। वह कहते हैं की शारदा चौक से तत्यापारा चौक तक की सड़क को चौड़ा करेंगे। इसमें 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे और लबरा मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ देकर भूमि पूजन कर लिया। पैसा है नहीं और भूमि पूजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार कुछ भी कर ले जनता का विश्वास उससे उठ चुका है। यह बात परिवर्तन यात्रा में शरिक एक-एक मन कह रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल द्वारा सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भूमिपूजन किए जाने वाले कार्यों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 13.78 करोड़ रूपए की लागत से 21 विभिन्न सड़क निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना बिलासपुर अंतर्गत 3.74 करोड़ रूपए की लागत से 2 सड़कों का नवीनीकरण कार्य, जल संसाधन विभाग बिलासपुर अंतर्गत 14.24 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले खारंग जलाशय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फास्ट ट्रेक अंतर्गत कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 9.32 करोड़ रूपए की लागत से 17 स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का निर्माण व विस्तार, लोक निर्माण विभाग सेतु विकास निगम अंतर्गत 8 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत जिला बिलासपुर के आमागोहन से बगबुड़ा मार्ग पर अरपा नदी पर पुल निर्माण तथा 2 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर.रतनपुर कटघोरा मार्ग के किलोमीटर 30/2 पर खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से महुआकापा एनीकट निर्माण तथा 2 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से रानीबचली एनीकट निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर अंतर्गत 2 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक सामाजिक भवन, कौशल प्रशिक्षण भवन,सार्वजनिक शौचालय सहित कुल 9 निर्माण कार्य ,जनपद पंचायत मस्तुरी में 98 लाख की लागत से 6, बिल्हा में 01 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से तथा तखतपुर में 01 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से 8 विभिन्न निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम बिलासपुर में 36 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 148 विकास कार्य, विद्युत विभाग बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत 01 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 33/11 केव्ही सब स्टेशन का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ;क्रमांक.02- अंतर्गत 15 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 03 सड़कों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ;क्रमांक.01 के अंतर्गत 02 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से 02 स्कूल भवन तथा 01 सामाजिक भवन निर्माण कार्य शामिल है। 
इसी प्रकार नगर पंचायत तखतपुर में 01 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से 10 भवन तथा नाली निर्माण कार्य, नगर पंचायत बिल्हा अंतर्गत 02 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न विकास कार्य, नगर पंचायत बोदरी में अमृत मिशन के तहत 72 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 01कार्य का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में विकासखण्ड तखतपुर के गनियारी में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री तथा विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत नगोई में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से 11 स्वास्थ्य केन्द्र भवनों, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 18 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 7 एनीकट एवं 01 जलाशय निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रूपए की लागत से 16 विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का उन्नयन कार्य, जनपद पंचायत मस्तुरी अंतर्गत 3 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से 25 कार्य, बिल्हा अंतर्गत 45 लाख रूपए की लागत 03 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बिलासपुर में 301 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से 201 करोड़ की लागत से विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत मिशन अमृत पार्ट-01, सतहीय जल प्रदाय योजना तथा 100 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से मिशन अमृत ;पार्ट-.02, डिस्ट्रिब्यूशन कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग क्रमांक.02 बिलासपुर अंतर्गत 34 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से 6 तथा लोक निर्माण विभाग क्रमांक.01 अंतर्गत 22 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 7 विभिन्न कार्य का लोकार्पण किया गया। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत 71 लाख रूपए की लागत से 05 तथा स्मार्ट सिटी बिलासपुर अंतर्गत 49 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखने के साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, व सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित गणेशोत्सव त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 180 से अधिक गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको समझाईश दी गई। 
वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय गुण्ड़ा बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही भी की गई। इसके पूर्व दिनांक 23.09.2023 को भी 250 से अधिक गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली जाकर उनको समझाईश दी गई थी।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण की बाट जोह रहे संविदाकर्मचारियों को अगले 24 घंटे के भीतर भूपेश सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। जी हां 26 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में धान खरीदी, धान की कीमत, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बता दें कि इससे पहले संविदा कर्मचारियों के मानदेय में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन अभी भी वो नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। 
 दूसरी ओर कल संविदाकर्मचारियों ने दूल्हा बनकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण को अपनी दुल्हन बताते हुए सरकार से मांगने की बात कही। ज्ञात हो कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले सरकार ने मांगों पर विचार करने की बात कही थी जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस ले लिया था। वहीं, दूसरी ओर अब संविदा कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। अब देखना होगा कि चुनावी साल में सरकार संविदा कर्मचारियों को कितनी गंभीरता से लेती है? क्या संविदा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव में असर देखने को मिलेगा?।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ में परिवर्तन होना तय है. पूरे प्रदेश में विकास रुक चुका है. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. किसानों के साथ वादा खिलाफी की गई है. जितना भी काम किया है सिर्फ केंद्र की फंडिंग से काम होता है. छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बन रही है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी क्या कहते हैं उन्हें खुद नहीं पता होता है. उन्हें छत्तीसगढ़ से, भारत से कोई लेना देना नहीं है. वे सिर्फ चुनावी फायदे के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं.वहीं बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के दौरे पर मैं सवाल करना चाहता हूं. पिछले चार साल से आपने लाखों गरीबो का आवास छीना है और अब चुनावी समय पर पैसे बांटकर अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास कर रहें हैं. राहुल गांधी उन गरीबों से बात करें जो पिछले चार सालों से खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं. जनता सब देख रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गांधी और कुमारी सैलजा रायपुर पहुंच गए हैं । एयरपोर्ट में स्वागत औपचारिकता के बाद दोनों सीएम भूपेश बघेल के साथ नवा रायपुर के रिजॉर्ट गए। जहां से वे 11 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट में मौजूद पत्रकारों ने राहुल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। पत्रकार प्लीज,प्लीज करते रहे और राहुल मुस्कुराकर रवाना हो गए। 
बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे लोकसभा सांसद राहुल गांधी दोपहर बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।
 

panchayattantra24.रायपुर। राहुल गांधी रायपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगें।
बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे लोकसभा सांसद राहुल गांधी दोपहर बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।
 

 
panchayattantra24.रायपुर। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय आज सुबह रायपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते राज्य सरकार पर हमला किया और कहा कि ”यहां (छत्तीसगढ़ में) परिवर्तन होगा…किसानों को धोखा दिया जा रहा है…यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं…जो विकास हो रहा है वह जनता के पैसे से हो रहा है” मोदी सरकार…सीएम भूपेश बघेल किसानों को लूट रहे हैं…जिस तरह से केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया जा रहा है (उसे देखकर) इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी…”।
बीजेपी ने बताया कि दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर , रजबंधा मैदान में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी।