Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिवसीय हैदराबाद दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक में सीएम बघेल शामिल होंगे. यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होगी. जिसमें पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हैदराबाद रवानगी से पहले मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी. सीएम ने बताया कि हैदराबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक है. हमे भी बुलाया गया है. आगामी चुनाव समेत कई विषयों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि इनका काम केवल झूठ बोलना है. चार साल पहले कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और अधिकारियों को लेकर गए थे. पीयूष गोयल ने कहा समर्थन मूल्य से ज्यादा दे रहे है. इसलिए आपका चावल हम नहीं खरीदेंगे, चावल का कोटा उन्होंने नहीं बढ़ाया गया, उसे हमें बाजारों में भेजना पड़ा, फिर से आकर झूठ बोल कर जा रहे हैं, पहले 86 लाख था अब 61 लाख कर दिए, हमें अभी खाद्य विभाग से 6 हजार करोड़ रुपए लेना है चावल से, पैसा छग के विकास में लगता, यह रोकने में लगे हुए है आए है तो देकर जाते, छग के लोगों का हित चाहते, उन्हें छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ियों से तकलीफ है, छत्तीसगढ़ महतारी को भी मजबूरी में लगाए है, वो भी सीढ़ी चढ़ने में, इनकी मानसिकता नहीं बदलना है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, अब टिकट को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के कांग्रेस में पैसा देकर टिकट मिलता है वाले बयान पर सीएम बघेल ने तीखा पलटवार किया है। सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा, कि भाजपा में झोली लेकर लोग आए हैं, जो झोली भरेगा उसे ही टिकट मिलेगा। सीएम ने कहा कि भाजपा में टिकट कैसे मिलता है हमें सब पता है। अजय चंद्राकर को टिकट मिलेगा या नहीं पहले वो ये तो तय कर लें। वहीं, भाजपा के बड़े नेता बस्तर नहीं जा पा रहे है। इस पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं के बीच मौसम ठीक नहीं है। ये मौसम का बहाना बना रहे हैं, जबकि इनका अपना मौसम ठीक नहीं है।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. साव ने कहा कि इन्होंने कमीशन खोरी में और भ्रष्टाचार में गरीबों के चावल में डाका डालने का काम किया है. यह केंद्र सरकार के योजनाओं के पैसों का लूटने का काम कर रहे हैं और जनता के बीच झूठ बोलते हैं कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है और सरकारी मंच पर कहते हैं ‘जितना मांगते हैं, उतना मिल रहा है’. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा और प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है।
परिवर्तन यात्रा को लेकर अरुण साव ने कहा कि हमने दो परिवर्तन यात्राएं प्रारंभ की है. 12 सितम्बर को दंतेवाड़ा से पहली परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हुई है. उस यात्रा का आज पांचवा दिन है. पिछले 4 दिनों में यात्रा को जो रिस्पांस मिला है. वह अत्यंत उत्साह जनक है. दंतेवाड़ा जैसे जगह में मां दंतेश्वरी के पावन धाम में जिस प्रकार से यात्रा का स्वागत हुआ है जो उसका जो जोश और उसके बाद लगातार पिछले चार दिनों में जो कार्यक्रम हुए हैं यात्रा को जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला है. यह बताता है कि आज छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है. बीजेपी के परिवर्तन यात्रा के साथ लोग जोड़ रहे हैं लोगों का आशीर्वाद परिवर्तन यात्रा को मिल रहा है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा की गाड़ियों में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पर हो रही सियासत को लेकर अरुण साहू ने कहा कि कांग्रेस पास आज कुछ मुद्दा नहीं है. छत्तीसगढ़ के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया. छत्तीसगढ़ का इन्होंने अपमान किया है. छत्तीसगढ़ी महतारी को लेकर यह जो विलाप कर रहे हैं यह निमर्थक है. छत्तीसगढ़ महतारी का हम पूरा सम्मान करते हैं. इन्होंने छत्तीसगढ़ का जीवन भर शोषण किया है. कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ महतारी के लिए कुछ नहीं किया है. इन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ शोषण किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर के होटल मेफेयर में 18 और 19 सितंबर को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। शनिवार सुबह से नवा रायपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा होटल में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। जानकारी के अनुसार देश और विदेश के डेलीगेट्स 17 सितंबर को रायपुर पहुंच जाएंगे। पूरा नवा रायपुर क्षेत्र 16 से 20 सितंबर तक विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा आने-जाने वालों की विशेष चेकिंग होगी। शुक्रवार को सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया। 12 एएसपी, 25 डीएसपीए 36 इंस्पेक्टर और 500 जवानों की तैनाती की गई है।
नवा रायपुर में पांच दिनों तक 10 गाडिय़ां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में यह पेट्रोलिंग होगी। रात में नवा रायपुर घूमने जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है जो विशेष समय पर काम करेंगी। 50 से अधिक डेलीगेट्स आएंगे: देश और विदेश के 50 विशेष प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख और सदस्य भी होंगे। इनसे संवाद वाली जगहों पर अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान रखने वाले लगभग 100 पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
जिले की सीमाओं पर विशेष तैनाती जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर महासमुंद, धमतरी सहित नवा रायपुर की ओर से प्रवेश करने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जाएगी। गांवों से नवा रायपुर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। दो दिन पहले से नवा रायपुर में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की जांच की जाएगी। वाहनों के नंबर, चालकों के आदि नाम नोट करने के साथ.साथ उनसे नवा रायपुर आने का कारण भी पूछा जाएगा। दो पाली में करीब 70 पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को जिले की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लगातार जांच की जाएगी।
रायपुर के चार बड़े अस्पताल हाई अलर्ट पर राजधानी रायपुर में 18 और 19 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सम्मेलन में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सेहत का ख्याल रखने के लिए डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की पांच टीमें गठित की गई है, जिसमें 31 सदस्य शामिल हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो शासकीय और दो निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और आंबेडकर अस्पताल तथा निजी में रामकृष्ण केयर और बालको को शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों को बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने आदेश जारी कर डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की 17 से 19 सितंबर तक डयूटी निर्धारित कर दी है। सीएमएचओ की ओर से डाक्टर और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों के नेता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां एक ओर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार अपने-अपने क्षत्र का दौरा कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी छत्तीसगढ़ का लगातार दौरा कर रहे हैं। अब इंतजार है तो सिर्फ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने का। बता दें कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। इस बीच कांग्रेस की पहली सूची को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान सामने आया है।
दरअसल छत्तीसगढ़ कल सीएम हाउस में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की लगभग 6 घंटे तक बैठक चली।बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा आज सभी सीटों पर चर्चा हुई है। सही समय पर कांग्रेस की सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि अभी पहली सूची के लिए इंतजार करना होगा। वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण भाजपा तथा कथित आरोप लगा रही है। भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। पीयूष गोयल पहले ट्रेन घोटाले की बात कर ले। वहीं भाजपा के 15 साल नान घोटाले पर भी जवाब दे दें।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज शाम रायपुर पहुंच गए है। वे कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। माना विमानतल पर पीयूष गोयल का सांसद सुनील गोयल ने आत्मीय स्वागत किया। पीयूष गोयल को एयरपोर्ट पर लेने के लिए सासंद सुनील सोनी, भाजपा नेता ललित जैसिंघ मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षा एक आजीवन यात्रा है और सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए। विद्यार्थी अपने कौशल को लगातार बढ़ाने, अपने क्षितिज को व्यापक बनाने और अपने संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति से अवगत रहने के अवसरों की तलाश करें। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज आई.टी.एम. विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आई.टी.एम. विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को 13 गोल्ड मेडल सहित 377 उपाधियां वितरित की गई। केन्द्रीय भंडार के सीईओ और एमडी मुकेश कुमार, आई.टी.एम के प्रोफेसर आर.एस.एस मनी और कर्नाटक संगीत विशेषज्ञ जी. शारदा सुब्रमण्यम को विश्वविद्यालय की मानद उपाधि प्रदान की गई । कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव है, बल्कि प्रत्येक के अंदर मौजूद अपार संभावनाओं का भी परिचायक है। शिक्षा सदैव सामाजिक प्रगति के लिए प्रेरक शक्ति रही है। इसमे बाधाओं को तोड़ने, मानदंडों को चुनौती देने और अवसर पैदा करने की शक्ति है। विश्वविद्यालय की शिक्षा यात्रा आपके भविष्य को आकार देगा, आपके द्वारा अर्जित ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए होगा।
हरिचंदन ने कहा कि हम एक तेज और गतिशील दुनिया में रह रहे हैं, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्वीकरण, उद्योगों और व्यवसायों को नया आकार दे रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्रों में प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों के उत्थान के लिए भी करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और हमारे महान राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें।
राज्यपाल हरिचंदन ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के गर्व को न भूलें। हमारा देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों जिन्हांेने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया है ,उनके सम्मान में श्री मोदी जी की पहल पर मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। हाल ही में भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई।
समारोह में दीक्षांत भाषण भाभा परमाणु रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतर्गत स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन न्यूक्लियर एण्ड टेक्नोलॉजी के चेयरमेन (मानद) एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. आर. चिदम्बरम ने दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी. वी. रमन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सुमेन सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव दीपक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमेन ड़ॉ उमेश कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर, विद्यार्थी एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मोदी सरकार की उम्मीद से ज्यादा सहयोग करने वाला बयान कांग्रेस नेताओं को भी रास नहीं आया है. मंत्री शिवकुमार डहरिया ने इस बयान पर कहा कि मुझे नहीं पता सिंहदेव को कहां-कहां सहयोग किया है, ये तो वही बता सकते हैं. मंत्री शिव डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर कहा कि मोदी आएं, उनका स्वागत है. लेकिन हमारे राज्य की जीएसटी और अन्य मदों की लंबित राशि को देने की घोषणा करके जाते तो अच्छा होता. लेकिन वे क्या-क्या बोलकर गए. G-20 की बैठक रायपुर में किए हैं, यह बोला. पता नहीं किस जगह मीटिंग की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव के समय ही आने का आरोप मढ़ दिया।
अजय चंद्राकर के कांग्रेस में पैसे लेकर टिकट दिए जाने वाले बयान पर शिव डहरिया ने कहा कि वो भाजपा की संस्कृति को बता रहे हैं. कांग्रेस की सूची जल्द आने वाली है. हमारे यहां पूरा विचार-विमर्श होता है. देखा जाता है, कौन जीतने लायक है, किनकी पार्टी के प्रति निष्ठा है. जल्द ही सूची जारी होगी. उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी बनना चाहते हैं, उन्होंने अपना प्रचार-प्रचार शुरू कर दिया है. पार्टी के प्रति लोगों में एक माहौल देखने को मिल रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर पश्चिम विधानसभा के विकास में निरन्तर अग्रसर हैं। वे हमेशा अपनी जनता के प्रति पूरी निष्ठा एवं प्रयास से सहायता करते रहे हैं एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं सहित क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी के अनुरूप उन्होंने आज पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में 58.00 लाख रूपये की लागत से पूर्ण निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। लोकार्पण स्थल पर पहले से ही क्षेत्रवासियों द्वारा अपने जनसेवक के स्वागत के लिये भव्य तैयारियाँ की जा चुकी थी, विधायक विकास जी के उक्त लोकार्पण समारोह में पहुँचते ही पुष्प वर्षा कर उनका काफी उत्साह के साथ स्वागत-वंदन किया गया। विधायक विकास उपाध्याय ने आज विभिन्न वार्डों के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों में पूर्ण निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। जिसमें ….
वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत राम जानकी दरबार कल्याण समिति कार्यालय के पास हीरापुर के सामु. भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत हीरापुर स्थित टेंगना तालाब के पास सामु. भवन में अतिरिक्त निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत जरवाय जयस्तंभ चौक में रंगमंच निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)।
वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत कबीर कुटी के सामने, जरवाय में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत अटारी यादव पारा के पास सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत अटारी में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (8.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्रमांक 01 अन्तर्गत पुराना बस्ती अटारी में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अंतर्गत विकास पवार छत्रिय समाज कार्यालय के पास, गुढ़ियारी में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्र.19 अंतर्गत छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। वार्ड क्र.19 अंतर्गत सिद्धेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप प्रगति नगर, गुढ़ियारी में सामु. भवन निर्माण का लोकार्पण (5.00 लाख रूपये की लागत से)। माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत रायपुरा स्थित अग्रोहा कॉलोनी में डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण हुआ (5.00 लाख रूपये की लागत से)।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के 20 किलोमीटर के रिहायशी क्षेत्र में नल-जल योजना की पाइप लाइन बिछाने और सरकारी राशि को बेपैमाने खर्च करने की होड़ में राजधानी को निगम के कर्ताधर्ताओं ने गड्ढे में तब्दील कर दिया है। की राजधानी की सडक़ों की दुर्दशा पर भाजपा ने राज्य सरकार के साथ ही निगम प्रशासन पर हमला बोला है। रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीजा मनाने आई और आने वाली तिजहारिन बहनों बेटियों को इस समय गड्ढे में शहर खोजना पड़ेगा। रायपुर गड्ढापुर में तब्दील हो गया है। चौबे ने कहा, राजधानी के प्रमुख बाजारों में सडक़ों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ठेकेदारों ने चुनाव से पहले सारे बुगतान लेने की होड़ में पूरे शहर को खोदकर छोड़ दिया, जिसमें सैकड़ों लोग गिर रहे है। महापौर से शिकायत करने के बाद भी महापौर की उदासीनता के कारण ठेकेदार की मनमानी के शिकार हो रहे है राजधानी के वासी। न साइकिल ठीक से चतला पा रहे न बाइक, न कार यह शहर तो अब हवाई जहाज वालों के लिए हो गया है। महापौर गड्ढों के भराने के बजाय गली-गली बांसुरी लेकर डेंगू-लार्वा मच्छर भगाने की धुन सुना रहे है। जबकि 70 वार्डों में पैदल चलना नल जल योजना की खुदाई ने दूभर कर दिया है। राजधानी में 13 दिनों बाद जमकर बारिश हुई। करीब 5 बजे घने बादल छाए और थोड़ी ही देर में अंधेरा हो गया। उसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई। तकरीबन डेढ़ घंटे तक पानी गिरा। इस दौरान शहर की प्रमुख सडक़ों से लेकर कालोनियों और आउटर की रोड पर भी आधे से पौन फुट तक पानी भर गया। कुछ कॉलोनियों और बस्तियों के घरों में पानी घुस गया। पानी भीड़ के पीक समय में गिरना शुरू हुआ। उसी समय सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों का स्टाफ छूटा था। बाजारों में भी भीड़ थी। करीब 7 बजे के बाद जैसे जैसे पानी की रफ्तार कम हुई भीड़ सडक़ पर उतरनी शुरू हुई। इससे बाजारों के साथ-साथ आउटर की रोड पर जाम लग गया। रिंग रोड पर जहां जहां फ्लाईओवर और अंडरब्रिज हैं, वहां लंबा जाम लग गया। ट्रकों और भारी वाहनों के बीच छोटी गाडिय़ों के साथ-साथ बाइक वाले भी फंस गए थे।
इधर शहर में जयस्तंभ चौक से कोतवाली, शारदा चौक, तात्यापारा, पंडरी बस स्टैंड के पास, लोधीपारा, अशोका रतन के पास और सदरबाजार में घंटों गाडिय़ां रेंगती रही। टाटीबंध, एक्सप्रेस वे के नीचे वाली सर्विस रोड, मोवा-सड्डू रोड समेत कई जगहों पर गाडिय़ों का जाम लगा रहा। करीब दो घंटे के जाम के बाद शहर में धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हुआ। राज्य के दो कैबिनेट मंत्री के सरकारी घरों के सामने भी पानी भर गया। निगम अफसरों को जैसे ही यह सूचना मिली सफाई टीम वहां भी पहुंच गई। पचपेड़ीनाका, उद्योग भवन, तेलीबांधा, लोधीपारा, पंडरी के कई इलाकों में ज्यादा पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। तेलीबांधा सडक़ पर एक एंबुलेंस भी कई देर तक फंसी रही।
शहर में भाजपा एकात्म परिसर के पास, जयस्तंभ चौक के पास, शहीद स्मारक भवन के पास, श्रीरामनगर, अनुपम नगर, संतोषीनगर, मोवा ओवरब्रिज समेत कई सडक़ों पर पानी भर गया। नेहरू नगर, हनुमान नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, बैरनबाजार, सुभाष नगर, केलकरपारा, गुढिय़ारी, सड्डू, सेजबहार कॉलोनी समेत कई जगहों पर पानी भरा। रायपुर में ठंड का मौसम आते ही लोग अब गार्डनों की ओर रूख कर रहे हैं। लेकिन रायपुर के गार्डनों में मरम्मत के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ये बदहाल हैं। कई गार्डन में झूले, फिसलपट्टी टूटे हुए हैं। तो वहीं कुछ गार्डनों में जंगली घास उग आए हैं। निगम के अफसर इन गार्डनों की देखरेख और संवारने के बजाय सडक़ों के किनारे लगे पौधों को संवारने में लगे हैं। वहीं गार्डन में पहुंचने वाले लोग बदहाल गार्डनों में ही घूमने को मजबूर हैं।