Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattatra-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-शंकरगढ़ की महान व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 268 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
कांग्रेस फिर से चलायेगी रेल्वे के खिलाफ आंदोलन

panchayattatra-रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार और रेल्वे बेशर्मी पूर्वक हठ धर्मिता पर उतर आये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार यात्री ट्रेनो के बंद और रद्द किये जाने के खिलाफ जनांदोलन किया था तब रेल्वे ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ से चलने वाली सभी यात्री ट्रेने सुचारू रूप से चल रही है लेकिन कांग्रेस के ट्रेन रोको आंदोलन के ठीक तीन दिन के अंदर रेल्वे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली तथा राज्य से चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को फिर से महिनों के लिये रद्द कर दिया। यह रेल्वे का मोदी सरकार का जन विरोधी फैसला हैं। रेल्वे अपनी कार्यशैली से कांग्रेस पार्टी को विवश कर रही है कि वह फिर से आक्रामक आंदोलन चलाये।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रेल्वे जानबूझकर यात्री सुविधाओं को बाधित कर रही है तथा रेल्वे की यात्री सुविधाओं को अलोकप्रिय बनाने का षडयंत्र रच रही है। ताकि जनता रेल्वे से ऊब जाये, विश्वसनीयता खत्म हो जाये और मोदी सरकार बिना जन विरोधी के रेल्वे को अपने मित्र अडानी को बेच सके।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ’बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था’ ’के और बिना किसी पूर्व ’सूचना’ के केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे मंत्रालय लगातार छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रद्द कर रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की जनता बुरी तरह परेशान और हलाकान है। यूपीए सरकार के समय यात्री ट्रेनों और कोयले के परिवहन में एक समन्वय और संतुलन स्थापित था। जिसके कारण यात्री ट्रेनों को कैंसिल करने की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी, परंतु केंद्र की मोदी सरकार की ’मुनाफाखोरी नीति के कारण’ क्योंकि कोयले के ’परिवहन में यात्री भाड़े की तुलना में’ ’30 से 40 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता’ है। यात्री ट्रेनों के बजाय कोयले के परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही। केंद्र की मोदी सरकार अपनी पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए कोयल का कृत्रिम संकट पैदा करके विदेशो से ’5 से 6 गुना अधिक कीमत पर आयातित कोयले को खरीदने के लिए राज्य सरकार को मजबूर और बाध्य किया जा रहा है।
युवाओं के बाद महिलाओं ने लिया फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प

panchayattatra-रायपुर। भिलाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में प्रदेश भर से आई लाखो की संख्या में उमड़े महिलाओं के हूजुम ने प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं के बाद महिलाओं ने भी भूपेश सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रदेश के हर वर्ग के भरोसे से यह साफ हो गया कि राज्य में एक बार फिर से 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2018 में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार के कार्यो का परिणाम है कि कांग्रेस के प्रति तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ता ही जा रहा है। 5 सालो में 5 उपचुनावो, 10 महापौर सहित अधिकांश नगर निकायो तथा पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शीवाद दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य में शिक्षा, रोजगार, कृषि, आदिवासी, अनुसूचित जाति हर वर्ग के बढ़ावे के लिये काम किया है। सभी के लिये योजना बनाया और उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया, जिससे राज्य के गरीब आदमी के जीवन स्तर में परिवर्तन आया तथा 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया, स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।

panchayattatra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित निजी होटल में टाईम्स गु्रप द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिरर नॉउ समिट-छत्तीसगढ़ पाथ टू प्रोग्रेस‘‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और सकारात्मक परिणामों पर अपनी बातें रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे भौगोलिक रूप से छोटे राज्यों में भी बेहतर काम हो रहे है और यहां लोग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी किसान है और छतीसगढ़ में तो 75 फीसदी से अधिक लोग खेती-किसानी से जुड़े है। हमने किसानी को फायदे का व्यवसाय बनाया और उन्हें उपज का सही दाम देने का काम किया है। हमारी प्राथमिकता न केवल कृषि केंद्रित रही बल्कि इसके समानांतर हमने वनांचल में रहने वाले लोगों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी काम किया है।
बघेल ने गोधन न्याय योजना से किसानो व पशुपालकों के जीवन में आए बदलावों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने इसे लागू करने से पहले शासन स्तर पर लंबा अध्ययन किया और उसके बाद ही लोगों को इससे जोड़ा गया। अब तक 265 करोड़ रुपये की गोबर की खरीदी और लगभग 300 करोड़ रूपये की वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो चुका है। साथ ही 10 हजार 200 गौठानों में से 6500 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। उन्होंने कहा कि गौठान में आजीविका के लिए बहुत सारी एलाइड गतिविधियां संचालित हो रही है और 13 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की 2 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों का दायरा घटा है और इन इलाकों में हमने विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया। अब वनांचलों में 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रहे है। वन उत्पादोें के वैल्यू एडिशन से मुनाफे में बढ़ोत्तरी हुई है। मुझे खुशी है कि देश का सबसे बड़ा मिलेट प्लांट छत्तीसगढ़ में स्थापित किया गया है। और समर्थन मूल्य में इसकी भी खरीदी की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, मिरर नाउ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज गर्ग उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बस्तर में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और विपरीत परिस्थितियों में हजारों लोगों ने जिस तरह से पांच से छह घंटे तक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का इंतजार किया, उसके लिए बस्तरवासी धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए ‘आप’ कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसे लेकर पार्टी की शीर्ष आलाकमान अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बस्तर रैली में अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी और किसान हितों की रक्षा के लिए प्रदेशवासियों से पेसा लागू करने की बात कही। जिसे लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जगदलपुर की सफल रैली के लिए प्रदेश की जनता और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। वहीं, रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि रायपुर का रास्ता तय करने वाली बस्तर की जनता ने प्रदेश का मन बता दिया है कि प्रदेश में बदलाव सुनिश्चित है।
कोमल हुपेंडी ने कहा कि भारी बारिश के बीच विपरीत परिस्थितियों में सिर पर कुर्सी रखकर विजनरी नेता अरविंद केजरीवाल का घंटो इंतजार कर बस्तरवासियों ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी का हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने आदिवासी हक की वर्षों लंबित मांग को उठाकर एक बार फिर से हमारी जल, जंगल और जमीन की अस्मिता की मांग को जिंदा कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम बस्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने ऐतिहासिक लालबाग मैदान में सुव्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन सचिवालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.- रायपुर। चंद्रयान-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद भारत ने इतिहास रचकर दुनिया को दिखा दिया। भारत की सफल चंद्रयान को कई तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसका सीधा असर राजधानी रायपुर में देखने को मिला है। जहां चंद्रयान 3 की तर्ज पर गणेश पूजा का पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें चंद्रयान 3 का थीम बनाया गया है। इसके लिए रायपुर में 120 फीट ऊंचा गणेशोत्सव पंडाल तैयार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित इस पंडाल को तैयार किया गया है। इस पंडाल की उंचाई 120 फीट और 70 फीट चौड़ा है। इस पंडाल को रॉकेट की शक्ल पर तैयार किया गया है। जो बिल्कुल चंद्रयान तीन से मेल खाता है। इस पंडाल को बनाने के लि ए कोलकाता के तीस कारीगरों ने रात दिन काम किया गया है। जिसके बाद जाकर पूरा तैयार हुआ है। जो अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस चंद्रयान 3 की पंडाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पंडाल को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं रोजाना हजारों की संख्या मं लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. जहां अखिलेश यादव राजधानी रायपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे. रायपुर में सभा के अलावा राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगें. दरअसल, छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. प्रदेश में लगातार बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर रहे हैं. इसी बीच चुनावी साल में पहली बार अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ जाएंगे. जहां चुनाव को लेकर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर/हैदराबाद। सीएम भूपेश बघेल हैदराबाद पहुंचे है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा कि कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के लिए हैदराबाद पहुँच चुका हूँ। देश इस समय कई चुनौतियों से जूझ रहा है। उनका समाधान हम सबको मिलकर निकालना है। जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया। वही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे , CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैदराबाद पहुंचे है।

panchayattantra24.-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस बात की घोषणा करते हुए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा होने की जानकारी दी है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मीडिया से चर्चा में पार्टी की भावी योजनाओं को खुलासा करते हुए बताया कि न तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ उनकी पार्टी गठबंधन करने जा रही है, और न ही पार्टी का कांग्रेस में विलय हो रहा है. अमित जोगी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करने पर चर्चा जारी है. इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज के अरविंद नेताम से बातचीत हुई है।