Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह आर्थिक रूप से सक्षम हो। इस सपना को पूरा करने के लिए वह नए रास्तों की तलाश भी करता रहता है। लेकिन इन रास्तों में आर्थिक दिक्कतें रुकावट पैदा करती हैं। ऐसी स्थिति में शासकीय योजनाएं उसके जीवन में उम्मीदों की किरण बनकर आती है और उसका सपना पूरा करने का जरिया बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ श्री सुरेश कुमार यादव के साथ। सुरेश कुमार यादव विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बिरबिरा के निवासी है। वे बताते है कि वर्ष 2019-20 में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। वे आय का नया जरिया तलाश करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के संपर्क में आए जिससे उन्हें राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना के बारे में पता चला। जिसके तहत विभाग तथा प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के द्वारा हितग्राहियों के घर पर जा कर उन्नत नस्ल के सांड के वीर्य के द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। 
 सुरेश कुमार यादव अपने घर की गाय जो कि बहुत कम दुग्ध उत्पादन करती थी, पशुधन विकास विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के साहीवाल सांड के वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करवाया। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी गाय का खान-पान एवं रख-रखाव किया। साथ ही समय-समय पर विभाग द्वारा चलाए गए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का भी लाभ लिया। कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा उन्नत नस्ल की बछिया पैदा हुई। जो वर्ष 2020-21 से दुग्ध देना प्रारम्भ की हैं। श्री यादव ने बताया कि अब लगभग 4.00 लाख रुपए की सालाना आय हो रही है। सुरेश कुमार यादव के घर की महिलाएं भी गाय पालन में रूचि लेकर कार्य कर रही है। पशुधन विकास विभाग के दिशा निर्देश का पालन करते हुए श्री यादव अब और गाय रखकर राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना का फायदा लेते हुए छोटे पैमाने पर डेयरी फार्म स्थापित कर अपना एवं अपने घर की महिलाओं की आर्थिक उन्नयन करने के इच्छुक है। श्री यादव के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ शासन का पशुधन विकास विभाग पूरा सहयोग दे रहा है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा अस्वस्थ हो गई है। उन्हें फीवर बताया गया है। उनके आज के कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। इस वजह से महिला आरक्षण पर आज होने वाली पत्रकार वार्ता को स्थगित किया जा सकता है। कांग्रेस ने आज देश भर के प्रमुख शहरों में वरिष्ठ नेताओं, प्रवक्ताओं की इस पर पत्रकार वार्ता आयोजित की है। बता दें कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग ने मांग की कि इस बिल में कुछ संशोधन लाए जाएं और इसके अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी व माइनारिटी की महिलाओं को भी महिला आरक्षण बिल के दायरे में लाया जाए और तुरंत जातिगत जनगणना करवाई जाए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरितक्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. स्वामीनाथन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. स्वामीनाथन ने देश में हरितक्रांति लाकर कृषि की तस्वीर बदल दी। कृषि के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और अनेक उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें पदमश्री और पदमविभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित गया था। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने गेंहू और चावल की ऐसी किस्में विकसित की थी, जिससे फसल की पैदावार बढ़ी। डॉ. स्वामीनाथन हमेशा किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए उचित समर्थन मूल्य के पैरोकार रहें। डॉ. स्वामीनाथन के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फसल की उचित कीमत दिलाने की व्यवस्था की गई।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच कर अमित शाह सीधे बैठक में शामिल हुए हैं। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक में शामिल है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पहले से बैठक चल रही थी। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव के मद्देनजर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। भवन में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए ही दोनो नेता रवाना हो गए थे। रायपुर में अमित शाह और जेपी नड्डा की बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता बैठक कर तय करते हैं हमें कैसे दबाएं। छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है कुछ नहीं होगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को एक-दिवसीय विधानसभा-स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्रामों में पहुंचकर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम, यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है। कार्यक्रम में लोकसभा स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा एवं रायगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर एवं कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग एवं बिलासपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा एवं जांजगीर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की छत्तीसगढ सरकार को राज्य के युवाओं का “कैरियर किलर सरकार” निरूपित करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपने कुशासन के 5 साल में हर वर्ग को के साथ धोखा किया है। अग्रवाल ने ये आरोप राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021, राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2022, वन सेवा भर्ती परीक्षा और शिक्षक भर्ती में व्यापक भ्रष्टाचार के संदर्भ में कही है।
 अग्रवाल ने चिंता जाहिर करते हुई कहा कि युवा छत्तीसगढ़ और देश का भविष्य हैं। इन युवाओं के कैरियर में 5 साल बहुत होता है, उसे बर्बाद करना देश के साथ गद्दारी है और अक्षम्य अपराध भी। लेकिन कुटिल और कुशासन की प्रतीक कांग्रेस की छत्तीसगढ सरकार ने ऐसा किया है। इसने संविधान की मर्यादाओं को तार-तार कर, 5 साल में पीएससी, व्यापम, पुलिस, शिक्षक भर्ती, फॉरेस्ट में भर्ती और यहां तक की चपरासी की भर्ती में भी घोटाला किया है।
अग्रवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 315 में पारदर्शी और निष्पक्ष भरतियां करने के लिए “संघ लोक सेवा आयोग” और “राज्य लोक सेवा आयोग” का प्रावधान संविधान निर्माताओं ने किया है। ताकि गरीब, गांव, आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग का हर योग्य व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सके। अग्रवाल ने दुख व्यक्त किया कि अपने राजनीतिक जीवन में युवाओं के कैरियर को बर्बाद करने वाली, ऐसी राज्य सरकार उन्होंने कभी नहीं देखी। अग्रवाल ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 और राज्य सेवा परीक्षा 2022 में हुए घोटाले को स्वतंत्र भारत में हुआ, सबसे शर्मनाक और सबसे बड़ा घोटाला निरूपित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक, हर परीक्षा में, इस राज्य सरकार ने मंडी लगाकर भर्तीयां की है, पदों को बेचा है। यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ भद्दा, क्रूर और गंदा मजाक। अग्रवाल ने पीएससी घोटाले ,फॉरेस्ट सेवा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती है कि उसमें दम है तो वह ऐसा करके दिखाये।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज बलौदा बाजार – भाटापारा जिला के सुमाभाटा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित कांग्रेस का पूरा मंत्रिमंडल, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में करीब 1 लाख से अधिक किसान और श्रमिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
 माना जा रहा है कि खड़गे का दौरा संभागवार सीटों को साधने के लिए हो रहा है। उनकी पहली सभा जांजगीर में हुई। बिलासपुर संभाग में 20 सीटें (सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जोड़कर) हैं। उनमें जांजगीर भी है। इसके बाद राजनांदगांव में हुई, जो कि दुर्ग संभाग में आता है और पूर्व सीएम रमन सिंह का क्षेत्र है। इस संभाग में 20 सीटें हैं। अब रायपुर संभाग के बलौदाबाजार में गुरुवार को सभा है। इसमें भी 20 विधानसभा सीटें हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में कृषकों और श्रमिकों को न्याय योजनाओं एवं श्रमिक योजनाओं की राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इनमें 176 करोड़ रुपए के 150 कार्यों का लोकार्पण एवं 90 करोड़ रुपए की राशि के 114 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 
सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को उनके बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपए और गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इसे मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 23 हजार 893 करोड़ रूपए और गोधन न्याय योजना में अंतरित की जाने वाली राशि बढ़कर 507.14 करोड़ रूपए हो गई है। इसके अलावा 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी दी गई। 
सम्मेलन में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना अंतर्गत दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।
 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बलौदाबाजार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोगों से रू-ब-रू होंगे. आने वाले समय में प्रियंका गांधी भी आएंगी. यहां की पूरी कांग्रेस पार्टी जमीन पर हमारे संदेश को पहुंचा रही है. हमें पूरा विश्वास है आने वाले समय में हम प्रचंड बहुमत में सरकार बनाएंगे. आज एक लाख से ऊपर श्रमिकों को आज लाभान्वित किया जाएगा।
 कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बलौदा बाजार में कार्यक्रम है. प्रदेशभर से श्रमिक, हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देश पर, वहां आएंगे. सभी हितग्राहियों में, लोगों में काफी उत्साह है. पिछले समय जब राहुल गांधी आए थे, लोगों में बेहद उत्साह था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब ट्रेन से आए आम लोगों में उनके प्रति इतना प्यार उमड़ते हुए देखा क्योंकि लोगों को विश्वास है. राहुल गांधी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं. पिछले बार भी चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो वादा किया उन्होंने सरकार बनते ही पूरा किया. यही हमारी कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शिरकत करने प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, और सह चुनाव प्रभारी डां मनसुख मंडाविया गुरूवार को दिल्ली से यहां पहुंचे, और एयरपोर्ट से सीधे पार्टी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए। अमित शाह जयपुर से दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे और चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे। ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बताया गया है कि इन कामों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है। इसे देखते हुए बुधवार को ठाकरे परिसर में संगठन के नेताओं में धमाचौकड़ी के साथ सभी तनाव में भी रहे। इसके अलावा शाह का और कोई कार्यक्रम या चर्चा का विषय नहीं है। यानी प्रत्याशियों के चयन, दूसरी सूची जारी करने जैसा कोई विषय नहीं है। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।