Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने 67 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। चर्चा है कि सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि सभी मौजूदा विधायकों को उनकी विधानसभा सीटों से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। यही नहीं, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, और ग्रामीण से मोतीलाल साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है। खबर है कि हारे हुए कई नेताओं को दोबारा टिकट दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई, अमर अग्रवाल बिलासपुर शहर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम सीट से है। यही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनता कांग्रेस से आए धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दी जा रही है। वैशाली नगर सीट से पार्षद रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
बताया गया कि पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को बैकुंठपुर से, श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़, और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से टिकट दी जा सकती है। कोटा सीट से दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह, और रायगढ़ सांसद गोमती साय का नाम पत्थलगांव सीट से तय होने की खबर है। पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह राजनांदगांव, ओपी चौधरी रायगढ़, विजय शर्मा को कवर्धा से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। डोंगरगांव से भरत वर्मा को टिकट मिल सकती है।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, महेश गागड़ा बीजापुर, लता उसेंडी कोंडागांव सीट से टिकट तकरीबन तय हो गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। कसडोल की टिकट फिलहाल रोकी गई है। धरसीवां से अनुज शर्मा, बलौदाबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिलने की खबर है। ये लिस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। यादव ठेठवार समाज मंदिर हसौद परिछेत्र का जन चौपाल यादव ठेठवार समाज समुदायिक भवन मंदिर हसौद में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ। ततपश्चात जनचौपाल कार्यक्रम नया रायपुर सेंट्रल पार्क में प्रांरभ हुआ। उक्त कार्यक्रम में 24 गांव परिछेत्र के कुटुंभजनो ने अपना विचार एवँ प्रश्न जवाबदेही पदाधिकारीयों समक्ष रखा जिसे सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मनी राम यादव महासचिव रायपुर राज ने जवाबदेही पदाधिकारीयों को पढ़कर दोहराया एवँ सुनाया। जिसे समझकर सुनकर जवाबदेही पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। यह प्रश्नों उत्तरी जनचौपाल लगातार 5 घंटे चलने के उपरांत कार्यक्रम सभा मे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का साल, श्रीफल, फूलमाला एवँ तिलक चंदन लगाकर सम्मानित किया गया। जनचौपाल में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पुष्पा भुनेश्वर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं एवँ पुरुषों दोनो को संगठन छमता में वृद्धि करने की आवश्यकता है जिससे कि समाज एकजुटता के साथ विकास भी कर सके।
आज के जन चौपाल कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन बल्ला यादव जी के द्वारा किया गया । जनचौपाल कार्यक्रम में कोटराभाठा सरपंच ललित यादव ,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश यादव विशेष रूप से सहयोग रहा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से जोहत राम यादव राम सिंह यादव प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ सलाहकार राजिम महासभा, गजानंद यदु प्रान्तीय उपकोषाध्यक्ष राजिम महासभा सरोज यदु परमानन्द यदु अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ रामजीवन यदु रायपुर राज सलाहकार संतोष यादव रायपुर राज अध्यक्ष, मनीराम यादव रायपुर राज महासचिव शोभा राम यदु रायपुर राज कोषाध्यक्ष हरि राम यदु अध्यक्ष रायपुर महानगर ईकाई पुनीत राम यदु अध्यक्ष(पूर्वसैनिक) मंदिर हसौद परिछेत्र जयराम यादव बल्ला यादव नोहर यादव कुमार यादव गज्जु यादव संत राम यादव यशवंत यादव द्वारिका यादव भगत यादव बलवंत यादव शंकर यादव महेश यादव मनीष यादव कैलाश यादव मुकेश यादव योगेश यादव कमल यादव बसन्त रामजीवन यदु अशोक यादव श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव नूतन यादव प्रमिला यादव मनीषा यादव आरती यादव रमा देवी यादव मंजू यादव देविका यदु विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित विशेष पदाधिकारी एवँ कुटुंभजनो का मनीराम यादव महासचिव रायपुर राज द्वारा आभार व्यक्त कर सभा समापन का घोषणा किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ के जयंती पर आज विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सचिवालय के अनुराग सिंह, कुंदन चैहान, लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चौहान, रामकुमार यादव एवं साथियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन ’’वैष्णव जन तो तेने कहिए’’ एवं ’’रघुपति राघव राजा राम’’ का गायन किया गया।
छत्तीसगढ़ में समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की जो अलख बापू ने जगाई वह आज भी प्रेरित कर रही है: भूपेश बघेल

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना शुरू कर नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत बने गौठान अब आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गांधी जी ने सबकी अच्छी सेहत के लिए कई प्रयोग किए इसलिए हमने सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिता दी है। छत्तीसगढ़ में 2019 में गांधी जयंती के दिन से ही कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके फलस्वरूप प्रदेश के 02 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। लगभग डेढ़ लाख महिलाएं एनीमिया से बाहर आ गई हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से भी हम अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी की यादें आज भी जीवंत हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके कंडेल आने की खबर ने ही किसानों को जीत दिला दी थी। गांधीजी के छत्तीसगढ़ आगमन ने महिलाओं, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को नई ऊर्जा से भर दिया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्य-अहिंसा, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की जो अलख जगायी वह आज भी प्रेरित कर रही है। बघेल ने कहा कि गांधीजी के दिखाए रास्तों पर चलते हुए हम ‘नया छत्तीसगढ़‘ गढ़ेंगे और उनके ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करेंगे।
महापौर, आयुक्त, स्वच्छता दीदियों ने ऑक्सीजोन की सफाई कर जन-जन को दिया स्वच्छ राजधानी शहर का सकारात्मक सन्देश

panchayattantra24.-रायपुर। 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों ने समय निकालकर श्रमदान के इस महाभियान में बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली-मोहल्ले को सेवा ग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के 2-2 स्थानों कुल 140 विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में सभी वार्ड पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, ग्रीन आर्मी सहित विभिन्न स्वयंसेवी, समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवकों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों, युवाओं, गणमान्य जनों, नगर पालिक निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग अध्यक्ष एवं पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद आकाश तिवारी ने स्वयंसेवकों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर ऑक्सीजोन पहुंचकर झाडू लगाकर कचरा एकत्रित कर स्वच्छता कायम कर आमजनों को स्वच्छ नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. महापौर, आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने नागरिकों से कचरा सड़क, नाली, नाला,तालाब में नहीं डालने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को देकर रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत बनाने का संकल्प लेने का पुनः आव्हान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन कार्यालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक हुई। बैठक में दिशा समिति अंतर्गत सामूहिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें साथ ही लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट की स्थापना की गई है। रोजगार बढ़ाने हेतु स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक में केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा, निगरानी, मूल्यांकन तथा केन्द्र एवं राज्य के मध्य समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शहरी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, खाद्य, स्किल डेव्हलपमेंट, चिप्स, खनिज विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में मनरेगा अंतर्गत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सितम्बर 2023 की स्थिति में मनरेगा अंतर्गत 19.92 लाख परिवारों को कार्य मिला है वहीं 01 लाख 36 हजार 838 कार्यों को पूर्ण किया गया है। मनरेगा अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 5 हजार 690 नवीन तालाब, 2 हजार 915 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। आधार बेस्ड भुगतान में राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना – 2 अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना – 3 अंतर्गत 5612 किलोमीटर लम्बाई की शतप्रतिशत की स्वीकृति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम है एवं समस्त लम्बाई पूर्ण कर ली गई है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रथम चरण में 175 ग्रामों का चयन किया गया है। उक्त चयनित सभी ग्रामों में वांछित संकेतकों को पूर्ण कर आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक येाजना अंतर्गत विगत वर्षों में 01 करोड़ 37 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच एवं दवाई वितरित की गई है। मातृ मृत्यु अनुपात 23 प्वाइंट के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई है।
बैठक में सांसद गुहाराम अजगले, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रेणु पिल्ले सहित सभी भारसाधक सचिव उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का प्रतिकार करते हुये कांग्रेस ने कहा कि मोदी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है वर्ना देश में महंगाई कम हो जाती। प्रधानमंत्री ईमानदार होते तो रमन सिंह और उनका आधा मंत्रिमंडल जेल में होता। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर बातें तो करते है लेकिन जैसे भाजपा नेताओं और अपने उद्योगपति मित्र के भ्रष्टाचार की बात होती है प्रधानमंत्री मौनी बाबा बन जाते है। अडानी के घोटालों पर पूरा देश प्रधानमंत्री से जवाब चाहता है, प्रधानमंत्री नहीं बोलते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ में 36000 करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर घोटाले की जांच करवाने पत्र लिखा था लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने दल के नेताओं को बचाने के लिये जांच नहीं करवाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूरी भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है यह प्रधानमंत्री के भाषणों और भाजपा नेताओं के आचरण से लगता है। प्रधानमंत्री के भाषणों की घबराहट बता रही है वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरे हुये है। डर के कारण ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह छत्तीसगढ़ में गोपनीय बैठके करते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के चुनावी लाभ के लिये प्रधानमंत्री ने पीएससी जैसी संवैधानिक संस्था पर गलत आरोप लगाकर पीएससी की छवि खराब करने का काम किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला कि धान केंद्र खरीदती है, छत्तीसगढ़ में धान भूपेश सरकार अपने दम पर खरीदती है। मोदी सरकार तो सिर्फ अडंगा लगाती है, चावल भी लेते है तो ऐसा बर्ताव करेंगे जैसे अहसान कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी के बहकावे में नहीं आने वाली। राज्य ने 15 साल के भाजपा के कुशासन को भोगा है देश साढ़े नौ साल से मोदी की निकम्मी सरकार को भी झेल रही है। 2014 में किये वायदों को तो मोदी पूरा नहीं किये, अब नया सब्जबाग दिखाने झूठ बोल रहे थे। साढ़े नौ साल सरकार चलाते हो गया, प्रधानमंत्री अपने वायदों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय दुगुनी करने के संबंध में एक शब्द भी नहीं बोले। छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेने रोज रद्द की जा रही प्रधानमंत्री उसका जवाब क्यों नहीं देते? अडानी का कोयला छत्तीसगढ़ से ढोने मालगाड़ियां चल रही है, राज्य के निवासियों के लिये रेल सुविधा केंद्र ने बंद कर दिया। प्रदेश की जनता जानना चाहती है हमारी ट्रेनों को मोदी सरकार क्यों बंद कर रही है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ विरोधी नीति के कारण भूपेश सरकार ने राज्य के आवासहीनों के लिये मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना शुरू किया है। मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों के आवासों को रद्द कर दिया इसलिये राज्य के इन गरीबों के खाते में भूपेश सरकार ने आवास की पहली किस्त दे दिया। मोदी 2011 की गणना के बाद के आवासहीनों को मकान नहीं दे रही, भूपेश सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण करवा कर राज्य के हर आवासहीन को मकान दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गरीब ओबीसी, आदिवासी, अनुसूचित जाति विरोधी है। यही कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन से सर्वसमाज के लिये बनाये गये आरक्षण बिल को हस्ताक्षर नहीं करने दे रहे है। भाजपा के षड़यंत्रों के कारण गरीबों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा। यदि आरक्षण बिल लागू होता तो राज्य के ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत, आदिवासी समाज को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 13 प्रतिशत, सामान्य गरीब वर्ग 4 प्रतिशत आरक्षण मिलता। मोदी बताएं गरीबों का आरक्षण क्यों रोका है?
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी अहसान जता कर गये है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है, जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट टिन के खनन से तथा रेल भाड़ा से पिछले पांच वर्षो में 461908.66 करोड़ रू. वसूला है। इन पांच वर्षो में राज्य के हिस्से में 192190.76 करोड़ रू. मिला। वसूली गयी राशि से 269717.93 कम मिला। इसमें भी विभिन्न मदो में केन्द्र राज्य के हिस्से का 55000 हजार करोड़ रू. अभी तक नहीं दिया है। कुल राशि राज्य को मात्र 137190.76 करोड़ ही मिली है। जितना केंद्र से मिला है उससे ज्यादा 1.70 लाख करोड़ तो कांग्रेस सरकार ने अकेले किसानों के ऊपर खर्च किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 5 वर्षो में केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़ और छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा वसूली औसत हर साल 92382 करोड़ अर्थात छत्तीसगढ़ से कुल वसूली का 29.7 प्रतिशत ही छत्तीसगढ़ को मिला है।
विगत 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा कुल वसूली का 70.3 प्रतिशत केन्द्र की मोदी सरकार के पास। छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है स्टील सीमेंट के उत्पादन में अग्रणी होने के साथ ही कोयला, बॉक्साइट, आयरनओर और टीन के खनन में भी अग्रणी राज्य जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति 30 जून 2022 से बंद कर दी गई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए लगाए जाने वाला है जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर 31 मार्च 2026 तक वसूलेगी। अर्थात वसूली मार्च 2026 तक जारी रहेगी लेकिन देनदारी 30 जून 2022 से बंद है? केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में केंद्रास कम करके उसी अनुपात में राज्यांश बढ़ा दिए गए, अर्थात् राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ा। सेंट्रल एक्साइज में कटौती करके उसी अनुपात में सेस लगाया गया, ताकि उस केंदीय कर की वसूली पर जो 41 परसेंट हिस्सा राज्यों को दिया जाता है उससे वंचित किया जाए, सेस की राशि में राज्यों का कोई हिस्सा नहीं होता। स्पष्ट है कि केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी का रवैया सहकारी संघवाद और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 5 वर्षों में केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ से कुल वसूली/ कमाई CGST छत्तीसगढ़ से वसूला गया सेंट्रल जीएसटी से 5 साल में 54987 करोड़ वसूला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स द्वारा घोषित छत्तीसगढ़ से संग्रहण के वर्षवार आंकड़े (इनकम टैक्स) से 27012.81 इतना करोड़ वसूला। पेट्रोलियम उत्पाद पर सेंट्रल एक्साइज 2014 की तुलना में पेट्रोल पर 203 परसेंट और डीजल पर 530 परसेंट बढ़ाया गया। 18.21 लाख करोड़ वसूला।कोल खनन में विगत वर्ष बेस प्राइस पर 14 प्रतिशत के रूप में 2024 करोड़ अर्थात् केंद्र को छत्तीसगढ़ से कोयले से कमाई 18025.57 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात विगत 5 वर्षों में 90142.85 करोड़। आयरनओर, बॉक्साइट, टीन इत्यादि खनन से 20000 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 100000 लाख करोड़। केवल बिलासपुर जोन से रेलवे को शुद्ध मुनाफा 20 हजार करोड़ से 22 हजार करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 106000 करोड़। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 5 वर्षों में केंद्र से छत्तीसगढ़ को प्राप्त कुल राशि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा 116653.24 + सहायता अनुदान 75537.49 करोड़ दोनों का कुल टोटल =192190.73 करोड़। इसमें से भी लगभग 55000 करोड़ छत्तीसगढ़ के हक और हिस्से का केन्द्र के पास बकाया अर्थात मिला केवल कुल 137190.76 करोड। केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़।
रायपुर ने फर्जी इनवॉइस के मामले में मेसर्स गुरुनानक सेल्स का संचालक गिरफ्तार, सेंट्रल जीएसटी ने पकड़ा

panchayattantra24.-रायपुर। सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क रायपुर ने फर्जी इनवॉइस के मामले में मेसर्स गुरुनानक सेल्स के संचालक अनुष गंगवानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. सीजेएम अदालत ने आरोपी की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया. सीजीएसटी रायपुर आयुक्त मो अबू सामा ने बयान जारी कर बताया कि फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट की जांच के दौरान सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क रायपुर के फेक इनवॉइस सेल के अधिकारियों पाया कि दलदल सिवनी निवासी मेसर्स गुरुनानक सेल्स के मालिक अनुष गंगवानी कुछ फर्जी फर्म बना कर बिना किसी भी अंतर्निहित वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी आईटीसी को रायपुर और आस-पास के विभिन्न व्यवसायियों को वितरित कर रहा है।
फेक इन्वाइस सेल की टीम ने इस आधार पर अनुष गंगवानी के परिसर पर छापा डाल कर तलाशी ली. जांच से पता चला कि अनुष गंगवानी कुल 5 फर्मों का संचालन कर रहा था, जिनके माध्यम से उसने बिना किसी अंतर्निहित वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के तथा बिना जीएसटी के भुगतान केए विभिन्न करदाताओं को 5.53 करोड़ रुपए की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हस्तांतरित की हुई थी.अनुष गंगवानी को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69(1) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम ने 29 सितंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. सीजेएम अदालत ने आरोपी की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया. इसके पहले भी सीजीएसटी रायपुर ने कर चोरों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की है. पिछले दो महीनों में दो ऐसे बड़े रैकिट के पर्दाफाश किया हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने वनोपज समिति प्रबंधकों को त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान दिए जाने पर आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि वनोपज समिति प्रबंधकों की यह दशकों पुरानी मांग थी जिसे उनके द्वारा पूरा किया गया है। प्रदेश भर में कार्यरत वनोपज समितियों के 902 प्रबंधकों को अब त्रिस्तरीय संविदा का लाभ मिलेगा। इस कदम से राज्य के सभी लघु वनोपज प्रबंधकों में हर्ष है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी लघु वनोपज प्रबंधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राथमिक लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के अध्यक्ष लहरे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, रविकुमार मंडावी, एन डी कुरैशी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।