Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे जनरल गर्ल्स हॉस्टल मैदान हेलीपेड अलबेलापारा कांकेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में दोपहर 12.45 बजे से आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
सीएम बघेल दोपहर 3.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे पाटन रेस्ट हाउस के बाउण्ड्रीवाल के पीछे अखरा भाठा हेलीपेड पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पाटन में दोपहर 3.50 बजे स्वामी आत्मानंद चौक में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। सीएम बघेल अखरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.55 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। आप सबकी अपनी पार्टी (आसपा) आगामी दिनों पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा में प्रत्याशी उतारने जा रही है। आसपा छत्तीसगढ़ में लगभग 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी वहीं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सिर्फ युवाओं को यूज इन थ्रो की नीति के तहत उनका इस्तेमाल किया है और इससे पीडि़त हैं। लेकिन इस बार उनकी उम्मीद पर आसपा पार्टी खरी उतरेगी और अगर वे जीतकर आती है तो छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ में 365 दिन काम का मास्टर रोल दिया जाएगा इसके साथ ही शिक्षाकर्मियों का संविलियन तत्काल प्रभाव से किया जायेगा । उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप सबकी अपनी पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने कहीं। 
उन्होंने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलो द्वारा गुरुओं, संतो, महापुरषों की मानवतावादी विचारों, सामाजिक समस्या को दरकिनार कर किसान, मजदूरों, बेरोजगारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यों पर लगातार शोषण किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा, खनिज संपदा, जल, जंगल, जमीन को बेचकर लुटने में लगे हुए है। छत्तीसगढिय़ों का समग्र चिन्तन जरूरी है चूंकि हमारा मकसद सिर्फ राजनीति सत्ता हासिल करना ही नहीं है बल्कि सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक परिवर्तन के साथ – साथ मान सम्मान भी हमारा लक्ष्य है। आसपा ने इन बातों पर गंभीरता से चिंतन करते हुए उनके नजदीक भावनाओं को समझने का प्रयास किया है कि करोड़ो युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और पूंजीपति वर्ग एवं विभिन्न राजनीति दल बड़े पैमाने पर इनका फायदा उठा रहे हैं। युवाओं, किसानों को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उन्नति कुछ भी नहीं दिख रहा है। सिर्फ युवाओं को उपयोगी सामाग्री समझकर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूज इन थ्रो अर्थात उपयोग करो और फेक दो की नीति से हर एक समाज की युवा पीडि़त है। हमारे देश का जवान सीमा में शहीद हो रहे हैं। उनकी परिवारों की सरकार को तनिक चिंता नहीं है। यदि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ीया राज लाना है, भ्रष्टाचार मिटाना है, नशामुक्त प्रदेश बनाना है, शोषण, अन्याय, अत्याचार को समाप्त करना है तो हमें भेदभाव को भूलकर मिल जुलकर काम करना होगा।
उनका लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा समान स्तर पर हो, छत्तीसगढ़ में आईकोचिंग सेंटर जहां पर अनूसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति एस, अन्य पिछड़े वर्ग के धार्मिक अल्पसंख्यक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ में 365 दिन काम मास्टर रोल पर दिया जाएगा। 5. छत्तीसगढ़ में किसानों का धान खरीदी 3000 प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। निराश्रित पेंशन 1800 रूपये प्रतिमाह, मकान टेक्स व विद्युत बिल 50 प्रतिशत की छूट, स्मार्ट कार्ड से 5 लाख तक एक वर्ष में इलाज करा सकेगें, राज्य में न्यूनतम कर प्रणाली लागू करना, छत्तीसगढ़वासियों को उद्योगों एवं सरकारी नौकरियों में प्रथम, सिविल विवादों का निपटारा तत्काल अदालत के बाहर प्राथमिकता, स्कूल कॉलेजों की फीस सरकारी आडिट पर या अभिभावक समिति के अनुशंसा पर, किसानों को सूखाग्रस्त अवधि में बीज, खाद, बिजली फ्री एवं उस अवधी का ऋण ब्याज माफ किया जाएगा, ग्राम पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिका, निगम क्षेत्रों में निवासरत आम लोगों को निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जायेगा, किसानो को खाद्य एवं बीज 75 प्रतिशत की छूट पर और बिजली मुक्त उपलब्ध कराया, जायेगा, युवा वर्ग को राष्ट्रीय खेल से जोडऩे के लिए प्रत्येक ग्रामों में मिनी स्टेडियम बनाकर जोडा जायेगा, 10 वर्षों से सरकारी जमीन पर निवास कर रहे लोगों को स्थाई पट्टा दिया जायेगा तथा प्रदेश में शिक्षाकर्मियों का संविलियन तत्काल किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बाल किशोर बैरवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष नरेश सतनामी, प्रदेश महासचिव नीरू रामटेके, प्रदेश सचिव राधिका बघेल, जिला अध्यक्ष दिव्या बंजारे, जिला उपाध्यक्ष श्रध्दा अग्रवाल, महामंत्री संतोषी मिश्रा, महामंत्री वैशाली चिटवार सोनम सिंह, जिला सचिव सोनल डोगंरवार, वीना रावत, नीतू सिंह, देवनारायण सिन्हा उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मध्यप्रदेश में हत्या कर बीते 13 साल से नाम और हुलिया बदलकर रायपुर में फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनोज सिंह को पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी दी है. आरोपी के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के सघन चेकिंग अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर बीते 13 सालों से रायपुर के अलग-अलग स्थानों में रह रहे आरोपी मनोज सिंह को टिकरापारा इलाके से धर दबोचा. क्राइम ब्रांच प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 में सिंघरौली में हत्या करने के बाद फ़रार चल रहा था. मध्यप्रदेश पुलिस को आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। नक्सल प्रभावित राज्यों के गृह मंत्रियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमित शाह समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बता दें कि वामपंथी उग्रवाद कई दशकों से एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौती रहा है. हालांकि मुख्य रूप से एक राज्य का विषय है, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने वामपंथी उग्रवाद के खतरे को समग्र रूप से संबोधित करने के लिए 2015 से एक ‘राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना’ लॉन्च की है. जिसमें प्रगति और स्थिति की सख्ती से निगरानी की जा रही है.इस नीति की महत्वपूर्ण विशेषताएं हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता के साथ-साथ विकासात्मक गतिविधियों पर एक बड़ा जोर है. ताकि, विकास का लाभ प्रभावित क्षेत्रों में गरीबों और कमजोर लोगों तक पहुंच सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रियंका गांधी कल एक दिवसीय दौरे पर धार जिले के मोहनखेड़ा में आई हुई थी जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कई विकास कार्यो की सौगात पर बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी ने तंज कस्ते हुए कहा कि पौने 5 साल में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उन्होंने आगे कहा कि अब साल के आखरी 2 महिने में घोषणाएं कर रहे हैं यह खोखली साबित होगी। छत्तीसगढ़ को 2003 से पहले की स्थिति में ला दिया गया है अगर सीएम विकास कार्यों के प्रति गंभीर होते तो यहां विकास होता।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। पहले पत्रकारों पर कार्रवाई हुई, जो दु:खद है, ये तानाशाही रवैया है। पत्रकार अपनी कलम से लिखते हैं, जो निष्पक्ष या आलोचना कर रहे, उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा। यह सीधे लोकतंत्र पर हमला है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि विपक्ष के नेताओं को दबाने की कोशिश हो रही है। अति का अंत होता है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जब से बनी तब से विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही। सोनिया और राहुल गांधी के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में दमन किया जा रहा, ताकि विपक्ष बचे न जबकि प्रजातंत्र में विपक्ष का होना जरूरी, ये विपक्ष को जेल में ठूंसने और खत्म करने की कोशिश कर रहे, जो तानाशाही है। लेकिन यह देश प्रजातांत्रिक देश है, इसकी जड़े बहुत गहरी हैं.. अति का अंत होता है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अडानी को लूट-लूट कर दिया, हमने छत्तीसगढ़ में इन्हें रोका है। अभी एक खदान उनकी बंद हुई है, 13 नम्बर का बैलाडीला खदान को निरस्त कराया। अनेक खदानों पर इनकी निगाहें थी, लेकिन हमने वहां एलिफेंट कॉरिडोर बनाया। उससे भी भाजपा का दिल भरा नहीं है, अडानी को कितना लूटा है, उसके बारे में भी अनुराग ठाकुर को कुछ बोलना चाहिए। बघेल ने कहा कि एक बार राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि 20 हजार करोड़ रुपए गया, वह कहां से गया, कैसे गया? वह तो केवल फोटो दिखाएं उसी में उनकी सदस्यता निरस्त हो गई। अनुराग ठाकुर में हिम्मत है तो अडानी के बारे में भी बोलकर बताएं। 
सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अभी सबसे बड़ा झूठा आया था, वे बोले धान खरीदी करते हैं, धान खरीदी करते हैं तो बताए कब उन्होंने बटन दबाया। जैसे हम लोग हर 3 माह में बटन दबाते हैं और सीधे पैसा किसानों के खाते में जाता है। अगर ये धान खरीदी करते हैं तो किसके खाते में पैसा जाता है। धान का पेमेंट तुरंत होता है क्या? ये लोग कितने का बजट रखे हैं? ये भी बता दे कि भुगतान कब किए, आगे कब भुगतान करेंगे वह भी बता दे। प्रियंका गांधी के दौरे बोले सीएम भूपेश बघेल, ने कहा कि प्रियंका गांधी कल छत्तीसगढ़ आ रही, नगरीय निकाय और पंचायती राज के सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन को लेकर उत्साह बहुत है, पहले जगदलपुर आई थी, अब कांकेर आ रही हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए संजय सिंह पर हुई कार्रवाई को उन्होंने मोदी सरकार के अंत की शुरुआत करार दिया। संजीव झा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गैरकानूनी बताते हुए कहा कि ये मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। 
संजीव झा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जहां पर जनता साथ न दे, वहां पर ईडी के जरिए डराना मोदी जी की फितरत बन गई है, लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। पार्टी केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार और अडाणी के महाघोटाले के खिलाफ पहले की तरह आवाज उठाती रहेगी। ईडी-सीबीआई की छापेमारी और जबरन गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के सिपाही डरने वाले नहीं हैं। मोदी जी को लोकसभा समेत सभी पांचों राज्यों की विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट पता चल चुकी है। चुनावी हार के डर से सरकारी एजेंसियों का दुष्प्रयोग बौखलाई बीजेपी की हार और हताशा का संकेत हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी पर अनुराग ठाकुर के तंज ‘ईमानदार पार्टी की सर्टिफिकेट वाली पार्टी’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए संजीव झा ने कहा कि मीडिया या किसी संगठन ने नहीं देश की जनता ने आम आदमी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है। आम आदमी पार्टी ने कभी नहीं कहा कि हमारी पार्टी में बेईमान नहीं हो सकते, लेकिन हम ये जरूर कहते हैं कि बेईमान कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी नहीं बख्शती है। भारतीय राजनीतिक इतिहास में ईमानदारी की नींव रखते हुए पार्टी ने अपने मंत्री तक को जेल भेजा है। वहीं, अनुराग ठाकुर ऐसे व्यक्ति हैं जिनके नारों पर सुप्रीम कोर्ट को भी कहना पड़ा देश में दंगे करवाने बंद कीजिए। ऐसे लोगों का ‘आप’ को सीख देना हास्यास्पद है। 
 संजीव झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने जिस तरह से गिरफ्तार किया है, वो इस बात का संकेत है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे हथकंडे फेल हो चुके हैं। इसी वजह से बीजेपी ने एनडीए को छोड़ अब ईडी के भरोसे लोकसभा चुनाव जीतने का अभियान शुरू किया है। बीजेपी के खिलाफ बहुत निगेटिव माहौल बन चुका है। लोग बीजेपी को दोबारा से केंद्र की सत्ता में बैठाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। पांच राज्यों में से ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव भी बीजेपी हार रही है। ग्राउंड पर हालात बहुत खराब होने से बीजेपी बहुत बौखलाई हुई है।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि पिछले से 15 महीनों में पूरी ताकत झोंक देने के बाद भी तथाकथित शराब घोटाले में एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला, लेकिन उसके बावजूद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी इसलिए हुई है, क्योंकि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों से डर लगता है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह जो सवाल उठा रहे थे, मोदी सरकार के पास उनके कोई जवाब नहीं थे, इसीलिए उन्हें कुचलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संजय सिंह इससे और मजबूत होकर उभरेंगे। वह न डरेंगे, न झुकेंगे, न चुप रहेंगे। संजीव झा ने आगे कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक बहुत मुखर होकर मोदी सरकार की पोल खोल रहे थे। जनता के सामने गौतम अडाणी और नरेंद्र मोदी की मिलीभगत को उजागर कर रहे थे। इसीलिए चुप कराने और तोड़ने के लिए उनको गिरफ्तार किया गया है। सरकारी तंत्रों और गैरकानूनी गिरफ्तारियों से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं हैं। संजय सिंह को न्याय दिलाने के लिए पार्टी जनांदोलन करेगी। आम आदमी पार्टी पीछे नहीं हटेगी, पीठ नहीं दिखाएगी, घुटने नहीं टेकेगी। हम मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे भी पुरजोर तरीके से जारी रखेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। ईडी द्वारा AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जब से NDA की सरकार आई है तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का भी अंत होता है।” बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ही आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता थे. संजय सिंह आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश-बिहार में पार्टी की कमान उनके पास ही है. चुनावी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर और देश के दूसरे राज्यों में संगठन निर्माण में वो संदीप पाठक के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी का चेहरा और तालमेल रखने की जिम्मेदारी भी उनके पास ही है. पार्टी के हर फैसले में उनका दखल होने के साथ ही दूसरी पार्टियों के नेताओं के साथ मीटिंग में भी वह दिखाई देते हैं. इसके अलावा पार्टी के लिए चुनावी रणनीति, जमीनी समीकरण सेट करने में भी संजय सिंह का रोल बेहद अहम रहता है.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने मुख्यमंत्री को निलंबित स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली किए जाने पर धन्यवाद दिया । इस दौरान छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ की ओर से डॉ. रीना राजपूत, टार्जन गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रवीण डिडवंशी, संतलाल साहू, सविता कन्नौजे और सरस्वती साहू और तृप्ति साहू मौजूद थी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पथरी के इलाज के लिए अब मरीजों को अधिक दिन तक अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। एम्स में एक दिन में चुंबकीय तरंगों की मदद से बिना ऑपेरशन इसका इलाज पूरा हो जाएगा। यूरोलॉजी विभाग में इसके लिए ईएसडब्ल्यूएल मशीन स्थापित की गई। है। इसकी मदद से आठ से 15 एमएम आकार तक की पथरी का बिना किसी ऑपरेशन उपचार किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि पथरी की समस्या लेकर एम्स आने वाले मरीजों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कम समय में उपचार की प्रकरिया पूरी होने की वजह से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल पाएगा।
 चिकित्सकों के अनुसार ,इस तकनीक में एक दिन के अंदर रोगी की पथरी का उपचार किया जा सकता है। इसमें एक्स रे और अल्ट्रासाउंड की मदद से पथरी के स्थान को चिन्हित किया जाता है। इसके बाथ ईएसडब्ल्यूएल की मदद से वहां शॉकवेव दी जाती है। चिकित्सक नई तकनीक के माध्यम से शॉकवेव की संख्या और प्रभाव को नियंत्रित करते हैं। पथरी के टूटने तक शॉकवेव दी जाती हैं। इसके बाद पथरी के छोटे हिस्से यूरिन मार्ग से बाहर आ जाते हैं। डाक्टरों का कहना है कि इस तकनीक के साइड इफेक्ट नहीं है और मरीज का उपचार आसानी से संभव है। निदेशक प्रो. अजय सिंह ने आशा जताई है कि इसकी मदद से ओपीडी पर रोगियों का भार कम होगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय राठौर, डॉ. दीपक कुमार बिस्वाल आदि भी उपस्थित थे।