Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सूची लीक हुई थी तब सूत न कपास जुलाहों में लठ्म लठ्ठा की स्थिति भाजपा में देखने मिल रही थी। भाजपा की पहली अधिकृत सूची जारी होने के बाद सभी 21 स्थानों पर घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ बगावती तेवर भाजपा के कार्यकताओं ने दिखाया, घोषित प्रत्याशियों के विरोध में धरना आंदोलन प्रदर्शन तक हुआ। अब भाजपा की दूसरी सूची जारी हुई है यह सूची जब लीक हुई थी तब इस सूची के बाद तो भाजपा के सारे अनुशासन के दावे खोखले साबित हो गये वरिष्ठ नेताओं के कपड़े फाड़ने तथा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं के पोस्टरों में कालिख तक पोती गयी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया तक से अभद्रता की गयी नारे बाजी की गयी। पोस्टर फाड़े गये, भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन हुआ उन्हीं सारे नामों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
* भाजपा की सूची जारी होने के बाद यह साफ हो गया कि भाजपा ने घिसेपिटे चेहरों पर दांव लगाया। * 15 सालों तक जनता का शोषण करने वाले जिन चेहरों की कारण जनता ने भाजपा को नकारा था उन्हीं को फिर से प्रत्याशी बनाया गया। नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, झलकी जमीन घोटाला, अंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, स्काई वॉक घोटाले बाज सभी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। गृहमंत्री स्कॉड बनाकर प्रदेश में वसूली करवाने वाले को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा मे लोकतंत्र समाप्त हो गया, प्रत्याशी चयन के लिये कार्यकर्ताओं से रायशुमारी नहीं की गयी, क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशियों को थोपा गया है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व भी स्थानीय नेतृत्व के साथ सामंती व्यवहार कर रहा है। जिसके कारण वरिष्ठ नेता भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। दिल्ली के नेता, छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं और कार्यकताओं को अपमानित कर रहे है जिसके कारण प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में बगावत देखने को मिल रही है। कांग्रेस चुनाव में जाने को पूरी तरह तैयार है हमारी चुनावी पूर्ण हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। जनता जानती है कि भाजपा को वोट देने का मतलब राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगाना। जनता को भाजपा के 15 सालों के कुशासन को भोगी है। 15 सालों के बाद जनता ने 5 सालों के कांग्रेस के जन कल्याणकारी सरकार को देख है। भूपेश सरकार के 5 सालों में हर वर्ग के लिए बनी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। जनता फिर 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने प्रतिबद्ध है।
जनता जानती है भाजपा को वोट देने का मतलब-धान खरीदी बंद करना, राजीव गाँधी किसान न्याय योजना बंद करना, बिजली बिल आधा बंद करना, 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री फिर बंद करना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बंद करना, आदिवासियों की जमीने फिर जबरिया छिनी जाएगी। तेंदूपत्ता की क़ीमत 4000 से घटकर फिर 2500 हो जायेगा। भाजपा को वोट देने का मतलब – फिर राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत हो जाएगी। भाजपा को वोट देने का मतलब – किसानो की जमीनो पर फिर किसी भाजपाई सत्ताधीश को कब्जा करने का मौका देना। सिंचाई के बांध और सड़क पर भाजपा नेताओं फिर से कब्जा। भाजपा को वोट देने का मतलब – चिटफंड कम्पनी बुलाकर प्रदेश के गरीब जनता को लूटने देना। भाजपा को वोट देने का मतलब – प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठानों को बंद करना, क्योंकि भाजपा गौशाला के नाम पर अनुदान खाना चाहती है। रमन राज में 1667 करोड़ का गौशाला अनुदान घोटाला हुआ था। भाजपा को वोट देने का मतलब – स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब – 65 वनोपजों की खरीदी बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब – 13800 राजीव युवा मितान क्लबों को बंद करना। भाजपा को वोट देने का मतलब – छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता, तीज-त्योहारों एवं परंपराओं को फिर से पीछे धकेलना। इसलिये लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, प्रवक्ता नितिन भंसाली, प्रकाश मणी वैष्णव, विकास बजाज, परवेज अहमद उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने इस सूची में अब भी पांच सीटों में नामों का ऐलान नही किया है। जिन सीटों पर नाम नहीं आ पाए है उनमें बेलतरा, बेलतरा, अंबिकापुर, पंडरिया और कसडोल शामिल है। भाजपा ने इस बार दो पूर्व आईएएस अफसरों को भी टिकट दिया है। इनमे रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी तो केशकाल से नीलकंठ टेकाम को मौक़ा दिया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। कुछ देर बाद राहुल गाँधी OBC मुद्दे पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। खबर आ रही है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। जिसमें जाति आधारित गणना और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा पार्टी के कई वर्ष नेता शामिल हुए।
5 राज्यों में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सभी 5 राज्यों में जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है… हम सभी 5 राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं…” वही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की नाराज़गी है और हमें चुनाव में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी… हमारी पूरी तैयारी है।” कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी कहा, “हम तैयार हैं और पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि हमारे प्रमुख विपक्षी(भाजपा) के अंदर घबराहट है… हवा बदल गई है। देश बदलाव चाहता है, इसलिए देश कह रहा है कि भारत जोड़ेगा INDIA जीतेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, “इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के खिलाफ इन पांच सालों में जितने आरोप लगे हैं… इससे छत्तीसगढ़ में विकास कमजोर हो गया है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता के मन में इस सरकार को लेकर नाराज़गी है। जनता इंतज़ार कर रही थी कि कब चुनाव का ऐलान हो और अधिकारी कैद से मुक्त हों, जिसके बाद अधिकारियों को स्वतंत्रता से काम करने की आज़ादी मिलेगी।
आगे पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को 2 तरीके से प्रभावित करने का प्रयास किया. दंतेवाड़ा और जशपुर से 2 यात्राएं शुरू की. परिवर्तन यात्रा की अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की. चुनाव तारीख के एलान के बाद दूसरी लिस्ट आने में विलंब नहीं होगा. हर विधानसभा में लोग दावा पेश करते हैं. उम्मीद करते है टिकट मिल जाए पर सबको टिकट देना सम्भव नहीं है. उनसे बातचीत लगातार कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री .डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में 5 साल में विकास शांत हो गया है. जनता इंतजार कर रही थी आचार सहिंता लागू हो तो अधिकारी स्वतंत्र काम कर सके. चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने रणनीति में परिवर्तन किया. कांग्रेस में भी कोई चेहरा सामने करके चुनाव लड़ रहे ऐसा नही हैं. सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक बार फिर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. मंत्री रविन्द्र चौबे ने कांग्रेस को पिछली बार की तरह इस बार भी जनता का भरपूर समर्थन मिलने की बात कही है. वहीं उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा चुनाव में बीजेपी का और भी बुरा हाल होने वाला है. मंत्री रविन्द चौबे ने कहा- हम यहीं उम्मीद कर रहे थे. जनता 2018 में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दिया था. इस बार भी आंकड़ा 71 से आगे 75 पार होगा. डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को जनता अब तक भूली नहीं है. भाजपा का हाल अब और बुरा होगा. उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कहा कि भाजपा गलतफहमी में है कांग्रेस की टिकट को लेकर कोई देर नहीं हुई है, दो चरणों में चुनाव हो या एक में इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। दोपहर एक बजे से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए मोटर गैरेज ने सभी मंत्रियों से सरकारी गाड़ियों को वापस भेजने का पत्र भेज दिया है। गैरेज की गाड़ियां गैरेज और विभागों से अटैच गाड़ियां विभागों को भेजना होगा। विभागों की गाड़ियाँ मंत्रियों के परिजनों के द्वारा इस्तेमाल की जाती रहीं हैं। चुनाव प्रक्रिया से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक रहती है। यदि किसी अधिकारी का ट्रांसफर जरूरी हो तो इसके लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेना अनिवार्य होता है. मंत्री अपने आधिकारिक दौरे को चुनाव प्रचार कार्य में शामिल नहीं कर सकेंगे और न चुनाव प्रचार कार्य में सरकारी तंत्र का प्रयोग करेंगे। किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग किसी भी दल के उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए उपयोग नहीं होता। कोई भी केन्द्र या राज्य सरकार का मंत्री आधिकारिक चर्चा के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी को नहीं बुला सकेगा। किसी भी मंत्री को चुनाव के दौरान निजी या आधिकारिक दौरे पर पायलट कार या किसी रंग की बीकन लाइट के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के दौरान योजना के तहत निधि MP-MLA फंड से जारी नहीं होगी। सरकारी राशि का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जाता। सरकारी विमान या सरकारी बंगले का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता। सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाती है। कोई भी नेता चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकता।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 59 लाख की लागत से लाखे नगर चौक से सुंदर नगर चौक तक लोक निर्माण विभाग से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर के साथ अन्याय किया है भूपेश बघेल सरकार ने पिछले 5 साल में रायपुर शहर के लिए एक भी काम नहीं किया, एक भी नई सड़क नहीं बनाई, एक भी भवन नहीं बनाया, रायपुर में जितने भी उद्घाटन किया यह वही काम थे जिन्हें जिस काम की स्वीकृति व शुरुआत भाजपा की सरकार ने की थी। स्मार्ट सिटी, विधायक निधि या केंद्रीय योजनाओं के काम को छोड़ दो तो राज्य सरकार ने रायपुर नगर निगम को फूटी कौड़ी नहीं दिए मुख्यमंत्री ने सिर्फ घोषणा के ऊपर घोषणा किया उनकी एक भी घोषणाएं जमीनी धरातल पर नहीं उतर पाई।
पार्षद मृत्युंजय दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है वार्ड का विकास के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा के ऊपर घोषणा कर रहे हैं स्मार्ट सिटी की योजना, विधायक निधि व केंद्रीय योजनाओं को छोड़ दो तो भूपेश बघेल की सरकार ने सुंदर नगर वार्ड के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी है बल्कि भाजपा सरकार में हुए विकास कामों को मेंटेन तक नहीं कर पा रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रमेश ठाकुर पार्षद मृत्युंजय दुबे, रामकिंकर सिंह, हरिबल्लभ अग्रवाल, सचिन सिंघल, संजू नारायण ठाकुर, मनीषा चंद्राकर, रंभा चौधरी, आकाश शर्मा, माया शर्मा, अनिता देवांगन, अनुराधा टाटे, पायल अम्बवानी, संतोष वर्मा, नरेंद्र देवांगन, यादराम साहू सुरेंद्र ठाकुर, भुषण साहु, लक्ष्मी देवांगन, संतोष देवांगन, प्रताप यादव, सुनील सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। जिले के अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग महिला मरीज का बच्चा ड्रिप की बोतल को हाथ में लेकर खड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने प्रदेश सरकार को घेरा है। बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मामले में रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से सफाई आई है। मरीज से भी एक चिट्ठी लिखवाई गई है और दावा किया गया है की सब ठीक है। मालवीय ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल ये पूरा मामला अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां एक बुजुर्ग महिला इलाज कराने एक बच्चे के साथ पहुंची थी। महिला के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी और छोटा बच्चा ड्रिप की बोतल को हाथ में लेकर खड़ा था। इसी दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे किसी शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो को बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ की सरकार को जमकर घेरा। मामला बिगड़ता देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से लेटर जारी कर सफाई दी गई।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। सीईसी राजीव कुमार ने बताया, 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है, करा सकता है. ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं. इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा।
31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी. तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी. – बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी. – 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे. इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी. चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया, चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की. इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं. हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की. उनके सुझाव और फीडबैक लिए. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा. पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव की तारीख ऐलान होने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि हैं तैयार हम! शुरू हो चुका है युद्ध, माटी के अभिमान का, नहीं रूकेगा अब ये रथ, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे. भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार। बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है. तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।