Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार के सच्चिदानंद मूर्ति का निधन हो गया हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार और ‘द वीक’ दिल्ली के पूर्व संपादक के सच्चिदानंद मूर्ति जी के देहावसान की दुखद सूचना मिली। वे एडिटर्स गिल्ड आफ़ इंडिया के महासचिव और दो बार भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। विनम्र श्रद्धांजलि।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा राज्य के 24 नेताओं को विशेष सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है और कहा है कि यह राज्य को बदनाम करने की कोशिश है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने 24 नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के लिये भाजपाइयों को सुरक्षा दी है। सुरक्षा के लिये सिर्फ भाजपा का सदस्य होने को पैमाना माना गया है। क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं है, जो सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा दी गयी है? कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी है? भाजपा की केंद्र सरकार ने जानबूझकर छत्तीसगढ़ की छवि खराब करने के लिये अपने नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी है।
भाजपा बतायें कि जिन 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी गयी, पिछले पांच सालों में उन्होंने कितनी बार अपनी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन किया था। केंद्र सरकार यह भी बतायें कि इन सुरक्षा प्राप्त 24 नेताओं ने कब केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिये आवेदन किया था जो केंद्र सरकार ने उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। वह काल्पनिक मुद्दे गढ़ कर जनता में भ्रम फैलाती है। भाजपा के सारे बड़े नेता पिछले पांच सालों से सुरक्षा लेकर घूम रहे है। रमन सिंह तो राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी ज्यादा सुरक्षा लेकर चलते है। भाजपाई चुनाव के समय खुद को असुरक्षित बताने की नौटंकी करते है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों की दुरूपयोग का षड़यंत्र कर रही है। 24 नेताओं की सुरक्षा भी भाजपाई षड़यंत्र का ही एक हिस्सा है। ईडी के माध्यम से झूठी कार्यवाहियां कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में एक और खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी के घर चोरी हुई है। रकम भी अच्छी खासी है, लेकिन चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखा पा रहे हैं। कितने की चोरी हुई है, यह भी अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा ने ओएसडी पद से मंगलवार को त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र सचिव छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग को लिखित भेजा है। मुख्यमंत्री की अनुशंसा से ग्राम देमार (पाटन) निवासी आशीष वर्मा को ओएसडी के रूप में 20 दिसंबर 2018 को नियुक्त किया गया था।
बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के घर पर भी छापेमारी की थी. जिस दिन भूपेश बघेल अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने संजय नगर वार्ड में 10 अक्टूबर को पार्षद निवास, मठपारा के विपिन बिहारी सूर वार्ड और पार्षद निवास टिकरापारा वार्ड में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी युद्ध का आगाज हो चुका है, हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर उसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की घर–घर पहुंच कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेनी है। उन्हें पार्टी की कार्ययोजनाओं के बारे में बताएं ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को आमजन तक पहुंचाने का काम करें, ताकि जनता जागरूक हो सके।
जनता जब कांग्रेस के घोटालों के बारे में जानेगी तभी तो उनके चाल चरित्र को समझ पायेगी। तभी तो विस चुनाव में अपने मतदान का सही उपयोग कर पाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में सड़कों पर गढ्ढे ही गढ्ढे हैं। भाजपा के समय में रायपुर चमकता था, यहां आनेवाले लोग रायपुर की तारीफ करते थे। पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को घोटालेबाज, चाकुबाज, बलात्कारियो के राज्य की छवि देश के सामने बना कर रख दी है। भूपेश सरकार ने नौकरी में घोटाला करके राज्य के युवाओं का हक छीना है। जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखायेगी और भाजपा को एक बार फिर सेवा का

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी पर केंद्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़ी संसदीय क्षेत्र बनारस के किसानों को छत्तीसगढ़ के किसानों की तरह धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल नहीं मिल रहा है बल्कि बनारस के किसान अपनी धान को औने पौने दाम 1300 रु प्रति क्विंटल की दर पर बेचने मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में हो रही धान खरीदी का झूठा श्रेय लेने के लिए संगठित होकर झूठ बोलते है इसका पर्दाफ़ास बनारस के किसानो के मायूस चेहरा से होता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के उपज की खरीदी नही कर रही है भाजपा के दोनों इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ चल रही है किसानों को सिर्फ लूट रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं मध्य प्रदेश गुजरात और हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में किसान खेती किसानी से दूर हो रहे है उपज की सही कीमत नही मिलने के चलते हताश परेशान है कर्ज में दबे हुये है। भाजपा शासित राज्यों में महंगी बिजली समय पर रासायनिक खाद नहीं मिलना और फसल की खरीदी नहीं होना किसानों के दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है।
देश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है। इस वर्ष भी कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है तथा इस वर्ष राज्य के किसानों से कांग्रेस सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 9,000 रूपये तथा अन्य फसल पर 10,000 रूपये की इनपुट सब्सिडी मिलती है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य है जहां पर कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 रूपये मिलता है छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के खाते में 1.75 लाख करोड़ रूपये सीधे डाला है। राज्य सरकार धान खरीदी मार्कफेड के माध्यम से करती है इसके लिये मार्कफेड विभिनन वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेती है तथा इस ऋण के लिये बैक गारंटी राज्य सरकार देती है तथा धान खरीदी में जो घाटा होता है उसको भी राज्य सरकार वहन करती है पिछले वर्ष मार्कफेड ने लगभग 35000 करोड़ का ऋण धान खरीदी के लिये लिया था। मोदी सरकार तो घोषित समर्थन मूल्य से 1 रूपये भी ज्यादा कीमत देने पर राज्य सरकार को धमकाती है की वह राज्य से केन्द्रीय योजनओं के लिये लगने वाला चावल नही खरीदेंगीं।

panchayattantra24.-रायपुर। देशभर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। जो पूरे 9 दिनों तक रहेगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में तैयारियों जोरों से चल रही है। अलग अलग स्थानों में भव्या दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित बिजली आफिस के पास केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। जो अब बेहद ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देखने के लिए लोग यहां भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं।
इस पंडाल के कांन्सेप्ट को लेकर पंडाल समिति के अध्यक्ष सुनील गायकवाद बताया कि काफी समय से ऐसा विचार आया था। कुछ अलग करें फिर समिति के लोगों ने ये निर्णय लिया कि पंडाल केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर बनाया जाए। 30 फीट में बने इस पंडाल में केदारनाथ की मंदिर का स्वरूप दर्शाया गया है। इस पंडाल में मां दुर्गा विराजमान होंगी। यहां भगवान शिव भी माता के साथ विराजमान होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रत्याशियों की सूची को लेकर निशाना साधा है. उन्होने रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कहे, चली तो रमन सिंह की है. 15 साल रमन सिंह नहीं, अमन सिंह ने सरकार चलाई है. अमन सिंह अदानी से जुड़ गए हैं, और हमारे विश्व गुरु अदानी को मना नहीं कर सकते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 30 प्रत्याशियों को Z प्लस सिक्योरिटी दी है, जिसमें अमित जोगी भी हैं. अमित जोगी ने भी चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है, यह पूरी क्रोनोलॉजी है. जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी जानते हैं. इसके साथ ही बीजेपी के “है तैयार हम” नारे पर मुख्यमंत्री ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की 15 साल तक फोटो नहीं लगाई. छत्तीसगढ़ी में नारा नहीं बनाते थे, अब हमारे नारा भी बीजेपी वाले चुराने लगे हैं. यह मानसिक दिवालियापन की निशानी है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा कॉर्डर बेस पार्टी है, लेकिन कार्डर की सुनते नहीं, यदि सुनते तो विरोध नहीं होता. रमन सिंह ने बड़ी चालाकी से RSS के कुछ कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं, यह जीतेंगे नहीं, लेकिन RSS को सक्रिय करने के लिए दिया गया है. दरअसल, रमन सिंह के पीछे अमन सिंह का ब्रेन है।
कैंडी क्रश खेलने पर हो रही सियासत को लेकर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या..? हम तनाव में नहीं रहते. भाजपा वाले चुनाव आते ही सक्रिय होते हैं. मैं खाना खाने के बाद थोड़ा कैंडी क्रश खेलता हूं. हम गेड़ी, भंवरा खेलते हैं, चलांग भी लगते हैं, मनोरंजन करना अपराध है..? वहीं भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य के ‘बीजेपी की सरकार बनाने आया हूं’ वाले बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कर्नाटक में बना लिए..? जहां से वह आते हैं, क्या दुर्गति हुई..? वहीं बीजेपी के द्वारा 2 साल के धान का बोनस नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से चिट्ठी लिखकर पूछा है कि बोनस पर प्रतिबंध क्यों लगाया है. उन्होंने कहा कि यह बात रमन सिंह अपने केंद्रीय नेतृत्व को क्यों नहीं बताते हैं. इससे किसानों का भला होगा. 2014 में मोदी सरकार आते ही बोनस पर उन्होंने प्रतिबंध लगाया।

panchayattantra24.-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. जल्द ही अमित जोगी केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में होंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों ने जोगी बंगले का जायजा लिया. वहीं अमित जोगी ने जेड प्लस सिक्यूरिटी से इंकार किया. अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे किसी सुरक्षा की जानकारी नहीं है. मैंने कोई अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की है. मुख्यमंत्री को मेरी सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस की सरकार ने तो मेरी सुरक्षा घटा दी है. वहीं जोगी कांग्रेस की लिस्ट पर कहा कि पहले चरण को लेकर प्रत्याशियों के नाम तय है. कांग्रेस की सूची के बाद उम्मीदवार घोषित करेंगे. वहीं भाजपा को फायदा पहुँचाने के आरोप पर अमित जोगी ने कहा कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता. भाजपा अच्छी सरकार की जगह मुझे कांग्रेस की बुरी सरकार पसंद है. वहीं पाटन से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं पाटन से लेकर भोपालपट्टनम तक लड़ूंगा. जब हमारी लिस्ट आएगी तो पता चल जाएगा।