Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. अब चुनाव होने में चंद महीने ही बचे हैं. भाजपा और कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है. चुनाव को देखते हुए आप के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं. बता दें कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल 19 अगस्त को रायपुर दौरे पर रहेंगे. प्रदेशभर के आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. कार्यक्रम में चुनावी मंत्र देंगे. घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फिडबैक ले सकते हैं. सीएम केजरीवाल टाउन हॉल कार्यक्रम के तहत रायपुर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कांग्रेस नेता और मंत्री मोहन मरकाम ने तंज कसते हुए कहा है की भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मामले में निर्णय नही ले पा रहा है। छग में भाजपा में लगातार प्रयोग चल रहे है। पहले नेता प्रतिपक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और फिर प्रदेश प्रभारी को बदला गया, लेकिन उसके बाद भी एकजुटता नहीं बना पा रहे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा बैकफुट पर है। इसलिए यहां पर भाजपा की हार दिखाई दे रही है और यही वजह है की केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में अनिर्णय की स्थिती में है।

panchayattantra24.-रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साहू ने तत्पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम जनता के संदेश का वाचन किया। ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया।
इसी तरह राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल दस्ते को दिया गया। इसका नेतृत्व सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले ने किया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और श्री चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला।

panchayattantra24.-रायपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 350 छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर की प्रस्तुति में 1857 के वीर शहीदों का जिक्र किया गया और नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया गया कि किस तरह से उन्होंने अपना बलिदान देकर देश की आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। दूसरे स्थान पर पंडित गिरिजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा रहा। इनके 350 छात्र-छात्राओं ने तरी हरी नाना, मोर तरी हरी नाना, सुवा बोलत हे पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सुआ गीत छत्तीसगढ़ में दीपावली से देवउठनी एकादशी तक प्रस्तुत किया जाता है। तीसरे स्थान पर सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रहा यहां के 300 छात्र-छात्राओं ने तेरी मिट्टी में मिल जांवा गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इस गीत के माध्यम से भारत देश की विविधता दिखाने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को शानदार प्रस्तुति के लिए बच्चों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

panchayattantra24.-रायपुर। शहर में देशभक्ति की अलख जाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामकर विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से शुरू हुई।शहर भ्रमण करते हुए भारत माता चौक गुढ़ियारी में रैली का समापन हुआ। मोटरसाइकिल रैली में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत करीब 5000 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मोटरसाइकिल रैली के बाद भारत माता चौक पर महाआरती का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता शामिल हुए।भारत माता से विधानसभा चुनाव के लिए जीत का आशीर्वाद लिया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।। बता दें कि आज ही के दिन 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था. आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है।
जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट की शुरुआत हुई. सभी प्लाटून के कमांडरों की अगुवाई में सेना के जवान बेहतरीन समन्वय के साथ परेड में भाग ले रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परेड की सलामी ली।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ,़ जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मुख्यालय में संचालित डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संचालित शासकीय एल.सी.एस. महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूँ। इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी।
वही शिक्षा के क्षेत्र में:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं। इसके लिये सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी।