Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग अपनी मांग को लेकर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हर दिन अलग-अलग प्रदर्शन कर शिक्षक अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे है। लाखों शिक्षकों के आदोलन में शामिल होने से प्रदेश के कई स्कूलों में पढ़ाई भी बंद है। आज इसी क्रम में शिक्षकों का राजधानी में जेल भरो आंदोलन रखा गया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक राजधानी पहुंच रहे है। राजधानी पुलिस इन शिक्षकों को रायपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टोल नाके और अन्य जगहों पर ही रोक रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 60 शिक्षकों को पुलिस ने पकड़कर उन्हें धरना स्थल तूता छोड़ा गया।
panchayattantra24.- रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन को जप्ती की कार्यवाही की गई। पीसीसीएफ श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुठपुर परिसर सलवा अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार रूपए के 11 नग सागौन के लट्ठे और पिकअप वाहन को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान वन विभाग की टीम ने सागौन वृक्षारोपण में अवैध कटाई कर पिकअप क्रमांक – सीजी 15 जेडबी 0129 में लोड अवैध 11 नग सागौन लकड़ी जप्त किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव एप का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खाईवाल नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था. इस बीच गोवा पुलिस को सूचना मिली कि नवीन बत्रा समेत 1 दर्जन लोग द मेंट्री गोवा होटल में मौजूद है. इसके बाद गोवा पुलिस ने वहां रेड मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अब रायपुर पुलिस की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है. जिसके बाद पुलिस नवीन बत्रा को लेकर रायपुर आएगी।
जानकारी के अनुसार, गोवा के पोरोरिन थाना पुलिस की टीम ने कल रात The myantri, Goa नामक होटल में छापेमार कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई में खाईवाल नवीन बत्रा समेत 12 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से बड़ी सँख्या में मोबाईल फोन, लैपटॉप में ऑनलाईन सट्टे भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि नवीन बत्रा महादेव ऑनलाईन बैटिंग एप में बड़ा सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई तक है. रायपुर पुलिस नवीन बत्रा को देर शाम तक अपनी कस्टडी में लेकर रायपुर पहुंच सकती है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने औषधीय जड़ी बूटी पर शोध करने वाले कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने कहा कि अवधिया जी का आकस्मिक निधन पूरे कृषि जगत और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। राजनीतिक पार्टियों का चुनावी रणनीति जोरो शोरों से चल रहा है। साथ पार्टियों के दिग्गज नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर भाजपा नेता और रामानुजगंज से उम्मीदवार रामविचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा नेता रामविचार नेताम ने चुनाव को लेकर कहा कि… कोई चुनौती नहीं है, लोग चुनाव लड़ेंगे… लोगों को संदेश मिल गया है, मुझे सिर्फ प्रचार करना है। लोग पहले ही मन बना चुके हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत 18 अगस्त से विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता से होगी। यह स्पर्धा दूसरे चरण में आयोजित जोन स्तरीय विजेता प्रतिभागियों एवं दलों के मध्य होगी। प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक एवं दूसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने और खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई। प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली थी और गांवों से लेकर शहरों तक बूढ़े, बच्चों एवं महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। अभी चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की स्पर्धा में ग्रामीण क्षेत्रों के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं दल विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं नगरीय क्षेत्रों के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं दल नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नगरीय स्तर की प्रतियोगिता में जिन जिलों में नगर निगम हैं, वहां यह प्रतियोगिता नगर निगम मुख्यालय पर नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगी, जो कि विकासखंड स्तर के समतुल्य मानी जाएगी। जिले के सभी नगर पंचायतों तथा नगर पालिका क्षेत्र के जोन स्तर के विजेता सम्मिलित रूप से वर्चुअल नगर निगम क्षेत्र में समाहित मानते हुए किसी उपयुक्त नगरीय निकाय में आयोजित वर्चुअल नगर पालिक निगम में निगम स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची पर कहा कि जल्द ही आएगी, एक्सरसाइज चल रहा है. आवेदन मंगाए गए हैं, ब्लॉक से आएंगे. वहीं ‘परिवारवाद’ पर कहा कि बीजेपी केवल आरोप लगाती है, उसका पालन नहीं करती है. रमन सिंह ने अपने भांजे विक्रांत सिंह को टिकट दिलाया है, यह भी परिवारवाद की श्रेणी में आता है. मामा-भांजा एकसाथ लड़ेंगे तो वह भी परिवारवाद कहलाएगा. वहीं पाटन में भूपेश बघेल vs विजय बघेल पर अमरजीत भगत ने कहा कि बीजेपी में किसी को भी सूली में चढ़ा देने वाले लोग हैं. नंदकुमार साय जब मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, तब अजीत जोगी के सामने लड़वाकर राजनीतिक सफर समाप्त कर दिए. आज विजय बघेल को सीएम के सामने लड़वाकर उनका राजनीतिक एपिसोड क्लोज कर देंगे. ये बड़े माहिर लोग हैं. कब किसका राजनीतिक पत्ता काट देंगे, यह दिख रहा है। कभी ऐसी रणनीति नहीं बनती।

panchayattantra24.-रायपुर। छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा व ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समसत पुलिस अधीक्षक छ.ग. को जुआ सट्टा एवं ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानूनी/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपतित्र अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एसीसीयू को निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में दिनॉक 17.08.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना आरंग क्षेत्रान्तर्गत इंद्रा चौक स्थित बिजली पोल के नीचे मछली पारा के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये को व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनीश चंद्राकर निवासी आरंग रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन की तलाशी लेने पर मोबाईल फोन में डायमण्ड आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खिलाना पाया गया, ऑनलाईन सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर उससे डायमण्ड आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खिलाना बताया गया। जिस पर आरोपी अनीश चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग आईफोन तथा घटना से संबंधित 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एनटी/8274 जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 498/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट तथा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी सौरभ चंद्राकर फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज गुरुवार से शुरू हो गई है। इस बीच पार्टी को पहला आवेदन भी मिल गया है। सबसे पहले रायपुर दक्षिण विधानसभा से पहला आवेदन मिला है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक कन्हैया अग्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष को पहला आवेदन सौंपा है। उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट से दावेदारी की है। 2018 के चुनाव में भी दक्षिण सीट से ही कन्हैया अग्रवाल ने ताल ठोंकी थी। उल्लेखनीय है कि रायपुर दक्षिण भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल की सीट है।
वे लगातार पिछले लगभग 30 सालों से रायपुर और दक्षिण सीट की नुमाइंदगी कर रहे हैं। पिछली बार भी कन्हैया अग्रवाल ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए चुनौती पेश करने की कोशिश की थी। हालांकि पूरे प्रदेश में जब बड़े-बड़े भाजपाई दिग्गज हार गए ऐसे दौर में भी कन्हैया अग्रवाल को बृजमोहन के हाथों बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब वे एक बार फिर से रायपुर दक्षिण सीट से ही अपनी किसमत आजमाने की कोशिशों में जुट गए हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।
गहन विचार-विमर्श के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। इनमें प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, कोरबा से लखनलाल देवांगन और पाटन से विजय बघेल को टिकट दिया गया है। विजय बघेल अभी सांसद हैं। विजय बघेल को भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा है। विजय बघेल दुर्ग संसदीय सीट से सांसद हैं। कांकेर से आशाराम नेताप और बस्तर से मनीराम कश्यप को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
छत्तीसगढ़ के लिए जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित सीट दुर्ग जिले की पाटन है। कारण, यहां से बीजेपी ने विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। ओबीसी आरक्षित सीट पाटन राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ रही है। विजय बघेल भूपेश बघले के भतीजे लगते हैं। यानी इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है और चाचा-भतीजे के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी। विजय वर्तमान में बीजेपी से सांसद हैं। बता दें कि पिछले बार इस सीट से बीजेपी ने भूपेश बघेल के सामने मोती लाल साहू को मैदान में उतारा था। तब भूपेश बघेल ने 27000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। यह चौथी बार है जब विजय बघेल अपने चाचा भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। विजय सबसे पहले 2003 में एनसीपी के टिकट पर पाटन सीट से भूपेश बघेल से सामने चुनाव लड़े थे। तब वह हार गए थे। 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को 7500 वोटों से हराया था। वहीं इसके बाद चाचा-भतीजे 2013 में भी आमने-सामने थे, लेकिन भतीजे को हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि वोटर्स का मानना है की इस सीट से भूपेश बघेल (कका) को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 21 में से 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बस्तर सीट आदिवासी सुरक्षित सीट में से एक है। इसी तरह एक और सुरक्षित सीट मोहला मानपुर से संजीव साहा को चुनावी दंगल में मौका दिया गया है। आरक्षित सीट मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपगाली से सरला कोसरिया, सिहावा से श्रवण मरकाम और दौंडी लोहारा से देवलाल हलवा ठाकुर को बीजेपी ने टिकट थमाया है। खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, राजिम से रोहित साहू, अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू और खरसिया से महेश साहू को टिकट थमाया गया है।