Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। अब प्रदेश के सभी जगहों से चुनावी शोर सुनाई दे रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच आज सीएम भूपेश बघेल ने भी दावेदारी का ताल ठोक दिया है। सीएम भूपेश ने पाटन से दावेदारी के लिए आवेदन कर दिए हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंप दिया है। आपको बता दें कि दावेदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर दक्षिण विधानसभा से पहला आवेदन मिला है। सूत्रों के मुताबिक कन्हैया अग्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष को पहला आवेदन सौंपा है। उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट से दावेदारी की है। 2018 के चुनाव में भी दक्षिण सीट से ही कन्हैया अग्रवाल ने ताल ठोंकी थी।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार से शुरू हुए आवेदन में प्रदेशभर के करीब 350 दावेदार मैदान में उतरे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर सीट से पांच से 14 दावेदार पहले दिन आवेदन करने पहुंचे। हालांकि वर्तमान विधायकों ने अब तक आवेदन नहीं किया है। सबसे ज्यादा दावेदार रायपुर और बिलासपुर संभाग से सामने आ रहे हैं। दुर्ग संभाग में दावेदारों की संख्या कम है। जबकि बस्तर और सरगुजा संभाग में एक सीट पर दो से तीन दावेदारों ने पहले दिन आवेदन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी में दावेदारों को 17 से 22 अगस्त तक टिकट के लिए आवेदन करना होगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीट में से 71 पर कांग्रेस विधायक हैं। विधायकों वाली सीट पर भी दो से तीन दावेदार पहले दिन आवेदन लेकर पहुंचे। कांग्रेस ने आवेदन के लिए बकायदा एक फार्म बनवाया है। इसमें दावेदारों को अपना पूरा बायोडाटा देना है। बताया जा रहा है जो दावेदार ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन नहीं कर रहा है, वह 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी में आवेदन कर सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी 29 अगस्त तक नाम का पैनल तैयार करके प्रदेश चुनाव समिति को भेजेगा।
टीएस सिंहदेव ने भी पेश की दावेदारी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन शुक्रवार को प्रस्तुत कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधि के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष द्वय द्वारा स्वीकार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन विधान सभाओं के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आज आवेदन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए एकमात्र आवेदन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से आया है। उपमुख्यमंत्री की दावेदारी के दौरान समर्थन में बड़ी मात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव भवन में मौजूद थे। टीएस बाबा जिंदाबाद के नारों के साथ समर्थक उनका आवेदन सौंपने पहुंचे थे।
कट के दावेदार जिलाध्यक्षों को लेकर रार कांग्रेस के कई जिलाध्यक्ष टिकट के दावेदार हैं। इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करने पहुंचे दावेदार निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जो जिलाध्यक्ष खुद टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, वह निष्पक्ष रूप से कैसे पैनल तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि दुर्ग ग्रामीण से निर्मल कोसरे, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर ग्रामीण, मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, बालोद, कांकेर और रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष भी दावेदारी कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.इसमें अभनपुर से बीजेपी ने नए चेहरे को मैदान में उतारा है. अभनपुर विधानसभा से इंद्र कुमार साहू को बीजेपी ने टिकट दिया है.इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धनेंद्र साहू विधायक हैं.टिकट मिलते ही इंद्रकुमार शाह ने प्रदेश में बुलडोजर वाली सरकार की जरुरत बताया है. आपको बता दें कि यूपी और एमपी में बीजेपी की सरकार है.इन दोनों ही राज्यों में अपराध करने वालों के ठिकानों पर सरकार ने बुलडोजर चलाकर सुशासन का संदेश दिया है.इसी कड़ी में इंद्र कुमार साहू ने भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार की जरुरत बताई है. इंद्र कुमार का मानना है कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध को बीजेपी की बुलडोजर वाली सरकार ही रोक सकती है।
इंद्र कुमार साहू ग्राम पंचायत बेंद्री से दो बार के सरपंच रह चुके हैं. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन में 1993 से सक्रिय हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा अभनपुर मंडल के उपाध्यक्ष समेत जिला ग्रामीण कार्यसमिति सदस्य, मंडल महामंत्री, भाजपा अभनपुर मंडल की उपाध्यक्ष और 2021 में भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के प्रचार प्रसार सह मंत्री का दायित्व संभाला है.इंद्र कुमार साहू भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं. पार्टी में सक्रिय होने के साथ ही इंद्रकुमार सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं.साहू समाज के महत्वपूर्ण पदों में रहकर इंद्र कुमार ने जिम्मेदारी निभाई है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पटेल एवं आचार्य राकेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती का तैल चित्र राज्यपाल को भेंट किया। साथ ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर , शाल, श्रीफल, अग्रसेन दुपट्टा और अग्रसेन माला पहना कर उनका अभिनंदन किया और ज्ञापन भी सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के संरक्षक द्वय जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया, डॉक्टर अशोक अग्रवाल एवं मधुसूदन सांवरिया उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार में आते ही ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की बेहतरी के अनेक योजनाएं शुरू की है। ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) लगातार स्थापना की जा रही है। रीपा में स्थानीय स्तर पर काम मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं भी इससे उत्सुकता के साथ जुड़ रही है और आर्थिक रूप से उन्हें संबल मिला है।
कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद के ग्राम मझगवां में स्थापित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में कार्यरत महिलाएं इस बार भी राखी बनाने में जुटी हैं। रीपा में तैयार स्नेह की यह डोर भाइयों के कलाई में सजेगी। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इस बार करीब 8 हजार राखियां तैयार की जा रही हैं। समूह से तैयार राखियों को स्थानीय व्यापारियों द्वारा हाथों-हाथ खरीद लिया जाता है और इस बिक्री से प्राप्त राशि को महिलाएं आपस में बांट लेती है। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया के लिए भी समूह की महिलाएं एक हजार राखियां तैयार कर रही है।
राखी तैयार कर रही सविता राजवाड़े, साधना, पुष्पावती, अनुरोधा सहित समूह के सदस्यों ने बताया कि बहुत ही शिद्दत के साथ वे राखियां तैयार कर रही हैं। सविता बताती है कि कोरोना के कारण वर्ष 2021 में राखियां तैयार नहीं की गई थी लेकिन विगत वर्ष से पुनः राखियां बनाई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों द्वारा हमारे तैयार राखियां को बहुत पंसद किया जाता है, मांग को देखते हुए हमने पिछले 15 दिनों से राखी बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मझगवां स्थित रीपा केन्द्र में महिलाएं मनिहारी समान भी तैयार कर रही है जो ग्रामीण महिलाओं को खासा पसंद आ रहा है। विदित हो कि ग्राम मझगवां स्थित रीपा में पेपर कप मेकिंग, बोरी बैग स्टिचिंग व प्रिंटिंग, गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट लगा हुआ है। इस यूनिट में करीब पांच महिला स्व-सहायता समूह की 50 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं। रीपा ने रोजगार के साथ परिवार को आर्थिक सम्बल देने का काम किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ डहरिया ने नगरीय प्रशासन अंतर्गत अधोसंरचना, प्रधानमंत्री आवास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, राजीव आश्रय आवास की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि अधोसंरचना अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निगम अंतर्गत खम्बे और लाइट, सामुदायिक भवन, दुकान निर्माण तथा जमीन आबंटन और आधिपत्य, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सफाई व्यवस्था, पेयजल, ओडीएफ की समीक्षा की। मंत्री डॉ. डहरिया ने 15वें वित्त अंतर्गत उपलब्ध राशि और प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, संगठित और असंगठित कर्मकारों के संचालित योजनाओं की समीक्षा की और सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुँचा कर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने पंजीयन की स्थिति और मोबाइल नम्बर दर्ज करने में आ रही समस्याओं को भी निराकरण के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण करें अधिकारी मंत्री डॉ. डहरिया ने जिले में शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में शिक्षकों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के आधार पर पर्याप्त शिक्षक हो, यह सुनिश्चित किया जाए। आदिवासी क्षेत्र में शिक्षक की कमी को पूरा करने के साथ अध्यापन व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने स्कूल सहित अन्य संस्थाओं के छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की प्रगति के लिए निरंतर निरीक्षण के निर्देश देते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की और घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाने वाले स्थानों पर जाँच के निर्देश दिए। मंत्री ने जिले में खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड, उपलब्ध खाद्यान्न, राजस्व विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों, वन अधिकार पट्टे के वितरण की समीक्षा की और समय पर पूर्ण करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए।
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सरगुजा दौरे के दौरान सीतापुर विधानसभा के कांग्रेस नेता अनिल निराला ने भाजपा प्रवेश किया। निराला के साथ उनके एक हजार कांग्रेस साथियों ने भी भाजपा का दामन थामा। सभी ने बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस को उखाड़कर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा में कांग्रेस को हराने भारी संख्या में युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया है। पूर्व सरपंच अनिल निराला पढ़ा लिखा नौजवान हैं। एमसी और दो विषयों में एमए किया है। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है। इससे सरगुजा में बीजेपी की ताकत बढ़ेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीतापुर विधानसभा में निराला और उनके सभी साथी मिलकर कांग्रेस को साफ करेंगे। सरगुजा संभाग के साथ प्रदेश में कमल खिलाएंगे। मैं अनिल निराला को शुभकामनाएं देता हूं।

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान पर खुशी जताई है। वहीं प्रदेश में बीजेपी की जीत का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले सूची जारी कर छत्तीसगढ़ में बाजी मार ली है। बीजेपी ने जो बाउंड्री पार की है, उससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घबराए हुए हैं, वे परेशान हैं। विचलित हैं। उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने तंज कसा कि, कहावत है कि मौत और कांग्रेस की टिकट का कोई ठिकाना नहीं है।
इस बारे में भूपेश बघेल अच्छी तरह से जानते हैं। कांग्रेस की टिकट भूपेश के हाथ में नहीं है। इस बार उनकी चलने वाली नहीं है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 21 टिकटों की घोषणा करके दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। सरकार बनाने के लिए लड़ रही है। जनता की सेवा करने के लिए लड़ रही है। कांग्रेस ने पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। गांव,गरीब, किसान नौजवान, मजदूर, महिलाएं सब परेशान हैं। इसलिए कांग्रेस को डर लग रहा है बीजेपी ने बाजी मार ली है, अब हमारा क्या होगा।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नित नए प्रयास कर रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है प्रदेश के युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। प्रशासन युवाओं की ऊर्जा को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सकारात्मक दिशा दिया जा रहा है। युवा अपने लोक संस्कृति पारम्परिक खेलों के प्रति आकर्षित हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है। युवाओं का आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा पी .एस .सी. और व्यापम की परीक्षा माफ कर दी है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना भविष्य संवार सके मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिला है।
छत्तीसगढ़ शासन ने सार्थक पहल करते हुए युवाओं के लिए कक्षा 12 वीं के साथ आई टी आई की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य के युवाओं को बेहतर से बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन कर रोजगार से जोड़ना प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से वर्ष 2018 से लेकर 30 जून 2023 की स्थिति में 43 हजार 862 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 13 हजार 661 युवाओं को रोजगार उपलब्ध हुआ और 10 हजार 254 युवाओं ने स्व-रोजगार प्राप्त किया है। इसी तरह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से 15 हजार प्रशिक्षित युवाओं में से 3854 को रोजगार मिला है।
राज्य के बहुत से विद्यार्थी, हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद कोई निश्चित उद्देश्य नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं और उनके पास कोई कौशल नहीं होने और उद्यमिता का कोई ज्ञान नहीं होने के कारण वह बेरोजगार बने रहते हैं। स्कूलों में दी जा रही औपचारिक शिक्षा के साथ राज्य की आईटीआई में दिए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण के एकीकरण और उन्हें मुख्यधारा में लाने का एक अभिनव शुरूआत की है। इसके तहत राज्य के हायर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र जो साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उनके लिए स्कूलों एवं आईटीआई समन्वय के माध्यम से उन्हें दोनों अर्थात स्कूली शिक्षा एवं अपनी रुचि का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई है।
इससे युवाओं को उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए विभिन्न कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत उद्यमिता कौशल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। आई.टी.आई. की परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मण्डल छ.ग. के बारहवीं प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा आई. टी. आई. का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2023 के सत्र में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना 116 विकास खंडों के 119 स्कूलों एवं आईटीआई में प्रारंभ की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने आईटीआई के 10 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के 21 प्रत्याशियों के नाम तय होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. सीएम बघेल ने कहा, कल 21 लोगों की सूची जारी हुई. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री का पत्ता साफ हो गया. ओपी चौधरी का भी पत्ता साफ हो गया. तीसरा सबसे चौंकाने वाला टिकट विक्रांत सिंह का है. परिवारवाद नहीं चलेगा, लेकिन वह तो रमन सिंह के भांजे हैं. क्या रमन सिंह और उनके बेटे का पत्ता साफ होने वाला है? विक्रांत सिंह को टिकट मिलना क्या संकेत है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में आयोजित संकल्प शिविर में शामिल होंगे. उन्होंने कहा धमतरी के 3 विधानसभाओं के संकल्प शिविर में शामिल होने जा रहा हूं. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. हिमाचल प्रदेश में त्रासदी को लेकर सहायता राशि देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्राकृतिक आपदा हो तो हम सब साथ खड़े हैं. मुख्यमंत्री से भी मेरी बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने सहायता की अपील की थी. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 11 करोड़ की सहायता राशि दी गई है।