Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर आ रहे हैं, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य मौजूद रहेंगे। युवाओं का सम्मेलन होगा। बता दें कि 8 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी छत्तीसगढ़ आएंगे. भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने जा रही है. कांग्रेस 6 सितंबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी. कांग्रेस की रणनीति इस बार 75 प्लस के टारगेट को हासिल करना है. कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर की प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ब्लॉक स्तर पर उम्मीदवारों का आवेदन भरना जारी है. उम्मीदवारों को अपने आवेदन 31 अगस्त तक पीसीसी में जमा करने होंगे. इसके एक से 5 नामों का पैनल बनाया जाएगा. 3 सितंबर को इलेक्शन कमीशन की बैठक होगी. 4 सितंबर को स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक होगी. इसके उम्मीदवारों को नाम फाइनल करके सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को रिकमेंडेशन भेजे जाएंगे, जो सूची पर अंतिम मुहर लगाएगी.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सावन का आज सातवां सोमवार है। शिव मंदिरों में आज सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रहेगी। रायपुर के शिवालयों में दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। रायपुर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है लोग भगवान शिव को जलाभिषेक करने पहुंचे रहे हैं। बता दें कि आज सावन के सातवें सोमवार में आज नागपंचमी का भी पर्वभी है। 24 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोगबन रहा है कि सावन के सोमवार के ही दिन नाग पंचमी है। इसके साथ ही आज मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ नाग देवता की भी पूजा की जाएगी। ऐसे में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना कर रहें हैं।
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर 1 अगस्त से हड़ताल पर हैं। पहले दिन जूडा ने ओपीडी में अपनी सेवाएं दी थी लेकिन 2 अगस्त से जूनियर डॉक्टर ने यह सेवाएं भी बंद कर दी थी। वहीं आज 21 अगस्त को MBBS और एमडीएस चिकित्सक आज हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल वेतन विसंगति और वेतन वृद्धि समेत अनेक मांगों को लेकर किया जाएगा। इनके हड़तालों से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी भारी असर पड़ेगा। बता दें ​कि बीते कुछ दिनों पहले इन डॉक्टर्स के हड़ताल की वजह से मरीजों की समस्या को देखते हुए, जूडा ने टेंट में ही ओपीडी संचालित की।
 लेकिन आज 3 अगस्त को अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप नजर आई। जूनियर डॉक्टर्स के काम पर नहीं होने से मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल में लंबी लाइनें लगी रही। जूडा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। जूडा 5 रुपए की चाय 2 रुपए में बेचकर अपना विरोध दर्ज किया है। इंटर्न डॉक्टर, पीजी डॉक्टर एवं पोस्ट पीजी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के स्टाइपंड बढ़ाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है। जहां कुल 4 साल का स्ट्रिक्ट रूरल बांड करवाया जाता है। MBBS के बाद 2 साल और पीजी MD/MS के बाद 2 साल (बांड ब्रेकेज अमाउंट- 50 lac)। रूरल बांड 4 साल तो है ही। साथ ही जो स्टाइपंड मिलता है वो एक टीचर से भी कम है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हमले पर विधायक रंजना साहू ने कहा है कि महिला सुरक्षा में कांग्रेस पूरी तरह असफल, नैतिक रूप से बने रहने का का अधिकार खो चुकी है।भूपेश राज में महिला विधायक सुरक्षित नहीं, तो आम महिलाओं का क्या होगा? पूरे प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण है. महिला सुरक्षा शराबबंदी सरकार के प्राथमिक वादे थे लेकिन आज अपराधी शराब पीकर महिला विधायक पर चाकू से हमला कर रहे है।सरकार नैतिक रूप से बने रहने का अधिकार खो चुकी है।
बता दें कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी. जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर स्वर्गीय तिलेश्वर बताया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक पहले अंडे का ठेला लगाता था उसके बाद रोजी मजदूरी करने के लिए मुंबई गया हुआ था सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक नशे का आदी है वह लगभग दिन भर नशे में ही रहता है आरोपी को डोंगरगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है अभी तक इस मामले में विधायक के साइड से किसी भी प्रकार की कोई कंप्लेंट थाने में दर्ज नहीं की गई है।
 

 
 
 panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. जिसमें ईडी ने पहली बार सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों में दबिश दी है. बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्टा कारोबार से जुड़े 8 लोगों के घर छापा पड़ा है. सभी के ठिकानों पर ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुचंकर कार्रवाई कर रही है. महादेव एप सट्टा से जुड़े लोगों पर ED में पहले से केस दर्ज है. जानकरी के अनुसार, सोमवार की तड़के सुबह ईडी ने प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में छापेमारी कार्रवाई की है. जिसमें से सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी ईडी ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ दबिश दी है. जिसमें रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड पड़ी है. अशोका रत्न में रहने वाले सराफा और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर ईडी क टीम ने दबिश दी है. वहीं भिलाई के फरीद नगर निवासी मोहम्मद सद्दाम ट्रांसपोर्टर के यहां भी ईडी पहुंची है. भिलाई के रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां कार्रवाई जारी है. साथी ही दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा पड़ा है. बताया जा रहा है कि सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के पास दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि 21 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। महासमुंद में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि एक भी अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल नही था, आज 377 स्कूल इंग्लिश मिडियम और 349 हिंदी मिडियम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं, अंग्रेजी कालेज भी खोले हैं. स्वास्थ्य , शिक्षा के साथ ही तीज त्यौहार के लिए हमने अवकाश देने का भी काम किया है। ये हमारी सरकार में ही संभव है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सियान लोग भी खेल रहे हैं. तीन खेल ऐसे हैं जिसमें इनाम भी देंगे और नौकरी भी देंगे। 
आदिवासी महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार आते हैं, हमने अपनी विरासत को सहेजने का काम किया। राम-वन-गमन-पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। सिरपुर को सजाने एवं संवारने का काम किया है. हमने फैसला किया है कि मैदानी इलाके में जहां भी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं वहां जैतखाम स्थापित किया जाएगा। कौशल्या माता का मंदिर केवल हमारे प्रदेश में है, देश दुनिया में इसकी चर्चा है.आज किसानों के घर में खुशहाली आई है, हमनें किसानों का ऋण माफ किया, मजदूरों, वनवासियों को उनका अधिकार दिलाया है। तो हमने कोई अहसान नहीं किया है, ये आप सभी लोगों का हक है, ये हक दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है. हमारी सरकार सेवा जतन की सरकार है। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में न आक्सीजन की कमी हुई न दवाईयों की हमनें दूसरे राज्यों को भी आक्सीजन पहुंचायी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बात चाहे खेती-किसानी की हो, आदिवासियों के विकास की हो, महिलाओं के सशक्तिकरण की हो, हर नागरिक की आय में बढ़ोतरी की हो, रोजगार की हो, रोजगार के अवसरों के निर्माण की हो, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की हो, शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की हो, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की हो, चिकित्सा सुविधा के विस्तार की हो आज छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिख रहा है। हमनें व्यक्ति को इकाई मानकर विकास का काम किया है। प्रशासनिक इकाईयों को छोटा किया गया है. हमने किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए धान संग्रहण केंद्रों को भी किसानों के पास लाने का काम किया। संग्रहण केंद्रों और खरीदी केंद्रों को बढ़ाया जिसके कारण धान खरीदी बढ़ी लेकिन न बोरे की कमी हुई न लाइन लगी न ही किसानों को पैसे पहुंचने में कोई दिक्कत हुई। हमारा प्रदेश किसान, मजदूर अनु, जाति जनजाति, युवा लोगों का प्रदेश है जिसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना लागू है, गांव में हाट-बाजार क्लीनिक योजना लागू की। 
 इलाज के लिए पांच लाख तक के सहायता हेतु डॉ. खूबचंद बघेल योजना और 20 लाख रूपए तक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना लागू की गयी। एक गरीब परिवार के बच्चे के फेफड़े में परेशानी थी, उसे सरकार की तरफ से 19 लाख रूपए की मदद दी गयी। सरकार सभी के साथ खड़ी है। पहले सिर्फ 6 मेडिकल कालेज थे, हमने चार नए मेडिकल कालेज जिनमें एक का अधिग्रहण किया और अब प्रदेश में चार और नए मेडिकल कालेज गीदम, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़ में खोलने जा रहे हैं। अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है. इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है. इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है. उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है. छग से मंत्री ताम्रध्वज साहू और फूलो देवी नेताम का नाम शामिल है। 
 
1- मल्लिकार्जुन खड़गे 2- सोनिया गांधी 3- डॉ. मनमोहन सिंह 4- राहुल गांधी 5- अधीर रंजन चौधरी 6- एके एंटनी 7- अम्बिका सोनी 8- मीरा कुमार 9- दिग्विजय सिंह 10- पी चिदंबरम 11- तारिक अनवर 12- ललथनहवला 13- मुकुल वासनिक 14- आनंद शर्मा 15- अशोकराव चव्हाण 16- अजय माकन 17- चरणजीत सिंह चन्नी 18- प्रियंका गांधी वाड्रा 19- कुमारी शैलजा 20- गईखंगम गंगमई 21- एन रघुवीरा रेड्डी 22- शशि थरूर 23- ताम्रध्वज साहू 24- अभिषेक मनु सिंघवी 25- सलमान खुर्शीद 26- जयराम रमेश 27- जितेंद्र सिंह
 
 
 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना कार्यक्रम में बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। 
इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना बघेल ने कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के वेणुगोपाल और स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख अजय माकन की उपस्थिति में हुई बैठक में हुई चर्चा के हवाले से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट नहीं मिलेगी। बैज ने कहा कि इस मुद्दे पर बड़े नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं और अधिकारी कर्मचारियों को कांग्रेस में टिकट नहीं मिलेगी। इस पर वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई है। और कार्यकर्ता भी यही बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट केवल कांग्रेस के समर्पित नेता और कार्यकर्ताओं को मिलेगी। वही 6 सितंबर को पहली सूची पर दीपक बैज ने कहा कांग्रेस जिन सीटों पर लगातार जीत रही है उन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। यहां बता दें कि बीते छह महीनों में भाजपा के पूर्व सांसद नंदकुमार साय समेत तीन से चार रिटायर अफसरों का कांग्रेस प्रवेश हो चुका है। साय को तो कुनकुरी, जशपुर से दावेदार माना जा रहा था। बैज के इस खुलासे के बाद तो जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा के भी कदम ठिठक सकते हैं।