Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। अघरिया समाज रायपुर द्वारा आयोजित सामुदायिक भूमिपूजन और सावन महोत्सव कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और सुधा उमेश पटेल शामिल हुए। संसदीय सचिव उपाध्याय ने सरोना में बनने वाले अघरिया समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृती प्रदान करने की घोषणा की। भूमिपूजन एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि अघरिया पटेल समाज के विकास के साथ-साथ अन्य समाजों के लिए भी राज्य की विकास में अघरिया समाज का महत्वपुर्ण योगदान है। सामुदायिक भवन में समाज के लोग एक साथ जुड़ते हैं और रचनात्मक कार्य को आगे बढ़ाते है। राज्य सरकार भी प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर है। सावन महोत्सव में महिलाओं ने झूले के साथ-साथ सावन गीत भी गाए और धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अघरिया पटेल समाज द्वारा सावन महोत्सव क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा प्रेमलाल पटेल ने सावन क्वीन का खिताब हासिल किया। सावन उत्सव में महिलाएँ हरित श्रृंगार में उपस्थित होकर कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। नया रायपुर अभनपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कार, बाइक और सवारी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक चालक आटो में जा घुसा. बाइक पर युवक के साथ युवती भी बैठी थी. इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई. वहीं युवती की हालत गंभीर है. इसके अलावा आटो में सवार 3 लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नया रायपुर के बेंद्री गांव के पास में दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक युवक को टक्कर मारी है. जिसके बाद तेज रफ्तार बाइक चालक सवारी ऑटो से जा टकराया. बाइक चालक युवक का नाम पवन सिंह बताया जा रहा है. जो कोटा का रहने वाला है. मामले की जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसा हुआ है. जिसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई है. युवक का नाम पवन सिंह बताया जा रहा है. अन्य घायलों का इलाज अभनपुर के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अच्छी बात है. जब अयोग्य व्यक्ति का चयन होता है, तो लोग उन्हें रिजेक्ट करते हैं. और जब योग्य व्यक्ति को टिकट मिलता है, तो वे सन्तुष्ट हो जाते हैं. आवेदक भी जानते हैं कि यहां कौन कितना लायक है. यदि कमतर को टिकट मिलता है, तो नाराजगी दिखती है. भाजपा के दूसरे राज्यों के विधायकों द्वारा छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ड्यूटी लगती है. हम भी गए हैं. असम, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड गए थे. वैसे ही वह भी आए हैं, कांग्रेस विधायकों की भी यहां ड्यूटी लगेगी.
सरगुजा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 4 संभाग में युवा संवाद के बाद यह पांचवा संभाग है, जहां युवाओं से मुलाकात होगी. युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. युवाओं से मिलने में बड़ी खुशी मिलती है. ऊर्जावान हैं, और छत्तीसगढ़ के लिए क्या सपने देखते हैं. वह सभी अपनी बातें रखेंगे. युवा संवाद, भेंट-मुलाकात के बाद आगे की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संकल्प शिविर जारी है. 14 विधानसभा में आयोजन हो चुका है. 26 तारीख से फिर इसकी शुरुआत की जाएगी. प्रतिदिन 3 विधानसभा में संकल्प शिविर का आयोजन होगा.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में सरगुजा के केआर कॉलेज के छात्र अंकित गुप्ता, आई एन आर सी कॉलेज की छात्रा वैशाली, पी जी कॉलेज की छात्रा अनु विश्वकर्मा, होलीक्रॉस कॉलेज की छात्रा मानसी चौरसिया ने मुख्यमंत्री को स्केच भेंट किया। पी जी कॉलेज कोरिया के छात्र कृष्णा राजवाड़े तथा एन ई एस कॉलेज जशपुर के छात्र हेमराज राम ने पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। धर ले कुदारी, नागर फांद ले करम के रस्ता ला जान ले छत्तीसगढ़ी भाखा में जलोधर ग्वाल ने अपनी सुंदर कविता के माध्यम से किसानों को निरंतर कर्म/मेहनत करने, अनाज उप-जाने, नशा का त्याग करने का मार्मिक संदेश दिया।
 

 
   

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में इस सीजन में डेंगू से पहली मौत हुई है। ​रविवार की रात देवेंद्रनगर के निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। इधर, अंबेडकर अस्पताल में डेंगू के शक पर दो दर्जन से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया है। शहर के सभी बड़े निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में राजधानी में केवल तीन मरीजों में ही डेंगू निकला है। बाकी को सरकारी अमला इसलिए डेंगू नहीं मान रहा है क्योंकि इनके ब्लड सैंपल का वायरोलॉजी लैब में एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। इस बीच, अंबेडकर अस्पताल में ही एक दर्जन मरीजों के शरीर में डेंगू के वायरस की वजह से प्लेटलेट कम हो गया है। मे​डिसिन विशेषज्ञ डा. योगेंद्र मलहोत्रा के अनुसार अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें ज्यादातर प्लेटलेट कम होने वाले हैं, लेकिन गंभीर नहीं है। देवेंद्रनगर अस्पताल के संचालक डा. सुनील खेमका के अनुसार जिस युवक की मौत हुई, उसे गंभीर हालत में लाया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट पाने कांग्रेस के दावेदार खुलकर सामने आ रहे हैं. कांग्रेस की दावेदारी पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान आया है. उन्होंने कहा, जितने दावेदार आएंगे हमारे लिए अच्छा है. दावेदार अधिक होंगे तो अंतर कलह भी अधिक होगी. दक्षिण विधानसभा में बंपर दावेदारी पर बृजमोहन ने कहा, दावेदारों का मैं स्वयं माला पहना कर स्वागत करूंगा। 
महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अमीन मेमन, सतनाम पनाग, कन्हैया अग्रवाल, पल्लवी सिंह, समीर अख्तर, विकास तिवारी, निवेदिता चटर्जी, बीरेंद्र देवांगन, उत्तम साहू, मनोज कंदोई, रामकुमार शुक्ला, मनोज ठाकुर, देवेंद्र यादव, मनमोहन सिंह ठाकुर, संपत सिंह राजपूत, कविता ग्वालानी, पूनम यादव, आशा चौहान ने कांग्रेस से दक्षिण विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की है। 
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर विपक्ष में बैठी भाजपा के केंद्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा चल रहा है तो दूसरी ओर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता भी चुनावी मैदान में उतरकर सभी वर्गों को साधने में लगी है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सतनामी समाज के धर्मगुरू बालदास अपने पुत्र औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। चुनाव से पहले सतनामी समाज के धर्मगुरू का भाजपा में आना पार्टी के लिए एक बड़ी जीत से कम नहीं है।
 मिली जानकारी के अनुसार सतनामी समाज के धर्मगुरू बालदास अपने पुत्र औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कुछ ही देर में भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की पहली सूची में घोषित सभी 21 प्रत्याशी राजधानी पहुंच चुके हैं । इन्हें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के और सतर्क रहने के टिप्स देंगे। साथ ही नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों, विवरण आदि संग्रहण की भी जानकारी देंगे। इनमें से कुछ ही लोग विस, या अन्य निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। इस बैठक के लिए श्री माथुर कल रात रायपुर पहुंचे। बैठक 11:00 बजे से ठाकरे परिसर, में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थिति में होगी। सांगठनिक बैठक व कार्यक्रम रखा गया है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी रणनीति की तैयारी को लेकर लगातार प्रदेश दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे। अपने इस दौरे को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि चुनाव की तैयारी भाजपा साल भर करती है। चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली हैं।
वहीं सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि आज इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया, बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई। इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। चाहे किसान, मजदूर हो या आमजनता, हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, समाज और हर वर्ग में आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से समाज और लोग बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि स्वागत करते हैं कि राहुल गांधी जल्दी आए. वे जितनी जल्दी आएंगे उतनी तेजी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू होगी. विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी साल भर करती है. हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं. अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली हैं।
सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि आज इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया. इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया. बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई. इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया. चाहे किसान, मजदूर हो या आमजनता, हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. समाज और हर वर्ग में आक्रोश है. इसी आक्रोश की वजह से समाज और लोग बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।