Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस मानवरहित कोच वाशिंग प्लांट को सबसे पहले बिलासपुर मंडल के कोचिंग डिपो में लगाया गया,जिससे पानी समय और मैनपावर की बचत हो रही है. इस आधुनिक कोच वाशिंग प्लांट की सहायता से न केवल पानी की बचत हो रही है, बल्कि ट्रेन के कोचों की धुलाई भी शानदार तरीके से हो रही है, जिससे कोच चंद घंटो में चमक जाते हैं. इससे पहले मैन्युअली ट्रेन के एक कोच को धोने के लिए 1500 लीटर पानी की जरूरत होती थी, लेकिन ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से केवल 300 लीटर पानी में पूरी कोच धुल जाती है।
वही इस 300 लीटर पानी में भी 80% रीसाइकिल्ड पानी होता है और प्रतिदिन प्रति कोच धोने के लिए ताजा पानी केवल 60 लीटर ही लगता है . इससे 96% पानी की बचत होती है यानि कि सालाना 1.28 करोड़ लीटर पानी की बचत हो सकेगी.वही यह प्लांट रोजाना लगभग 300 कोचों की सफाई कर सकता है.प्लांट से पहले दर्जनों लोग एक ट्रेन को धोने में घंटों का समय लगाते थे. लेकिन अब ऑटोमैटिक मैकेनाइज्ड क्लीनिंग सिस्टम पर बेस्ड यह प्लांट घंटों का काम मिनटों में कर देता है. 24 डिब्बों की ट्रेन को यह प्लांट लगभग 15 मिनट में साफ कर देता है. ऐसे ही आटोमेटिक वाशिंग प्लांट रायपुर मंडल के दुर्ग कोचिंग डिपो में स्थापित किया गया है जहां महज 7 से 8 मिनट में एक पूरी ट्रेन की धुलाई हो जाती है . नागपुर मंडल के गोंदिया कोचिंग डिपो में भी ऐसी आटोमेटिक कोचिंग वाशिंग प्लांट स्थापित किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे का कांग्रेसियों ने विरोध किया है. मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के यहां ED का छापा पड़ने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं भिलाई में सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर के बाहर भी समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है. ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ईडी के छापे का विरोध कर रहे और पीएम, ईडी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे. ईडी के अधिकारियों ने ओएसडी आशीष वर्मा के घर प्रिंटर और कोपियर मंगाया है. आशीष वर्मा की संपत्ति और दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ। रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। सुरक्षा में हर पल तैनात सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं और समर्थक ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सीएम बघेल को उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिन यानि कल युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने मिलेट रागी से बना हुआ केक काटा। कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपज बैज को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम बघेल ने डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैर भी छुए।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. चिटफंड कंपनी के ठगे गए ग्राहकों की तरह अब इंदिरा बैंक के खातेदार को भी रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पुलिस की कार्यवाही और नोटिस के बाद अब तक तीन से चार कंपनियों ने बैंक के खाते में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं. इसके चलते उन खातेदारों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें रकम लौटाना है. इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें लगभग 300 खाता धारक नहीं मिल रहे हैं. वहीं कुछ खाता धारक बैंक में रकम डूबने के बाद शहर छोड़कर चले गए. इन सबका पता लगाया जा रहा है, ताकि संबंधित रकम को लौटाया जा सके. पुलिस की जांच में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के जिन 35 कंपनियों के नाम वित्तीय गड़बड़ी में शामिल हुए थे, उनके सभी डायरेक्टर रायपुर में ही हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विनोद वर्मा के यहां ED रेड पर सीएम बघेल का ट्ववीट – आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.
एक नजर में जानिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मतिथि – 23 अगस्त 1961, पिता – नंदकुमार बघेल, माता – स्व. बिंदेश्वरी बघेल पत्नी – मुक्तेश्वरी बघेल, संतान – चार (एक पुत्र – चैतन्य बघेल, तीन पुत्रियां)
शिक्षा – एम.ए. (पूर्व) राजनीति में प्रवेश – सन 1985 में युवा कांग्रेस में सदस्य के रूप में भूपेश बघेल ने अपने सियासी करियर की शुरुआत की। 1990 से 1994 तक वह जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, महामंत्री, कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश कांग्रेस छ.ग., 1993 से 2001 तक मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे। विधानसभा चुनाव – वर्ष 1993 में पहली बार पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे।
वर्ष 1998 में दूसरी बार पाटन विधानसभा क्षेत्र से बतौर विधायक चुने गए और तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार में राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री से संबद्ध, जनशिकायत निवारण (स्वतंत्र प्रभार), म.प्र. शासन नियुक्त किए गए। 1999 में परिवहन मंत्री नियुक्त किए गए। नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद, वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य बने, और छत्तीसगढ़ शासन के तहत मंत्री, राजस्व पुनर्वास, राहत कार्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी के रूप में नियुक्त किए गए। वे उसी सीट से 2003 के राज्य चुनाव में फिर से विधायक बने।
चुनावी हार:- 2008 के चुनाव में पाटन विधानसभा सीट हारे। 2009 में रायपुर से संसदीय चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर लौटे सदन में:- 2013 के चुनाव में फिर से पाटन विधानसभा सीट जीता, और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य समिति के सदस्य बने। 2014-15 में वह लोक लेखा समिति लोक लेखा समिति, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य बने। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष:- भूपेश बघेल अक्टूबर 2014 से जून 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। राज्य के कई शीर्ष कांग्रेस नेता जैसे महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, नंद कुमार पटेल और 28 अन्य लोग दरभा घाटी में 2013 के नक्सली हमले में शहीद हुए । बघेल ने राज्य में पार्टी को पुनर्जीवित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव ऑडियो टेप कांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी कांग्रेस पार्टी से अलग करने में कामयाब रहे। उनकी अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री – 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करने के बाद, बघेल फिर से पाटन विधानसभा सीट से विधायक बने और भाजपा के डॉ. रमन सिंह की सरकार को हराकर राज्य के तीसरे मगर पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनकी जगह कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को जून 2019 में पीसीसी अध्यक्ष बनाया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है. सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. सीएम बघेल अपने ट्वीटर अकाउंट से वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि आपसे एक अपील और एक वादा चाहता हूं. इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें. जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गांव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी. भूपेश बघेल का ट्वीट
आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सलाहकार श्री राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लिपसिंक के मुख्यमंत्री को बताई मूकबधिरों की दिक्कत, मुख्यमंत्री ने छात्रा के आग्रह पर मूकबधिर लोगों के लिए राज्य स्तरीय रेसेडिंशयल कालेज खोलने की घोषणा की- केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने लिप सिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।
संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुख्यमंत्री को पसंद – छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।
सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म – मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया। शिक्षिका बनना चाहती है अनुराधा पर बीएड कालेज नहीं, मुख्यमंत्री ने की घोषणा अगले साल से सरगुजा के सभी जिलों में बीएड कोर्स – बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूँ लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही। कोरिया के टिंकेश कुमार ने टेक्निकल टैलेंट प्रदर्शन हेतु महोत्सव आयोजित किये जाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है इसे शीघ्र ही किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा सुनीता पंडो ने सुरजपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय आरंभ किए जाने को मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
रागी से बना केक लेकर आये – युवाओं ने भेंट मुलाकात के दौरान एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन को बढ़ावा देने का खूब काम कर रहे हैं। हमने सोचा कि अगले दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन है तो आज ही मिलेट का केक उनसे कटवाएंगे। युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मिलेट से बना हुआ यह केक काटने का आग्रह किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अंबिकापुर में कई घोषणाएं की गई है. मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के छात्र अमन कौशिक ने मुख्यमंत्री से पूछा – इतने व्यस्त समय के बाद आपके समय प्रबंधन और मनोरंजन का क्या तरीका है. मुख्यमंत्री बघेल ने अमन से कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद समय बहुत कम मिलता है। समय निकाल कर परिवार के साथ समय बिताना, दोस्तो के साथ हंसी-मजाक करना, पुस्तकें पढ़ना, (विशेषकर महापुरुषों की जीवनी) और संगीत सुनना पसंद है। जशपुर के नवीन महाविद्यालय आरा की छात्रा निकिता चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि कॉलेज भवन नहीं होने से बहुत समस्या होती है, उन्होंने कॉलेज भवन निर्माण कराने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के लिए भवन निर्माण के सम्बंध में बताया कि भवन के लिए बजट में स्वीकृति दे दी गई है, जल्द ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है। राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा। मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है। सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।