Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् दिनांक 23 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण हेतु भाटापारा तथा बलौदाबाजार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भाटापारा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय परिसर में वाशरूम की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय के नवीन भवन हेतु 6.25 एकड़ भूमि शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है जिस पर 06 नवीन कोर्ट रूम का निर्माण किया जाना है। पूछने पर यह भी बताया गया कि रिवाईस इस्टीमेट पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा नहीं भेजा गया है इस कारण भवन निर्माण में होने वाली प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। निरीक्षण के समय कलेक्टर चंदन कुमार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के एसएसपी दीपक कुमार झा उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश ने उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री चंदन कुमार को निर्देशित किया जिस पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दो दिवस के भीतर रिवाईस इस्टीमेट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। 
 भाटापारा के निरीक्षण उपरांत मुख्य न्यायाधीश सिन्हा जिला न्यायालय, बलौदाबाजार के औचक निरीक्षण हेतु पहुंचे। वहां पर साफ सफाई, वाहनों की पार्किंग, अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था व पक्षकारों का प्रतीक्षालय की व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। न्यायालय की अधोसंरचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप पाया गया। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से बातचीत की तथा उनसे उनकी समस्याएँ जानी तदुपरांत उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। 
 औचक निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.बी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश अपने कुछ माहों के कार्यकाल में ही राज्य के अधिकांश जिला न्यायालयों का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधोसंरचना व व्यवस्था में सुधार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्य व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन भी दिखाई देना शुरू हो गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। AICC दफ्तर में सीएम भूपेश बघेल की पीसी चल रही है। ED की कार्रवाई पर कहा, कल मेरे राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर ED पहुँच गई। मेरे OSD के घर पहुँच गए। इसका मतलब है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में अब बीजेपी ने बल्कि ED चुनाव लड़ेगी। हमारे नेता, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के घर घुसते है। पाँच – छह दिन बंधक बनाकर रखा जाता है. फ़ोन छीन लिए जाते है। संजय मिश्रा को टास्क मिला हुआ है। 
 विधानसभा चुनाव से पहले हमारे यहाँ 200-250 इनकम टैक्स के अधिकारी आने वाले है। ED जाती है तो IT आती है, IT जाती है तो ED आती है। बंदर के साथ मारपीट करके कहते हैं कि क़बूल करो तुम कुत्ते हो। पूरे छत्तीसगढ़ में बस यही चल रहा है। मोदी अपने मित्र गौतम अड़ानी को हमारे राज्य में फ़ायदा नहीं पहुँचा पा रहे है। इसलिए हमारे ख़िलाफ़ बेबुनियाद ED और इनकम टैक्स की कार्यवाही हो रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी-आईटी की रेड पड़ रही है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पढ़ रहे ईडी के चैन को लेकर कोर्ट से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छापों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र खतरे में है, ऐसे में कोर्ट की बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है उसे हस्तक्षेप करना चाहिए और इस पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी कथित शराब घोटाला कथित कोयला घोटाला और अब सट्टा महादेव ऐप को लेकर लगातार छापे मार रही है। उन्होंने बताया कि एड का आरोप है कि नकली होलोग्राम के जरिए शराब में गड़बड़ी की गई है। बघेल ने कहा कि हमने राज्य की शराब नीति में कोई बदलाव नहीं किया है भाजपा की जो नीति थी उसी पर हम कम कर रहे हैं इसके बावजूद राजस्व 3900 करोड़ से बढ़कर करोड़ पहुंच गया है। यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो अब तक किसी भी शराब निर्माता से वाले से पूछताछ क्यों नहीं की गई है। इसी तरह कोयला मामले में भी एड उन लोगों से पूछताछ नहीं कर रही है जो इसमें लाभार्थी हैं यानी तीन को इससे लाभ होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के 85% खदान सीईसीएल द्वारा संचालित किए जाते हैं लेकिन ईडी ने अब तक सीई सीएल के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से पूछताछ नहीं की है।
बघेल ने कहा कि ईडी इन दोनों मामलों में अभी तक जीतेगा घोटाला और भ्रष्टाचार बता रही है उसकी आधा भी संपत्ति जप्त नहीं कर पाई है दूसरी तरफ अब धान की मिलिग में घोटाला खोजने लगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। तीन अलग-अलग सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़ महेश कुमार धु्रव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम.आई.जी (एस) 373 फेस 02 कबीर नगर में रहता है। दिनांक 15.04.2023 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर पूजन एवं दर्शन हेतु उज्जैन चला गया था, दिनांक 20.04.2023 को शाम 05.00 बजे करीबन वापस घर आया तो देखा कि घर के बाहर चैनल गेट में लगा ताला टूटा हुआ था, प्रार्थी अंदर प्रवेश कर देखा तो पाया कि घर के अंदर कमरे में रखे आलमारियों एवं दराज का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखा सोने चांदी के जेवरात, सिक्के तथा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी के सुने मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर अलामारियों एवं दराजों का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 85/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 प्रार्थी मनोज कुमार नोहक ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके छोटे भाई का घर करन नगर चंगोराभाठा में है जो दिनांक 28.05.23 को शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु उड़ीसा गया हुआ था जिसके कारण उसके घर पर कोई नही था तथा घर पर ताला लगा हुआ था। दिनांक 18.06.23 को प्रार्थी के छोटे भाई ने उसे फोन कर बताया की घर में चोरी हो गई है जाकर देख लो। सूचना पर प्रार्थी अपने छोटे भाई के घर जाकर देखा तो पाया कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था एवं अलमारी खुला हुआ था तथा उसमें रखा चांदी का सिक्का एवं मूर्ति नही था। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 305/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
प्रार्थी यवेन्द्र मांढ़रे ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सत्यम विहार गली नं. 5 शहज दंत चिकित्सालय के पास रायपुरा रायपुर में रहता है। दिनांक 25.07.23 को प्रार्थी अपने रिश्तेदार के यहां निधन होने से सपरिवार घर में ताला लगाकर धमतरी गया था। दिनांक 28.07.23 को अपने घर वापस आकर देखा तो पाया कि घर के सामने मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर कमरे मे लगा ताला टूटा हुआ था, कमरे में रखे अलमारी के लॉकर खुला हुआ था तथा उसमें रखा सोने चांदी का जेवरात, मोबाईल फोन एवं नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखे अलमारियों के लॉकर का ताला खोलकर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 355/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, थाना कबीरनगर तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही घटनास्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि बंजारी नगर डी.डी.नगर निवासी वीर अभिमन्यू देवदास उर्फ मन्ना को कुछ अन्य लड़कों के साथ देर रात्रि घटना स्थल कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत एम.आई.जी (एस) 373 फेस 02 के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीर अभिमन्यू देवदास उर्फ मन्ना की पतासाजी कर पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी शिवा राव एवं सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य आरोपी शिवा राव एवं सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा एवं सत्यम विहार रायपुरा स्थित दो सूने मकानों का भी ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात, मूर्ति एवं सिक्के जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी शिवा राव एवं वीर अभिमन्यू देवदास शातिर चोर है जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में थाना कबीर नगर एवं डी.डी.नगर से जेल निरूद्ध रह चुके है। गिरफ्तार आरोपी- 01. वीर अभिमन्यु उर्फ मन्ना पिता भागीरथी देवदास उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 आदिम जाति हॉस्टल के पास थाना डीडी नगर। 02. शिवा राव पिता नागेश राव उम्र 22 वर्ष पता क्रांति चौक बंजारी नगर थाना डीडी नगर। 03. सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू पिता राकेश सिंह उम्र 22 साल निवासी विकास विहार कॉलोनी शिवम स्कूल के पास चगोराभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर स्थाई पता ग्राम रामरेपुर पोस्ट चंदौली थाना डेढावल चौकी जिला चंदौली उत्तर प्रदेश।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। महादेव ऐप एक ऑनलाइन जुआ ऐप है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सुनील दम्मानी और उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा तथा सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है और ये सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। 
 पांडेय ने बताया, ‘ईडी के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। अधिवक्ता ने बताया कि ईडी की जांच पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस थाने में अवैध ऐप के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी सूत्रों के मुताबिक दम्मानी बंधुओं की एक ज्वेलरी शॉप और एक पेट्रोल पंप है और उन्होंने हवाला लेनदेन में भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वर्मा ने अन्य आरोपियों को किसी भी पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए उनसे पैसे इकट्ठा किए थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी सतीश चंद्राकर पर आरोप है कि वह ऐप में पैसे लगाने के लिए पहचान पत्र उपलब्ध कराता था।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अभी तक हम सरकार के शराब घोटाला, कोयला घोटाला और चावल घोटाला को गिनते थे. अब यह मालूम चला कि सरकार के तार सट्टा से भी जुड़े हुए हैं. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को मंथली मोटी रकम दिया जाता था, इसे प्रमाण और साक्ष्य के साथ ED ने पेश किया है. महादेव एप के नाम पर जुआ, सट्टा के प्रशिक्षण के लिए दुबई भेजा जाता था. यही कौशल उन्नयन सरकार कर रही है. वहीं विनोद वर्मा के CD बंटवाए जाने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि CD लहराते हुए आप लोगों ने दिखाया था, इसमें हमारा हाथ है, या भूपेश जी का. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पैसे जब्त हो रहे हैं, वह कांग्रेस वालों के पास से हो हैं. भाजपा वालों के पास नहीं. मोटी रकम कहां से ली जा रही है, ED ने प्रमाणित किया है. 75 करोड़ का हिसाब दिया है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल डकैती हुई है, लूट हुई है. ईडी कल मुझे प्रताड़ित किया है. ईडी ने जो सोना बरामद किया उसे मैंने 2005 में खरीद है. मैंने सभी बिल दिए हैं. इसके बाद भी ईडी सारा गहना जब्त कर ले गई है. विनोद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ईडी ने मुझे कागज दिया, उसमें सारा विवरण में है, ईडी आईपीसी को नए सिरे से परिभाषित किया है. ईडी की मंशा क्या है, ये उजागर हुई है. ईडी छापे के पीछे का आधार जगत विजन पत्रिका में छपी एक कहानी है. जगत विजन पत्रिका के संपादक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा. चंद्रभूषण वर्मा मेरा रिलेटिव नहीं है. चंद्रभूषण की जो भूमिका सट्टा एप में तो उसकी पूरी जांच कर लेते. बिना किसी तथ्य के मेरे घर ईडी की टीम पहुंची। 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही चल रही है. राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को रौंदने की कोशिश हो रही है. छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर कार्रवाई हो रही है. सीएम के आसपास के लोगों को लपेट लिया जाए. छत्तीसगढ़ पुलिस भी महादेव एप पर कार्रवाई कर रही है. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है. विनोद वर्मा ने कहा कि मुझे खुशी होगी, अगर ईडी मेरे खिलाफ सबूत ले आए, मुझे ईडी गलत साबित कर दे. मैं उन चीजों से दूर रहा हूँ जो दलदल है, जो गलत है. मेरे किसी कृत्य से पार्टी की छवि पर दाग लगने नहीं दूंगा। 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री पटेल ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के इतिहास का अत्याधिक गौरवान्वित क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरे देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है। इससे भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर महापौर एजाज ढेबर और सभापति श्री प्रमोद दुबे ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी। वही रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, कसडोल विधायक शकुंतला साहू, दुर्ग विधायक अरुण वोरा समेत कई नेताओं ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री को बधाई दी. बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जन्मदिन की बधाई देकर लंबी उम्र की कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने भूपेश बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की.