Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर इन दोनों धूम फिल्म की तरह स्टंटबाजी गैंग देखने को मिल रहा है। जो महंगी रेसिंग बाइकों को एक चक्के में रफ्तार से दौड़ाते हुए दिख जाते हैं। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें महंगी रेसिंग बाइक में कई युवक एयरपोर्ट रोड से गुजरते दिख रहे हैं। इसी बीच एक युवक ने गाड़ी के सामने चक्के को हवा में उठा लिया और तेजी से रेस देते हुए आगे बढ़ गया। इस खतरनाक वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि इस युवक को समझाइश देकर उस पर चालानी कार्यवाई की गई है। 
 दरअसल वायरल हो रहा है ये वीडियो तेलीबांधा चौक से माना एयरपोर्ट जाने वाले VIP रोड का है। जिसमें करीब आधे दर्जन युवक महंगी स्पोर्ट्स बाइक में दिख रहे हैं। इनमें से ज्यादातर युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं है। वे सभी नवा रायपुर की तरफ से आ रहे रहे है। तभी इनमें से एक युवक ने खतरनाक तरीके से बाइक को सामने से उठा लिया। फिर वो तेजी से एक्सीलेटर देते हुए आगे निकल गया। ये स्टंट उसके खुद के अलावा आसपास से गुजर रहे किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। ट्रैफिक एएसपी एस.के.चौबे ने कहा कि VIP रोड के इस स्टंटबाजी करते हुए युवक को बुलाकर उसका चालान काटा गया है। साथ ही उसे चेतावनी भी दी गयी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र रायपुर की संचालिका सविता एवं अन्य बहनों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित शांति सरोवर, सड्डू रायपुर में 31 अगस्त को आयोजित होने वाले सकारात्मक परिवर्तन समारोह के लिए राज्यपाल को न्यौता दिया। इस अवसर पर लीना बहन, नथमल भाई एवं महेश भाई भी उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत सरकार द्वारा लंबित देनदारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि वर्तमान स्थिति में भारत सरकार/भारतीय खाद्य निगम के स्तर पर राज्य की एजेन्सियों की लम्बित देनदारियां लगभग 6,000 करोड़ रूपये की हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि केंद्रीय पूल में राज्य सरकार की ओर से जमा चावल के बाद बचे शेष धान के निराकरण में भी राज्य सरकार को बड़ी हानि उठानी पड़ती है, जिसकी भरपाई भारत सरकार द्वारा नहीं की जाती है। इससे राज्य सरकार को अतिरिक्त आर्थिक भार वहन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करते हुए इस पत्र में कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें कि वे राज्य की एजेन्सियों की लम्बे समय से लम्बित समस्त देनदारियों की समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण करें तथा राज्य के विधिक क्लेम की राशि शीघ्र राज्य सरकार को अन्तरित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि लोगों के क्या विचार हैं, वह क्या चाहते हैं. समिति विचार कर देखेगी की आगे दिनों के लिए क्या कर सकते हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने हर एक समुदाय के लिए काम किया है. लोगों को फर्क नजर आ रहा है. बीते कुछ वर्षों में कितना कार्य हुआ इस पर समीक्षा हुई. सभी चीजों को देखते हुए समिति अपना कार्य करेगी. अलग-अलग जगहों पर भी जाएंगे और उनसे सुझाव लेंगे।
वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक को लेकर कहा कि सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. आज एक कमेटी बनाई गई है. 3 महिलाओं की कमेटी बनाई गई है, जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव और शेष राज हरबंश का नाम शामिल है. मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि महिलाओं से संबंधित विषयों पर सभी संभागों में जाकर सुझाव लिए जाएंगे. 4 सितंबर तक यह सुझाव प्रस्तुत करेंगे. ई मेल पर भी सुझाव आते जा रहे हैं. आगे की बैठक में अन्य जानकारी दी जाएगी और अच्छा घोषणा पत्र तैयार करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। शहर में सफाई के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हो रही है। निगम के हिसाब के मुताबिक 70 वार्डों में करीब 3 हजार 300 सफाई कर्मियों के लिए हर माह ठेकेदारों को 4 करोड़ 25 लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन फिर भी मोहल्लों, बस्तियों, बाजारों, सड़कों पर कूड़ा-करकट फैला हुआ है। नालों की सफाई नहीं होने से बरसात होते ही कई बस्तियों में पानी भर जाता है। इस पूरी अव्यवस्था के पीछे वार्डों में कम सफाईकर्मी लगाकर ज्यादा का पैसा ले लेने का घोटाला है। 
ठेकेदार 40-50 कर्मियों की जगह 20-22 कर्मियों से काम करवा रहे हैं और पैसे पूरे कर्मचारियों के ले रहे हैं। इसी ​घोटाले को रोकने मॉनीटरिंग का नया फार्मूला बनाया गया था। अफसर उसे भी लागू नहीं पा रहे हैं। वार्डों में जितने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी है, वे सभी हाजिर रहें इसके लिए निष्ठा एप लांच किया गया है। ठेकेदारों ने इसका भी तोड़ ढूंढ लिया, कर्मचारियों से अंगूठे तो लगवाए जा रहे हैं, लेकिन उनसे काम नहीं लिया जा रहा है। किसी को देर से आने का हवाला देकर अंगूठा लेने के बाद ड्यूटी पर नहीं लिया जाता तो किसी को नौकरी से निकालने का भय दिखाकर। इतना ही नहीं वार्डों में तैनात निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी ठेकेदारों पर कोई दबाव नहीं बना पा रहे हैं। जोन के सफाई अफसर किसी भी ठेकेदार पर न तो कार्रवाई कर पाते हैं और न ही उन पर कोई जुर्माना भी नहीं कर पाते।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। केन्द्र सरकार के खिलाफ इस बार विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है। गठबंधन का नाम INDIA दिया गया है। विपक्ष में पीएम को चेहरा कौन होगा। इसे लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विपक्षी एकता के गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा ये साफ कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की अगली बैठक से से पहले कहा कि एक कांग्रेसी के रूप में वह चाहते है कि राहुल गांधी विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह घबरा गई है। इंडिया की अगली बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है। विपक्षी एकता की दो बैठकें हो चुकी हैं। तीसरी बैठक मुंबई में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी को संसद में जाना चाहिए : बघेल का यह भी कहना था कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को संसद में देखना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका गांधी को संसद में देखना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, क्यों नहीं देखना चाहेंगे? वह लगातार सक्रिय रहती हैं। लोग उनसे लगातार प्रभावित रहते हैं। वह हमारी स्टार प्रचारक हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच कुछ राज्यों में मतभेद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ऐसे मुद्दों का समाधान करेंगे।
 पीएम मोदी के खिलाफ किसका चेहरा : उन्होंने कहा, आज सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि उन लोगों को सत्ता से बाहर किया जाए जो तानाशाही कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि इंडिया के गठन से राजग में घबराहट शुरू हो गई है। उनका कहना था, प्रधानमंत्री और भाजपा के कई नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उनसे साफ है कि वे घबराए हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देंगे। राहुल की लोकप्रियता से डरी कांग्रेस : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल जी जो पहले थे, वही आज हैं। जनता ने अब जाना है। सबसे बड़ी बात है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बहुत घबराई हुई है। इसीलिए उनकी सदस्यता रद्द करवाई, बंगला खाली कराया। घबराहट बहुत ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेसी होने के नाते मैं कहूंगा कि राहुल जी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. दरअसल इसी साल यानि 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. बता दें कि कल की मीटिंग में चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है. अब 5 लाख बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे. इसके लिए इन वर्ग के लोगों को पहले से आवेदन करना होगा. 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा मंगाया जा रहा. वहीं अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की. उन्होंने वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा. आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली। 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के आगमन पर आज राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा तालाब परिसर में आयोजित मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी में मतदाता जागरूकता की थीम पर आयोजित कठपुतली नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निर्वाचन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई कठपुतली चुनई चिरई की थीम पर आयोजित नृत्य के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ मताधिकार के महत्व को दिखाया गया। वहीं 15 फिट की कठपुतली के नृत्य ने सबका मन मोह लिया, इसमें राजा और उनकी रानी तपस्या का नृत्य मतदाता जागरूकता के संदेशों से भरा रहा।
इस अवसर पर मैं भारत हूँ भारत है मुझमें/ मैं ताकत हूँ ताकत है मुझमें, बाकी कौनो काम भले बाद करव/ उठा चलव पहिली मतदान करव, आने वाली पीढ़ी भी हम पर अभिमान करें/ चलो चलो मतदान करें, वोट करो मतदान करो/ मतदान करो सबलोग जैसे जागरूकता गीतों में कठपुतली नृत्य हुआ। बिलासपुर से आया यह समूह लगभग 24 वर्षों से कठपुतली नृत्य का मंचन कर रहा है। इसकी संचालिका श्रीमती किरण मोइत्रा हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विगत 4 वर्षों के दौरान वनांचल में स्वीकृत 30-40 मॉडल के 1 लाख 80 हजार संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक पूर्ण हुए लगभग 1 लाख 54 हजार संरचनाओं से वनांचल के 1959 हेक्टेयर से अधिक भूमि का उपचार हो चुका है। इसके तहत 30-40 मॉडल के समस्त 1 लाख 80 हजार संरचनाओं के निर्माण से वनांचल के लगभग 2395 हेक्टेयर अनउपजाऊ तथा बंजर भूमि को उपचार का लाभ मिलेगा।
  नरवा विकास कार्यक्रम में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के अंतर्गत 30-40 मॉडल में कुल स्वीकृत 56 हजार 126 संरचनाओं में से अब तक समस्त 56 हजार 126 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के अंतर्गत 30-40 मॉडल में कुल स्वीकृत 57 हजार 341 संरचनाओं में से अब तक 49 हजार 891 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के अंतर्गत 30-40 मॉडल में कुल स्वीकृत 53 हजार 463 संरचनाओं में से अब तक 38 हजार 562 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 के अंतर्गत 30-40 मॉडल में कुल स्वीकृत 12 हजार 698 संरचनाओं में से अब तक 9 हजार 906 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
नरवा विकास योजना में इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि यह संरचना वनांचल के लिए काफी उपयोगी है। इसके मद्देनजर उन्होंने राज्य के वनांचल स्थित उछले भागों अथवा ढलान क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए है।
  गौरतलब है कि नरवा विकास योजना के तहत बनाए जा रहे 30-40 मॉडल के बारे में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि वनांचल के जिन क्षेत्रों में मिट्टी की गहराई बहुत ही कम होती है तथा मुरमी मिट्टी, हल्की पथरीली भूमि, अनउपजाऊ भूमि, छोटे झाड़ों के वन और बंजर भूमि में यह मॉडल बहुत उपयुक्त है।
 इसके निर्माण से कुछ दिनों के पश्चात् उक्त क्षेत्रों की भूमि उपजाऊ होने लगती है। 30-40 मॉडल में वर्षा जल को छोटे-छोटे चोकाकर मेड़ों के माध्यम से एक 7 X 7 X 3 फीट के गड्डे में भरते हैं और इसे श्रृंखला में बनाने से उक्त स्थल में नमी अतिरिक्त समय तक बनी रहती है। इस पद्धति में कार्य करने से वर्षा के जल को काफी देर तक रोका जा सकता है।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन की तैयारी के लिए आज संचालनालय महिला एवं बाल विकास में अंर्तविभागीय अभिसरण बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। सभी नोडल अधिकारियों को अवगत कराया गया कि इस वर्ष भी 01 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाना है। पोषण माह के महत्व और विगत वर्षाें में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए सहयोग पर चर्चा करते हुए इस वित्तीय वर्ष की रणनीति तय की गई। सभी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम को सफल बनाने अपना सहयोग देने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि भारत शासन द्वारा कुपोषण और एनीमिया के स्तर में कमी लाए जाने के लिए लोगों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष सितम्बर में देशभर में पोषण माह का आयोजन किया जाता है। 
बैठक में श्री दिलदार सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास, सहायक संचालक महिला बाल विकास, पोषण अभियान के राज्य सलाहकार एवं विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।