Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


panchayattantra24-रायपुर। सेंट्रल जेल में कैद भाई अपनी बहनों के हाथों से इस बार भी राखी नहीं बंधवा पाएंगे. दरअसल, सेंट्रल जेल के अंदर आई फ्लू का संक्रमण फैलने की वजह से परिजनों जेल के अंदर आने पर पाबंदी लगाई गई है. सेंट्रल जेल में राखी जैसे त्योहार पर मेले जैसा माहौल हो जाता है, सैकड़ों की संख्या में बहन सहित अन्य परिजन अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचती है, और बातचीत कर दुख-सुख बांट लेती हैं. इस अवसर के लिए जेल प्रशासन भी अपनी ओर से पूरी व्यवस्था रखता है. लेकिन इस बार राखी पर परिजनों के अंदर आने पर मनाही है, लिहाजा राखी लेकर पहुंची बहनें लिफाफे में राखी भेंजे रही हैं, वहीं पत्र के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं. तमाम लिफाफों को गुलाबी डिब्बों में एकत्रित किया जा रहा है।
panchayattantra24-रायपुर। श्याम नगर में कपूर होटल के पास कल रात 1 से 2 बजे के बीच चाकूबाजी हुई है. जिसमें एक युवक मारा गया. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मृतक का नाम (नीरज नंदा) पतालू बताया जा रहा है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आरोपी इकबाल फरार है. जिसे गिरफ्तार करने पुलिस की टीम लगी हुई है. मृतक (नीरज नंदा) पतालू निगरानी बदमाश था. हॉफ मर्डर मामले में जेल भी जा चुका था. खबर लिखे जाने तक मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें कि राजधानी रायपुर में आए दिन कुछ न कुछ वारदात होती रहती है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी गुंडे-बदमाश बाज नहीं आ रहे है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया और यहां आयोजित चम्पारण रामायण महोत्सव में शामिल हुए। लोकार्पण कार्यक्रम चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तथा रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हई, जिसमें जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन एवं शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति भी हुई। चंपारण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी शुरूआत चंदखुरी से हुई, शिवरीनारायण के बाद तीसरा राजीव लोचन मंदिर और अब चम्पारण में भी भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण हुआ है।
चम्पेश्वर महादेव यहां विराजे हैं और आज मुझे भी उनकी पूजा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आज लोकार्पित कैफेटेरिया को नो लास नो प्राफिट पर चम्पेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा संचालित करने की घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि चम्पारण भगवान वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल है, देश विदेश के लोग यहां आते हैं, पर्यटन स्थल के अनुरूप यहां अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिम परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम हमारी सरकार कर रही है जिसके लिए हमने बादल नाम की संस्था बनाई, घोटुल का नव निर्माण करा रहे हैं, आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, जिसमें शामिल होने विदेशों से भी लोग यहां आते हैं और यहां की गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति देखकर हतप्रभ रह जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी रामायण महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ, हमने देश में पहली बार रामायण महोत्सव का आयोजन कराया, हम मानते हैं कि ईश्वर कण-कण में हैं, हर जगह व्याप्त हैं। हम अपने अन्नदाता की सेवा कर रहे हैं, कभी उनके ऊपर परेशानी नहीं आने दी, कोरोना में भी हमने अपने अन्नदाता की सेवा की। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश वासियों को राखी तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के हर बेटा-बेटी की सेवा कर रही है, ये सेवा का मौका आपने दिया है जिसके लिए आपको प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में भगवान राम जिस पथ से होकर गुजरे थे, उस पथ को राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। चम्पारण को पंचकोषी धाम के रूप में माना जाता है, इसे भी विकसित किया जा रहा है और आज मुख्यमंत्री के हाथों करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात चम्पारण को मिली है। कार्यक्रम संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंद कुमार साय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंद कुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य के पंचकूला में सम्पन्न हुई 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 12वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इनके बेहतर प्रदर्शन से वन विभाग की टीम सहित पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है। साथ ही विभागीय काम-काज में भी वन विभाग का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसके परिणाम स्वरूप वन विभाग को अपने विभागीय गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 9 विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हुए है।
कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा ने भी संबोधित किया और प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के वन विभाग की टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी जैसे इंडोर गेम के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हॉकी, गोल्फ, एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट होते है। इस प्रतियोगिता में वन विभाग के उच्चतम अधिकारी पीसीसीएफ से लेकर गॉर्ड तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते है।
छत्तीसगढ़ के वन विभाग टीम ने क्रिकेट में जम्मू कश्मीर को हराकर सातवीं बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल में हरियाणा के टीम को हराकर छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम में कई नेशनल खिलाड़ी शामिल थे। छत्तीसगढ़ की बॉस्केट बॉल टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वेटलिफ्टिंग पॉवरलिफ्टिंग में कुल 19 स्वर्ण, टेनिस में 12 स्वर्ण, बैडमिन्टन में 04 स्वर्ण, तैराकी में 06 स्वर्ण, एथलेटिक्स मे 18 स्वर्ण, 10 रजत, 08 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार टेनिस में 09 स्वर्ण और 02 रजत पदक प्राप्त किया है।
इस तरह इस वर्ष की 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर कुल 509 अंक प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री सहित वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के कुशल मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा और सीसीएफ श्री राजू आगाशमणि एवं श्री दिलराज प्रभाकर, डीएफओ श्री विश्वेष कुमार, श्री आलोक तिवारी, सुश्री संगीता राजगोपालन के अथक प्रयास तथा खिलाड़ियों के सतत अभ्यास एवं लगन से छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। दिल्ली में ईडी के अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, सीबीआई ने ईडी के अधिकारी को गिरफ्तार किया है. यहां भी एक्सटॉर्शन की बात होती है. यहां भी सही जांच किया जाए तो बहुत लोगों को एक्सटॉर्शन करके यह काम हुआ है. सीएम ने कहा, दूसरी बात महादेव एप की बात है तो छत्तीसगढ़ में हमने कार्रवाई की है. यह लोग हमको बदनाम करने की कोशिश करने में लगे हैं. बड़ी बात यह है कि महादेव ऐप को बंद भारत सरकार कर सकती है, राज्य सरकार नहीं कर सकती है. बीजेपी और केंद्र सरकार बताए कि यह बंद करेंगे कि नहीं करेंगे और नहीं कर रहे हैं तो उनकी हिस्सेदारी क्या है।

panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की विशेष पहल पर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले अंतर्गत अंबिकापुर, सीतापुर, मैनपाट और बतौली क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यो के स्वीकृति पर जिले के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम नवापारा खुर्द में मेन रोड पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भालूकछार में पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुम्हारता में ठाकुर पारा रोड में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और मोतीपुर में शहीस दास के घर से सुखराम के घर तक 300 मीटर गली कांक्राटीकरण के लिए 7 लाख 80 रूपए की स्वीकृति मिली है।
इसी प्रकार सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम देवगढ़ में मेन रोड प्रभु के घर से रामनंदन के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, पेटला में दुर्गा पंडाल के पास रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, उलकिया में बरबहला से ईमलीमुड़ा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए, केसला में समुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सरगा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बगडोली में डांडपारा मेन रोड मोहन के घर से आशीष के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भुसू में आंगनबाड़ी केंद्र डोमिनीपारा गाराडाड मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुनमेरा में खुर्शीपारा के नेहरू के घर के पास वाली गली में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, मुरता में मुगुल के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और हर्रामार से सरसपारा मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टिया एक-दूसरे पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रही है। हाल ही में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने बयान में कहा, कि 15 साल भय, भ्रष्टाचार और लूट की सरकार रही। चाउर वाले बाबा के नाम पर झूठ बोला गया। सारी योजनाएं कमीशन की भेंट चढ़ गईं। उस समय फर्जी एनकाउंटर होते थे। बिजली, पानी सड़क भी नहीं था, लेकिन आज आज बस्तर को उसका अधिकार मिल रहा है। बस्तर में शांति का माहौल है। भाजपा चाहती है, कि छत्तीसगढ़ और मुख्यमंत्री को बदनाम करें। पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए वे (भाजपा) कुछ भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं पीसीसी चीफ ने कहा, कि भापजा छग को भी मणिपुर और हरियाणा बनाना चाहती हैं। आज मणिपुर और हरियाणा जल रहा है, लेकिन हम इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। पार्टी से टिकट जिसे भी मिले, लेकिन चुनाव का चेहरा पंजा, हाथ छाप ही होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक दोनो का प्रभार दे दिया गया है उनकी यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने जारी की है। अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।
आज शाम 5 बजे मलकीत सिंह गैदू पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल , पीसीसी चीफ दीपक बैज , कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
