Browsing: रायपुर

रायपुर। ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने सम्बोधन में कहा- आपके बीच उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज की बैठक का विषय ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ आज की दुनिया में बहुत उपयुक्त है। मैं कहना चाहूंगा कि सकारात्मक परिवर्तन का मतलब ऐसे परिवर्तन से है जिसका लाभ व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को हो।

जब कोई समाज सकारात्मक बदलाव को अपनाता है तब वह और अधिक मजबूत हो जाता है। हम सभी जानते हैं कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जो रूढ़िवादी और परंपरावादी समाज अपनी मान्यताओं और परंपराओं को बदलना नहीं चाहता वह मुख्यधारा से कट जाता है।

समय और आवश्यकता के अनुसार समाज में परिवर्तन आवश्यक हो जाता है। जब तूफ़ान चलता है तो वही पेड़ सुरक्षित रहता है जो झुकना जानता है। इसलिए हमें परिस्थितियों के अनुसार ढलना चाहिए।

वर्तमान समय में हम सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार भी समाज की भलाई के लिए काम कर रही है। देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा उठाया गया है। मकसद है कि देश में हर चीज तैयार हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वकालत करते हैं।

मैंने देखा है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दूसरों को बदलने के बजाय स्वयं परिवर्तन पर जोर दिया जाता है जो सराहनीय है। मुझे लगता है कि आपकी संस्था आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सकारात्मक भूमिका निभा सकती है।

यह संस्था नशा मुक्ति कार्यक्रम के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था बस्तर जैसे सुदूर इलाकों में आदिवासियों को दिव्य ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर व्यसनमुक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है। मैंने देखा है कि अध्यात्म, योग आदि की शिक्षा देकर अच्छे संस्कार पैदा किये जा सकते हैं।

सकारात्मक सोच अपनाकर हम दुनिया की किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। मेरी कामना है कि सकारात्मक परिवर्तन का यह वर्ष आप सभी के जीवन में सुखद बदलावों का साक्षी बने और समाज खुशहाल रहे तथा हमारा देश हर तरह से समृद्ध हो।

राजीव युवा मितान सम्मेलन को मेला ग्राउण्ड नवा रायपुर में संबोधित करेंगे।

रायपुर। 02 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर आयेंगे। 02 सितंबर 2023 को दोपहर 1 बजे मेला ग्राउण्ड नवा रायपुर में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन आयोजित है। सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी विशेष रूप से सभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। राष्ट्रपति ने पारिजात का पौधा लगाया और राज्यपाल ने श्वेत चम्पा का पौधा लगाया।

 

panchayattantra24.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे। जब हमें अपनी संस्कृति पर गौरव होगा, तभी हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हम प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए कार्य तो कर ही रहे हैं। कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है लेकिन इसके साथ ही हम सांस्कृतिक विकास को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि हमने देवगुड़ियों और घोटुल के संरक्षण के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पर्व सम्मान निधि और आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के माध्यम से हम स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए सभी पंचायतों को दस हजार रुपए वार्षिक सहायता दे रहे हैं। बस्तर में हमने बादल का गठन किया है। बस्तर लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी नाम से जानी जाने वाली इस संस्था के माध्यम से बस्तर के लोकगीतों को, लोकधुनों को और पारंपरिक रिवाजों को तथा बोली को सहेजने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक सुंदरता को दुनिया जान पा रही है। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति बेहद खूबसूरत है। इसके नृत्य, संगीत, परिधान और भाषा-बोली अपने में अनेक रंग समेटे हैं। इसकी सुंदरता को दुनिया जाने और इसे इसका वास्तविक मान मिल सके, इसके लिए हमने राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराया। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। इतने बड़े मंच पर आदिवासी कला का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था और इसे भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री रामकुमार यादव, महापौर रायपुर नगर पालिक निगम श्री एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा तथा राजस्थान आदि राज्यों से आदिवासी समाज के पुरूष-महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को रक्षा बंधन के अवसर पर एस.ओ.एस. बाल ग्राम रायपुर और सेंट जेवियर्स स्कूल की बालिकाओं ने राखी बांधी। राज्यपाल ने सभी बालिकाओं को मिठाई खिलाई और उनको आर्शीवाद दिया। बाल ग्राम की बालिकाओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ मंडला आर्ट पेंटिंग उन्हें भेंट किया। सेंट जेवियर्स की बालिकाओं ने स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड और हरियाली का संदेश देते हुए आम का पौधा राज्यपाल को भेंट किया।
इस अवसर पर एस.ओ.एस. बाल ग्राम की बालिकाएं कुमारी राजे सलबम, मिष्ठी बोस, अक्षरा राव, संजना जंघेल, चुनेश्वरी साहू और बाल राम की निर्देशिका कुमारी निपुना सेन, परामर्श दाता श्रीमती मुनिता सिंह ठाकुर सेंट जेवियर्स स्कूल की बालिकाएं कु. आर. श्रीदेवी, मौलश्री, अविका त्यागी, समृद्धी सिघंल और स्कूल की शिक्षिका श्रीमती शोभा चौहान आदि उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मोदी सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर के दामों में की गई बड़ी कमी के बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। एनडीए गठबंधन के नेता जहां केंद्र के इस कदम का स्वागत कर रहे है तो वही विपक्ष इसे चुनावी पैंतरा बता रही है। दूसरी तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को तोहफा बताते हुए ट्वीट भी किया था। इसी तरह भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने जहां इसे सरकार का जनहितैषी कदम बताया है तो वही विपक्ष के मुख्यमंत्री केंद्र और प्रधानमंत्री पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है और रसोई गैस के दामों में हुई कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
सीएम ने कहा कि भाजपा एलपीजी के दाम घटाकर जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में पेट्रोल का रेट कम किया गया था लेकिन फायदा नहीं मिला। जब-जब ईंधन के दाम बढ़ते है भाजपा उन्हें बाजार से जोड़ती है। उन्होंने पूछा कि अब इनके दाम कौन कम कर रहा है। उन्होंने कहा जो दाम बढ़ाते है वही घटाते भी है। टिकट को लेकर भी सीएम ने मीडिया से बात की। बताया कि कांग्रेस इस बार भीब जितने वाले चेहरों को ही टिकट देगी। पिछली बार 2018 में सीनियर और युवाओं को मौक़ा मिला था। इस बार भी युवाओं को मौका मिलेगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 की राशि का अंतरण किया। साथ ही उन्होंने आई.टी.आई. के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने इस अवसर पर 1 लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपये की राशि का वर्चुवल रूप से अंतरण किए। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 82 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अब तक 146 करोड़ 98 लाख रूपये की राशि बेरोजगारों को अंतरित कर चुके है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य शिक्षित-बेरोजगार युवाओं को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। सही मायनों में मुझे तब खुशी होती है जब किसी बेरोजगार को रोजगार मिलता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक अथवा निजी क्षेत्र में जहां भी रोजगार के नये अवसर निर्मित होते हैं, उनका लाभ शिक्षित-बेरोजगारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी योजना में अभी तक हम 6 हजार 692 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ चुके हैं। इनमें से 4 हजार 718 युवा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे। हाल में ही हमने 42 हजार सरकारी पदों के लिए भर्तियां निकालीं है। भर्ती की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, जो आवेदन पात्र पाए गए हैं उनमें से पहले चरण में 82 लोगों को सत्यापन के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। 
आज के इस कार्यक्रम में इन अधिकारियों को नियुक्ति-पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि के माध्यम से हम युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं, ताकि वे अपने हुनर से आसानी से रोजगार हासिल कर सकें। वर्तमान में 07 हजार 200 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शीघ्र ही 1782 और युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। हाल ही में हमने 36 शासकीय आईटीआई में नए कोर्स आरंभ करने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू किया है। 1186 करोड रुपए की लागत से हुए इस एमओयू से 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। स्कूली शिक्षा को भी हमने आईटीआई के साथ जोड़ा है। 116 विकासखंडों के 119 स्कूलों को आईटीआई से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का एमओयू किया गया है। पहले चरण में इनमें से 5 आईटीआई का लोकार्पण सितम्बर महीने में किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के बेरोजगारी भत्ता से लाभान्वित्त युवाओं तथा चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों से भी बात-चीत की। इसमें युवाओं ने चर्चा करते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता से उन्हें काफी राहत मिली है। साथ ही इससे अपने कैरियर को संवारने में भी मदद मिल रही है। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंह देव तथा खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी संबोधित किया।
 

panchayattantra24-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 के राशि अंतरण एवम् आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री बघेल द्वारा इस अवसर पर 129886 हितग्राहियों को 345565000 रुपए की राशि का अंतरण किया। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों की संख्या 920 इसमें प्रथम चरण के सत्यापन उपरांत नियुक्ति आदेश जारी 82 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के साथ साथ उन्हें प्रशिक्षण से जोड़कर उनके रोजगार स्वरोजगार हेतु की जा रही विशेष पहल प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का किया गया है एमओयू। पहले चरण में इनमें से 5 आईटीआई का लोकार्पण सितम्बर महीने में किया जाएगा। युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर।
 

 

panchayattantra24-रायपुर। श्याम नगर मर्डर मामले में आरोपी राजेंद्र सिंग राजपूत को गिरफ्तार किया गया है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। श्याम नगर निवासी मृतक नीरज नंदा 24 की दोस्ती श्याम नगर निवासी राजेन्द्र राजपूत से थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान नीरज को राजेन्द्र की मुंह बोली बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इस बात से राजेन्द्र अपनी बहन और अपने दोस्त नीरज से नाराज था। नीरज को मजा चखाने के समय का इंतेजार कर रहा था। 29-30 अगस्त की रात दोनों का श्याम नगर इलाके में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राजेन्द्र ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। लहूलुहान हालत में नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। आरोपी राजेंद्र सिंग राजपूत पिता देवेन्द्र सिंग उम्र 35 साल निवासी अवस्ती बाड़ा श्याम नगर थाना तेलीबांधा
 

 
panchayattantra24-रायपुर। जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की सोच रहे हैं। अमित कल पाटन में थे, और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में सक्रिय हैं। उनसे पूछा गया कि वो क्या पाटन से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर अमित जोगी ने कहा कि कार्यकर्ता आग्रह कर रहे हैं, वो (अमित) पाटन से चुनाव लड़े। आगे उन्होंने कहा कि पाटन से लडऩे के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। जल्द इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देंगे।
 सीएम बघेल की जोगी परिवार से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रही है। कहा जा रहा है कि दिवंगत पूर्व सीएम अजीत जोगी के गुजरने के बाद कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित कांग्रेस में वापिसी की चर्चा भी रही, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। अमित अब पाटन में सीएम को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम बघेल पर जमकर बरसे, और कहा कि जोगी कांग्रेस पाटन को चाचा और भतीजा से मुक्ति दिलाएगी। अमित ने वादा किया कि पाटन को अमेरिका का बॉस्टन शहर बनाएंगे। स्व. जोगी के सपने को पूरा करेंगे।