Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
नई दिल्ली। अब केवल सात मिनट में एक इंजेक्शन से कैंसर की दवा दी जा सकेगी। ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) दुनिया में पहली बार कैंसर के सैकड़ों रोगियों का इंजेक्शन से इलाज करेगी। एनएचएस ने मंगलवार को कहा कि इस वैक्सीन को लगाने में केवल सात मिनट लगते हैं।
वैक्सीन को ब्रिटेन की सरकारी नियामक एजेंसी ने मंजूरी दी
एनएचएस हर साल सैकड़ों कैंसर रोगियों को यह इंजेक्शन देगी। इससे कैंसर का इलाज जल्दी किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि इलाज में तीन-चौथाई तक कम समय लगेगा। वैक्सीन को ब्रिटेन की सरकारी नियामक एजेंसी मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने मंजूरी दे दी है।
इस समय मरीजों को अस्पताल में इम्यूनोथेरेपी एटेजोलिजुमैब दवा ड्रिप के माध्यम से सीधे नसों में दिया जाता है, जिसमें लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है, लेकिन अब मरीजों को कैंसररोधी यह दवा इंजेक्शन के तौर पर त्वचा पर दी जाएगी।
एटेजोलिजुमैब मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है, जो कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उसे नष्ट करने के लिए मरीजों के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त करती है। यह दवा फेफड़े, स्तन, लिवर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगियों को दी जाती है।विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड में इस इंजेक्शन से उपचार शुरू होने से 3,600 से अधिक रोगियों को सीधा लाभ मिल सकेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन, श्री कृष्ण की पूजा निशिता काल अर्थात मध्यरात्रि में की जाती है। लेकिन इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि जन्माष्टमी 06 सितंबर को मनाया जाएगा या 07 सितंबर को, आइए जानते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा जो 7 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में निशिता काल में भगवान श्री कृष्ण की उपासना की वजह से स्मार्त सम्प्रदाय द्वारा जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
रायपुर। रायपुर में हुए गैंगरेप की घटना पर ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। रक्षाबंधन के दिन राजधानी में दो बहनों के साथ गैंगरेप की घटना शर्मनाक, मुख्यमंत्री त्यौहार पर कार्यक्रम करना नहीं भूलते लेकिन महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं है।
राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के दौरे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, गैंगरेप की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोली है।
रायपुर। आईपीएस भावना गुप्ता को IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में एसपी बेमेतरा के पद पर तैनात हैं। उन्हें प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता है। इसके साथ ही वह यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं।
यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया गया है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में- अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग। बता दें कि इससे पहले IACP अवार्ड आईपीएस आरिफ़ शेख और संतोष सिंह को मिल चुका है।
रायपुर। कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आ रहे हैं। राहुल यहां नवा रायपुर में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रायपुर के इस कार्यक्रम से लौटने के बाद राहुल देश में कामकाज से एक छोटा सा ब्रेक लेंगे। इस दौरान राहुल यूरोप की यात्रा पर रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी 3 सितंबर को विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। राहुल यूरोप की यात्रा करके 14 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे। राहुल 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपियन पार्लियामेंटेरियन से मिलेंगे। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को वे फ्रांस में रहेंगे। 8 सितंबर को वह दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, 9 सितंबर को फ्रांस के पार्लियामेंटेरियन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10 सितंबर को राहुल नार्वे जाएंगे। जहां11 सितंबर को वे भारतीय प्रवासियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को राहुल भारत वापस लौट आएंगे। चर्चा है कि राहुल अपने इस दौरे में कुछ और यूरोपीय देश घूम सकते हैं, जिसमें ऑस्ट्रिया, इटली और हॉलैंड शामिल हैं।
रायपुर। बीती रात रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां घर लौट रही थी। तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दरिंदों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंगरेप किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 में से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना में रात 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया। डरा धमका कर प्रार्थी पक्ष के पास रखे मोबाइल और पैसे को लूट लिया। फिर पीछे से क़रीब चार मोटर सायकल में और लड़के आ गये। प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और फिर से लगातार बारिश शुरू होगी। मौसम विभाग का कहना है कि चार सितंबर से प्रदेश भर में व्यापक वर्षा शुरू होने के आसार है। प्रदेश में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक की स्थिति में 736.2 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 19 फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक 1321.4 मिमी बारिश हुई है, वहीं सरगुजा में सबसे कम बारिश 387.4 मिमी हुई है।
बुधवार शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आंशिक रूप से बादल छाने के बाद भी उमस में बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि चार सितंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में व्यापक वर्षा शुरू होने की संभावना है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि कांग्रेस यहां छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया वाद की बात करती है। लेकिन असल में वो यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाने में व्यस्त है। जिससे डेमोग्राफिक बदल जाएगी। फिर यहां से शांति पूरी तरह खत्म हो जायेगी।
बृजमोहन के मुताबिक भारी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को छत्तीसगढ़ में गांव से लेकर शहरों तक बसाया जा रहा है। ये डेमोग्राफिक बदलने का एक तरीका है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।
राज्य.के लोग डरे और सहमे हुए हैं। यही सब वजहों से प्रदेश में चाकूबाजी, हत्या और डकैती जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। रायपुर पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण दे रखा है। आगे उन्होंने कहा कि यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान डेमोग्राफिक को बदल रहे हैं। इसी की वजह से गांव से धर्मांतरण जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
नई दिल्ली। नींबू पानी एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे हर मौसम में लोग पीना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट,पोटैशियम, प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप रोजाना नींबू पानी पीएंगे, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
नींबू पानी पीने के ये हैं फायदे
शरीर को रखता है हाइड्रेट
अगर आप अपने सुबह की शुरूआत नींबू पानी के साथ करते हैं, तो आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है। इससे पाचन तंत्र भी दुरूस्त रहता है। साथ ही नींबू पानी का स्वादिष्ट ड्रिंक स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
विटामिन सी से भरपूर
नींबू विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत है। यह एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बेहद कारगर माना जाता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन जरूर करें।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्रम्हकुमारी सेवा सरोवर में आयोजित सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपति जी का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से आपको बहुत धन्यवाद देता हूं। आज राष्ट्रपति, पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है।
यह प्रदेश एक आदिवासी प्रदेश है, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी बहुत बड़ी संख्या में यहां निवास करते हैं। यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है, यह वंचितों का प्रदेश है। सभी वंचितों को न्याय मिले, यह संविधान की भावना है।
आप संविधान की रक्षक हैं, आपके आगमन से छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की बहुत लंबी सीमा ओडिशा से लगती है, इसलिए उत्कल संस्कृति के साथ हमारी सबसे अधिक साझेदारी है। हमारा रहन-सहन, खान-पान, आचार-विचार सबकुछ एक जैसा है। यहां तक की हमारा संघर्ष भी ओडिशा के वंचितों के संघर्ष जैसा ही है।
यह बड़ा ही शुभअवसर है। रक्षाबंधन का समय है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का आज शुभारंभ भी हो रहा है। सामाजिक और आध्यात्मिक परिवर्तन की दिशा में इस संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यथासंभव भागीदार बनने के लिए प्रयत्नशील रहता हूं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है। मैं इसके लिए इस मंच से आभार व्यक्त करता हूं।