Browsing: रायपुर

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने एक 10 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके घर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मोबाइल से सूचना मिला की ग्राम गिंदोला के पास डोटोपार चौगड्ढा पर एक 10 वर्ष की बालिका मिली है, जो अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है।

सूचना थाना लवन से आरक्षक राजेंद्र साहू, महिला आरक्षक लोकेश्वरी साहू को मौके पर रवाना किया गया एवं बालिका को थाना लाकर खाना खिलाया गया। बालिका से प्यार से पूछताछ किया गया बालिका अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, इसलिए उसका फोटो लेकर मोबाइल के माध्यम से आसपास की इलाके में पतासाजी किया गया। पता चला कि बालिका ग्राम भिलोनी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की रहने वाली है। विदेशी निषाद की बच्ची है व मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आज सवेरे भटकते हुए घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर आ गई थी। बालिका को थाना लवन के वाहन से उसके गांव भिलौनी ले जाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। घर पहुंचते ही बालिका एवं उनके परिजनों के चेहरे में एक दूसरे से मिलने की खुशी झलक रही थी।

PT – कवर्धा। पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए। 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है। 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे। मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है। 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे। बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने के बाद आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है, जबकि 7 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, राजनांदगांव जिले में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बनने वाला है, जिससे धीरे-धीरे वर्षा का क्षेत्र भी बढ़ेगा। दक्षिण से अब उत्तर की ओर भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, जिससे कुछ राहत मिली है। शनिवार को घने बादल छाने के बाद थोड़ी देर ही बारिश हुई, जबकी शहर के आउटर्स में तेज हवाओं के साथ कुछ घंटे बारिश रिकॉर्ड की गई है। आज भी यहां बारिश दिनभर होती रहेगी।

PT- नई दिल्ली। दही पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है, जिसे रोजाना खाने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनता है, जिसमें लैक्टोबैसिलस एसपी, लैक्टोकोकस एसपी, और स्ट्रेप्टोकोकस एसपी जैसे बैक्टीरिया शामिल होते हैं। यह बैक्टीरिया दूध में लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में परिवर्तित करें, जिससे दही को उसका विशेष खट्टा स्वाद मिलता है।

कई अध्ययनों से पता चला है कि दही गट माइक्रोबायोटा कंपोजिशन को व्यवस्थित कर सकता है। दही लो ग्रेड गट इंफ्लेमेशन, वजन बढ़ना और इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा एक अध्ययन में यह भी सामने आया कि दही ने ब्यूटायरेट नामक शॉर्ट चेन फैटी एसिड को बढ़ाकर बिलोफिला वास्डवर्थिया नामक खराब बैक्टीरिया को कम किया, जो इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम का कारण बनता है। आइए जानते हैं रोजाना दही खाने के कुछ फायदों के बारे में-

पाचन सुधारे

अपनी डेली डाइट में दही को शामिल करने का सबसे पहले बड़ा कारण पाचन में सुधार करने में इसकी भूमिका है। प्रोबायोटिक फूड के रूप में, दही में जीवित माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं, जो पेट के एसिड स्तर में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे यह अपच के लिए एक प्रभावी उपाय बन जाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही हड्डियों के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक तत्व हैं। दही के नियमित सेवन से फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों जैसे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है।

दिल को बनाए सेहतमंद

दही दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। फैट की मात्रा के बावजूद, दही एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं।

वजन नियंत्रण में कारगर

दही का एक और महत्वपूर्ण फायदा वजन प्रबंधन में इसका योगदान है। दही में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध और ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय की स्थिति और मधुमेह के खतरों को नियंत्रित किया जाता है।

यह भी ध्यान रखें

इसके अलावा, दही शरीर के कम वजन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और वयस्कों में अधिक वजन/मोटापा होने के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है। हालांकि, ज्यादातर विशेषज्ञ हर दिन सादे, फैट फ्री और बिना मीठा दही की तीन सर्विंग की सलाह देते हैं, लेकिन इसके ज्यादा इसे खाने से मोटापा और कब्ज हो सकता है।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक कल होगी। बैठक में 90 विधानसभा के लिए दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। पीसीसी के पास दावेदारों की सूची पहुंची है। तीन–तीन दावेदारों के नामों का पैनल तैयार होगा। बैठक के बाद 6 सितंबर को कांग्रेस सूची जारी होगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दी है।

सुशील आनंद शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई है। समिति के सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे। उन्हेंने ये भी बताया कि आज जिन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी उनकी सूची 6 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया

PT  -रायपुर। राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा, आप सभी का यहाँ स्वागत है। इतनी गर्मी में आप आये। अपना कीमती समय दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया।

छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।

 

PT- नई दिल्ली। आजकल लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन लाइफस्टाइल काफी हद तक जिम्मेदार होती है। आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में बीटा कैरोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन -सी और विटामिन -ई रिच फूड्स शामिल करें। तो आइए जानते हैं, आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए क्या खाएं।

गाजर

गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में विटामिन- ए की पूर्ति करता है। यह पोषक तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी को बेहतर करता है और रतौंधी जैसी बीमारी से बचाता है।

पालक

पालक ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, ये एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाते हैं।

कीवी

कीवी विटामिन-सी से भरपूर होता है, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं।

पपीता

पपीता बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होता है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है तो वहीं बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ावा देता है।

संतरा

संतरे विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत हैं। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को भी रोकने में मदद करता है। इसलिए आप संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

स्वीट पोटेटो

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में स्वीट पोटेटो शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन रतौंधी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

PT-  रायपुर। राजीव युवा मितान सम्मेलन में आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त २००० शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

PT – दुर्ग। नगर के जैन इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के अंदर बने सर्वेंट क्वार्टर में 35 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस वहां पहुंचकर पंचनाम बनाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहन नगर थाना के थानेदार विनय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि दुर्ग के वार्ड 17 शांति नगर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था। उसने पानी की बाल्टी के ऊपर एक पत्थर रखा उसमें चढ़ा और टीन शेड की राड के सहारे फंदा बनाकर उसमें झूल गया। पुलिस ने रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दुर्ग वार्ड 17 के पार्षद देव नरायण चंद्राकर ने बताया कि संतोष मानपुर मोहला में कुमला गांव का निवासी था। घर में उसकी पत्नी दो बच्चियां और मां हैं। वो कमाने खाने के लिए दुर्ग आया था। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने संतोष को शुक्रवार सुबह 5-6 बजे तक क्वार्टर के पास बैठे देखा था। उसके बाद वो अपने कमरे गया और फांसी में झूल गया।

PT- कोरबा। जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव पुटवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर फरसा से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा पुटवा गांव से भागकर कटघोरा पहुंच गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा पुलिस थाना की जटगा चौकी के अंतर्गत यह घटना आज सुबह लगभग 6 बजे पुटवा गांव के आमाभाटा मोहल्ले में हुई। जटगा से इस गांव की दूरी 8 किमी के आसपास है। जहां पर चंद्रभूषण सिंह ने अपने 62 वर्षीय पिता अवध सिंह पर फरसा से हमला कर दिया। जिससे अवध सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध कायम कर आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है