Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



PT – नई दिल्ली। ये ऐसा दौर है जब ज्यादातर बच्चों का टाइम फोन में चला जाता है बजाय खेलकूद की तरफ। बच्चे भी टाइमपास करने के लिए घंटों फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब इसका असर बच्चों की हेल्थ पर भी हो रहा है। स्मार्टफोन के इस्तेमाल की वजह से बच्चे ऑटिज्म जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
फोन का ज्यादा यूज करने से बच्चों के विकास पर असर पड़ रहा है। इसको वर्चुअल ऑटिज्म (Virtual autism) कहा जाता है। ये प्रॉब्लम पांच से लेकर आठ साल तक के बच्चों में ज्यादा देखी जाती है। इसकी वजह से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है।
मोबाइल के लगातार इस्तेमाल की वजह से बच्चों में अजीब से परिवर्तन हो रहे हैं। अगर बच्चें 2 साल के हो जाने के बाद भी ठीक से बोल नहीं पाते हैं, और चिड़चिड़े रहते हैं, फैमिली के लोगों को भी नहीं पहचान पाते, नाम लेने पर भी आपकी तरफ नहीं देखते है, किसी से नजर नहीं मिलाते हैं, एक ही काम को बार-बार दोहराते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि ये सब ऑटिज्म के लक्षण होते हैं। जिसमें बच्चें शिकार होते जा रहे हैं। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि बच्चे को मानसिक रूप से विकलांग भी कर सकती है।
ऑटिज्म बीमारी का इलाज भी डॉक्टर से कहीं अधिक माता-पिता के हाथों में है। बच्चों को ठीक करने के लिए मां-बाप को खुद भी अपने अंदर कुछ परिवर्तन करने चाहिए। सबसे पहले तो बच्चों से बात करना शुरू करें। अपनी तरफ से पूरी तरह पॉजिटिव रहें। बच्चों को खेलने के लिए कहने की बजाय खुद भी उसके साथ खेलें। खुद उनके साथ बैठकर ड्राइंग बनाएं। बच्चों को पूरा टाइम दें और धीरे-धीरे उन्हें ठीक करिए। इन चीजों को करने के बाद बच्चा धीरे-धीरे मोबाइल से दूर होकर बाकी चीजों में ध्यान लगाना शुरू कर देगा।
माता पिता इन बातों का खास रखें ध्यान
* बच्चों में फोन के यूज का समय तय करने के साथ कम करें।
* खेलकूद के लिए उनको बढ़ावा दें।
* बच्चों को फोन के नुकसान के बारे में बताएं।
* बच्चों से मजेदार टॉपिक पर बात करें।
PT – दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटूट (घर वापसी) के तहत दो इनामी सहित 8 नक्सलीयो ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 08 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ 06 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी अलग-अलग थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ व डीआरजी जवानों के सर्चिंग के दौरान की गई है, जिसमें पांच लाख का इनामी मुन्ना बरसा नक्सलियों की प्लाटून नंबर 13 (पीपीसीएम) जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। साथ ही एक लाख की ईनामी महिला नक्सली मंगली पुनेम की भी गिरफ्तारी की गई है।
मंगली गंगालूर माटवाडा (एलओएस) सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में कार्य करती थी। इसके अलावे अरनपुर थाना क्षेत्र से सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार हुए चार नक्सली जिसमे रवा,मूका ,हिड़मा,माड़वी भीमा उक्त नक्सलीयो के खिलाफ पूर्व से थाना अरनपुर में 147,148,149,307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट13(1) 38(2)39(2)अपराधों के धारा में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से गिरफ्तार सभी छह नक्सलियों को जेल दाखिल कर दिया गया है।
गिरफ्तार महिला नक्सली मंगली पुनेम ने बताया कि ट्रेन डिरेल करने सहित अन्य बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रही। मौके से इन दोनों इनामी नक्सलियों के कब्जे से तीन नग डेटोनेटर, दो नग जिलेटिन रॉड, कार्डटेक्स वायर व 54650 रूपये नगद भी इन दोनों नक्सलियों के पास से बरामद किया गया है।
आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में मार्जुम मिलिशिया कमांडर मंगड़ू पर एक लाख का इनाम घोषित था। दूसरे एक लाख की इनामी समर्पित महिला नक्सली टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमें सहित कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ही 08 नक्सलियों में मार्जूम पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष मंगडू सोड़ी, मार्जूम पंचायत मिलिशिया सदस्य कोसा राम मण्डावी, टेटम पंचायत मिलिशिया सदस्य हड़मा मुचाकी, ग्राम कोटरूम कमेटी उपाध्यक्ष बोटी मुचाकी, टेटम पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष कोसी मडक़ाम एवं टेटम पंचायत केएएमएस सदस्य देवे मडक़ाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सडक़ खोदने नक्सली बंद के दौरान बैनर, पोस्टर लगाने सहित अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल रहते थे।
PT – रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के “चुनावी स्टैंड” वाले बयान पर मंत्री कवासी लखमा पलटवार करते हुए कहते हैं कि हम जनता के लिए चुनाव करते हैं। बीजेपी अपने उद्योगपति मित्र और उनके परिवार के लिए चुनाव करते हैं। यही अंतर है कांग्रेस पार्टी में। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना है और जनता के बीच जाना है। आमजनता, किसान, मजदूर की सरकार है कांग्रेस, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम आदमी के दिल में है।
मोहन भागवत के INDIA गठबंधन वाले बयान पर मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि INDIA के गठबंधन से सबका दिमाग पंचर हो गया है। मोहन भागवत कब क्या बोलते है, कब क्या करते है, उन्हें खुद नहीं पता। लोग इंडिया का नाम सुनकर खुश होते हैं। मोहन भागवत द्वारा इस प्रकार का बयान निंदनीय है। यह लोग समाज को बांटने का काम करते है इसलिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। INDIA गठबंधन के बाद बीजेपी के पेट में तकलीफ हो रही। केवल कुर्सी के लिए कुछ भी बोल सकते हैं। चुनाव तक इसका मुद्दा बनाते हैं।
PT – रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका और साड़ी देना बंद कर दिए जाने वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 15 साल जो लूट किया था, कांग्रेस ने उसे बंद किया है।
तेंदूपत्ता संग्राहकों को लेकर अमित शाह के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि चरणपादुका देने के नाम पर एक पैर में 6 नम्बर तो दूसरे पैर में 8 नम्बर की चप्पल देकर कमीशनखोरी करते थे। वहीं भाजपा की सरकार तेंदूपत्ता के लिए 2500 रुपए प्रति मानक बोरा देती थी, हमारी सरकार ने बढ़ा इसे 4000 रुपए किया। 12 राज्यों में छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है, जहां 4000 प्रति मानक खरीदा जाता है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को पीड़ा हो रही है।
वहीं अमित शाह के राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को क्या दिया वाले बयान पर सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को न्याय दिया। राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज मुक्त किया। किसानों को उनके फसल की सबसे ज्यादा कीमत दी। खेतीहर मजदूरों को 7000 सलाना देने की घोषणा की। अमित शाह औऱ प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया, सिवाय शोषण के। लोकप्रिय सरकार को परेशान कर रहे हैं। ईडी की छापेमारी के सिवाय बीजेपी ने और कुछ नहीं दिया।
भारतीय जनता पार्टी की चुनावी यात्रा पर कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने पिछले पौने 5 साल में कोई भी राजनीतिक गतिविधियां नहीं की। पार्टी का स्थानीय नेतृत्व कुछ भी करने के मूड में नहीं है। चुनावी हथियार डाल दिया है, वहां अमित शाह जाकर हंटर चलाते हैं, उसके बाद कार्यक्रम घोषित करते हैं। परिणाम ये है कि अब संभागीय रैली निकाली जा रही है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक को लेकर सुशील आनंद ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में आयोजित है। चुनाव समिति के सदस्यों से चर्चा होगी। जिलों से आई अनुशंसा पर विचार किया जाएगा। 6 तारीख तक प्रत्याशी की घोषणा कर देंगे।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है। बड़े-बड़े नेता टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध जताने कांग्रेस भवन के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
बता दें कि, कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं, जिसका विरोध शुरू हो गया है। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नवागढ़ विधानसभा में गुरु रुद्र कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि, स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए। जिसे लेकर कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपेंगे।