Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्बोधन :-कोरोना काल में पढ़ाई का जो लॉस हुआ है, वह पूरे देश में सबसे कम हमारे छत्तीसगढ़ को हुआ है।
मैं आप सभी को बधाई देता हूँ, आप ऐसे शिक्षक बनेंगे जिनका वर्तमान भी सुरक्षित है और भविष्य भी। आपको ओल्ड पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा। इसलिए मैं आप सभी से कहता हूं कि आपको छत्तीसगढ़ का भविष्य सुरक्षित करना है।
एक बार केशकाल के धनोरा गांव में मैं भेंट-मुलाकात में गया। तभी एक छात्रा मुझसे मिली, उसने मुझसे कहा मुख्यमंत्री जी, आपने स्वामी आत्मानंद स्कूल अच्छे बना दिये। हमारा स्कूल भी अच्छा कर दीजिए। मैंने छात्रा को आश्वस्त किया कि हम सभी स्कूलों को बेहतर बनाएंगे। मैं समझता हूं इतनी बड़ी संख्या स्कूलों के मरम्मत एवं कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण पहली बार हुआ है।

panchayattantra24.-रायपुर। सरगुजा और बस्तर के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आज शिक्षक दिवस का दिन बेहद खास बन गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। उल्लास से भरे इन शिक्षकों ने नियुक्ति पत्रों को लहराते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्णशीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्णशीर्ण स्कूलों के जीर्णाेद्धार की योजना तैयार की। आज 7 हजार 688 स्कूलों एवं इनमें 464 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। आप जिन स्कूलों से अपने अध्यापन की शुरूआत करेंगे। वे बहुत सुंदर हैं। उनकी पुताई छत्तीसगढ़ में ही बने गोबर पेंट से हुई है। आप सभी इन सुंदर, सुविधापूर्ण स्कूलों में बच्चों का भविष्य गढ़ें।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर आये थे। किसानों की माली हालत खराब थी। वनोपजों का बेहतर दाम नहीं मिल पा रहा था। इलाज के लिए सुविधा नहीं थी। बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूल भवन ध्वस्त कर दिए थे। जब हमने बस्तर फाइटर की नियुक्ति आरम्भ की तो इसके लिए शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र युवक नहीं मिल पा रहे थे। आज जो बड़े पैमाने पर स्कूलों का जीर्णाेद्धार हुआ है उसके पीछे हमारी शिक्षा की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है।
उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप राष्ट्रनिर्माता हैं। समाज को दिशा दिखाते हैं। कोरोना में शिक्षकों ने बहुत अच्छा काम किया। ऑनलाइन पढ़ाई कराई। कोरोना की वजह से पढ़ाई का लॉस हमारे राज्य में सबसे कम रहा। आप सभी ओल्ड पेंशन के हकदार होंगे। आपका भविष्य भी हमने सुरक्षित किया है। आप छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने में अपना पूर्ण योगदान दें। पहले अंग्रेजी स्कूल शासन द्वारा संचालित नहीं होता था। अब यह शासन द्वारा संचालित है। यहां पढ़ाई अच्छी है। इसलिए एडमिशन की भी काफी डिमांड है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन के दौरान केशकाल के धनोरा गाँव का एक संस्मरण सुनायाद्य उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान एक बच्ची ने मुझसे कहा कि- हमारे स्कूल को भी अच्छा बनवा दीजिए, मैंने कहा बिल्कुल। हम सभी स्कूलों को अच्छा करेंगे। इसी भाव पर अमल करते हुए हमने स्कूलों की बेहतरी के लिए 2100 करोड़ रुपये दिए। ये हमारे विद्या के मंदिर हैं। इन्हें जीर्णशीर्ण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिन स्कूलों में पढ़ाने जाएंगे। उनके स्कूल सुंदर हैं। उनमें हमारे यहां बने गोबर पेंट की पुताई हुई है। आप सभी यहां बच्चों का भविष्य गढ़ें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागवार अभिभावकों से चर्चा भी की। लैलूंगा से हरिराम राठिया ने बताया कि हमारा स्कूल पहले ठीक नहीं था। अब बढ़िया हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्कूल बढ़िया हो गया है। अब रख-रखाव करते रहिए। पालक समिति इस पर ध्यान देती रहे। मुख्यमंत्री ने पढ़ाई की स्थिति के बारे में भी पूछा। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ शिक्षक नितिन ने बताया कि हमारा स्कूल बहुत जर्जर स्थिति में था। अब अच्छा हो गया, अतिरिक्त कक्ष भी बन गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस की उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 1318 शिक्षकों को सौंपा नियुक्त पत्र
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत 8000 से भी अधिक स्कूलों में 2100 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत एवं कायाकल्प का कार्य हो रहा है। आज 1300 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला। इममें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के युवा हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूँ।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने कार्यक्रम में प्रतिवेदन रखते हुए बताया कि पूर्व में स्कूल भवनों के रख-रखाव के लिए हमारे पास बहुत कम राशि थी। लेकिन अब अच्छी राशि के साथ न केवल स्कूल में व्यवस्थाएं सुधर रही हैं बल्कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए अध्ययन-अध्यापन का अच्छा माहौल बना है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा सचिव श्री एस. भारतीदासन, डीपीआई श्री सुनील जैन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ने बधाई देते कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं। देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। आशा है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए सभी शिक्षक देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी से चोरी की एक मजेदार घटना सामने आई है। चोर विद्युत ट्रांसफॉर्मर में भरे डीजल चोरी कर गए। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक रविवार की रात खपराभट्ठी खमतराई निवासी हिमांशु शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोई चोर, ट्रांसफॉर्मर में भरा 500 लीटर ऑयल निकाल कर ले गए। इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप होने से मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने इसे देखा । बताया गया कि 8 लाख 2876 कीमत ट्रांसफॉर्मर फेल हो गयी। चोरी गए ऑयल की कीमत 1 लाख से अधिक है। हिमांशु शुक्ला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा379 का मामला दर्ज किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से संचालित धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक्सीलरेटेड ब्रीडिंग फेसिलिटी का लोकार्पण किया। कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च (सी.जी.आई.ए.आर.) के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के तहत धान की नवीन किस्मों के विकास में लगने वाली 12 वर्ष की अवधि को घटाकर कर 6 वर्ष किया जा सकेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल तथा सी.जी.आई.ए.आर. के प्रमुख डॉ. संजय कटियार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव जी.के. निर्माम सहित परियोजना के जुड़े अनेक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।
साहू ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए किए जा रहे अनुसंधान कार्यों एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम की सराहना की। श्री साहू ने राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित जैविक खेती मिशन तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में शामिल कृषकों तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। श्री साहू ने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खेती करनी चाहिए और समय समय पर प्रशिक्षण हासिल कर अनुभव को खेती किसानी में अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान श्री साहू ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा वहां टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से विकसित किये जा रहे केला, गन्ना, आर्किड आदि के पौधों का अवलोकन किया। श्री साहू ने डॉ. आर.एच. रिछारिया प्रयोगशाला में संचालित अक्ती जैव विविधता संग्रहालय में संग्रहित धान की 23 हजार 250 किस्मों का अवलोकन किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धान जननद्रव्य संग्रहालय है। श्री साहू ने वहां धान से प्रोटीन, शुगर सीरप तथा बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक निर्माण की प्रौद्योगिकी का भी अवलोकन किया।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछट) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहे।

panchayattantra24.- रायपुर। खुले में पड़ें पैकेट का खराब खाने की वजह से 30 से ज्यादा गायों की मौत हो गई थी। जिसके बाद ये मामला गर्मा गया है। बताया गया की फूड प्वाइजनिंग की वजह से गायों की मौत हुई थी। इस पर अब तरह- तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया कि “मौत और कांग्रेस का टिकट का भरोसा नहीं कर सकते” पर मंत्री कवासी लखमा ने जवाब देते हुए कहा कि “बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर हक्का बक्का हो गए हैं, पार्टी इन्हे पूछ नहीं रही है। इतनी ही नहीं उन्होनें आगे कहा कि रमन सिंह को केंद्रीय नेतृत्व कहता है कि 15 साल सरकार उन्होंने चलाया है। ऐसे लोगों को टिकट मिलनी चाहिए। हम सोचते हैं कि उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लडें। इतने लंबे, चौड़े, मोटे, तगड़े दिख रहे हैं, उसके बाद भी उनके चेहरे को सामने नहीं ला रहे हैं। बता दें कि 30 गायों की मौत के बाद मुआवजे की मांग की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आचार संहिता के पूर्व पश्चिम विधानसभा में स्वीकृत सभी कार्यों को पूर्ण कराने के साथ-साथ आम नागरिकों के अतिआवश्यक मांगों को जिसमें लोगों की श्रद्धा एवं आस्था का ध्यान रखकर उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने लगातार प्रयासरत् हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कल ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 तो आज संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत शेड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन आम नागरिकों के हाथो करवाया। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यह शेड निर्माण कार्य आमजनों के श्रद्धाभक्ति एवं आस्था के अनुरूप शीघ्र स्वीकृत कराया गया और जनआस्था के परिणाम स्वरूप यह शेड निर्माण जल्द ही पूर्ण होगा।
विधायक विकास उपाध्याय कल ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 में आमापारा निगम कॉलोनी, मंगल मार्केट के पीछे में भगवान जगन्नाथ रथ के सुरक्षा हेतु शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्डवासियों के द्वारा करवाये तथा आज संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत दो स्थानों में से प्रथम स्थान काली माता मंदिर के सामने शेड निर्माण एवं द्वितीय स्थान खल्लारी माता मंदिर के सामने श्रद्धालुओं को धूप व बारिश से बचाने शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्डवासियों द्वारा करवाया गया। उक्त भूमि पूजन के दौरान विकास उपाध्याय के साथ वार्ड क्र.40 से कार्तिक नेताम, कुन्दन डोंगरे, पुरनलाल सेन्द्रे, दिवेन्द्र शेन्द्रे, ऋषभ नेताम, राजेन्द्र भारती, मोहम्मद जाफर खोखर, देवेन्द्र नेताम, गिरिश शेन्द्रे, अमन बघेल एवं वार्ड क्र.24 व 25 से पार्षद मनीराम साहू, तरूण श्रीवास, पूर्व पार्षद खेम लाल साहू, दानी राम साहू, होरी राम साहू, पंचू साहू, राकेश साहू सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर कहा कि भाजपा द्वारा जारी आरोप पत्र के मुख पृष्ठ में भाटिया, चौरसिया, शुक्ला, टुटेजा, ढांड, महेश्वरी, चौरसिया सहित विभिन्न जातियो को आरोपी बताया जाना बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा अपनी ओछी राजनीति के लिये इन जातियों का अपमान की है।इस कृत्य के लिये अमित शाह एवं भाजपा को सभी समाजों से माफी मांगना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है जनता का समर्थन नहीं है इसलिए भाजपा मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर जनकल्याणकारी सरकार का चरित्रहरण करने का षड्यन्त कर रही है और अपने इस षड्यंत्र को पूरा करने के लिए वह किस हद तक जा सकती है इसका प्रमाण है कि वह विभिन्न जातियों को आरोपी बता रही है भ्रष्ट और घोटालेबाज बता रही है यह बेहद आपत्तिजनक है।
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल भाजपा सरकार में रहने के दौरान भी छत्तीसगढ़िया जनता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा को हिकारत भरी नजरों से देखा करते थे आज भाजपा आरोप पत्र में भी छत्तीसगढ़िया वेशभूषा और पहनावे को अपमानित करने से नही चुके है। अमित शाह द्वारा जारी किए गए आरोप पत्र के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के किसान के प्रतीक और किसान के पहनावे को घोटाले और भ्रष्टाचार के रूप में चित्रित किया गया है जो भाजपाइयों के विकृत मानसिकता को प्रमाणित करता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के आरोप पत्र में लगाए गए आरोप निराधार बेबुनियाद है भाजपा ने आरोप पत्र में दर्ज आरोपो के लिए स्रोत बताएं हैं वो कुछ अखबारों की कतरन है जिसकी विश्वसनीयता नही है। तथ्यात्मक नही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में 90000 महिलाएं और बेटियां गायब है जबकि अभी सदन में केंद्र सरकार ने बताया है की प्रदेश में 59000 बेटियां और महिलाएं गायब हुई थी जिसमें से 57000 से अधिक महिलाओं को वापस लाया गया भाजपा ने 70000 शिक्षकों के पद को रिक्त बताया है जो पूर्व रमन सरकार के दौरान के आंकड़े हैं वर्तमान में 14580 शिक्षकों की भर्ती हो गई है व्यख्याता की भर्ती हुई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती हुई है और 12000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में इनका यह आरोप भी बेबुनियाद और पूर्व रमन सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करता है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 35 से 40 प्रत्याशियों की सूची की घोषणा नौ सितंबर को कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं मगर अभी विचार-विमर्श करना बाकी है। रविवार को राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चुनाव समिति के अध्यक्ष मो. अकबर की मौजूदगी में प्रत्याशियों की टिकट पर चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशियों की सूची में पहले चरण में राज्य शासन के मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष के सीट की घोषणा होगी। इसके बाद अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री निवास में होगी बैठक : चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे। इनके बाद आवश्यकता पडऩे पर संभाग प्रभारियों से भी चर्चा होगी। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आठ सितंबर को कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। यह संभावना जताई जा रही है कि आठ सितंबर को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे राजधानी पहुंचेंगे ,वहीं इसके अगले दिन नौ सितंबर को नामों की घोषणा होगी। गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस की पहली सूची छह सितंबर को आने वाली थी।
चुनाव समिति की बैठक में ये नेता हुए शामिल : चुनाव समिति की बैठक समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, समिति के अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेडिय़ा, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सहप्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे।
नवागढ़ से गुरु रुद्रकुमार की दावेदारी का विरोध छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है. बड़े-बड़े नेता टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं. इसी बीच कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध जताने कांग्रेस भवन के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इक_ा हुए. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की. बता दें कि, कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं, जिसका विरोध शुरू हो गया है. सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नवागढ़ विधानसभा में गुरु रुद्र कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की मांग है कि, स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए. जिसे लेकर कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपेंगे।