Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बुधवार को खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का निर्माण प्रस्तावित है। बांध की दायी तट नहर जिसकी लंबाई 6.54 किलोमीटर और बांयी तट नहर जिसकी लंम्बाई 1.50 किलोमीटर निर्माण होगा। इस प्रकार कुल इन नहरों द्वारा 250 हेक्टेयर में सिचाई सुविधा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के कुल सिंचाई क्षमता 28 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35.90 प्रतिशत बढाने के लिए भी वर्कप्लान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार तैयार कर रही है।
वन मंत्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले का समग्र विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना भी हमारी सरकार पूरा करेगी। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गन्ना बेस इथेनॉल उद्योग बन कर तैयार है। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का राह सृजन होगा। केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवांगांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और गांव की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, उगता सूरज स्व सहायता समूह को 10-10 हजार रूपए देने की घोषणा की।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश में सिचाई क्षमता को विस्तार करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलो में विकासखण्डों में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक बांध-जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की नरवा योजना से पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर भी सुधरा है। किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिलने लगा है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से ED आज पूछताछ कर रही है. जिसकी जानकारी विनोद वर्मा ने ट्वीट कर दी और लिखा कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे@bhupeshbaghelजी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं।
बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्त को छापा मारा था। इसके बाद 28 अगस्त को उन्हें पूछाताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था अब ईडी ने बेटों को तलब किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है. प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं. उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं. कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी. प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं।
BJP की परिवर्तन यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? बीजेपी सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है. क्या बीजेपी इस बात से सहमत हैं कि किसानों को 2600 रुपये न मिले. बीजेपी चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? बीजेपी को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता हैं. आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के 40 हजार स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों का आज भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये स्वास्थ्यकर्मी अपनी 5 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार के खिलाफ इन स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 12 संगठनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन बनाया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 5 हजार 200 उप स्वास्थ्य केंद्र, 600 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 150 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 जिला अस्पताल और सभी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शामिल है। ये सभी स्वास्थ्यकर्मी वेतन विसंगति, पदोन्नति समेत अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बीते 21 अगस्त से अश्चितकालीन हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों की ये हड़ताल नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में पिछले 13 दिन से जारी थी। जिसमें दस अलग-अलग संगठन के 40 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने काम का बहिष्कार किया था।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की दोनो बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले थे. लेकिन अब उनके इस दौरा कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े अब एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है. वे यहां पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते है. बता दें कि वे 8 तारीख को राजनांदगांव में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे है।

panchayattantra24.-रायपुर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधी स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर देशभर में बीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उदयनिधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत बीजेपी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बूढ़ातालाब के बिजली ऑफिस चौक में जुटे और यहां उदयनिधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्टालिन सरकार को हिन्दू विरोधी बताया।
तमिलनाडु की डीएमके सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह है। जिसका महज विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि के इस बयान को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। बीजेपी इस बयान को लेकर हमलावर है, वहीं सोशल मीडिया में कुछ यूजर्स उदयनिधी को सपोर्ट भी कर रहे हैं हांलाकि इस मामले को लेकर चल रही सियासत जल्द थमने वाली नहीं है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। राजनीतिक दल के बड़ें नेताओं का आना जाना भी लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। जानकारी मिली है कि पीएम मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ के कोडतराई में आएंगे। रायपुर के बाद रायगढ़ में होने वाली पीएम मोदी की आमसभा से पहले वो secl, रेलवे, ntpc, के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है की पीएम मोदी 14 सितंबर को दोपहर लगभग 3.30 बजे आयेंगे और आधारशिला रखने के बाद आम सभा को संबोधित कर शाम 4.45 को रवाना होंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को महीनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये नागरिकों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता है। रेलवे यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है। देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है।
यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठा कर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।
पिछले साढ़े तीन साल में 67382 ट्रेनों को रद्द किया गया, आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षवार निरस्त हुई ट्रेनों की पूरी जानकारी वर्ष 2020 में 32757 ट्रेनें निरस्त की गई वर्ष 2021 में 32151 ट्रेनें निरस्त की गई वर्ष 2022 में 2474 ट्रेनें निरस्त की गई वर्ष 2023 में (अप्रैल माह तक) 208 ट्रेनें निरस्त की वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के अंतिम तक रद्द की गयी है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें येन मौके पर कैंसिल कर दी जाती है रक्षाबंधन, दीवाली, शीतकालीन और शादी-ब्याह के समय खासकर
रक्षाबंधन 2023-2 से 8 सितंबर को 22 ट्रेने निरस्त की गयी। रक्षाबंधन 2022 -29 अगस्त से 6 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 58 ट्रेने अचानक निरस्त कर दी गयी। 18 अगस्त 2022 को 62 ट्रेनें शीतकालीन के समय 6 से 10 दिसंबर 2022 को 36 ट्रेनें अचानक रद्द दीवाली के समय 24 अक्टूबर 2022 को दो दर्जन ट्रेनें रद्द इसी तरह शादी ब्याह और परीक्षा के समय मोदी राज में पिछले 9 साल से ट्रेनें रद्द। छत्तीसगढ़ से जाने वाली नौतनवा और सारनाथ एक्सप्रेस 64 दिन तक रद्द कर दी गयी जिसके कारण दो महिने तक अस्थि कलश गंगा में विर्सजित नहीं कर पाये।
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 1318 शिक्षकों को सौंपा नियुक्त पत्र सरगुजा और बस्तर के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आज शिक्षक दिवस का दिन बेहद खास बन गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। उल्लास से भरे इन शिक्षकों ने नियुक्ति पत्रों को लहराते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्णशीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्णशीर्ण स्कूलों के जीर्णाेद्धार की योजना तैयार की। आज 7 हजार 688 स्कूलों एवं इनमें 464 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। आप जिन स्कूलों से अपने अध्यापन की शुरूआत करेंगे। वे बहुत सुंदर हैं। उनकी पुताई छत्तीसगढ़ में ही बने गोबर पेंट से हुई है। आप सभी इन सुंदर, सुविधापूर्ण स्कूलों में बच्चों का भविष्य गढ़ें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर आये थे। किसानों की माली हालत खराब थी। वनोपजों का बेहतर दाम नहीं मिल पा रहा था। इलाज के लिए सुविधा नहीं थी। बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूल भवन ध्वस्त कर दिए थे। जब हमने बस्तर फाइटर की नियुक्ति आरम्भ की तो इसके लिए शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र युवक नहीं मिल पा रहे थे। आज जो बड़े पैमाने पर स्कूलों का जीर्णाेद्धार हुआ है उसके पीछे हमारी शिक्षा की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है।
उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप राष्ट्रनिर्माता हैं। समाज को दिशा दिखाते हैं। कोरोना में शिक्षकों ने बहुत अच्छा काम किया। ऑनलाइन पढ़ाई कराई। कोरोना की वजह से पढ़ाई का लॉस हमारे राज्य में सबसे कम रहा। आप सभी ओल्ड पेंशन के हकदार होंगे। आपका भविष्य भी हमने सुरक्षित किया है। आप छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने में अपना पूर्ण योगदान दें। पहले अंग्रेजी स्कूल शासन द्वारा संचालित नहीं होता था। अब यह शासन द्वारा संचालित है। यहां पढ़ाई अच्छी है। इसलिए एडमिशन की भी काफी डिमांड है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।