Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए सराहनीय कार्य किए गए हैं। जिनमें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। जागरूकता के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में ‘सोशल एवं बिहेवियर चेंज’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि बीमारी को दूर करने के लिए लोगों में साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलानी होगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े जिला समन्वयकों की इस कार्यशाला में श्री प्रसन्ना ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बुनियादी ढाँचों जैसे कि खाद के गड्ढे, सोखता गड्ढे, अपशिष्ट स्थिरीकरण से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती पद्मनी भोई साहू और छत्तीसगढ़ यूनिसेफ के प्रमुख जॉब जकारिया उपस्थित थे।
राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत सोशल एवं बिहेवियर चेंज विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में निजी होटल में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में राज्य स्तरीय सलाहकारों ने राज्य के सभी जिलों से आए जिला सलाहकारों से ओडीएफ प्लस के लिए सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन के सकारात्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। वर्तमान में मिशन अपने दूसरे चरण में है। इसमें राज्य की सभी पंचायतों को वर्ष 2025 तक ओडीएफ प्लस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत ठोस और तरल अपशिष्ट का कार्य सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना है। ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में श्री मुकेश राठौर ने जानकारी दी। इसी तरह सुश्री अभिलाषा आनंद ने ओडीएफ प्लस गांव के लिए आधारभूत सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओडीएफ प्लस गांव यानी ऐसा गांव जहां खुले में शौच में पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके साथ ही गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा हो।
यूनिसेफ के श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन परिवारों और समुदायों के सशक्तिकरण विकास कार्यक्रम तैयार करने के केंद्र बिंदु होते है। स्वच्छ भारत अभियान का एक और मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। लोग स्वच्छता के प्रति आज भी लापरवाह है, इसी लापरवाही के कारण आए दिन लोगों को नई बीमारी से जूझना पड़ता है। इसलिए जब लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक होंगे तो साफ सफाई की ओर ध्यान देंगे और स्वच्छता की ओर आगे बढ़ेंगे। इसकी शुरुआत हमें खुद से ही करनी होगी, जब तक हम साफ-सफाई नहीं करेंगे तब तक घर, गांव, राज्य और देश के स्वच्छ होने का सपना नहीं देखा जा सकता है। इस अभियान से जुड़ने के लिए सिर्फ अपने आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखनी होगी और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करना होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएससी द्वारा डिजिटल मड़ई का आयोजन डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने डुएल ऑथेन्टिकेशन उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली और दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली 15 बीसी सखियों को आज सम्मानित किया गया। स्वसहायता समूहों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने बैंकों द्वारा शुरू की गई दोहरी प्रमाणीकरण (Dual Authentication) की प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 बैंकर्स का भी सम्मान किया गया। डिजिटल फाइनेंस के लिए तकनीकी सहायता एजेंसी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित डिजिटल मड़ई में बीसी सखियों और बैंकर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीसी सखियों की सफलता की कहानियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
डिजिटल मड़ई कार्यक्रम में बीसी सखी के रूप में सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली धमतरी जिले की सुनीता साहू, रायपुर की प्रियंका साहू, कोरिया की रनिया कुमारी तथा राजनांदगांव जिले की ऋतु श्रीवास और ममता पटेल को सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने वाली बीसी सखियों कोरिया जिले की सुनीता कुमारी, बलरामपुर-रामानुजगंज की संगीता खलखो, कांकेर की पुष्पा बाई, गरियाबंद की खेमेश्वरी तिवारी और रायगढ़ की नेमिका पटेल को भी डिजिटल मड़ई में पुरस्कृत किया गया। बीसी सखी के रूप में ग्रामीणों को सर्वाधिक सेवाएं प्रदान करने वाली रायपुर जिले की नीलम साहू, कबीरधाम की संगीता भास्कर, राजनांदगांव की नागेश्वरी सिन्हा, रायगढ़ की कलावती राठिया और दुर्ग की तारा साहू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इन बीसी सखियों ने अपने काम के अनुभव भी साझा किए।
डिजिटल मड़ई में स्वसहायता समूहों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने बैंकों द्वारा शुरू की गई दोहरी प्रमाणीकरण (Dual Authentication) की प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुरंदी, बस्तर के शाखा प्रबंधक सी.आर. ठाकुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक छाती, धमतरी के शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह ठाकुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धमतरी के शाखा प्रबंधक बाबुल सिंह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र जामगांव (जी), धमतरी के शाखा प्रबंधक दिलीप बेहरा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक हल्बा, कांकेर के शाखा प्रबंधक साहिल केशरवानी, बैंक ऑफ बड़ौदा कसवाही, कांकेर के शाखा प्रबंधक मोतीलाल पंडा, भारतीय स्टेट बैंक आतुरगांव, कांकेर के शाखा प्रबंधक पुरुषोत्तम परयाते, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक विश्रामपुरी, कोंडागांव के शाखा प्रबंधक सी.एस. मंडावी, बैंक ऑफ बड़ौदा समोदा, रायपुर के शाखा प्रबंधक हेमंत महाजन, पंजाब नेशनल बैंक माना, रायपुर के शाखा प्रबंधक ब्रीजिर टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक खैरागढ़ के शाखा प्रबंधक अनुज खरे और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक उदयपुर, सरगुजा के शाखा प्रबंधक सत्यवीर सिंह शामिल हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने डिजिटल मड़ई को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक पूरी दुनिया में बहुआयामी गरीबी को दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी दूर करने के लिए वित्तीय समावेशन जरूरी है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे वित्तीय समावेशन के फलस्वरूप बहुआयामी गरीबी में कमी आई है। आधुनिक तकनीकों ने इसे सुगम बनाया है। राज्य में बीसी सखियां इनका उपयोग कर दूरस्थ अंचलों में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बीसी सखियों के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में इस काम में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जाना चाहिए। श्री प्रसन्ना ने कहा कि वित्तीय समावेशन के लिए बैंक अच्छा काम कर रहे हैं और उनका सहयोग मिल रहा है। इसमें सीएससी का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। उनके कार्यों की भी दक्षता बढ़ी है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कार्यक्रम में बीसी सखियों की उपलब्धि के लिए सीएसी और बिहान की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने के बाद महिलाएं बाहर निकलकर भी काम कर रही हैं। बीसी सखियां दूरस्थ अंचलों में बैंकिंग सेवाएं देने के साथ ही खुद की आमदनी भी बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 3790 बीसी सखियां काम कर रही हैं। सीएससी के छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा प्रमुख श्री मदन मोहन राउत ने अपने संबोधन में कहा कि सीएससी तकनीकी सहायता प्रदान कर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। वित्तीय समावेशन के लिए सीएससी यहां 74 हजार स्वसहायता समूहों के साथ काम कर रही है। राज्य में 150 से ज्यादा बीसी सखियां हर महीने छह हजार रुपए से अधिक कमा रही हैं।
डिजिटल मड़ई को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री आई.के. गोहिल, संस्थागत वित्त की संचालक श्रीमती शीतल सारस्वत वर्मा और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में डिजिटल फाइनेंस के नोडल अधिकारी श्री वीकेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने बैंकों की कमी वाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में बीसी सखियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। डिजिटल मड़ई में वीडियो फिल्म के जरिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीसी सखियों के कार्यों को साझा भी किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त संचालक श्री आर.के. झा, श्री चन्द्रप्रकाश पात्रे, सीएससी के श्री जय नारायण पटेल, मनीष शुक्ला, विकास तिवारी तथा एसआरएलएम के विभिन्न जिलों से आए जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बुनकरों के हित में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में गणवेश आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ को प्रदान करने की घोषणा भी की। सम्मेलन में राज्य भर से बुनकर समाज के महिला-पुरूष सहित समूह के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बुनकर सामाज बहुत मेहनती और उद्यमी समाज है। यह समाज धागा कातने और कपड़ा बुनने के काम को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रहा है। पुरखों ने हमें जो हुनर सिखाया है, उसे हम भूले नहीं है। आज मशीनी उत्पादों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। हाथों से बने, शुद्ध और भरोसे के उत्पादों की तरफ लोग लौट रहे हैं। कृत्रिम की जगह प्राकृतिक चीजों की मांग बढ़ रही है। यह हमारे परंपरागत उद्यमियों के लिए एक अच्छा अवसर है, इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने बीते पांच सालों में बुनकर भाइयों के प्रशिक्षण से लेकर उत्पादन में सहयोग और उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने तक सभी तरह के जरूरी कदम उठाए हैं। हमने छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम किया है। इन पांच सालों में हमने बुनकरी के विकास के लिए एक ऐसी मजबूत अधोसंरचना तैयार की है, जिसका लाभ आने वाले कई वर्षों तक मिलता रहेगा। इससे बुनकरी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। मैं बुनकर समाज के लोगों से अपील करता हूं कि आप नये जमाने के अनुरूप नये दृष्टिकोण के साथ अपने इस परंपरागत पेशे को आगे बढ़ाएं। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोसा उत्पादन के मामले में आज भी छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। हमारे यहां बने कपड़ों की मांग विदेशों तक है। हमारे यहां के रेशमी कपड़ों की क्वालिटी का कहीं मुकाबला नहीं है। आज हमारे बच्चे पढ़-लिखकर बाजार को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं। नयी पीढ़ी के उद्यमी बच्चे कपड़ों के प्रिंट और डिजाइन में तरह-तरह के नवाचार कर रहे हैं। उन्हें इसका फायदा भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज अपने पुश्तैनी व्यवसाय को नये नजरिये के साथ आगे बढ़ाएं। हमारी सरकार आपकी पूरी मदद करेगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज हमारे सामने दंतेवाड़ा की डेनेक्स फैक्टरी एक सफल उदाहरण कि यदि आधुनिक दृष्टिकोण के साथ हम अपना काम करेंगे तो कपड़े के निर्माण के क्षेत्र में भी हमारे लिए नयी संभवानाओं के बहुत से दरवाजे खुल जाएंगे। सुराजी गांव योजना का एक लक्ष्य पारंपरिक व्यवसाय और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना भी है। बुनकरी, शिल्पकारी, कारीगरी जैसे उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए ही हमारी सरकार ने रीपा योजना शुरू की है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 300 औद्योगिक पार्कों की स्थापना करके परंपरागत उद्यमितयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने जगह-जगह सी-मार्ट की स्थापना की है। ये ऐसे बाजार हैं, जहां पर स्थानीय उत्पादों की ही बिक्री की जाती है। छत्तीसगढ़ के जंगलों को बचाए रखने के साथ-साथ रेशम कीट पालन के जरिये भी हमारी सरकार रेशम-उत्पादन को बढ़ावा देने का काम कर रही है। रेशम कीट पालन को अब हमारी सरकार ने खेती का दर्जा दे दिया है। इससे छत्तीसगढ़ में रेशम का उत्पादन बढ़ेगा। हमारे बुनकर भाइयों को आसानी से रेशम उपलब्ध हो सकेगा। रेशमी कपड़ों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, महापौर नगर पालिक निगम श्री एजाज ढेबर तथा समाज के पदाधिकारी सर्वश्री विशाल राम देवांगन, शैलेश देवांगन, अवधराम देवांगन और देवानंद देवांगन, किशन देवांगन, उदित देवांगन, राजेन्द्र देवांगन, शशिकांत देवांगन, रोहित देवांगन सहित बुनकर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत, सामाजिक आर्थिक सर्वे में मकान विहीन 47 हजार नए हितग्राही भी मिले, उन्हें भी देंगे पक्का मकान- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित

panchayattantra24.-रायपुर। सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत सामाजिक आर्थिक सर्वे में मकान विहीन 47 हजार नए हितग्राही भी मिले, उन्हें भी देंगे पक्का मकान- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में ’भरोसे का सम्मेलन’
छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में फील्ड ऑफिसर, कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक, उप प्रबंधक समेत अन्य के 407 पदों पर भर्ती होगी. इसकी परीक्षा व्यापम से आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 24 सितंबर से 26 सितंबर तक किए जाएंगे. व्यापम से संभावित परीक्षा तिथि घोषित की गई है. इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (तकनीकी) छत्तीसगढ़ के तहत हैंडपंप तकनीशियन की भर्ती होगी. यह परीक्षा भी व्यापम से आयोजित की जाएगी. इसके लिए 10 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. 11 से 13 सितंबर तक त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं. यह भर्ती कुल 188 पदों के लिए होगी. इसके लिए व्यापम से 24 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी. हैंडपंप तकनीशियन भर्ती के लिए 12 वीं पास होने के साथ ही आईटीआई भी जरूरी है. आवेदक विस्तृत दिशा-निर्देश व्यापम की वेबसाइट https://vyapam. egstate.gov.in पर विजिट कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में प्रसिद्ध साहित्यकार, भाषाविद् और छत्तीसगढ़ राज्य-गीत के रचयिता स्वर्गीय डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री ने डॉ. वर्मा के साहित्य में अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. नरेन्द्र देव ने अपने रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जो भी लिखा, वह लोगों की अंतरआत्मा में उतर गया। ’अरपा-पइरी के धार, महानदी हे अपार……’ के रूप में उन्होंने अमर रचना दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी का वैभव साकार हो उठा है। उनकी कलम से निकला यह गीत आज छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि डॉ. नरेन्द्र देव ने छत्तीसगढ़ी भाषा और यहां की संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने में अपनी रचनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग किया। उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ के जनजीवन तथा संस्कृति का सजीव चित्रण मिलता है। उनके हिंदी उपन्यास ‘सुबह की तलाश‘ जब छत्तीसगढ़ी में अनुवाद के बाद ‘‘सोनहा बिहान‘‘ के रूप में लोगों के बीच रंगमंच के माध्यम से पहुंचा, तब इसने आम लोगों में सुनहरी सुबह के साकार होने की आशा जगा दी। सही अर्थों में वे छत्तीसगढ़ के सोनहा बिहान के स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव और संस्कृति को अपनी लेखनी से एक नया आयाम देने वाले माटी पुत्र डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव के ठेकवा के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी हैं. इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान राजनंदगांव दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि राजनांदगांव जिले के ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा. जिसमें सभी मंत्री और हम सब शामिल होने जा रहे हैं. कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. इस बीच G20 डिनर पार्टी में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिए जाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ये बड़ी दुर्भाग्यजनक बात है. नेता प्रतिपक्ष की असहमति का सम्मान होना चाहिए. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. उन्हें नहीं बुलाना यह लोकतंत्र पर हमला है. वहीं रमन सिंह के आरोपों पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह पर BJP नेताओं का भरोसा कम हो गया है. छोटा सा ऑडिटोरियम BJP नेता भर नहीं पा रहे हैं । सराइपाली की सभा में भी भीड़ नहीं आई. राहुल गांधी की सभा में लाखों युवा जुटे. यह बताता है हर वर्ग का विश्वास सरकार पर है. बता दें कि रमन सिंह ने जनता में सरकार पर विश्वास कम होने का आरोप लगाया था.

panchayattantra24.-रायपुर। राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्षा राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे है। साथ में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद। कार्यक्रम 355 करोड़ रुपए से अधिक के 1867 कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन। 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक राशि वितरित होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। ओड़िशा की सोनपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बागबाहरा के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि खाटू श्याम बाबा के भजनों में शामिल होने वाली महिलाओं से पहले वो दोस्ती करता और फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता और उनसे पैसे भी वसूलता. इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने कई दिनों तक ब्लैकमेलिंग से परेशान होने के बाद अपने परिवार से की और फिर आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सोनपुर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को टिटलागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी का नाम योगेंद्र सोनी बताया जा रहा है. अपने आप को श्याम बाबा का भक्त बताने वाले इस आरोपी ने पीड़ित महिला से करीब 4 लाख रूपए भी ऐठ लिए थे. आरोपी ने महिला को उसका अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक पूरा मामला महिला के पति तक जब पहुंचा तो उन्होंने भी घर की लाज बचाने के लिए कई बार पैसे ट्रांसफर किए. हालांकि आरोपी की डिमांड जब बढ़ती गई तो पीड़ित परिवार ने पुलिस का सहारा लिया और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन, जो कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला अपनी तरह का अनोखा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है, भारतीय व्यापार के लिए कई बेहतर रास्ते खोलेगा और देश भर के व्यापारी शिखर सम्मेलन में लिए जाने वाले निर्णयों का उत्सुकता से इंतजार करेंगे – कहा, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने । कैट ने आगे कहा, हम वित्तीय समावेशन और डिजिटल प्रौद्योगिकी की स्वीकृति और कराधान नीतियों में सुधार पर कुछ रणनीतिक निर्णयों की उम्मीद करते हैं, जिसका न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एसएमई व्यापार के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेष अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी ने बताया की आयोजन के दौरान और बाद में जी-20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न निर्णयों का अध्ययन तथा उन्हें समझने एवं उन्हें भारत के व्यापारिक समुदाय के बीच फैलाने के लिए, कैट ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। समिति के अन्य सदस्य हैं बृजमोहन अग्रवाल, ओडिशा, सुभाष अग्रवाल, कोलकाता, अमर पारवानी, रायपुर, पंकज अरोड़ा, कानपुर, शंकर ठक्कर, मुंबई, धैर्यशील पाटिल, महाराष्ट्र, सुमित अग्रवाल, दिल्ली, प्रकाश बैद, असम और एस.एस. मनोज, केरल। पारवानी और दोषी ने कहा कि जी20 विचार-विमर्श के परिणामस्वरूप, व्यापारियों को एफएमसीजी उत्पादों, कंप्यूटर और उसके बाह्य उपकरणों, संचार उपकरण, खिलौने, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, भारतीय हस्तशिल्प, आतिथ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित निर्यात व्यापार में बड़ी वृद्धि की उम्मीद है। और इसके अलावा उपकरण, रत्न और आभूषण, फर्निशिंग आइटम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि के निर्यात व्यापार में भी वृद्धि की संभावना है।