Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
PT – बीजापुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के युवाओं को भी मिल रहा है और वे अपना खुद का रोजगार स्थापित करके परिवार को आर्थिक सहायक कर रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले बीजापुर जिले के ग्राम तुमनार निवासी संतोष तेलम आज अपना खुद का रोजगार स्थापित करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार के भरण-पोषण में बहुत दिक्कत आने लगी थी। खेती-किसानी का कार्य मां अकेली करके परिवार का पालन-पोषण करती थी।
जैसे-तैसे 5-6 साल गुजर जाने के बाद बड़े भैया मोबाईल यूटूब के माध्यम से इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का कार्य सीख कर मां का सहयोग करने लगा। संतोष भी उनके भैया के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में इलेक्ट्रिकल का काम करने जाता रहा। तभी उनके कुछ साथियों ने स्वयं का व्यवसाय चालू करने की सलाह दी। संतोष ने भी खुद का किराना व्यवसाय चालू करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर से सम्पर्क किया। ऋण हेतु आवेदन करने पर अनुदान का लाभ मिलने की जानकारी उन्हें दी गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में किराना दुकान हेतु दो लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। ऋण स्वीकृति उपरांत 07 दिवस का उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमी होने के कारण स्वीकृत ऋण राशि पर 25 प्रतिशत की दर से 50 हजार रूपये विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया गया। संतोष को किराना व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग आठ हजार रूपये की निरंतर आमदनी हो रही है और वह बैंक किश्तों की अदायगी भी नियमित रूप से कर पा रहा है।
PT – नई दिल्ली। इन दिनों लोग अक्सर कई तरह की समस्याओं से परेशान रहते हैं। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें लोगों की सेहत पर बुरा असर डालने लगी है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग जहां बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मोटे होने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं। पतलेपन की वजह से लोगों के अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से ताने सुनते पड़ते हैं, जिसका असर कई बार मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगता है।
अगर आप भी अपने पतलेपन की वजह से ताने सुनते-सुनते थक गए हैं, तो आज हम आपतो बताएंगे कुछ ऐसे नेचुरल फ्रूड्स के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह 5 नेचुरल फूड्स-
नट्स और नट बटर
अगर आप नेचुरल तरीके से हेल्दी वेट गेन करना चाहते हैं, तो इसके लिए नट्स और नट बटर एक बढ़िया विकल्प है। दरअसल, फैट और प्रोटीन से भरपूर, बादाम और पीनट बटर जैसे नट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको कैलोरी और पोषक तत्व की अच्छी खासी मात्रा मिलती है।
एवोकाडो
कई पोषक तत्वों से भरपूर एवोकाडो भी हेल्दी वेट गेन करने में सहायक है। इसमें कैलोरी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाता है। ऐसे में आप इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
होल मिल्क औरडेयरी
फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट कैलोरी, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आप नेचुरल तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही वजन बढ़ाने में सहायता करते हैं।
केले
हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से वजन बढ़ाने के केले खाने की सलाह देते आए हैं, लेकिन क्या आपने सोचा कि आखिर इसकी वजह क्या है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, केले में कार्ब्स और विटामिन की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है, जो जिसकी वजह से यह एक कैलोरी बढ़ाने वाला स्नैक साबित होता है।
लीन प्रोटीन
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन है, तो अपना वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में लीन प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। चिकन और मछली आदि मांसपेशियों के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन प्रदान करते हैं और हेल्दी वेट गेन करने के लिए आपको कैलोरी भी देते हैं।
PT – गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने से तुरंत राहत मिलती है और गर्मी से राहत मिलती है। गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए लोग तरल ड्रिंक्स को पीते, जिसमें नार्मल पानी के साथ-साथ लोग लस्सी, जूस और नारियल पानी सहित विभिन्न प्रकार के ड्रिंक्स पीते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाइड्रेटेड रहने के लिए कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। हालांकि, उचित तापमान पर पानी पीना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी सबसे अच्छा माना जाता है, जो गर्मी से तुरंत राहत तो देता है लेकिन साथ ही शरीर को काफी नुकसान भी पहुंचाता है। गर्मी के एकदम से ठंडे में आ जाना या ठंडा पानी का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक है। खासकर फ्रिज के ठंडे पानी से हर कीमत पर बचना चाहिए। धूप से आने के बाद, एक्सरसाइज के बाद या खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। यहां कुछ कारण बताए गए हैं कि क्यों किसी को फ्रिज के ठंडे पानी से बचना चाहिए।
बढ़ सकता है वजन
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।ठंडे पानी के कारण शरीर में मौजूद फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। फ्रिज के पानी से शरीर की चर्बी सख्त हो जाती है, जिससे चर्बी कम करने में दिक्कत होती है और वजन भी कम नहीं होता है।
कब्ज की हो सकती हैं शिकायत
अगर आपके कब्ज की समसया है तो आपको बिलकुल ही ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ठंडा पानी पीने से आपकी कब्ज की समस्या और भी बढ़ सकती है। दरअसल ठंडा पानी पेट में पहुंच कर मल को कठोर बनाता है और जब आप वॉशरूम में लू के लिए जाती हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना होता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या पहले से है तो आप ठंडे पानी को हाथ भी न लगाएं और अगर आपको यह समस्या नहीं है तो कोशिश करें कि न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म पानी पीएं।
खाना पचाने में होती है दिक्कत
ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया भी ठीक से नहीं हो पाती है क्योंकि कोल्ड टेम्प्रेचर पेट को टाइट कर देता है, जिससे खाना पचाने में दिक्कत आती है। मैडिकली ऐसा भी पाया गया है कि जो व्याक्ति सदैव ठंडा पानी ही पीते हैं उनके पेअ से गार्गलिंग साउंड निकलता रहता और पेट में हमेशा दर्द बना रहा है। आपको शायाद यह भी न पता हो कि ठंडा पानी आपके हार्ट रेट को कम करता है क्योंकि इससे गर्दन के पीछे मौजूद एक नस प्रभावित होती है जो हार्ट रेट को धीमा कर देती है।
गले में हो जाता है इनफैक्शन
जब आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो इससे बलगम बन सकता है, जिससे कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। जिसके कारण गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सिर दर्द बढ़ जाती है समस्या
ठंडा पानी सिर पर मौजूद क्रॉनियल नस को भी अफेक्ट करती है जिससे सिर में तेज दर्द होता है। हालाकि गर्मियों के मौसम में तेज सिर दर्द होने पर लोग यही सोचते हैं कि दर्द तेज धूप के कारण हो रहा होगा मगर दर्द का असली कारण तेज धूप से सीधे आकर पानी पीना होता है। इसलिए इस मौसम में जब भी तेज प्यास लगे तो नॉर्मल पानी ही पीएं। इससे आपकी न केवल प्यास बढ़ेगी बल्कि आप तमाम तरह की बीमारियों से भी बचेंगी।
PT – रायपुर। ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने टी. एस. सिंहदेव उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं अरुण साव अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ से भेंट कर मांग की है कि विधान सभा चुनाव 2023 के लिए कुल सीट में से 15-15 सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया जाए। अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक परिवेश में राज्य गठन से लेकर अब तक ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रदेश में नेतृत्व प्रबंधन एवं समाज के सभी वर्ग के लिए अथक प्रयास किया है। समाज के सभी वर्ग को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रगति के लिए समाज की ओर से सतत आयोजन एवं प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शीर्ष नेतृत्व को यह विचार करना अति आवश्यक होगा कि विधान सभा के महत्वपूर्ण दायित्व से ब्राह्मण समाज को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कष्ट करें।
समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि यदि विधान सभा में ब्राह्मण प्रत्याशी को अवसर दिया जाता है तो ब्राह्मण समाज पूर्ण सहयोग देगा एवं अभूतपूर्ण सफलता दिलायेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में पं. अरुण शुक्ल प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़, पं. सुरेश शुक्ल-अध्यक्ष सरयुपारीण ब्राह्मण सभा, पं. निर्मल कुमार रिछारिया-अध्यक्ष जिजोतिया ब्राह्मण समाज, पं. कीर्तिभूषण पाण्डेय-अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन, पं. विनय तिवारी-अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज, पं. नीलकंठ त्रिपाठी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,पं. गुणानिधि मिश्रा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, पं. लक्ष्मीनारायण तिवारी- अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महासंघ रायपुर, पं. योगेश तिवारी-अध्यक्ष अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, पं. दिनेश शुक्ल-प्रदेश अध्यक्ष विप्र वाहिनी, पं. राजेन्द्र प्रसाद दुबे- अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण सभा, पं. शिवांजल शर्मा – अध्यक्ष छ.ग. प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, पं. नरेन्द्र तिवारी- अध्यक्ष विप्र भवन सांस्कृतिक समिति, पं. शिवाकांत त्रिपाठी- अध्यक्ष आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन, पं. रज्जन अग्निहोत्री-सहसचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, श्रीमती निवेदिता मिश्रा- अध्यक्ष (महिला) उत्कल ब्राह्मण समाज, पं. प्रहलाद मिश्र- अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज, पं. गोवर्धन शर्मा- अध्यक्ष शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज, पं. कीर्ति व्यास-अध्यक्ष गुजराती ब्राह्मण समाज, पं. चन्द्र प्रकाश व्यास- अध्यक्ष पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, पं. आर. मुरली – अध्यक्ष आंध्रा ब्राह्मण समाज उपस्थित रहे।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके चलते इन दिनों मौसम में भी ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा भी होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन बारिश व बादल के चलते उमस से राहत बनी हुई है। प्रदेश में सात सिंतबर तक की स्थिति में 810 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है, जो सामान्य से 19 फीसद कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और अब अच्छी बारिश के आसार बने हुए है।
PT – रायपुर। कथित कानून व्यवस्था और महिला अपराधों के लिये भाजपा का राजभवन जाना भाजपा की अवसरवादिता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं 2018 के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत तक कमी आई है। संगठित अपराधों में 72 प्रतिशत तक कमी आई है। राज्य में नक्सल अपराधों तक में 80 प्रतिशत तक कमी आई है। रमन राज की अपेक्षा बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनायें गौण हुई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई तथाकथित अपराधों को लेकर बेशर्मीपूर्वक राजभवन गये थे। प्रदेश की जनता भूली नहीं कि कैसे रमन राज में झलियामारी, आमाडोला जैसी घटनायें होती थी। झलियामारी में तो 6 से 14 तक की मासूम बच्चियों के साथ महीनों अनाचार की घटनाएं हुई और रमन सरकार घटना की रिपोर्ट नहीं होने दे रही थी, कांग्रेस के आंदोलन के बाद एफआईआर हुआ था। रमन राज में 27000 से अधिक बच्चियां लापता हो गयी थी, हर रोज 6 बलात्कार की घटनाएं भाजपा शासन काल में होती थी जिसमें अब कमी आई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बलात्कार जैसे अपराधों में भी घटना के आधार पर सेलेक्टिव पॉलिटिक्स करती है। जब नेता प्रतिपक्ष का बेटा आदिवासी महिला के साथ दुराचार करता है तो पूरी भाजपा बचाव में उतर जाती है। भाजपा ब्रम्हानंद नेताम जैसे मासूम बच्ची के दुराचारी को प्रत्याशी बनाती है। आरंग में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष का बेटा सामूहिक दुराचार करता है तो भाजपा चुप रहती है। दिल्ली में महिला पहलवान धरना देती है केंद्र सरकार भाजपा के सांसद के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती उल्टे पूरी भाजपा छेड़खानी के आरोपी का बचाव करती है। कठुआ, उन्नाव में पूरी भाजपा बलात्कारियों के साथ खड़ी थी। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जाता है तो भाजपा एक शब्द भी नहीं बोलती यह भाजपा का मूल चरित्र है।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीखने की सलाह देने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि खड़गे जी कह रहे हैं कि भूपेश बघेल ने पांच साल में जो किया है, वह मोदी ने क्यों नहीं किया, खड़गे जी ठीक कह रहे हैं। भूपेश बघेल ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार कराने का काम किया है, वह मोदी जी भला कैसे कर सकते हैं। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है, इस पर खड़गे को आश्चर्य होता है इसलिए वे भूपेश बघेल का नमूना पेश करते हुए कह रहे हैं कि जो कांग्रेस सरकार ने 5 साल में किया, वो मोदी ने क्यों नहीं किया।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से पूछना चाहते हैं कि जो काम मोदी सरकार ने 9 साल में कर दिए, वे कांग्रेस की सरकार ने पचास साल में क्यों नहीं किए? देश का विकास क्यों नहीं होने दिया? देश की महिलाओं को शौचालय क्यों नहीं दिए? सभी गरीबों के लिए आवास क्यों नहीं बनाए? महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति क्यों नहीं दिलाई, शाह बानो को मिला न्याय अन्याय में तब्दील क्यों किया, तीन तलाक खत्म क्यों नहीं किया, देश को अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता में जकड़कर क्यों रखा? वोट बैंक की राजनीति में अल्पसंख्यक समुदाय और बहुसंख्यक समुदाय को दो हिस्सों में क्यों बांटा? भारत माता के कलेजे के दो टुकड़े क्यों किए? कश्मीर समस्या क्यों पैदा की? धारा 370 क्यों लागू की थी? सेना को कमजोर बनाये रखने की साजिश रचने का काम कौन करता रहा है? सेना को सक्षम बनाने का काम तो कांग्रेस ने किया नहीं था, अब सेना के पराक्रम पर संदेह क्यों करती है? खड़गे को भारत का समग्र विकास इसलिए स्वीकार नहीं है क्योंकि वे तो कांग्रेस के केयरटेकर मात्र नजर आते हैं, उनका काम कांग्रेस के मालिक परिवार के विचार को ही आगे रखना है।
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को उनका गुरु घंटाल मुबारक हो। खड़गे जी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों को हुनरमंद गुरुघंटाल की कोचिंग क्लास में भेज दें। ये झारखंड को मदिरा कारोबार का ज्ञान दे ही रहे हैं। राहुल, सोनिया, प्रियंका सहित देश भर के सारे कांग्रेस नेताओं को, यहां तक कि नवजात घमंडिया गठबंधन के नेताओं को भी इस बेमिसाल भ्रष्टाचार प्रशिक्षण संस्थान में हुनर सीखने के लिए भेज दें।
PT – रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गंगा सोयम एवं सोयम सीनू निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 25 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 456/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
1. गंगा सोयम पिता तमाया सोयम उम्र 23 साल निवासी जिनेलगुडा थाना मोटू जिला मल्कानगिरी उड़ीसा।
2. सोयम सीनू पिता सोयम लच्छा उम्र 23 साल निवासी कटानपली थाना मोटू जिला मल्कानगिरी उड़ीसा।
PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार 11 सितंबर सुबह 11 बजे विधानसभा मुंगेली के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार,, 11 सितंबर दोपहर 1.30 बजे विधानसभा लोरमी के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव 11 सितंबर दोपहर 3 बजे विधानसभा पंडरिया के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, 12 सितंबर सुबह 11 बजे विधानसभा सक्ती के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, दोपहर 12 सितंबर को दोपहर 01.30 बजे विधानसभा जांजगीर-चांपा के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, 12 सितंबर दोपहर 3 बजे विधानसभा अकलतरा के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
PT- रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 10 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को आम आदमी पार्टी ने भानुप्रतापपुर से टिकट दिया है। इससे पहले भी वे इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। आप के नई दिल्ली कार्यालय से यह पहली सूची जारी की गई है, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित आप के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शामिल हैं।
इस सीट से आप ने इन्हें दिया टिकट
दंतेवाड़ा विधानसभा सीट (88) से बालू राम भवानी, नारायणपुर विधानसभा सीट (84) से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतरा विधानसभा सीट (33) से आनंद प्रकाश मिरी, भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट (80) से कोमल हुपेंडी, कोरबा विधानसभा सीट (21) से विशाल केलकर, राजिम विधानसभा सीट (54) से तेजराम विद्रोही, पत्थलगांव विधानसभा सीट (14) से राजा राम लकड़ा, कवर्धा विधानसभा सीट (72) से खड़गराज सिंह, भटगांव विधानसभा सीट (05) से सुरेंद्र गुप्ता और कुनकरी विधानसभा सीट (13) से लेओस मिंज ‘आप’ के उम्मीदवार होंगे।