Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर




PT – बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत उसूर एरिया कमेटी अन्तर्गत गलगम आरपीसी मिलिशिया सदस्य वारंटी नक्सली मंगू नुप्पो और गलगम सीएनएम सदस्य वारंटी नक्सली हड़मा नुप्पो ने बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पणकर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली मंगू नुप्पो वर्ष 2009 में गलगम आरपीसी में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2011 में गलगम मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया। नक्सलियों के लिये संत्री/पेट्रोलिंग, पुलिस बल की रेकी करना, मीटिंग के लिये ग्रामीणों को एकत्रित करने का कार्य आदि करता था। इसके खिलाफ थाना उसूर में 1 स्थाई वारंट लंबित है। वर्ष 2019 में उसूर-गलगम मार्ग पर गड्ढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल था। वहीं हड़मा नुप्पो वर्ष 2016 में गलगम आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष द्वारा बाल संघम के पद पर संगठन में भर्ती किया गया था। थाना उसूर में इसके खिलाफ अपहरण एवं मारपीट की धारा में 01 स्थाई वारंट लंबित है।
PT – दुर्ग। नशे के कारोबारी पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। एक तस्कर के कब्जे से 1665 नग नशीली टेबलेट बरामद की है। नशीली अल्फाजोलम टेबलेट है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थाना दुर्ग ने यह कार्यवाही संयुक्त रूप से की है।
अल्प्राजोलम पर प्रतिबंध क्यों है?
अल्प्राजोलम नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक प्रतिबंधित दवा है । संयुक्त राज्य अमेरिका में, अल्प्राजोलम एक निर्धारित दवा है जो ज़ैनैक्स ब्रांड नाम के तहत बेची जाती है, जिसका उपयोग चिंता और घबराहट संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के सोने का इरादा करने से लगभग एक घंटा पहले इसका सेवन किया जाए, तो यह अल्पावधि में नींद में सहायता करने में प्रभावी साबित हुआ है। हालाँकि, नींद में सहायक के रूप में अल्प्राजोलम की दीर्घकालिक प्रभावशीलता का परीक्षण करने के लिए एक अध्ययन किया गया और पाया गया कि उपयोग के एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रभावशीलता कम हो गई।
PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग‘। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।qqw10504.jpg
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉॅर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण राजेश नारा, रविन्द्र सिंह, गणेश योगी, संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, आईजी रतनलाल डांगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साधकगण सहित बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक और साधकगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रारंभ किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीजापुर जिला अंतर्गत रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो माह में ही 20 हजार रूपए से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रति मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है और रीपा में बन रहे उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह से जुड़ी रीना लिंगम, अनिता लिंगम, जयश्री लिंगम, सुशीला कडियल, रजनी पुल्ला और अनिता ने मुक्त कंठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे महिलाओं को गांव घर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और यहां काम करने में अच्छा लग रहा है।
PT – धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11सितम्बर को नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण करेंगे। नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डेव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है, वन्ही श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में करटेन वॉल (म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र का जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है, जिनका मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकार्पण करेंगे।