Browsing: रायपुर

PT- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया। CMO के मुताबिक हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। जिसमें गोबर विक्रेताओं को 5.36 करोड़, स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 2.77 करोड़ रूपए का भुगतान वही स्व-सहायता समूहों और सहकारी समितियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 13.55 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ। साथ ही गौठान समितियों के 42 हजार 644 सदस्यों को 2.25 करोड़ रूपए का मानदेय दिया गया।

PT- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ऑनलाईन राशि वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों के बैंक खातों में 23 करोड़ 93 लाख रूपए अंतरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल बारिश अच्छी हो रही है और उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। हमारी सरकार हर साल धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल हमें आशा है कि 125 लाख मीट्रिक धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार भी छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी का कोटा घटा दिया है, हमारे बारदाने का कोटा भी कम कर दिया है। मैंने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों में चार रूपए लीटर की दर से गौमूत्र खरीदकर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं इससे ब्रह्मास्त्र और जीवामृत तैयार कर रही है, जिसे किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अब महंगे पेस्टीसाइट के बदले जैविक कीटनाशक ब्रह्मास्त्र और जीवामृत का उपयोग करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में बटन दबाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 23 करोड़ 93 लाख रूपए ऑनलाईन राशि अंतरित की। जिसमें गोबर विक्रेताओं को 5.36 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.63 करोड़ रूपए एवं स्व-सहायता समूहों की 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि के साथ ही स्व-सहायता समूहों को 12.32 करोड़ रूपए तथा सहकारी समितियों को 1.23 करोड़ रूपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और स्वावलंबी गौठान समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को 2.25 करोड़ रूपए की मानदेय राशि शामिल है। शनिवार को गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को 29 करोड़ 93 लाख रूपए के भुगतान के बाद अब तक कुल 581.24 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गौठानों में 15 अगस्त से 31 अगस्त तक क्रय किए गए 2.68 लाख क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 5.36 करोड़ रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया। गौठानों में अब तक 133.22 क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है, जिसकी एवज में पशुपालन किसानों को 261.08 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 9 सितम्बर को 5.36 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद गोबर क्रय की कुल राशि 266.44 करोड़ रूपए हो गई है। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 09 सितम्बर को भुगतान की जाने वाली 2.77 करोड़ रूपए की राशि के बाद इनको होने वाले भुगतान की राशि 275.01 करोड़ रूपए हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर गोबर से कम्पोस्ट खाद के उत्पादन से जुड़े स्व-सहायता समूहों को कम्पोस्ट खाद के विक्रय पर प्रति किलोग्राम एक रूपए के मान से कुल 12 करोड़ 32 लाख रूपए तथा सहकारी समितियों को प्रति किलो 10 पैसे मान से कुल 1 करोड़ 23 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि के रूप में ऑनलाईन जारी की। मुख्यमंत्री स्वावलंबी गौठानों के 42 हजार 644 सदस्यों को मानदेय के रूप में 2 करोड़ 25 लाख रूपए उनके बैंक खातों में अंतरित किए।

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के मामले में स्वावलंबी गौठान समितियों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में निर्मित एवं संचालित 10288 गौठानों में से 6252 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर विक्रेताओं से गोबर क्रय कर रहे है। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक 76 करोड़ 42 लाख रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय किया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, राज्य नोडल अधिकारी रीपा गौरव सिंह, संचालक कृषि एवं पशुधन चंदन त्रिपाठी, उप सचिव तूलिका प्रजापति, राज्य नोडल अधिकारी एन.एल.आर.एम. पद्मिनी भोई साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

PT – रायपुर। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्रीगण और पूरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लोग महामहीम से मिलकर आज छत्तीसगढ़ की जो स्थिति है और को हालात हैं, कानून की व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है, खुलेआम दिनदहाड़े लूट हत्या बलात्कार, जशपुर में शर्मनाक घटना हुई। शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी शिक्षिका के साथ बलात्कार की घटना होती है। रायपुर में घटना होती है। बस्तर में तो हालत यह है कि इतनी घटना होने के बाद भी वहां पोटा केबिन में बलात्कार होने के बाद ना करवाई हुई ना उसकी FIR हुई। सबसे बड़ी बात ये है कि इन घटनाओं को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। पुलिस प्रशासन और सरकार के संरक्षण में इस प्रकार के तत्व बच रहे हैं।

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, ट्रेनों के रद्द होने के विरोध में कांग्रेस आज से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बता दें कि 10, 11 और 12 सितंबर को पाम्पलेट वितरण और पोस्टर चस्पा का कार्यक्रम होगा। वहीं, 13 सितंबर को प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। जहां रेलवे स्टेशन नहीं है वहां पर स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। चरणबद्ध आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अरुण वोरा को रायपुर, आर.पी. सिंह को बलौदाबाजार, शैलेश नितिन त्रिवेदी को गरियाबंद, नितिन भंसाली को महासमुंद, ज्ञानेश शर्मा को धमतरी का प्रभारी बनाया गया है।

 PT – हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष पौराणिक महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर माह में दो बार एकादशी व्रत आता है। पहला एकादशी व्रत कृष्ण पक्ष में तो दूसरा एकादशी व्रत शुक्ल पक्ष में आता है। भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। अजा एकादशी 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी।

गवान श्री हरि विष्णु की पूजा

अजा एकादशी पर भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार अजा एकादशी पर पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के लिहाज से इसे काफी शुभ माना जाता है।

 

अजा एकादशी 2023 कब है?

साल 2023 में अजा एकादशी व्रत 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को है। अजा एकादशी तिथि की शुरुआत 09 सितंबर 2023 दिन को शाम 07.17 मिनट से होगी और अजा एकादशी की समाप्ति 10 सितंबर 2023 को रात 09.28 मिनट पर होगी। इसके अलावा पारण का समय 11 सितंबर: प्रातः 06.04 मिनट से प्रातः 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

अजा एकादशी 2023 पर दुर्लभ संयोग

अजा एकादशी के दिन दुर्लभ संयोग भी निर्मित हो रहा है। पहला रवि पुष्य योग और दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग है। रवि पुष्य योग शाम को 05.06 मिनट से अगले दिन सुबह 06.04 मिनट तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05.06 मिनट से 11 सितंबर प्रातः 06.04 मिनट तक रहेगा।

अजा एकादशी का पौराणिक महत्व

अजा एकादशी व्रत करने से भूत-प्रेतों का भय समाप्त हो जाता है। अजा एकादशी व्रत कथा सुनने से अश्वमेघ यज्ञ करने के समान फल मिलता है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापना के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। पूजा में फूल, नारियल, सुपारी, फल, लौंग, अगरबत्ती, घी, पंचामृत भोग, तेल का दीपक तुलसी, दाल, चंदन आदि चीजें शामिल करना चाहिए।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 700 बिस्तर वाले नवीन चिकित्सालय के भवन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इस अस्पताल के बनने से राजधानी के नागरिकों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।

डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बनने वाले 700 बिस्तर के इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा सात तल होंगे। इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का निर्माण 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज रायपुर का शुभारंभ 09 सितम्बर 1963 को हुआ था।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से भेंट की। रत्नावली कौशल ने श्री खड़गे और सुश्री शैलजा का स्वागत किया एवं उनसे संक्षिप्त चर्चा भी की। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बीते साल कन्या कुमारी से कश्मीर तक की गई पदयात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में पदयात्राओं और संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी ही एक पदयात्रा में सहभागी बनने आए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुंगेली जिले की सक्रिय एवं ऊर्जावान कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने रायपुर में भेंट की और उनका आत्मीय स्वागत किया। रायपुर में हुई भेंट के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया कि दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए सोने पे सुहागा जैसा है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में समृद्धि ला चुकी है। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ,लोगों में कांग्रेस के प्रति भरोसा और भी बढ़ा है। हमारी पार्टी के युवा अध्यक्ष दीपक बैज की सक्रियता के चलते पार्टी कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, प्रदेश के युवा हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कका (चाचा) कहकर, तो दीपक बैज को बड़े भैया कहकर पुकारते हैं। हमारे ये दोनों नेता बस्तर से लेकर सरगुजा तक, रायगढ़ से लेकर राजनांदगांव तक और मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी से लेकर कवर्धा तक कांग्रेस पार्टी की मजबूती और प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं। हर वर्ग के मतदाता कांग्रेस से लगातार जुड़ते जा रहे हैं। सुश्री कौशल ने श्री खड़गे के समक्ष पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यप्रणाली, मिलनसारिता और सक्रियता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद के रूप में दीपक बैज संसद में छत्तीसगढ़ के ज्वलंत मुद्दे और आदिवासियों के हक के लिए आवाज उठाते रहे हैं। छत्तीसगढ़ की करीब 12 अति पिछड़ी जातियों को केंद्र सरकार से अनुसूचित जाति – जनजाति का दर्जा दिलाने में बस्तर के माटीपुत्र दीपक बैज की अग्रिम भूमिका रही है। रत्नावली ने कहा कि मैं स्वयं अनुसूचित जाति की हूं और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के दर्द को बेहतर ढंग से जानती समझती हूं। हमारे कर्मठ नेता दीपक बैज ने अनुसूचित जाति – जनजाति के लोगों के दर्द को कम करने में जो योगदान दिया है, उसके लिए हम सदैव कांग्रेस संगठन, आप श्री खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आभारी रहेंगे। सुश्री कौशल ने श्री खड़गे को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आपकी और राहुल गांधी की सोच के मुताबिक युवा शक्ति को आगे बढ़ाकर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का महति कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष बनने के चंद माह के भीतर ही श्री बैज ने युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में संगठित कर दिखाया है। माता बहनों का आशीर्वाद शुरू से कांग्रेस को मिलता रहा है। दीपक बैज द्वारा युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में कर लिए जाने से अब राज्य में कांग्रेस और भी ज्यादा ताकतवर हो गई है। रत्नावली ने कहा कि दीपक बैज आदिवासी समुदाय से आते हैं और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी सर्वाधिक है। पहले आदिवासी समुदाय को प्रतिद्वन्दी दलों ने बरगला कर अपने पाले में कर लिया था। इस समुदाय को फिर से कांग्रेस से जोड़ने में हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। आदिवासी समुदाय अब फिर से कांग्रेस के साथ आ गया है और हम सभी मिलकर अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के संकल्प के अनुरूप 75 से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। रत्नावली कौशल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया कि वे भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक कैसे पहुंचा रही हैं?
 युवाओं और आदिवासियों की आवाज हैं बैज किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने श्री खड़गे से कहा – मैं कांग्रेस की एक सिपाही और समाजसेविका होने के नाते पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करती रहती हूं। इस दौरान मैंने पाया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राज्य के युवा अपना प्रेरणास्त्रोत और सच्चा शुभचिंतक तथा यहां के आदिवासी उन्हें देवतुल्य मानते हैं। इसके पीछे मैंने जो कारण देखा वह यह है कि श्री बैज युवाओं और आदिवासियों की आवाज बनकर हमेशा मुखर रहते हैं। श्री बैज की यह पहल निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए लाभकारी साबित होगी। रत्नावली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने पार्टी संगठन में युवाओं को महत्व देना शुरू किया है। राज्य में वे लगातार संकल्प शिविरों का आयोजन कर पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। अभी से यह तय हो गया है कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ेंगे। रत्नावली ने दीपक बैज को कांग्रेस की मणिमाला का अनमोल नगीना बताया। श्री खड़गे ने रत्नावली की सारी बातें धैर्य के साथ सुनी और उन्हें पार्टी हित में पूर्ववत सक्रिय रहते हुए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। 8 सितम्बर 2023. एनसीसी द्वारा 9 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब में विशेष पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2500 कैडेट्स भाग लेंगे। कार्यक्रम में लोगों को एनसीसी के पुनीत सागर अभियान के बारे में जागरूक, शिक्षित और सेंसिटाइज किया जाएगा। स्थानीय लोगों तथा भावी पीढ़ी को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने एवं इसके महत्व को रेखांकित करने एनसीसी द्वारा इसका आयोजन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार करते हुए एनसीसी द्वारा देशभर में पुनीत सागर अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य समुद्री किनारों और बीचों, झीलों, नदियों तथा तालाबों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरों से मुक्त करना है। पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना भी इस अभियान का मकसद है। एनसीसी के इस अभियान से देशभर में फैले उनके डेढ़ लाख कैडेट्स जुड़े हुए हैं। पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी के रायपुर ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के 35 तालाबों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया है। इस दौरान 2400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एनसीसी ग्रुप रायपुर की प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 इकाईयां हैं। रायपुर शहर के कोटा में इसका मुख्यालय है। प्रदेश के 253 स्कूलों और 100 कॉलेजों में अभी इसके करीब 18 हजार कैडेट्स हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की परिकल्पना साकार होने लगी है। जिला बीजापुर अंतर्गत एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना बीजापुर सेक्टर के नयापारा नैमेड़ गांव के हर घर में पोषण बाड़ी बनाई तो केंद्र के सभी बच्चे कुपोषण से बाहर हुए। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में हरी साग सब्जियां लगाकर पोषण बाड़ी तैयार किया गया हैै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुपोषण को दूर करने के लिए हर घर में पोषण बाड़ी बनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे है। इसका साकारात्क परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति पटेल द्वारा पोषण बाड़ी की हरी साग सब्जी को गर्म भोजन बच्चों और महिलाओं को खिला रही है। ज्योति पटेल अपने सेक्टर सुपरवाईजर के साथ प्रत्येक हितग्राहियों के घर गृहभेंट करके पोषण बाड़ी बनाने और खान पान में हरी साग सब्जियों को शामिल करने प्रेरित भी करती है। आज बीजापुर के दूरस्थ अंचल गांव नैमेड़ नयापारा में प्रत्येक हितग्राही के घर में पोषण बाड़ी बनी हुई है। और नियमित अपने भोजन में हरी साग-सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत मिलने वाले अंडा, मिलेट, चिक्की और दलिया का भी उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में एक भी कुपोषित बच्चे नहीं हैं। गांव को कुपोषण से मुक्त करने में आंगनबाड़ी सहायिका रामदुलारी का विशेष सहयोग रहता है।
अपने दिनचर्या में प्रतिदिन संतुलित आहार का सेवन करने से दिनभर शरीर और मन में ताजगी बनी रहती है। संतुलित आहार आपकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है। भोजन में हरी साग-सब्जियां, फल-फूल, दूध-दही को शामिल करना चाहिए इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, वसा खनिज आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार मिले इसके लिए घर घर में पोषण बाड़ी तैयार करवाई जा रही है। इसका लाभ परिवार के सभी सदस्यों को मिल रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस मुख्यालय के कान्फेंस हॉल में आगामी विधानसभा चुनाव, 2023 के दृष्टिगत दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें आज राज्य के 14 जिलों के नोडल अधिकारी एवं चुनाव सेल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं दूसरे दिन 9 सितम्बर को शेष 19 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का चुनाव महत्वपूर्ण होता है। हमारी प्रजातंत्र की जडें इसी प्रक्रिया से विकसित होती है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की पूरी जवाबदारी एनफोर्समेंट एजेंसी व अन्य संस्थाओं की होती है। मतदान को प्लानिंग प्रोसेस के साथ कराना आवश्यक है, क्योंकि जब आचार संहिता लागू होगी तो इसे समझने एवं इसके अनुरूप कार्यवाही करने में पुलिस अधिकारियों को कठिनाई न हो, इन्हीं उद्देश्यों के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
 पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पूर्व में हुई बैठकों का भी जिक्र करते हुए प्लेन एरिया एवं नक्सल एरिया में निर्विघ्न चुनाव कराये जाने के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व, मतदान के दौरान व पश्चात पुलिस की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो ऐसा वातावरण पुलिस को बनाये रखना होता है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में सीमावर्ती व अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ हुई बैठकों के बारे में भी बताया।
विधानसभा चुनाव 2023 के राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ.पी. पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। लोग बिना किसी भय, प्रलोभन के मतदान कर सके इस हेतु उचित वातावरण बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका होती है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को अपने उत्तरदायित्व की जानकारी हो इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिलों से आये प्रतिभागी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जिले में जाकर मास्टर ट्रेनर के रूप वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। चुनाव आयोग के ज्वाईंट सीईओ श्री नीलेश क्षीरसागर ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने पर जोर दिया।  
  उक्त कार्याशाला को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया जाकर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विद्यमान कानून, पुलिस द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों, चुनाव आयोग की भूमिका सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्याशाला के प्रथम चरण में कुल 62 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में आये अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी श्री एस.सी. द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, श्री प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.पी. साय, उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, श्री मनीष शर्मा, श्री के.एल. ध्रुव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री वाय.पी. सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री उमेश चौधरी, श्री यू.बी.एस चौहान, श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक, श्री एन.के सिक्केवाल ने किया।