Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। आज यानी 7 सितंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को एक साल पूरे हो गए हैं। इसका आरंभ आज ही के दिन कन्याकुमारी से हुआ था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हवाओं में मोहब्बत की ख़ुशबू का घुलना जारी है। बढ़ते कदमों के साथ भारत जोड़ो यात्रा जारी है। सीएम भूपेश ने आजे #bharatjodoyatracontinues। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कई ​मुद्दे ​चर्चित हुए। सबसे ज्यादा राहुल गांधी का बयान मशहूर हुआ। जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं।’ वहीं कड़कड़ाती ठंड में लंबे समय तक सादे कपड़ों में चलने के कारण राहुल गांधी की ‘टीशर्ट’ भी खबरों की सुर्खियां बनी रही।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ट में पदस्थ प्रभारी, जिला नोडल अधिकारी, जिला सलाहकार, परामर्शदाता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए “एक दिवसीय प्रशिक्षण सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला” का आयोजन न्यु सर्किट हाउस में आयोजित की गई। ब्लूमबर्ग परियोजना के तहत आयोजित कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को राज्य में तम्बाकू उत्पदों की व्यपकता व दुष्प्रभावों के विषय पर जानकारी दी गई। साथ ही साथ उन्हें तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रभावी कानूनों जैसे- सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ई सिगरेट अधिनियम 2019 व हुक्का प्रतिबंध हेतू राज्य द्वारा संसोधित अधिनियम सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धाराओं व प्रावधानों के बारे में बताते हुए राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। 
इसके अलावा प्रतिभागियों ने जिले में क्रियान्वयन हेतु राज्य द्वारा तय रणनितिया जैसे तम्बाकू मुक्त कार्यालय व तम्बाकू मुक्त षिक्षण संस्थान, तंबाकू नशामुक्ति केन्द्र और उसके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी भी हासिल की। राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम के अंर्तगत गठित जिला कार्यान्वयन समिति को राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के उद्देश्य एवं संरचना की जानकारी प्रदान करते हुए राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने “तंबाकू नियंत्रण की दिशा में राज्यस्तरीय कार्यों, तंबाकू नियत्रंण कार्यक्रम के राज्य में की जा रही गतिविधियों तथा तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से उपस्थित हुए प्रतिभागियों से लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करने और उन्हें तंबाकू के सेवन को छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि राज्य में तंबाकू सेवन छोड़ने वालों की संख्या बढ़ सके।“ 
 इस मौके पर रायपुर डेंटल कॉलेज की सह प्राध्यापक एवं मास्टर ट्रेनर स्टेट टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. शिल्पा जैन ने बताया तंबाकू के सेवन के खतरों को हम जानते हैं फिर भी हम मानते नहीं हैं। तम्बाकू विक्रेता अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रचार भी करते हैं जिससे युवा पीढी विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी तरफ आकर्षित होती है। यह जानलेवा पदार्थ आसानी से उन तक पहुंच जाता है। इससे कैंसर और अन्य गम्भीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि ना सिर्फ धूम्रपान करने वाला व्यक्ति बल्कि धूम्रपान नहीं करने वाले व्यक्ति को भी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए हमें टीसीसी सेंटर ( तंबाकू नशामुक्ति केन्द्र) में बेहतर काउंसिलिंग करने, आने वाले लोगों को लगातार फॉलोअप करने और उनके परिवार के लोगों को भी तंबाकू की लत को छोड़ने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। इस दौरान डॉ. जैन ने बड़े ही प्रभावी तरीके से प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू की लत रूपी रावण को समाज से मिटाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने को जरूरी बताया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य द्वारा जारी निर्देष के अनुरूप एकल बिडी/सिगरेट का विक्रय, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 कोटपा की धारा 7 के उल्लंधन माना जाने और इसके लिए जारी वैधानीक चित्रात्मक चैतावनी का अनुपालन सुनिष्चित करने व उक्त उल्लंधन के अनुपालन हेतु प्रवर्तन दल द्वारा कार्यवाही कैसे किया जाना है, इसपर भी विस्तार से विषय विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला गया।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी, आज उस भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के सभी ब्लॉकों में “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा” निकाली। आज की यह “भारत जोड़ो यात्रा” रायपुर पश्चिम विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लॉक, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक, और शहीद भगतसिंह टाटीबंध ब्लॉक में निकाली गई, जिसमें विधायक विकास उपाध्याय के साथ रायपुर शहर जिला काँग्रेस के अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे जी भी शामिल हुए और क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी साथियों ने “नफरत छोड़ो भारत जोडो” यात्रा में हिस्सा लिया। 
 विकास उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गाँधी जी ने पैदल चलकर देश को संदेश देने का काम किया। अनेकता में एकता का, आपसी सद्भाव, देशप्रेम, भाईचारा रहे, हर धर्म हर वर्ग के लोग आपस मे मिलजुल कर देश निर्माण में अपना सहयोग दे, इस खूबसूरत संदेश को लेकर राहुल गाँधी जी ने आज ही के दिन 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा का शुभारंभ किया था। इस यात्रा में हमारे नेता राहुल गाँधी जी को हर वर्ग का अभूतपूर्व समर्थन मिला था। हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक , सामाजिक , राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लाखों लोगों ने इस आंदोलन में अपनी भागीदारी दी थी और भारत को संदेश दिया था कि अगर देश मे सामाजिक समरसता लाना है तो हम सब भारतवासी को साथ चलना पड़ेगा। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही थी। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। संसद के विशेष सत्र पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एजेंडा बताना ही चाहिए। तैयारी करनी होती है। 18 तारीख को सत्र शुरू होगा तो 19 तारीख को एजेंडा थोड़ी बताएंगे। विशेष सत्र विशेष उद्देश्य के लिए होता है। वो उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। #WATCH एजेंडा बताना ही चाहिए। तैयारी करनी होती है। 18 तारीख को सत्र शुरू होगा तो 19 तारीख को एजेंडा थोड़ी बताएंगे। विशेष सत्र विशेष उद्देश्य के लिए होता है। वो उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए।
बता दें कि 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम बदलने का प्रस्ताव ला सकती है। यूसीसी और ‘एक-राष्ट्र, एक चुनाव’ के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुच्छेद 368 के तहत एक संवैधानिक संशोधन किया जाएगा और हमारे देश के नाम को ‘इंडिया’ से आधिकारिक तौर पर ‘भारत’ कर दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन जी20 नेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से भेजे गए रात्रिभोज निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का जिक्र किया गया है। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गरम है।
देश का नाम इंडिया के केवल भारत करने के कयास दो वजहों से लग रहे हैं। एक है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एक्स (ट्विटर) पर की गई हालिया पोस्ट। इसमें उन्होंने कहा, “भारत गणराज्य – खुश और गौरवान्वित है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।” दूसरा है राष्ट्रपति की ओर से जी20 प्रतिनिधिमंडल को भेजे गए रात्रिभोज निमंत्रण पत्र। राष्ट्रपति भवन से जी20 प्रतिनिधिमंडल को दिए गए आधिकारिक रात्रिभोज निमंत्रण में राष्ट्रपति का उल्लेख ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने डिनर आमंत्रण में बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नाम बदलने की खबर सच लगती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना अब साकार हो रही है। प्रदेश की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल से राज्य के लाखों बेटे, बेटियों की जिन्दगी संवर रही है। इसका लाभ सुदूर वनांचल हो या मैदानी इलाका, प्रत्येक जगह देखने को मिल रहा है और आधुनिक शिक्षा की उजली तस्वीर देखने को मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान सत्र 2023-24 में 377 अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तथा 349 हिंदी माध्यम विद्यालय कुल 726 स्कूल संचालित किए जा रहे है। स्कूल में 1 लाख 70 हजार बच्चे अंग्रेजी माध्यम और 2 लाख 20 हजार बच्चे हिन्दी माध्यम में पढ़ाई कर रहे है। राज्य सरकार की पहल से आज सुदूर अंचल के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में खेलने के लिए बढ़िया मैदान, आधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में शुरू की गयी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने पालकों के आर्थिक बोझ को कम कर दिया है और पालकों के मन की चिन्ताएं दूर हो गई हैं। आज अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैं पढ़ाई करके बच्चे अपनी प्रतिभा को बेहतर रूप में निखार रहे हैं। योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों का आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ाया है। अंग्रेजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थीयों ने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सुंदर भवन मार्डन पुस्तकालय, खेल मैदान, उत्कृष्ट प्रयोगशाला लैब आदि का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के प्रति बच्चों और पालकों के मन में लोकप्रियता बढ़ी है। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के संचालन से निर्धन गरीब वर्ग के बच्चों को उच्च गुणवत्ता के अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त होने से पालकों में बहुत उत्साह है। जिसके कारण सभी जगह से और भी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की मांग लगातार हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी और सरकारी शालाओं के बीच के अंतर को कम करने और बच्चों को बराबरी के अवसर देने के लिए यह योजना शुरू की है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी आगामी 8 सितंबर को बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हसदेव आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही हसदेव जंगल बचाने की मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आगे भी हमारा समर्थन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को निरन्तर जारी रहेगा। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल हसदेव जंगल मामले में जनता को गुमराह कर लूटने में लगी हुई हैं। हसदेव जंगल में कोल खनन की बदनीयती से सरकार जंगल को बर्बाद करने पर अमादा है। सरकार फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर पेड़ों को काट रही है। छत्तीसगढ़वासियों की जंगल कटाई निरस्त करने की मांग बिल्कुल जायज है। जब तक सरकार हसदेव जंगल खत्म करने की अपनी तानाशाही विचार को नहीं त्यागती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 
कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल की कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी। जंगलों की ये कटाई बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत से हो रही है। दरअसल कोल खनन के लिए कोरबा के हसदेव इलाके में खदानें बनाने के लिए जंगल काटने का काम हो रहा है। हसदेव जंगल के पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी, जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। ‘आप’ प्रदेश अधय्क्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव जंगल बचाने की मुहिम को शुरू से ही आम आदमी पार्टी का पूरा समर्थन रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें हमने जंगल कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी। ज्ञापन में हमने पैसे और कोयला के लालच में लगातार पर्यावरण को नुकसान पंहुचाने का आरोप लगाकर हसदेव इलाके में जंगल की कटाई पर रोक लगाने की मांग की थी।
 

   
 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. राजधानी रायपुर पहुंचते ही खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर चर्चा हो सकती है। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने टिकट को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आधी से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो गई हैं। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। वहीं कुछ सीटों में दो नामों का पैनल तैयार है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी में नामों पर चर्चा होगी। फिर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इन नामों पर मुहर लगाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह प्रत्याशियों की पहली जारी होगी। वहीं मंत्री रविंद्र चौबे ने धान के दाम को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 36 सौ रुपए मिलेगा, अगले सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा धान का दाम दे रही है, किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 सीटों की सरकार बनाएगी।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। सरगुजा का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास काल का लगभग दो वर्ष का समय यहां के वनों एवं वनवासियों के बीच व्यतीत किया। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर 2023 को रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है, साथ ही अंबिकापुर शहर में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
 उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राम वन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 7 सिंतबर 2023 को प्रातः 11 बजे रामगढ़ में राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तथा दोपहर 3 बजे से भव्य रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत 6.76 करोड़ रूपये की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य किये गए हैं। 
रामायण महोत्सव में प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में दोपहर 03.00 बजे से किया जाएगा। रामायण महोत्सव में सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले के राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली दलों की प्रस्तुति एवं ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली को वाद्य यंत्र हेतु डेमो चेक मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा रीनी चन्द्रा वॉलीवुड पार्श्व गायिका द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में 2 करोड़ से अधिक के संदिग्ध ट्राजेक्शन सामने आए है. ये मामला सामने आने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है और अब इसकी जांच भी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में रोजाना ऐसे कई लोग पहुंच रहे है जिन्होंने वर्षों पहले फिक्स डिपाजिट (FD) करवाए थे, लेकिन जब वे विड्राल के लिए पहुंच रहे है तो उन्हें चक्कर लगवाए जा रहे है।
 जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भी इस गड़बड़ी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 2017 के आस-पास फिक्सड डिपाजिट इंट्रेस्ट अकाउंट से गबन की पुष्टि जांच बैंक की जांच में हुई है, जिसमें 2 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले में उन्होंने FIR के निर्देश दे दिए है. प्रारंभिक रूप से 52 लाख के गबन की पुष्टि हुई है. जिसमें कर्मचारियों ने गबन की बात स्वीकार की है. अध्यक्ष के मुताबिक कर्मचारियों से 38 लाख की रिकवरी भी कर ली गई है।