Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
826 कोक पुशिंग और बीआरएम में 16 एमएम टीएमटी बार्स की रोलिंग का रिकॉर्ड
PT -भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने बेहतरीन तालमेल और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2023 माह में उत्पादन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए है। संयंत्र के लगभग सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्पादन में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए सर्वश्रेष्ठ अगस्त, दैनिक उत्पादन कीर्तिमान और निर्गमन के क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल की है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के बार रॉड मिल की ऊर्जावान टीम ने पुराने कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए 30 अगस्त 2023 को 16 एमएम टीएमटी बार्स में 3757 टन (1815 बिलेट्स) का उत्पादन कर पुन: नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया। किसी भी प्रोफाइल में यह सर्वश्रेष्ठ दैनिक कीर्तिमान है।
इसी कड़ी में संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने गत 30 अगस्त को 826 ईक्यू की पुषिंग करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुशिंग रिकॉर्ड बनाया। कोकओवन का पिछला सर्वश्रेष्ठ ओवन पुशिंग का रिकॉर्ड 30 अप्रैल 2023 को 825 ईक्यू का था। कोकओवन ने अगस्त 2023 में पहली बार 25,000 के लगभग ओवन पुशिंग का आंकड़ा पार किया है। मई 2023 में 24986 पुशिंग का पिछला सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान दर्ज किया था। अगस्त माह में संयंत्र के कोकओवन की औसत पुशिंग 813 दर्ज की गई है।
विभाग की इस सफलता पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीआरएम के शॉप फ्लोर पर पहुँच कर कार्मिकों को बधाई प्रेषित की एवं उपस्थित जन समुदाय को संकल्पित करते हुए कहा कि बीआरएम बिरादरी अपने सामूहिक प्रयास से वार्षिक लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी तथा भविष्य में आने वाली नयी चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोक ओवन सहित अन्य सभी विभागों टी एंड डी, आरएमडी, सर्विसेज, ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट, ऊर्जा प्रबंधन विभाग, पीपीसी, केंद्रीय यांत्रिक संगठनों, एमआरडी, शॉप और अन्य विभागों को भी बेहतर समन्वय और उत्पादन के लिए बधाई दी है।
मुख्य महाप्रबंधक बीआरएम मुकेश गुप्ता ने सभी कार्मिकों को बधाई देते कहा कि यह आप सभी के समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई हैं। बीआरएम के महाप्रबंधकगण एस के बेहरा, के के ठाकुर, सच्चिदानंद त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत महंती, समीर पाण्डेय, शिखर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी कार्मिकों को बधाई दी।
PT- भारतीय ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय का देवता बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव किसी भी जातक को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, हनुमान जी की आराधना मंगलवार के साथ शनिवार को भी जाती है। ऐसे में हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करके भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा सिंदूर, काली तिल्ली का तेल और चमेली के तेल का दीपक और नीले रंग के फूल से करना चाहिए। इसके अलावा शमी वृक्ष की जड़ को काले धागे में बांधकर गले में धारण करने से शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
कुत्तों को खिलाएं बूंदी के लड्डू
पौराणिक मान्यता है कि श्वान (कुत्तों) की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनिवार को बंदरों और कुत्तों को बूंदी के लड्डू खिलाना शुभ होता है। काले घोड़े की नाल से बना छल्ला धारण करना चाहिए।
इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:!
ऊँ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:!
शनिवार को करें इन चीजों का दान
शनि ग्रह को शांत करने के लिए काला कपड़ा, साबुत उड़द, लोहा, काला पुष्प, काले तिल, चमड़ा, काला वस्त्र, काला तिल, चमड़े का जूता, नमक, सरसों तेल, काले कंबल का दान करना शुभ माना जाता है। वहीं रोटी पर नमक और सरसों तेल लगाकर कौए को खिलाना चाहिए और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जाप एवं शनिस्तोत्रम का पाठ करना चाहिए।
PT- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ISRO के प्रथम सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ के सफलतापूर्वक लांच पर ISRO के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान मिशन की सफलता के 10 दिन के अंदर ही इसरो की इस दूसरी बड़ी सफलता ने देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।
इसरो सूत्रों के मुताबिक, लॉन्च के बाद आदित्य-एल1 करीब 16 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इन 16 दिनों में आदित्य सूर्य की ओर बढ़ने के लिए पांच चरणों में तेजी लाएगा। उसके बाद यह 110 दिनों तक सूर्य की ओर यात्रा करेगा और एक निश्चित दूरी पर खड़े होकर तारे का निरीक्षण करेगा। इस लैग्रेंज बिंदु पर, सूर्य और पृथ्वी के आकर्षण और प्रतिकर्षण बल एक साथ परस्पर क्रिया करते हैं। परिणामस्वरूप, कृत्रिम उपग्रह इस क्षेत्र में पहुंचने के बाद स्थिर रह सकते हैं। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष के वातावरण, मौसम, उस पर सूर्य के प्रभाव को जानने का प्रयास करेगा।
PT- रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के द्वारा लगाये गये आरोप को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा के आगे कोई चेहरा नहीं है सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है भूपेश सरकार में प्रदेश के हर वर्ग खुशहाल हुआ है। भाजपा राजनैतिक हताशा में जो आरोप लगा रहे है उसका कोई प्रमाण नहीं है।
ऽ भाजपा के आरोप पत्र से ही भूपेश बघेल की सफलता साफ नजर आ रही है जिस छत्तीसगढ़ की संस्कृति भाषा और तीज त्योहार को भाजपा ने 15 साल तक दबाकर रखा था। अपने आरोप पत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करने को मजबूर हुई है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का यही सम्मान तो भूपेश बघेल चाहते है।
ऽ जिन अमित शाह के ऊपर 1.45 लाख आरोप देश भर से केन्द्र सरकार पास पहुंचे है वे किस नैतिकता से कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे है?
ऽ भाजपा का आरोप पत्र में जो कार्टून बनाया है उसी से साबित हो रहा है कि इसी झूठे आरोप पत्र को बनाने के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी को गली मुहल्लों में घुमवा रही है।
ऽ ईडी आईटी को लगाकर प्रदेश के 200 से अधिक झूठी कार्यवाहियां करवाने के बावजूद भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी प्रमाणिक आरोप लगाने की स्थिति में नहीं है ईडी के माध्यम से पटकथा जरूर तैयार कराया लेकिन वह भी सतही और काल्पनिक साबित हुई है।
ऽ हाल ही में प्रधानमंत्री ने जिस अजीत पवार को 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले सहकारी घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाया भाजपा के सहयोगी बनते ही ईडी ने चार्ज शीट से नाम हटा दिया।
ऽ अडानी के सेल कंपनी में लगे 20 लाख करोड़ रू. किसका है इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है यह आरोप पत्र भूपेश सरकार के खिलाफ नहीं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के खिलाफ लाया गया आरोप है। यह छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।
ऽ इस आरोप पत्र से साबित हो गया कि भाजपा कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़ की विरोध करने लगी है।
ऽ यह आरोप पत्र छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश है। छत्तीसगढ़ के तीज, त्योहार संस्कृति को सवंर्धित करने के प्रयासो पर आघात करने का प्रयास है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र उसके 15 साल के सरकार के भ्रष्टाचार की यादे प्रतीत हो रहा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुदद्ा आरोप नहीं है तो अपने भ्रष्टाचारों की स्वीकारोक्ति को आरोप पत्र के रूप में प्रस्तुत किये है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ के उन 24 लाख किसानों के खिलाफ आरोप है जिन्होंने अपना 107 लाख मीट्रिक टन धान 2640 रू. प्रति क्विंटल में बेचा है।
ऽ यह आरोप पत्र राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9000 एवं 10000 रू. इनपुट सब्सिडी प्राप्त करने वाले किसानों के खिलाफ है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन 20 लाख किसानों के खिलाफ है जिनका 10 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ है।
ऽ यह आरोप पत्र उन 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ है जिनका 4000 करोड़ का बिजली बिल भूपेश सरकार ने माफ किया है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन तेंदूपत्ता श्रमिको के खिलाफ है जिन्हें 2500 के बदले 4000 रू. प्रति मानक बोरा मानदेय मिल रहा है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन वनोपज संग्राहको के खिलाफ है जो 7 की जगह 65 लघु वनोपज बेच रहे है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के नक्सल मोर्चे पर तैनात उन जवानो के खिलाफ है जो राज्य में शांति की बहाली के लिये दिन रात लगे है जिनके अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 80 प्रतिशत कम हुआ।
ऽ यह आरोप पत्र राजीव ग्रामीण कृषि मजदूरों के खिलाफ है जिन्हें 7000 रू. मानदेय मिल रहा।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन युवाओं के खिलाफ है जिनके सपने भूपेश राज में साकार हो रहे है।
ऽ यह आरोप पत्र उन आदिवासी किसानों के खिलाफ भी है जिनकी 4000 एकड़ जमीनें भूपेश सरकार ने वापस किया।
ऽ यह आरोप पत्र उन गोबर विक्रेताओ, स्व सहायता समूह की बहनों के खिलाफ है जो गोबर बेचकर वर्मी कम्पोस्ट बेच कर अपना जीविकोपार्जन कर रही है। यह आरोप पत्र गोठानों गांव वासियो को बदनाम करने की साजिश।
ऽ यह आरोप पत्र माता कौशल्या और भगवान श्री राम के खिलाफ है भूपेश सरकार ने माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोध्दार किया है। भगवान राम के वन गमन पथ को बनाया है 15 सालों तक भगवान राम माता कौशल्या को भूलने वाली भाजपा को यह बर्दास्त नहीं हो रहा है।
ऽ यह आरोप पत्र उन स्वामी आत्मानंद स्कूल के गरीब अभिभावको के खिलाफ है जिनके बच्चे मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
ऽ कुल मिलाकर यह आरोप पत्र छत्तीसगढ़ की स्वाभिमानी जनता के खिलाफ है।
ऽ अमित शाह प्रदेश की जनता को यह नहीं बताये की मोदी सरकार में 18 करोड़ रू. प्रति किलोमीटर की लागत में बनने वाला सड़क 250 करोड़ रू. प्रति किलोमीटर बनाकर अकूत भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
ऽ भारत माला प्रोजेक्ट और द्वारिका प्रोजेक्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी।
ऽ आयुष्मान योजना में दो से तीन मोबाईल नंबरो का इस्तमाल कर 9 लाख से अधिक फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया है। 88 हजार से अधिक मृतको के नाम से इलाज होने का दावा कर 2 लाख से अधिक दावा प्रस्तुत कर घोटाला किया गया है।
ऽ आयोध्या डेवलपमेंट में करोड़ो रूपये की गड़बड़ीया भाजपा की सरकार ने की है।
ऽ आयोध्या में निर्माणधीन राम मंदिर के भूमि में हेरा फेरी भाजपा नेताओं ने किया है।
ऽ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सरकार के दौरान हुये 36000 करोड़ रू. के नान घोटाला, 6000 करोड़ रू. का चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर मामला की जांच के लिये प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जिसकी जांच क्यों नहीं करवायी जा रही है जिसका जवाब अमित शाह नहीं दिया।
ऽ 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 1677 करोड़ रू. का गौशाला अनुदान घोटाला के आरोपी रमन सिंह, शाह के साथ मौजूद थे।
ऽ आय से अधिक संपत्ति के मामले में रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में लंबित शिकायत पर मौन क्यों है? गड़मुक्तेश्वर में रिर्साट और कलकत्ता की कंपनी से फर्जी एंट्री पर रमन सिंह के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।
ऽ बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों ने झलकी में सरकारी जमीन में कब्जा के मामला में शिकायत पीएमओ में लंबित है।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, आयुष पांडेय, सलाम रिजवी, मोहन लाल निषाद, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
PT- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया आत्मीय स्वागत। सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे।
जिसके बाद राहुल गांधी नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन स्थल पहुंचे है। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद है।
कहा- घपले घोटाले और वादाखिलाफी की चल रही है सरकार
PT- रायपुर। 2 सितंबर शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। इससे पहले 1 सिंतबर शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया ने आडिटोरियम पहुंचकर यहां कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। बता दें तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह दोपहर 3:00 बजे अर्जुंदा सराईपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में चुनावी सभा का आगाज करेंगे। वह शाम 4.30 बजे सभा स्थल से सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। जहां से शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि घपले घोटाले और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ को पटरी पर लाने के लिए यह आरोप पत्र जारी किया। वहीं मिशन आदित्य लांच होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 साल तक रमन सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के मार्ग पर काम किया। 15 साल तक विकास की अविरत यात्रा चली मगर यह भूपेश सरकार लूट खशोट, भ्रष्ट और घोटाले की सरकार चल रही है। 2024 में मोदी की सरकार बनेगी। इसके पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। अगला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का है। जनता को तय करना है भ्रष्ट भूपेश सरकार चाहिए या भाजपा की विकास वाली सरकार चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा
गृह मंत्री अमित शाह ने महादेव एप से भ्रष्टाचार किया। अत्याचार की सीरीज चल रही है। इससे केवल भाजपा सरकार बचा सकती है। आने वाला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का चुनाव है, जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए,या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहा जाता रहा है। केंद्र से भेजे गए चावल का भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार किया। आपने अगर गलत किया तो जांच एजेंसी अपना काम करेगी। क्यों डरते हो।
अमित शाह ने कहा कि केंद्र से चावल भेजने के बावजूद 15 किलो के बदले 10 किलो अनाज यहां भूपेश बघेल सरकार ने दिया। भूपेश बघेल सरकार ने दुबई भेजकर महादेव ऐप में जुआ सट्टा खेलाकर कौशल उन्नयन का काम किया है। ईडी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जिसने गड़बड़ी किया है कार्रवाई तो होगी क्यों डरे हैं? हमारे नेता तो नहीं डरे हुए हैं। भूपेश बघेल अगर हिम्मत है तो युवाओं को मेरा जवाब दो। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को चार गुना अधिक पैसा देने का काम किया। 2004 से 2014 तक 77 हजार 800 करोड़ रूपये दिए। 9 साल में 3 लाख करोड़ दिया। 5 साल में घोटाला और भ्रष्टाचार किया। भूपेश सरकार ने अपने विधायकों को खुली छूट दे दिया। जाकर भ्रष्टाचार करो।
सात हजार करोड़ किसान सम्मान निधि में दिया। भाजपा सरकार बना दो तो यह राशि 50 हजार करोड़ तक पहुंचा सकते हैं। जल जीवन मिशन में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। भाजपा की सरकार बना दीजिए हर घर में नल से जल दो साल में पहुंचेगा। 38 लाख परिवारों को हमने शौचालय दिया है। 5 लाख उज्जवला के कनेक्शन दिए हैं।
PT- रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र में चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए गए हैं। इसके पहले रमन सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं। छत्तीसगढ़ की गांव, गलियों, सड़कों में मजदूर, किसान, माता बहने लाखो लोगों के मुंह से एक ही नारा गूंज रहा है। बदलबो- बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो।
रमन सिंह ने कहा कि 2018 घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे निकले। झूठे वादे कर सरकार सत्ता में आई। आज जनता उसका हिसाब मांगने तैयार खड़ी है। आज छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के लिए जनता के बीच संदेश जाएगा। रमन सिंह ने सरकार पर 500 करोड़ का चावल घोटाला करने का आऱोप लगाया। साथ ही 2000 करोड़ शराब घोटाला करने के भी आरोप लगाए।
PT- रायपुर। तीन जिलों के कलेक्टरों ने कल एस्मा लगने के बाद ड्यूटी पर न लौटने वाले करीब 1200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें कोरबा में 337, जगदलपुर में 269, कांकेर में 568 शामिल हैं। आज कुछ और जिलों में आदेश जारी होने के संकेत हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को 13 वें दिन भी हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी ओर कलेक्टरों के आदेशों का विरोध तेज हो रहा है। कर्मचारी नेताओं ने इसे सरकार का दमन कहते हुए चुनाव में देख लेने की चेतावनी भी दी है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष, संरक्षक पीआर यादव ने कहा कि हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी हिटलरशाही है। इसका संघ कटु शब्दों में निंदा करते हुए राज्य शासन से मांग करता है कि बर्खास्तगी आदेश तत्काल वापस लिया जाए और हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी मांगों पर लोकतांत्रिक तरीके से निराकरण किया जाए। यह कार्यवाही 35 वर्ष पूर्व सुश्री जयललिता तत्कालीन मुख्यमंत्री तमिलनाडु के उसे बरबर कार्यवाही की याद दिलाती है जिन्होंने तमिलनाडु के हड़ताली चार लाख कर्मचारियों को निलंबित/ बर्खास्त की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ पूरे देश के राज्य के कर्मचारियों ने तब आंदोलन कर तमिलनाडु के बर्खास्त कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित किए थे और तमिलनाडु सरकार को अपने निर्णय वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था।
PT रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आने की संभावना है। हालांकि कुमारी सैलजा ने 6 सितंबर तक प्रत्याशियों के नामों के ऐलान की बात कही है।
नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 40 नामों का हो सकता है ऐलान
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 40 नामों का ऐलान किया जा सकता है। ब्लाक स्तर पर मिले आवेदनों को लेकर तीन से पांच नाम का पैनल तैयार हो गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। अब स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद नामों का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन 4 सितंबर को रायपुर आ रहे हैं, ऐसे में कमेटी की बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी।
जानिए राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे – राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थल में आगमन
02:00 बजे से 2:20 बजे – प्रदर्शनी का अवलोकन और युवाओं से संवाद
दोपहर 2ः20 बजे – सभी नेताओं के साथ मंच पर आएंगे राहुल गांधी
2ः20 से 2ः20 बजे तक – छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और राजगीत
2ः23 से 2ः28 तक – स्वागत, राजकीय गमछा से
2ः38 से 2ः50 तक – गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और खेलमंत्री उमेश पटेल का उद्बोधन
2ः50 से 2ः53 तक – उत्कृष्ट काम करने वाले 5 राजीव युवा मितन क्लबों के सदस्यों का सम्मान
2ः53 से 3 बजे तक – नव नियुक्त शिक्षकों को राहुल गांधी नियुक्ति पत्र देंगे।
3ः00 से 3ः10 बजे तक – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन
3ः10 से 3ः25 बजे तक – राहुल गांधी का सम्बोधन
3ः25 से 3ः27 बजे तक – अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट
3ः27 से 3ः30 बजे तक – डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आभार प्रदर्शन करेंगे
नई दिल्ली। भारतीय किचन में लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने का काम करती है। इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसकी साइज काफी छोटी होती है, लेकिन इसके फायदे उतने ही बड़े हैं। लौंग में एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चबाते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
डाइजेशन ठीक रखे
लौंग का उपयोग सदियों से पाचन को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद गुण सूजन, गैस और अपच को कम करने में मदद कर सकते हैं।