Browsing: रायपुर

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी एक्शन मोड पर है. रायपुर के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं. यहां जनसभा में केजरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं. हुपेंडी ने कहा, जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे. बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे. केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी. ये सबसे बड़ी गारंटी होगी। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। पिछले 10 दिनों में 12 से ज्यादा दुपहिया वाहनों को फूंकने की खबर आ चुकी है। हाल ही में दुपहिया वाहनों को आग के हवाले करने का एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के सड्डू शहर के खेमका बीएसयूपी कॉलोनी में बीती रात फिर बाइक में आग लगाई गई। यामाहा R1 बाइक पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गया है. वहीं ​पिछले दिनों सद्दू इलाके के सेक्टर 3 बीएसयूपी कॉलोनी में भी अज्ञात आरोपियों ने 10 दुपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर चुका है। अब तक पुलिस के गिरफ्त से फायरमैन फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश है। इलाके में पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आगजनी का कारण अज्ञात है। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाशी में जुट गई है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर सहित पूरे प्रदेश में डेंगू के बढ़ते भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम में नाकामी के लिए भूपेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि शहर में चारों ओर नालिया बजबजा रही है। गंदगी का आलम यह है कि नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों से, गंदगी से पैदा हो रहे मच्छर एवं लार्वा के समाप्त करने के लिए सरकार के पास कोई भी कारगर योजना नहीं है, नगर निगम कुंभकर्णी नींद में है। सरकार इस दिशा में कोई काम करना नहीं चाहती। डेंगू के मच्छरों के काटने से राजधानी में हजारों लोग डेंगू से प्रभावित हैं। सरकारी सहित निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के भीड़ लग गई है। निजी अस्पतालों व लेब के मार से आम जनता कराह रही है। अब तक दर्जनों युवा डेंगू के चलते काल के गाल में शमा गए है।
 विधायक अग्रवाल ने कहा कि शासन एवं प्रशासन पूरी तरह कुंभकर्णी नीद में सोई हुई है । राजधानी के मठपारा, प्रोफेसर कॉलोनी, कुशालपुर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, संजय नगर, संतोषी नगर, अश्वनी नगर, चंगोराभाठा, भाठागाव, मठपुरैना, ब्राह्मण पारा कंकाली पारा, रामकुंड, कोटा, रामनगर, खमतराई, तेलीबांधा सहित पूरा 70 वार्ड में गली-गली में डेंगू के मरीज नहीं कर रहे हैं आम जनता डेंगू से भय ग्रस्त है। पर शासन एवं प्रशासन पूरी तरह हाथ पर हाथ धरे बैठी है डेंगू से निपटने शासन एवं प्रशासन के पास कोई योजना ही नहीं दिखती। नालियों की सफाई नहीं हो रही है वही मच्छरों को, उनके लार्वा को खत्म करने के लिए कोई योजना पर कार्यवाही ही नही हो रही है। जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
सफाई के नाम पर प्रति माह करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है आखिर सफाई कहां की हो रही है? और अगर सफाई हो रही है तो फिर डेंगू के मच्छर कैसे पैदा हो रहे हैं? निगम प्रशासन जनता के मूलभूत समस्याओं के बजाय सिर्फ और सिर्फ शहर के चौक चौराहों पर चाइनीस लाइट लगाने में वह दीवाल की पुताई करने में ही मस्त है। नगर निगम प्रशासन को नाली सड़क पानी बिजली जैसे मामलों से कोई लेना-देना ही नहीं है। बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग तो पिछले पोने 5 साल से खुद बीमार पड़ा हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के लचर व पद की राजनीति में व्यस्त रह कर विभाग में ध्यान नही देने के चलते प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग खुद में वेंटीलेटर पर है। पूरे प्रदेश में डेंगू के मच्छर और लार्वा को समाप्त करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए साथ ही साथ डेंगू के मरीजों की निजी अस्पतालों में भी निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ महिला विंग ने रविवार को ईदगाह भाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अपना रोष दर्ज कराया. महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में निकाली गई रैली में प्रदेश भर से आई विंग की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि, प्रदेश में धड़ल्ले से महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार की हिंसा जैसे भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, आर्थिक हिंसा, घरेलू हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों आदि के खिलाफ हमनें प्रदेश भर की महिलाओं की हक में आवाज उठाया है. महिलाओं के उत्पीड़न का कोई मामला संज्ञान में आता है. तो सरकार और प्रसाशन दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करती है, जिससे लैंगिक हिंसा को बढ़ावा मिलता है। 
आम आदमी पार्टी महिला विंग की रायपुर जिलाध्यक्ष कलावती मार्को ने कहा कि, महिलाओं को समाज में सम्मान व समानता दिलाने के लिए बने कानूनों का प्रचार प्रसार व क्रियान्वयन जरूरी है. ज्यादातर महिलाएं कुप्रथाओं के कारण हिंसा का शिकार हो रही है. कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हिंसा की रोकथाम के लिए शिकायत समितियां गठित करने, यौन हिंसा व दुष्कर्म में जोड़ी धाराओं का क्रियान्वयन संबंधी कानून को प्रदेश में सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है. इस पर न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस ने काम किया है, जिससे प्रदेश की हालत बद्दतर हो गई है। 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के मठपुरैना स्थित रावणभाठा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय ‘ओबीसी महासम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव होने में अभी दो से तीन महीने का वक़्त है लेकिन अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है। सीटों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची कर रही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के नेता एक बार फिर से एक-दुसरे पर हमलावर नजर आ रहे है। टिकट वितरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के बयान पर इस बार पलटवार का जिम्मा भाजपा की तेजतर्रार महिला नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संभाल रखा था। 
दरअसल दीपक बैज ने कहा था कि भाजपा 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, पार्टी अभी उसपर ही माथा पच्ची कर रही है। बैज के इसी बयान पर पलटवार करते हुए सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि बीजेपी की माथापच्ची को पीसीसी चीफ न देखें। सांसद ने कहा दीपक बैज को अभी बोलना नहीं आता, वे बच्चे हैं, उन्हें बोलना सीखना चाहिए। इसी तरह 75 सीट जीतकर भाजपा को रिटर्न गिफ्ट देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरोज पांडेय ने कहा मुख्यमंत्री मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद ने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवाओं में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुःखियों की सेवा में बिता दिया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद जी के मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। स्वामी आत्मानंद जी ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार ने इससे प्रेरणा लेते हुए उनके नाम पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए हैं, जिनमें हर वर्ग के बच्चों को अच्छी कक्षा, पुस्तकालय, खेल मैदान सहित अच्छी पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। श्री बघेल ने कहा कि स्वामी अत्मानंद जी के आदर्श और जीवन मूल्य सदा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई को लेकर सीएम रविवार को एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए. मीडिया से चर्चा में सीएम बघेल ने विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को लड़ाई से बाहर बताया. सीएम बघेल ने कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं बल्कि ईडी और आईटी लड़ेगी.” इतना ही नहीं बघेल ने ईडी, सीबीआई, आईटी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते भाजपा पर इनके दुरुपयोग का आरोप लगाया।
अब तक 200 से ज्यादा ईडी की रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “भाजपा मुद्दा वहीन हो गई है और यह अपना हार स्वीकार कर लिए हैं. भारतीय जनता पार्टी के दो मजबूत प्रकोष्ठ हैं, ईडी और आईटी. उनके माध्यम से भाजपा लड़ाई लड़ रही है. जिस प्रकार से बातें चल रही हैं कि पाटन में विजय बघेल लड़ेंगे, जिस प्रकार से 23 तारीख की कार्रवाई हुई और जिस प्रकार से ईडी कार्यालय से पाटन क्षेत्र से लोगों को फोन जा रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि ईडी और आईटी ही पाटन में लड़ेगी. न केवल पाटन में पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी ही चुनाव लड़ेगी।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुताबिक ईडी, सीबीआई, आईटी लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है. इसका दुरुपयोग भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में बैठी सरकार कर रही है. इसका ताजा उदाहरण और सबूत के तौर पर यहां के प्रभारी ओम माथुर ने कल सरगुजा में कहा कि आगे देखते जाइए 2 महीने में और क्या-क्या होता है. यह एक विभाग में जाते हैं, फिर दूसरे विभाग में जाते हैं. वहां कुछ नहीं मिलने पर फिर तीसरे विभाग में जाते हैं. वहां भी कुछ नहीं मिलता. अभी महादेव एप चल रहा है. महादेव ऐप पर हमने कार्रवाई की और लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है. इसमें अभी जितनी कार्रवाई हुई है, इनका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक है. जो मुख्य लाभार्थी हैं, उन पर कार्रवाई करना इनका उद्देश्य नहीं है।
रमन सिंह की संपत्ति खुद 2008 से लेकर 2018 तक 18 गुना बढ़ी. जबकि कोई काम नहीं कर रहा है लेकिन संपत्ति 18 गुना हो गई. उसकी जांच कब करेंगे. नान घोटाला में सीएम सर, सीएम मैडम नाम है लेकिन उसमें जांच हो नहीं रही है. इतना ही नहीं रमन सरकार के समय में उज्ज्वला योजना, डीएमएफ में भी घपले घोटाले का आरोप लगाया हुए सीएम बघेल ने ईडी से जांच की मांग की है. सीएम बघेल ने जानकारी दी कि रमन सिंह के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ईडी को ज्ञापन देगी और 28 अगस्त को ईडी दफ्तर धरना देगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 12489 पद वितिापित किये थे. व्याख्याता के 432 पदों पर भर्ती लगभग पूरी हो चुकी है. शिक्षक के 5772 पदों पर काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है और लगभग 10 दिन में पूरा हो जायेगा. इन पदों पर बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र है तथा उनकी भर्ती लगातार की जा रही है. सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर नियुक्ति के लिये काउंसिलिंग प्रारंभ जा चुकी है।
छत्तीगसद शासन व्दारा जारी विज्ञापन में सहायक शिक्षक के पदों पर भी बी.एड. को पात्र माना गया था, और उन्हें व्यापाम की परीक्षा में बैठने का अवसर भी दिया गया, परन्तु इसी बीच अचानक दिनांक 11 अगस्त को राजस्थान राज्य से संबंधित सिविल अपील क्र. 5068/2023 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बी.एड. को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिये अपात्र घोषित कर दिया. इसके तत्काल बाद माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने याचिका क्र. डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 में दिनांक 21 अगस्त को सहायक शिक्षक पद हेतु बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की कार्यवाही स्थगित रखने का आदेश दिया, परन्तु डी.एड. एवं डी.एल.एड. की काउंसलिंग पर कोई रोक नही लगाई. माननीय न्यायालय के इस आदेश में पालन में डी.एड. एवं डी.एल.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी रखी गयी है, जिससे राज्य के युवाओं को शीघ्रता से रोजागार दिया जा सके. बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध विधिक उपचारों के बारे में महाधिवक्ता महोदय से मार्गदर्शन मांगा गया है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव पर हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ईडी और बीजेपी पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा, ईडी लोकतंत्र के लिए ख़तरा बन गया है. बीजेपी ईडी दुरुपयोग कर रही है. बीजेपी ने हार स्वीकार कर लिया है. पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी चुनाव लड़ रही है. भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कल कहा आने वाले दो महीने में और क्या-क्या होता है देखिए. ये एक विभाग में जाते हैं कुछ नहीं मिलता तो फिर दूसरे विभाग में जाते हैं. महादेव को लेकर हम लोगों ने कार्रवाई की लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. मुख्य लाभार्थी है उस पर कार्रवाई इनका उद्देश्य नहीं है।
 आगे भूपेश बघेल ने कहा, सीएजी का रिपोर्ट कहती है कोई गड़बड़ी नहीं हुई. नियम में संशोधन हुआ, उसके बाद ईडी को असीमित अधिकार मिल गया है. वो किसी को भी गिरफ़्तार कर सकते हैं. एक बार कोई जेल गया बेल होने की संभावना नहीं है. मारपीट कर लोगों से पूछताछ हो रही है. इसके बाद उनसे कहा जाता है, जेल जाना है या फिर हस्ताक्षर करें. भय दिखाकर गिरफ़्तारियां हो रही है. महादेव में सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. बहुत सारे मोबाइल लैपटॉप ज़ब्त हुए और अनेकों की गिरफ़्तारी हुई. दो लोग बाहर हैं उनको पकड़ने के लिये ताक़त नहीं लगा रहे हैं. बाक़ी राज्यों में भी पैसा लिए लेकिन सिर्फ़ छत्तीसगढ़ में कार्रवाई हो रही है. आगे भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि, रमन सिंह की संपत्ति कई गुना बढ़ी उस पर ईडी कब जांच करेगी. आज ज़िला कांग्रेस कमेटी ज्ञापन देने ईडी कार्यालय जाएगी. कल से ईडी कार्यालय के ख़िलाफ़ धरना दिया जाएगा. जनता के बीच जाएंगे जनता से बड़ा कोई नहीं होता।