Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
ईसीआई ने निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के लिए शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने कहा

panchayattantra24.-रायपुर। मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करें – भारत निर्वाचन आयोगमतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करें – भारत निर्वाचन आयोग
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय श्री अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा। आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली।
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के लिए राज्य में शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के लागू होने का इंतजार न करते हुए ऐसे मामलों में तत्परता से कार्यवाही करने को कहा। आयोग ने आज दिनभर चली बैठक में मतदान केंद्रों में व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता व भंडारण तथा मानव संसाधन, वाहन तथा शिकायत निवारण प्रबंधन की समीक्षा की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त, निर्वाचन आयुक्तद्वय और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए पोस्टल बैलेट की आवश्यकता, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन संपन्न कराने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की भी समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मेन्द्र शर्मा और श्री नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त श्री हृदेश कुमार, श्री मनोज कुमार साहू, श्री आर.के. गुप्ता और श्री अजय भादू, महानिदेशक श्री बी. नारायणन, निदेशक श्री यशवेंद्र सिंह और श्री अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रधान सचिव श्री एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव श्री एस.बी. जोशी, संयुक्त निदेशक श्री अनुज चांडक, अवर सचिव श्री रितेश सिंह, छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और सुरक्षा नोडल अधिकारी श्री ओ.पी. पाल भी बैठक में शामिल हुए।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा पी एस ध्रुव (आईएएस) को सदस्य – सचिव पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


panchayattantra24.-रायपुर.प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने एवं मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने डा. भीमराव स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 700 बिस्तर वाले इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा इस अस्पताल भवन में सात तल होंगे।
इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिक और दक्ष ढांचा राजधानी में मिल सकेगा। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अस्पताल के तैयार हो जाने से सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरी ताकत बनने का प्रयास कर रही आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। रायपुर में दो और बिलासपुर में दो कार्यक्रम करने के बाद केजरीवाल ने बस्तर जाने का फैसला किया। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान व राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सचिव ,लोकसभा अध्यक्ष/सचिव, जिला अध्यक्ष/सचिव व कार्यकर्ता साथियों को सूचित किया है। ये राष्ट्रीय नेता 16 सितंबर को जगदलपुर आ रहे है। प्रदेश सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी निर्धारित समय तक पूरी कर लें।
panchayattantra24.-रायपुर। छतीसगढ़ में भाजपा ने एक और विधानसभा के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है. केशकाल विधानसभा से रिटायर्ड आईएएस नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने टेकाम को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से टेकाम को भारी बहुमत से जीताने की अपील की है. बता दें कि इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है. वहीं केशकाल से नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है. टेकाम ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर केशकाल से जीत का भरोसा दिलाया।
रिटायर आईएएस टेकाम हाल ही में भाजपा प्रवेश किया है. छात्र जीवन से बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे नीलकंठ टेकाम का जन्म कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में हुआ. यहां प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कांकेर जिला मुख्यालय में आ गए. जहां कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही छात्र राजनीति में वे सक्रिय हो गए. कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने लगे और 1987-88 कांकेर महाविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

panchayattantra24.-रायपुर। छग सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा हमेशा की तरह इस बार भी सुर्खियों में है. दरअसल कवासी लखमा इन दिनों अपने क्षेत्र में लगातार दौरे पर हैं। इस दौरान एक गांव में एक ग्रामीण के साथ गांव में घूम घूम कर बीड़ी पीते और धुंआ उड़ाते बिंदास घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं मंत्री अपने नाक से भी धुंआ छोड़ते दिख रहे है. कर लो आलोचना या कह दो अपनापन ,बन के खास हो गया हूँ आम, अपने इस अनोखे अंदाज का छलकाते चलता हूं जाम
वायरल वीडियो में मौके पर गनमैन और बड़े स्तर के पुलिस अधिकारी भी मौजूद है.

panchayattantra24.-रायपुर। सावन के आखिरी सोमवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा की जानकारी देते हुए राजेश मूणत ने बताया कि मारुति मंगलम से कावड़ यात्रा निकलकर महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर नाथ मंदिर तक जाएगी. उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा छत्तीसगढ़ के तरक्की उन्नति के लिए निकाली जाएगी. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ यात्रा निकाली जाएगी. वही कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में जन घोषणा पत्र जारी किया, वह आज भी अधूरे हैं. कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के शोषण का पत्र फिर चुनाव को लेकर झुनझुना पकड़ाने की तैयारी में कांग्रेस है. कर्मचारी, किसान, नौजवान, महिलाए सबको ठगने का काम किया है. जनता इनके घोषणा पत्र को जान चुकी है।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल ने सेकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हमारी नेता, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी से आज मुलाकात हुई। देश, प्रदेश की राजनीति, आगे की रणनीति सहित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। ये केंद्र की राजनीतिक षड्यंत्र : सीएम बघेल ईडी की कार्रवाई पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह में जमकर जुबानी जंग चल रही है। एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। ईडी को महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए, जो कि देश बाहर बैठा हुआ है। इस पर सरकार ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, लेकिन ईडी राजनीतिक साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। केवल अधिकारियों को पॉलिटिकल एंगल से ही देखा। अधिकारी का चुनाव में कैसे उपयोग कर सके, केवल यही देखा गया। भाजपा मान चुकी है कि पाटन में विजय बघेल की दाल गलने वाली नहीं है , इसलिए ईडी को भेजा गया है। ये केंद्र की राजनीतिक षडयंत्र है।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम और अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 आयुष संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कायाकल्प-आयुष पुरस्कार समारोह में ये पुरस्कार वितरित किए। स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का चार चरणों में मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट पाए गए 25 आयुष संस्थाओं का इन पुरस्कारों के लिए चयन किया गया था। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने, संक्रमण की रोकथाम तथा अपशिष्ट प्रबंधन के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद में हजारों साल से जानकारी है। इसके इस्तेमाल से लोगों को सदियों से उपचार और राहत मिल रही है। पूरी दुनिया में अभी परंपरागत औषधियों (Traditional Medicines) को लेकर बात हो रही है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आयुष डॉक्टरों से कहा कि आप लोगों के पास इस ज्ञान की धरोहर है जिसके माध्यम से आप लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आप लोग इस ज्ञान और इन पद्धतियों को आत्मविश्वास के साथ लोगों तक पहुंचाएं।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की आयुष संस्थाओं में काफी बदलाव आया है। राज्य और केंद्र सरकार से इसके लिए लगातार सहयोग और राशि मिल रही है। उन्होंने इनका सदुपयोग करते हुए इन पद्धतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा आयुष संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में करने को कहा। उन्होंने आयुष संस्थाओं के डॉक्टरों और स्टॉफ को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ को गौरव प्रदान किया है। इसके लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूं। पूरे देश में आज पहली बार आयुष संस्थाओं के मूल्यांकन के बाद उन्हें पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जिन संस्थाओं को आज पुरस्कार मिल रहा है वे अन्य संस्थाओं के लिए पथ प्रदर्शक बनने के साथ ही अपना स्तर लगातार आगे लेकर जाएं।
केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव और राष्ट्रीय आयुष मिशन की प्रभारी श्रीमती कविता गर्ग ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक परिदृश्य में आयुष लगातार अपना स्थान बना रहा है। भारत पूरी दुनिया में इसका अगुवा बन सकता है। उन्होंने आयुष को बढ़ावा देने और आयुष संस्थानों की मजबूती के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यहां 400 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल है। छत्तीसगढ़ को इसके लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसे राज्य ने शत-प्रतिशत हासिल किया है। श्रीमती गर्ग ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत कायाकल्प-आयुष के क्रियान्वयन को भी काफी सराहा। उन्होंने कहा कि यहां की आयुष संस्थाएं वॉलिंटियर (Volunteer) कर पूरे भारत में जाएं और दूसरे राज्यों के अस्पतालों को बताएं कि उन्होंने यहां इसे कैसे अंजाम दिया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु . पिल्लै ने समारोह में बताया कि 1174 आयुष संस्थाओं में से 1054 संस्थाओं ने कायाकल्प-आयुष में भागीदारी की। राज्य की 90 प्रतिशत संस्थाओं की सहभागिता काफी उत्साहवर्धक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य की सभी आयुष संस्थाएं इसमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने राज्य की आयुष संस्थाओं में स्वच्छता, संक्रमण पर नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों के लिए सभी संस्थाओं और वहां की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यस्थल में अपने काम के प्रति गौरव को बढ़ाता है। यह मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पताल के स्टॉफ को भी सुरक्षित रखता है। आयुष विभाग की संचालक नम्रता गांधी ने कार्यक्रम में आयुष संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और कायाकल्प-आयुष के तहत आयुष संस्थाओं के मूल्यांकन के बारे में भी बताया। समारोह में एनएबीएच (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) के फैकल्टी डॉ. किरण पंडित ने ‘आयुष संस्थाओं में गुणवत्ता उन्नयन का महत्व एवं संभावनाएं’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने इस दौरान अस्पतालों के लिए निर्धारित अलग-अलग मानकों की जानकारी दी। उन्होंने एनएबीएच मानक हासिल करने की प्रक्रिया और मूल्यांकन पद्धति के बारे में भी बताया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के छात्र-छात्राओं ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इन अस्पतालों को मिला पुरस्कार कायाकल्प-आयुष के अंतर्गत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय श्रेणी में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जगदलपुर को प्रथम पुरस्कार मिला। जिला एलोपैथी चिकित्सालय जगदलपुर में सहस्थापित आयुष विंग तथा आयुष स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर सूरजपुर को अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन तीनों संस्थाओं को क्रमशः दो लाख रूपए, डेढ़ लाख रूपए और सवा लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। राजनांदगांव जिले के आयुष स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर डोंगरगढ़ को 50 हजार रूपए का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। आयुष औषधालय श्रेणी में हर संभाग के तीन-तीन संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। इन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 75 हजार रूपए, 50 हजार रूपए और 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। रायपुर संभाग में गरियाबंद जिले के आयुर्वेद औषधालय अकलवारा को प्रथम, धमतरी के आयुर्वेद औषधालय परसापानी को द्वितीय और रायपुर के आयुर्वेद औषधालय टेकारी (जुलुम) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बिलासपुर संभाग में रायगढ़ जिले के बर्रा, भेडवन और समकेरा आयुर्वेद औषधालय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।
सरगुजा संभाग के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के होम्योपैथी औषधालय वाड्रफनगर को प्रथम और इसी जिले के होम्योपैथी औषधालय पेंड्री को द्वितीय तथा जशपुर जिले के आयुर्वेद औषधालय बंदरचुआ को तृतीय पुरस्कार मिला। बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले के आयुर्वेद औषधालय बोरगांव को प्रथम, कांकेर जिले के आयुर्वेद औषधालय तरहुल को द्वितीय और इसी जिले के आयुर्वेद औषधालय दबेना को तृतीय पुरस्कार दिया गया। दुर्ग संभाग के तहत राजनांदगांव जिले के आयुर्वेद औषधालय पदुमतरा को प्रथम, राजनांदगांव के ही आयुर्वेद औषधालय विचारपुर को द्वितीय तथा कबीरधाम के आयुर्वेद औषधालय सिंघनगढ़ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। आयुष केंद्र एवं स्पेशलिटी क्लीनिक श्रेणी में बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के दो-दो आयुष संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 75 हजार रूपए और द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रूपए की राशि दी गई। बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के आयुष केन्द्र कनकबीरा को प्रथम और कोरबा के आयुष स्पेशलिटी क्लीनिक लेमरू को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। सरगुजा संभाग के अंतर्गत सूरजपुर के आयुष स्पेशलिटी क्लीनिक बसदेई को प्रथम एवं जशपुर के आयुष केन्द्र भेंलवां को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बस्तर संभाग के तहत कांकेर जिले

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज धर्मांतरण के मामले पर BJP पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने चर्च में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरें दिखाईं और कहा कि एक तरफ भाजपा प्यार बांट रही है और दूसरी तरफ नफरत। छत्तीसगढ़ के एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी चुना है वो भी इसी धर्म का ही है। यदि नफरत है तो आखिर ऐसा क्यों? जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते दीपक ने कहा कि, बस्तर में धर्मांतरण के मामले पर भाजपा के नेता CM से लेकर विधायक और मेरे PCC चीफ बनने के बाद सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। जबकि, इनकी 15 सालों की सरकार में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। धर्मांतरण भी सबसे ज्यादा हुआ है। अब पूरी प्लानिंग के तहत शांत बस्तर को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने 15 साल तक अपनी सरकार चलाई। लेकिन अब उनके पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है।