Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
 इसी तरह पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया जाएगा। 
 इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव् विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।  राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए। 
 16 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में उड़ीसा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी। 
27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण्- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार दिए जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर के लगभग साढ़े तीन सौ विद्यार्थी आजादी के वीर सपूतों को यादकर उनके बलिदान पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी देश की एकता अखण्डता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती देंगे। रायपुरा के पं. गिरजा शंकर मिश्रा उच्चतर मा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गढबो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृती को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में आज तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। भाजपा द्वारा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे शामिल। यह झंडा यात्रा दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में आज शहर के युवाओं के साथ-साथ भाजपा प्रतिनिधि भी होंगे शामिल। भारत माता की पूजा और झंडावादन के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
 

पंचायत तंत्र – रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने आज भाजपा प्रवेश किया. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा, धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा. उनको पता चल गया है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है. धर्मजीत सिंह दूसरे सीटों की तरफ जा रहे हैं. सीएम बघेल ने कहा, धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे, उसके बाद वह जोगी कांग्रेस में गए, अब भाजपा में जा रहे हैं. अपना बुढ़ापा ही खराब कर रहे हैं. बता दें कि मुंगेली जिले के लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा रिटायर्ड IFS SSD बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद धर्मजीत सिंह ने कहा-कांग्रेस को हराना है, कमल खिलाना है। सिंह ने कहा-मैंने 2016 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद अजीत जोगी के साथ मिलकर हमने नई पार्टी बनाई। जिसमें हमारे पांच विधायक जीते थे और 11% वोट मिला था, लेकिन जोगी जी के निधन के बाद परिस्थितियों कुछ बदली। इसके बारे में आप स्वयं जानते हैं।

पंचायत तंत्र – रायपुर, 13 अगस्त 2023/ नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के आज जांजगीर प्रवास पर हेलीपेड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। खड़गे के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हो रहें है। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, तेलंगाना के सांसद श्री के. राजू हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुँचे जहाँ हेलीपेड पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत राज्य सरकार के मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम ,विधायक सत्यनारायण शर्मा , धनेन्द्र साहू अमितेश शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। 

      इस अवसर पर संभागायुक्त बिलासपुर श्री के.डी कुंजाम, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। 

 पंचायत तंत्र – रायपुर, 13 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को पूर्वान्ह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय श्री देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित एवं लोकजागरण के लिए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक श्री सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार श्री राजेश बादल समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। 

वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 23 वां आयोजन है। सम्मान समारोह स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की 47 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 14 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से लोकजागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

श्री सुधीर सक्सेना राष्ट्रीय ख्याति के पत्रकार हैं जिनका छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान है। 1978 से लेकर आज पर्यन्त तक उन्होंने धर्मयुग, दिनमान, रविवार, कल्पना, संडे आब्जर्वर, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका, देशबंधु, माया, वागर्थ, पहल, बहुमत, अक्षर पर्व, समकालीन भारतीय साहित्य, बहुवचन आदि अनेक पत्र-पत्रिकाओं में विपुल लेखन किया है। श्री सुधीर सक्सेना के 14 कविता संग्रह, वैदेशिक एवं भारतीय भाषाओं में अनुवाद की 11 पुस्तकें, कथेतर गद्य की अन्य 18 पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में गांधी, मध्यप्रदेश में आजादी की लड़ाई और आदिवासी, भूमकाल, छत्तीसगढ़ में मुक्तिसंग्राम और आदिवासी, गुण्डाधुर एक योद्धा जैसी पुस्तकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर महत्वपूर्ण लेखन किया है। वे माधवराव सप्रे पुरस्कार, पुश्किन सम्मान, वागीश्वरी सम्मान, प्रमोद वर्मा सम्मान, शमशेर सम्मान, जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इन दिनों वे पाक्षिक पत्रिका दुनिया इन दिनों का सम्पादन कर रहे हैं। 

विगत वर्षों में वसुंधरा सम्मान से स्वर्गीय श्री रमेश नैयर, स्वर्गीय श्री श्याम लाल चतुर्वेदी, स्वर्गीय श्री कुमार साहू, स्वर्गीय श्री बसंत कुमार तिवारी, स्वर्गीय श्री विनोद शंकर शुक्ल, स्वर्गीय श्री शरद कोठरी, स्वर्गीय श्री बबन प्रसाद मिश्र, डा. हिमांशु द्विवेदी, श्री दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, श्री गिरिजाशंकर, श्री ज्ञान अवस्थी, श्री श्याम वेताल, श्री अभय किशोर, डा. सुशील त्रिवेदी, श्री गिरीश पंकज, श्री बी. के. एस. रे, श्री प्रकाश दुबे, स्वर्गीय श्री तुषार कांति बोस, श्री ई. वी. मुरली, श्री सतीश जायसवाल और श्री लीलाधर मंडलोई को सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में संयोजक वसुंधरा सम्मान श्री विनोद मिश्र, अध्यक्ष निर्णायक समिति श्री दीवाकर मुक्तिबोध, अध्यक्ष आयोजन समिति डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव श्री मुमताज सहित सदस्य निर्णायक समिति सर्वश्री गिरीश पंकज, ई.व्ही. मुरली, समीर दीवान, राघवेन्द्र प्रताप सिंह और राजेश गनोदवाले भी उपस्थित रहेंगे।

पंचायत तंत्र – रायपुर 13 अगस्त 2023। जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया है। आज राजधानी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में धर्मजीत सिंह ने BJP की सदस्यता ली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस ने धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर रखा है, जिसके बाद से ही इस बात की अटकलें लग रही थी कि धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए धर्मजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। विधायक धर्मजीत सिंह के अलावा रिटायर आईएफएस एसएसडी बड़गैयया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए है। 

पंचायत तंत्र – रायपुर, 13 अगस्त 2023/ राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया था उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है। आज यहां का प्रत्येक नागरिक संतुष्ट है। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’भरोसे के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर होगा। उनका निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है। यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने उद्बोधन में कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हमने जनता से किया अपना वादा निभाया। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी। 

मुख्य मंच पर श्री खड़गे का गजमाला सहित जांजगीर-चांपा की प्रसिद्ध कोसा शाल और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, सांसद श्री दीपक बैज सहित अतिथियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में श्री खड़गे की अगवानी की और हेलीकॉप्टर में उन्हें लेकर जांजगीर पहुंचे। खोखरा पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्री खड़गे और अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित विशिष्ट अतिथियों का कर्मा नृत्य और झांझ मंजीरे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। 

मुख्य अतिथि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से हमारी सरकार ने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। भांगड़ा नागल, हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया, किसानों का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना पर बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार न्याय योजनाओं से समाज के अलग अलग वर्गों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। पूरे देश में इस तरह की यह अपने आप में अकेली योजना है। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है। हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग पौने 2 लाख करोड़ रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा। तीसरे दिन ही खाते में पैसे पहुंच जाते थे। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे। 

श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की दर पर खरीद रहे हैं। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। आज ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन या भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए हैं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए। 

सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मुख्य अतिथि श्री खड़गे ने जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने जांजगीर में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भरोसे के सम्मेलन में 627 हितग्राहियों को चिटफंड कंपनियों में उनके द्वारा निवेश की गई 44 लाख 56 हजार रुपए की राशि वापसी का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही अन्य हितग्राहियों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सहायता राशि और सामग्री वितरित की गई।

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वयं स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में श्री खड़गे को जानकारी दी। 

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, श्रीमती ज्योत्सना महंत, मंत्रीगण श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविंद्र चौबे, श्री मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, श्री जयसिंह अग्रवाल, श्री अमरजीत भगत, श्रीमती अनिला भेंड़िया, श्री कवासी लखमा, श्री उमेश पटेल, श्री मोहन मरकाम, गुरु रुद्रकुमार, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडेमी के सहयोग से उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके निरोध के विकल्प’’ विषय पर आयोजित 8वें राज्य स्तरीय कन्सलटेशन के शुभारम्भ समारोह को मुख्य आतिथ्य से सम्बोधित करते हुये मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हाकहाकहा कि बच्चे राष्ट्र की संपत्ति है, जो देश के भविष्य को आकार देंगे। समाज के जिम्मेदार सदस्यों के रूप में हमें उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किशोरों को अपराध करने से रोकना समाज में अपराध की रोकथाम का एक अनिवार्य हिस्सा है तथा पुनर्वास प्रक्रिया इतनी ठोस हो सकती है कि उन्हें दोबारा विधि के साथ संघर्ष में आने से रोका जा सके। राज्य की भूमिका उस बच्चे के माता-पिता के रूप में कार्य करना है जिसे पुनर्वास की आवश्यकता है तथा इसकी कार्यवाही बच्चे के सर्वाेत्तम हित में होनी चाहिए। हमारे बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रारंभ से ही नैतिक एवं मूल्य आधारित शिक्षा देना आवश्यक है। बाल संरक्षण गृहों में भी यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को समाज का उपयोगी सदस्य और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न करें। 
 उन्होने आशा तथा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज का परामर्श कार्यक्रम बेहद सफल होगा और बच्चों के लिए एक हिंसा मुक्त समाज की स्थापना तथा प्रचार-प्रसार में काफी सहायता मिलेगी, जहां वे अपने बचपन का आनंद लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के क्रियान्वयन में हमें अथक प्रयास की आवश्यकता है। हमें बाल अपराधियों की मानसिक स्थिति को समझना चाहिये। बच्चे भगवान के उपहार हैं। उनको सही दिशा देकर समाज में कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति बना सकते हैं। ईश्वर की असीम कृपा से हम इतने काबिल हैं कि हमें उन बच्चों की प्रगति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए।
 कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक एकेडमी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने कहा कि भारत देश का भविष्य आज के बच्चे ही हैं। अतः उनके भविष्य के लिए हमें अथक प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए, जो समाज को एक नया आयाम प्रदान करेगा। कार्यशाला का स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय सेल के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल द्वारा कहा गया कि बच्चे विभिन्न कारणों से विधि का उल्लंघन कर सकते हैं। साक्ष्य दर्शाता है कि इनमें से अधिकांश बच्चे वंचित पृष्ठभूमि से आते हैं तथा ये ऐसे बच्चे भी हैं जिन्हें देखभाल एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। यह, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विधिक ढांचे द्वारा बच्चों को दी जाने वाली विशेष सुरक्षा के साथ, रोकथाम, पुनर्वास तथा पुनर्स्थापनात्मक न्याय प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करने तथा किशोर न्याय अधिनियम के न्याय एवं सुरक्षा प्रावधानों के मध्य संबंध सुनिश्चित करने का आग्रह करता है। पिछले दशक में समाज में तेजी से आए परिवर्तनों को देखते हुए भारत में बच्चों को दोतरफा सुरक्षा की आवश्यकता है। जहां बच्चे के उचित पालन-पोषण के लिए पारिवारिक माहौल प्रदान करके उन्हें शारीरिक रूप से बलवान, मानसिक रूप से सतर्क, शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली बनाने हेतु उनके समग्र विकास के लिए बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान की जानी चाहिए।
इस अवसर पर किशोर न्याय समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘नवचेतन’’ का विमोचन किया गया जिसे उच्च न्यायालय की वेब साईट पर अपलोड किया गया। अवगत हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय के बाल कल्याण समिति के द्वारा माह सितम्बर, 2023 में नई दिल्ली में ‘‘विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके हिरासत के विकल्प’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के किशोर न्याय सेल के द्वारा उपरोक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री हम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए दीपक शर्मा तथा छत्तीसगढ़ की गज यात्रा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
 बैठक देशव्यापी अवार्ड में महासमुंद जिले से नाम का चयन होना गर्व का विषय है। वनमण्डल अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि मानव हांथी द्वंद को रोकने के लिए वन मंत्री मोहम्मद अकबर सदैव संवेदनशील रहते हैं, एवं उनकी मंशा थी कि वन विभाग एवं ग्रामीणों के मध्य किसी ऐसी कड़ी की आवश्यकता है जो ग्रामीण भाईयो को और अधिक जागरूक कर सके जिस कड़ी का काम गजयात्रा की टीम ने किया है एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर का सतत् मार्गदर्शन गजयात्रा की टीम को हमेशा मिलता रहा है, प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ व्ही.श्रीनिवास राव ने हमेशा गजयात्रा की मुहिम को आगे बढ़ाने एवं मानव हांथी द्वंद को रोकने की वनमण्डल महासमुंद के प्रयासों को बल दिया है, वनमंत्री की मंशा अनुरूप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन पर गजयात्रा का शुभारंभ 08 अक्टूबर 2021 को किया गया। गजयात्रा के माध्यम से प्रतिदिन 3 चरणों में ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों को बता कर जागरूक किया जा रहा है,अब तक लगभग 70 हजार लोगों को गजयात्रा के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है।।जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र सिरपुर व हाथी विचरण क्षेत्र मोहन्दी, अरण्ड, बागबाहरा, कोमा, कोना, बकमा, खट्टी,तुमगाव में फिलहाल हाथियों की आमद कुछ कम हुई है। इससे पहले क्षेत्र में हाथी की दस्तक होते ही गांव सुना पड़ जाता था। लोग हाथी को भगाने तरह तरह के उपाय करते थे।आतिशबाजी, मिर्च,मशाल जलाकर हाथियों को भगाया जाता था, और अपनी जान जोखिम में डालते थे, इससे हाथी आक्रामक गये थे। इससे ग्रामीण, हाथी हिंसा के शिकार हो रहे थे। यह सब देखते हुए गजयात्रा कार्यक्रम शुरू की गई। 
वनरक्षक दीपक ने टीम के साथ गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर प्रोजेक्टर में फिल्म दिखाकर एवं लोगो से चर्चा कर ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा के उपायों को समझाया है। गजयात्रा की टीम द्वारा ग्रामीणों को उनकी सामान्य भाषा एवं शैली में गीतों और कहानियों के माध्यम से हाथियों के प्रति संवेदनशील बनाने का सफल प्रयास किया है, तथा शासन द्वारा प्रदाय क्षतिपूर्ति का विवरण ग्रामीणों विस्तार से बताया गया एवं हाथी मानव द्वंद को सद्भावनापूर्ण बताया। जिससे हिंसा घटी है एवं जन घायल, जन हानि की घटनाएं शून्य हुई है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार द्वारा गजयात्रा के सराहनीय कार्य के लिए दीपक शर्मा एवं टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गज गौरव अवार्ड से नवाजा है और अकेला महासमुंद वनमंडल अखिल भारतीय गज गौरव अवार्ड के लिये सम्मानित हुआ है।
वन रक्षक दीपक शर्मा से बातचीत में उन्होंने बताया की गज गौरव पुरुस्कार प्राप्त होने का पूरा श्रेय वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत को जाता है, उनके मार्गदर्शन में गजयात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार की गई एवं विकास चंद्राकर नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गजयात्रा सफल हो पाई है, गजयात्रा में मेरे साथ टीम के रूप में कमल नारायण यादव, भूपेंद्र दास, विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित दीवान, रंगवीर टंडन, भुवन साहू ने कदम से कदम मिलाकर गजयात्रा को सफल बनाया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी छत्तीसगढ़ सुधीर अग्रवाल भी उक्त देशव्यापी समारोह में शामिल हुए तथा गजयात्रा टीम का उत्साह वर्धन हेतु भुवनेश्वर उड़ीसा में उपस्थित रहे। दीपक शर्मा , कमल नारायण यादव , विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित कुमार दीवान गज गौरव अवार्ड भुवनेश्वर उड़ीसा में प्राप्त किए हैं।